icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 900 करोड़ घोटाले में राहत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व जल मंत्री महेश जोशी को राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने महेश जोशी को जमानत दी है. महेश जोशी को करीब 6 महीने पहले एसीबी ने जेईएम घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार किया था. अभी इस मामले में और इंजीनियर जेल में है. 6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व मंत्री- जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। एसीबी ने महेश जोशी को 7 मई 2026 की सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपंकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने 12 अक्तूबर को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज बेंच ने फैसला सुनाते हुए पूर्व मंत्री जोशी को जमानत का लाभ दिया. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब महेश जोशी करीब 6 महीने बाद जेल से बाहर आ सकेंगे. एसीबी की एसआईटी ने किया था गिरफ्तार- इससे पहले इसी मामले में ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 24 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया था। उस समय भी जोशी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. उस दौरान वे करीब 7 महीने जेल में रहे थे. महेश जोशी के अलावा प्राइवेट व्यक्ति मुकेश पाठक को भी गिरफ्तार किया था. पाठक इरकॉन कंपनी में ठेके पर काम करता था. इससे पहले पीएचईडी के एडिशनल चीफ इंजीनियर शुभांशु दीक्षित और प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बढ़ाया को सुप्रीम राहत मिली है. सभी आरोपियों को एसीबी की एसआईटी ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था. ये 8 आरोपी अभी जेल की सलाखों के पीछे- 1. सुबोध अग्रवाल, पूर्व आईएएस, तत्कालीन पीएचईडी एसीएस 2. केडी गुप्ता, तत्कालीन शहरी Chief इंजीनियर 3. दिनेश गोयल, तत्कालीन स्पेशल प्रोजेक्ट Chief इंजीनियर 4. DK गौड, तत्कालीन तकनीकी Chief इंजीनियर 5. निरिल कुमार, तत्कालीन अधीक्षक अभियन्ता, जेजेएम 6. सुशील शर्मा, तत्कालीन वित्तीय सलाहकार, जेजेएम 7. MP सोनी, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, डीडवाना 8. विशाल सक्सेना, तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता इंजीनियर्स ने लगाई है याचिका- पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत कई आरोपियों की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब कई इंजीनियर्स ने भी जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इरकॉन कंपनी के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए गणपति और श्री श्याम ट्यूबवेल फर्म को करीब 969 करोड़ के टेंडर दिए थे. जिसमें राजस्थान में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां हुई. अब सूत्र बताते है कि कई आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है.
0
0
Report

खेरवाड़ा में पासिंग आउट परेड: 9 महीनों का कठोर प्रशिक्षण पूरा, नए आरक्षी सेवामें

Udaipur, Rajasthan:खेलवाड़ा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित पासिंग परेड के दौरान 9 महिने का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले नए आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया इस भव्य समारोह की सलामी उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने ली। पासिंग आउट परेड के पश्चात नये आरक्षियों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया और कई हैरत अंग्रेज कारनामे बताएं गए। आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण सम्पन्न होने के बाद अब ये नए पुलिसकर्मी अपने अपने जिलों में जाकर प्रदेश के पुलिस बेड़े में अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर आईजी ने सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने के कड़े निर्देश दिए इस मौके पर पीटीएस एमबीसी कमांडेंट सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी व कस्बे वासी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

घणसोली एमआयडीसी में भटक्या कुत्तों से भय, नागरिकों में दहशत

SNSWATI NAIKJust now
Navi Mumbai, Maharashtra:Anchor -: नवी मुंबईतील घणसोली एमआयडीसी विभागातील ‘क्यू’ गृहनिर्माण संकुलातील 1 ते 7 इमारतींच्या परिसरात भटक्या कुत्र्यांचा सुळसुळाट मोठ्या प्रमाणात वाढला आहे. कुत्र्यांकडून लहान मुले, महिला आणि ज्येष्ठ नागरिकांवर हल्ले होत असल्याने रहिवाशांमध्ये भीतीचे वातावरण पसरले आहे. काही रहिवासीयांकडून कुत्र्यांना नियमित खाद्य दिल्यामुळे रहिवासी संकुलात कुत्र्यांची संख्या वाढत असल्याचा आरोप नागरिकांनी केला आहे. एकाच दिवसात 2 रहिवासीयांना कुत्र्याने छावा घेतल्याचा प्रकार सिसीटीव्ही मध्ये कैद झाला आहे. प्रशासनाने तातडीने लक्ष देऊन कुत्र्यांचे निर्बीजीकरण, लसीकरण आणि नागरिकांच्या सुरक्षिततेसाठी उपाययोजना कराव्यात, अशी मागणी रहिवाशांनी केली आहे.
0
0
Report

