804452
मसौढ़ी उपकारा निरीक्षण के चलते कैदी के पास मिला मिनी मोबाइल
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी एसडीएम और डीएसपी ने उपकारा का निरीक्षण किया। प्रखंड पदाधिकारी और थाना एसएचओ भी मौजूद रहे। कैदियों से मुलाकात के दौरान एक वार्ड में मिनी मोबाइल बरामद हुआ। संबंधित कैदी पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अचानक हुए निरीक्षण से कैदियों और उपकारा प्रशासन में खलबली मच गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड: बैंक की देरी से इलाज न मिलाने पर आदिवासी रतन लकड़ा की मौत, धरना प्रदर्शन
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले में बैंक ने समय पर रुपया नहीं दिया, इलाज के अभाव में आदिवासी रतन लकड़ा की मौत हो गई; आक्रोषित परिजनों ने शव के साथ बैंक में धरना दिया, कहा बैंक की लापरवाही से मौत हुई। कहने को झारखण्ड आदिवासी बहुल इलाका है पर यहां इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं क्योंकि सिस्टम की लापरवाही है: बैंक में रुपया पड़ा हुआ है लेकिन ई-केवाईसी नहीं होने के कारण पैसा नहीं निकला गया; जब तक ई-केवाईसी पूरा होता मृतक के परिजनों को पैसा नहीं मिला और इलाज रुक गया। समय पर पैसा नहीं मिलने के कारण आज आक्रोषित परिजनों एवं ग्रामीणों ने झारखण्ड ग्रामीण बैंक के सामने धरना दिया। परिजनों ने कहा कि बैंक मैनेजर ई-केवाईसी के लिए तीन माह दौड़ाए, फिर रीजनल मैनेजर के कहने पर पिता के बीमार हालत के बावज़ूद मरणासन पर(bank) बैंक लाए तो ई-केवाईसी हुआ, लेकिन इसके बाद भी पैसा निकालने के लिए उन्हें बार-बार दौड़ना पड़ा और आज मौत हो गई। मृतक को सरकार से मिलने वाली पेंशन की राशि से इलाज होना था, जो अब नहीं हो पाया; शव लेने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में बैंक के अधिकारी बोले कि ई-केवाईसी हो गया था लेकिन परिवारजन पैसा निकालने नहीं आए थे, जिसकी वजह से पैसा नहीं निकला।0
0
Report
पोलादपूर के नाणेघोळ में पर्वत दरारें, ग्रामस्थ सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर
Chendhare, Maharashtra:पोलादपूर तालुक्यातील देवळे ग्रुप ग्रामपंचायत हद्दीतील नाणेघोळ गावाजवळ अतिवृष्टीमुळे डोंगर परिसरात सुमारे अर्धा किलोमीटर अंतरावर जमिनीला अर्धा ते एक फूट रुंदीच्या भेगा पडल्या आहेत. प्रशासनाच्या पाहणीत अर्धवर्तुळाकार स्वरूपात भूभागाला तडे गेल्याचं आढळून आले आहे. ग्रामस्थांमध्ये भीतीचं वातावरण आहे. संभाव्य भूस्खलनाचा धोका लक्षात घेऊन ग्रामस्थांचे तातडीने सुरक्षित स्थळी स्थलांतर करण्यात आले. गावाच्या कायमस्वरूपी पुनर्वसनासाठी आणि घरकुलांचा प्रस्ताव शासनाकडे पाठवण्यात येणार असल्याची माहिती तहसीलदार कपिल घोरपडे यांनी दिली.0
0
Report
डहमा पंचायत में जलजमाव: स्थाई समाधान अभी तक नहीं, ग्रामीण गंदे पानी से जूझ रहे
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में डहमा पंचायत में भुआपुर के लोग कई वर्षों से जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। गांव में नाला नहीं बनने से पूरे गांव का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इस मुख्य रास्ते से आस पास के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन आते जाते हैं। कई बार वाहन चालक भी गंदे पानी में गिरकर घायल हो गए हैं। महिलाओं और बच्चों को भी इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। गांव में नाले के पानी को रोकने के लिए पहले गड्ढे का निर्माण किया गया था, जिसमें बच्चों को डूबने की आशंका से ग्रामीणों ने भर दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से भी इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण विकास विभाग और पंडारक के अंचल अधिकारी ने सड़क के एक तरफ 6 फीट गड्ढा कर जल निकासी का प्रयास किया, लेकिन बारिश आते ही गड्ढे का पानी भी अब सड़क पर बहने लगा है। ग्रामीणों ने बताया ग्रामीण विकास विभाग और सीओ के बीच जेसीबी से गड्ढे की खुदाई का पैसा भुगतान करने को लेकर भी विवाद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नाला निर्माण के लिए फंड की कमी होने से इसका स्थाई समाधान नहीं हो सका है। मुखिया प्रतिनिधि ने भी कई बार सरकारी अधिकारियों से मिलकर नाला निर्माण के लिए फंड जुटाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है।0
0
Report
Advertisement
लाठी डंडों से जमकर मारपीट रहम की भीख मांगता रहा युवक
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा अमरोहा में दबंगों के हौसले बुलंद, युवक के साथ लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, रहम की भीख मांगता रहा युवक, दबंगों का नहीं पसीजा दिल, लाठी डंडों से जमकर की मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गजरौला कस्बे के रमाबाई डिग्री कॉलेज के पास का मामला।0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर के बाहर के दृश्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Outside Visuals From Ayodhya Ram Temple0
0
Report
बिदुपुर के जमीन विवाद में हथियारबंदों का भीषण हमला, पांच लोग घायल
Hajipur, Bihar:वैशाली के बिदुपुर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने आरोप लगाया है कि हथियारबंद लोगों ने घर पर धावा बोलकर जमकर मारपीट की, फायरिंग की और सोने का लॉकेट छीन लिया। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। पीड़िता ने बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया गांव का है। पीड़िता टुसा देवी के आवेदन के मुताबिक, तीन जुलाई को कुछ लोग हथियार के साथ उनके घर पहुंचे और एक पुराने केस को वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।आरोप है कि दबँग हथियारों के साथ पहुंचे और जमीन जोतने का विरोध करने पर लोहे की रॉड, लाठी और अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।इस हमले में टुसा देवी, उनके पति दिनेश राय, पुत्र अंकित कुमार, पुत्री मुस्कान कुमारी और ससुर राजदेव राय घायल हो गए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान अंकित कुमार के गले से सोने का बजरंगबली लॉकेट छीन लिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है। उन्होंने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
एसडीएम की मानवता: देर रात घायल को बचाया, अस्पताल पहुंचाया
Damoh, Madhya Pradesh:देर रात सड़क पर घायल पड़ा था युवक, एसडीएम ने दिखाई मानवता..एंकर/ दमोह जिले के तारादेही तेंदूखेड़ा मार्ग पर बीती रात एक व्यक्ति की जान बचाने का काम हुआ है और इस काम को इलाके के एसडीएम ने अंजाम दिया है। दरअसल इस रोड पर एक बाइक सवार सड़क किनारे डला था रास्ते से होकर कई लोग निकल गए लेकिन किसी ने घायल की तरफ देखने की जहमत नहीं उठाई, इस रोड से तारादेही एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे एसडीएम सी जी गोस्वामी की नजर घायल पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी को.रुकवाया, एसडीएम को देख कर और भी लोग रुक गए और फिर देखा तो घायल की साँसे चल रही थी एसडीएम ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तो कुछ ही मिनट में एंबुलेंस वहां पहुंची और घायल को तेंदूखेड़ा सिविल अस्पताल लेकर आया गया जहां खुद एसडीएम गोस्वामी ने अपनी मौजूदगी में इलाज कराया, घायल के परिजनों को खबर कर बुलाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने की वजह से उसे जबलपुर रेफर किया गया है वहीं डॉक्टर्स की माने तो घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें है और कुछ देर और उसे इलाज नहीं मिलता तो उसकी जिंदगी बचने की उम्मीद कम थी लेकिन एक अफसर की मानवीयता ने फिलहाल जान को महफ़ूज़ किया है और एसडीएम के इस काम की लोग सराहना भी कर रहे हैं। बाइट/ डॉ अशोक बड़ोनिया ( ब्लाक मेडिकल आफिसर तेंदूखेड़ा दमोह) बाइट/ सी जी गोस्वामी ( एडीएम तेंदूखेड़ा दमोह)0
0
Report