20 अक्टूबर से माथेरान की मिनी ट्रेन फिर चलेगी, पर्यटन में उत्साह

Matheran, Maharashtra:मिनी ट्रेनची प्रतीक्षा संपली, 20ऑक्टोबर पासून ट्रॅकवर येणार टॉय ट्रेन Anchor: माथेरानचा दिवाळी पर्यटन हंगाम सुरू व्हायला आता काही दिवस बाकी असताना शुभ वार्ता आली असून माथेरानची राणी मिनी ट्रेन आता 20 ऑक्टोबर पासून पर्यटकांच्या दिमतीला हजर होणार असल्याने पर्यटकांबरोबर माथेरानकरांमध्ये उत्साहाचे वातावरण आहे. VO: नेमकी दसऱ्याच्या शुभ मुहूर्तावर ही मिनी ट्रेन नेरळ ते माथेरान अशा दोन फेऱ्या मारणार आहे. नेरळ ते माथेरान आणि माथेरान ते नेरळ अशा दोन फेऱ्या अप आणि डाऊनला असणार आहेत. कसं असेल वेळापत्रक पाहू या ग्राफिक्सच्या माध्यमातून *नेरळ ते माथेरान* नेरळ(सुटणार). माथेरान(पोहचणार) सकाळी 8.50 वाजता. सकाळी 11.30 वाजता सकाळी 10.30वाजता. दुपारी 01.05 वाजता *माथेरान ते नेरळ* माथेरान (सुटणार). नेरळ (पोहचणार) दुपारी 2.45 वाजता. संध्याकाळी 5.30 वाजता संध्याकाळी 0.4.00 वाजता. संध्या.6.40 वाजता मिनी ट्रेन ट्रॅकवर येणार असल्याने कदाचित अमन लॉज ते माथेरान अशी नियमित धावणाऱ्या शटल सेवेच्या वेळापत्रकात बदल होण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे. वीकेंडला शनिवार रविवारी पर्यटकांची गर्दी पाहता ज्यादा विशेष फेऱ्या चालवण्याचा मध्य रेल्वेचा मानस आहे.
0
0
Report
Advertisement

मंडियों में फसलों की खरीद सुचारु, MSP भरपाई से किसानों को राहत

Chandigarh, Chandigarh:प्रदेश में फसलों की खरीद जारी है इस मुद्दे पर हमने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से खास बातचीत की उन्होंने कहा कि मंडियों में फसलों की खरीद काम सही तरीके से जारी है मंडियों में किसानों को कोई दिक्कत आने नहीं दी जा रही है सरकार ने कई तरह के प्रबंध किए। मंडियों फसल आने के बाद उसका जल्द से जल्द उठान किया जा रहा है और किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है। श्याम सिंह राणा ने कहा कि पिछले दिनों आई बारिश की वजह से किसानों को परेशानी जरूर हुई है लेकिन अब मौसम साफ है जिन किसानों की फसले भीग गई تھی वह अब साफ मौसम में सूख जाएगी इसके बाद उनकी भी खरीद कर ली जाएगी। किसानों को कोई नुकसान होने नहीं दिया जाएगा। बाजरे की खरीद को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों को बाजरे की फसल पर भावांतर भरपाई दी जा रही है जिन किसानों की फसल 2300 रुपए प्रति क्विंटल रुपए बिकेगी उन्हें सरकार की ओर से ₹600 प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई दिया जाएगा ताकि उन्हें 2900 रुपए प्रति क्विंटल की एमएसपी मिल सके。
0
0
Report

यूपी में आज से मिठाइयों पर ‘यूज बाई डेट’ लिखना अनिवार्य हापुड में मिठाई विक्रेताओं ने की शुरुआत।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow5m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव लागू हो गया है। 15 अक्टूबर से प्रदेश भर में मिठाई विक्रेताओं के लिए अपनी मिठाइयों पर *‘यूज बाई डेट’ (Use By Date)* लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी मिठाई दुकानदारों को निर्देश जारी किए हैं कि अब हर मिठाई पर या उसके डिब्बे / ट्रे पर उसकी अंतिम उपयोग तिथि स्पष्ट रूप से लिखनी होगी। हापुड़ में भी इस नियम का पालन शुरू हो गया है। कई दुकानों पर मिठाइयों पर तारीख लिखने की शुरुआत कर दी गई है। इस नए नियम का उद्देश्य ग्राहकों को मिठाई की शुद्धता और ताजगी की सही जानकारी देना है। अब ग्राहक जान सकेंगे कि कौन सी मिठाई कब तक खाने योग्य है। खासकर दूध और खोये से बनी मिठाइयों के लिए यह जानकारी देना जरूरी किया गया है, क्योंकि ये जल्दी खराब होती हैं। खाद्य विभाग अब मिठाइयों की गुणवत्ता, उनके भंडारण और एक्सपायरी डेट पर लगातार नजर रखेगा। नियम का पालन न करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

दबंग महोबा डिपो के चालक ने युवक के साथ की पिटाई जाम को लेकर बाइक सवार औरडिपो के चालक से हुआ विवाद