भोपाल के शिव मंदिर में चोरों का धावा, दान पेटी चोरी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शिव मंदिर में चोरों का धावा बैरसिया रोड पर शिवालय में दो अज्ञात चोरों ने की चोरी मंदिर में रखी दान पेटी को चुराया CCTV कैमरे में कैद हुए चोर गौतम नगर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नवजात मौत केस की जांच के आदेश दे दिए
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लोकबंधु अस्पताल मामले का लिया संज्ञान नवजात की मौत के मामले में 24 घंटे में रिपोर्ट तलब महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को जांच के आदेश दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश प्रसव के दौरान फर्श पर गिरने से नवजात की मौत का आरोप स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- बृजेश पाठक गर्भवती और प्रसूताओं को बेहतर इलाज सरकार की प्राथमिकता किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- बृजेश पाठक0
0
Report
Advertisement
अकोला खदान पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा जप्त, दो लाख रुपये मूल्य का बरामद
Akola, Maharashtra:अकोला शहरातील खदान पोलिसांनी प्रतिबंधित गुटख्याविरोधात मोठी कारवाई करत सिंधी कॅम्प परिसरातून सुमारे अडीच लाख रुपयांचा गुटखा जप्त केला आहे. गुप्त माहितीच्या आधारे पोलिसांनी गुलशन गुलानी यांच्या गोदामावर छापा टाकून ही कारवाई केली. राज्यभरात अन्न व औषध प्रशासनाचे आयुक्त तुकाराम मुंढे यांच्या धडक मोहिमेनंतर गुटखा माफियांमध्ये खळबळ उडाली असली, तरी अकोला शहरातील काही मोठे गुटखा विक्रेते अद्याप कारवाईच्या कक्षेबाहेर असल्याची चर्चा आहे. दरम्यान, या कारवाईमुळे शहरातील अवैध गुटखा विक्रेत्यांमध्ये पुन्हा एकदा भीतीचे वातावरण निर्माण झाले आहे. खदान पोलिसांना सिंधी कॅम्प परिसरातील एका गोदामात मोठ्या प्रमाणात प्रतिबंधित गुटखा साठवून ठेवण्यात आल्याची माहिती मिळाली होती. त्यानुसार पोलिस निरीक्षक मनोज केदारे यांच्या मार्गदर्शनाखाली पथकाने छापा टाकला. या कारवाईत विविध कंपन्यांचा सुमारे अडीच लाख रुपयांचा गुटखा जप्त करण्यात आला. याप्रकरणी संबंधितांविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू असून गुटख्याचा साठा नेमका कुठून आणण्यात आला आणि त्याचे वितरण कुठे होत होते, याचा तपास पोलीस करत आहेत. या कारवाईनंतर शहरातील अवैध गुटखा विक्रेत्यांचे धाबे दणाणले आहेत.0
0
Report
सवायजपुर तहसील में 32 शिकायतों में दो का हुआ मौके पर निस्तारण
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अंकित तिवारी व सी ओ हरपालपुर प्रवीन यादव ने संयुक्त रूप से लोगों की शिकायतें सुनी यहां कुल 32 शिकायतें दर्ज की गयी जिसमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। देर से आने वाले थाना अरवल पचदेवरा के उप निरीक्षक प्रमोद सिंह व अशोक कुमार को फटकार लगाई। इस दौरान तहसीलदार विनोद कुमार नायक तहसीलदार राजेश कुमार बी डी ओ हरपालपुर त्रिलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
अज्ञात बहन की टक्कर से महिला रिक्रूट सिपाही घायल
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली में तैनात महिला रिक्रूट सिपाही कोमल (26) सोमवार को स्कूटी से कस्बे में ड्यूटी पर जा रही थीं। कटरा-उन्नाव हाईवे पर कोतवाली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हेलमेट न लगा होने के चलते सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें पहले सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश कर चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मानसून में नैनीताल: गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव की तैयारी तेज