RavindraRavindraFollow12m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर- दबंग महोबा डिपो के चालक ने युवक के साथ की पिटाई जाम को लेकर बाइक सवार और महोबा डिपो के चालक से हुआ विवाद बीच सड़क जमकर चले डंडे लात घुसे हुई मारपीट बस स्टैंड में आए दिन बनी रहती है जाम की समस्या जाम से नाराज बाइक सवार चालक से भिड़ा चालक ने डंडों से की युवक की पिटाई मारपीट के दौरान ट्रैफिक पुलिस न होने से पुलिस पर उठ रहे सवालिया निशान आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते आए दिन होती है मारपीट Up 78LN 9496 बस का दबंग ड्राइवर मारपीट कर मौके से बस लेकर हुआ फरार आए दिन बसों को लेकर होता है विवाद मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड का ।
0
0
Report

पुलिस अधीक्षक द्वारा 14वीं अन्तर जनपदीय 03 दिवसीय मलखम्भ प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

AKAshok KumarFollow13m ago
ललितपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स, ललितपुर में 03 दिवसीय (दिनांक 16.10.2026 से 18.10.2026 तक) आयोजित होने वाली 14वीं अन्तर जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता शुभारम्भ करने की अनुमति प्रदान की गयी । 14वीं अन्तर जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर कालू सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन ललितपुर व समस्त जनपद के टीम मैनेजर/कोच/खिलाड़ी आदि मौजूद रहे
0
0
Report

फरीदाबाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर 35 किलोग्राम गांजे के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद अपराध शाखा सेक्टर-16 की कार्रवाई, वाणिज्य मात्रा में 35 किलोग्राम गांजा बरामद; पलवल और नोएडा में की जानी थी सप्लाई नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 14/15 अक्टूबर की रात्रि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड से गांजा तस्करी के मामले में तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन बैग में रखा करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन के जरिए फरीदाबाद पहुंचे थे और इसकी सप्लाई पलवल तथा नोएडा में की जानी थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 अक्टूबर को अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन के माध्यम से फरीदाबाद पहुंचने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और रेलवे स्टेशन रोड़ पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह संदिग्धों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद तीन बैग से करीब 35 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद निवासी गांव दुजाना, जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), वीरेंद्र निवासी गांव सिलोटी, जिला पलवल और बलजीत निवासी गांव हिदायतपुर, जिला पलवल के रूप में हुई है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि विनोद इस तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। वह तीन महिलाओं के साथ ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन के माध्यम से आया था। गांजे की खेप को पलवल और नोएडा में सप्लाई करने की योजना थी। इसके लिए विनोद ने अपने ममेरे भाई वीरेंद्र को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर गांजा लेने के लिए बुलाया था। वीरेंद्र अपने साथी बलजीत के साथ स्टेशन पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत वीरेंद्र और बलजीत को गांजे की खेप पलवल में सप्लाई करनी थी, जबकि विनोद और उसके साथ आई तीनों महिलाओं को गांजा लेकर नोएडा जाना था। पुलिस द्वारा आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जाएगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क, नशीले पदार्थ की खरीद के स्रोत, सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा इस कारोबार में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मिशन शक्ति फेज-6: कक्षा 8 की छात्रा भिनगा कोतवाली प्रभारी बनी

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर अनूठी पहल की गई। भिनगा कोतवाली में कक्षा 8 की छात्रा माही सिंह को कोतवाली प्रभारी बनाया गया। इस दौरान सीओ और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली की हैं, जहां मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बीएस एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा माही सिंह को कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सीओ और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में छात्रा माही सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची महिला की शिकायत सुनी। छात्रा ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। मिशन शक्ति के तहत इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है。
0
0
Report

सचिन पायलट पंजाब दौरे से पहले ड्रग-गैंगस्टर मुक्त करने का आह्वान

Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़ : सचिन पायलट ने पंजाब दौरे से पहले कहा कि जिस तरह से पंजाब में लगातार गैंगस्टरों के थर्ड पर पंजाब के लोग हैं और मारे जा रहे हैं उसमें उन पीड़ित परिवारों से वह मुलाकात करेंगे और आने वाले दिनों के बीच अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट में जाकर उन लोगों का हाल जाना जाएगा पुराने वाले दिनों के बीच कांग्रेस ही पंजाब में ड्रग और गैंगस्टर मुक्त कर सकती है। सचिन पायलट ने कांग्रेस के आपसी विवाद को लेकर कहा कि एकजुट होकर हम पंजाब में जाएंगे और लोगों को आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि कांग्रेस से उम्मीद है जिसमें एक छूट होकर सभी आने वाले चुनाव में परफॉर्म करेंगे। अमित शाह को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरह से वह आज पंजाब में नशा और गैंगस्टर खत्म करने की बात कह रहे हैं उसमें 12 से 13 साल हो चुके हैं लेकिन इससे पहले उन्हें पंजाब की याद नहीं आई अब ऐलान करने का नहीं बल्कि एक्शन करने का समय है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top