Haldwani, Uttarakhand:मानसून के दौरान संभावित आपदाओं, भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका को देखते हुए नैनीताल जिले में स्वास्थ्य विभाग ने मातृ एवं शिशु सुरक्षा के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। जुलाई से अक्टूबर के बीच प्रसव संभावित 3314 गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी नियमित निगरानी और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में जुलाई में 827, अगस्त में 855, सितंबर में 765 और अक्टूबर में 867 महिलाओं की डिलीवरी संभावित है। इन सभी गर्भवती महिलाओं की लगातार स्वास्थ्य निगरानी की जाएगी और समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. रश्मि पंत, सीएमओ, नैनीताल मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे गर्भवती महिलाओं के लगातार संपर्क में रहें, उन्हें समय पर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाएं और किसी भी परिस्थिति में घर पर प्रसव न होने दें। आवश्यकता पड़ने पर बर्थ वेटिंग होम की सुविधा का भी उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी ब्लॉकों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और बारिश के दौरान बाधित होने वाले मार्गों की पहचान कर अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में 108 एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। साथ ही बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए भी स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है。 डॉ. रश्मि पंत, सीएमओ, नैनीताल स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दूरस्थ और हाई-रिस्क क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को समय रहते बर्थ वेटिंग होम में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके।0
0
Report
बक्सर पुलिस वरुण मिश्रा के घर से हथियार बरामद कर साजिश विफल
Buxar, Bihar:बक्सर नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी वरुण मिश्रा के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिस्तौल, दो देसी कट्टे और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि उसके भाई के साथ बबली दुबे गैंग के सदस्यों ने मारपीट की थी। इसी का बदला लेने की नीयत से हथियार जुटाए गए थे और गैंग के सदस्यों की हत्या की साजिश रचीत जा रही थी। आरोपी ने बताया कि अपराध को अंजाम देने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर योजना को विफल कर दिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इस साजिश में कितने अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.0
0
Report
कटोरिया नगर पंचायत के महादलित टोले में सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल
Banka, Bihar:कटोरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 अंतर्गत महादलित (मेहतर )टोला में पीसीसी सड़क इन दिनों गंदगी के अंबार में तब्दील हो गई है। सड़क किनारे स्थित नालियों की उड़ाही अधूरी छोड़ दी गई है और अब तक उनकी समुचित सफाई नहीं होने से नालियों में कचरा सड़ रहा है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था पर प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन वार्ड संख्या-4 के महादलित टोला में इसका कोई असर नहीं दिखाई देता। लोगों का कहना है कि इस वार्ड मे तैनात सफाईकर्मी दूसरे वार्डों में सफाई कार्य करते हैं, जबकि महादलित टोला की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद नालियों की समय पर उड़ाही नहीं किए जाने से पीसीसी सड़क पर पानी जमा रहता है एवं गंदगी और सड़ते कचरे से उठ रही बदबू लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें रास्ते से गुजरते समय नाक ढककर चलना पड़ता है। यदि शीघ्र ही नालियों की सफाई और कचरे का उठाव नहीं कराया गया तो जलजमाव के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से अविलंब नालियों की पूर्ण सफाई, नियमित कचरा उठाव तथा वार्ड में प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर पंचायत को कागजी दावों के बजाय जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए。0
0
Report
Advertisement
