Back
पटना के लोद्दीपुर पुलिस केंद्र में दीदी की रसोई से सस्ता पौष्टिक भोजन
PKPrakash Kumar Sinha
Dec 14, 2025 08:05:19
Patna, Bihar
पटना में नवीन पुलिस केंद्र लोद्दीपुर में अब पुलिसकर्मियों को सस्ता, पौष्टिक और व्यवस्थित भोजन एक ही छत के नीचे मिलेगा। सोमवार से यहाँ जीविका की ओर से ‘दीदी की रसोई’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने रसोई और 700 क्षमता वाले बैरक का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल से फिलहाल करीब 3000 पुलिसकर्मियों के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का भोजन परोसा जाएगा। एक प्लेट भोजन की कीमत मात्र 60 रुपए रखी गई है। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) मुकेश कुमार शाश्वत ने बताया कि फिलहाल 40 जीविका दीदी रसोई का संचालन करेंगी। पुलिसकर्मियों की पसंद के अनुसार स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए दो अलग-अलग किचेन और एक बड़ा कैफेटेरिया तैयार किया गया है।
पुलिसकर्मियों ने इस पहल का स्वागत किया है। सिपाही ने कहा कि ड्यूटी के दौरान भोजन की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब स्वस्थ खाना मिलने से ड्यूटी में और अधिक मुस्तैदी आएगी। उन्होंने इसे सिपाही संवर्ग के लिए मुख्यमंत्री की सबसे बेहतर पहल बताया।
उल्लेखनीय है कि इस मौके पर रडाई सह भोजनालय (G+4) और 700 क्षमता वाले पुरुष सिपाही बैरक (G+7) का भी उद्घाटन किया गया, जिससे पुलिस केंद्र की सुविधाएं और मजबूत होंगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
41
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 06:05:260
Report
VRVikash Raut
FollowMar 03, 2026 06:05:190
Report
VAVijay Ahuja
FollowMar 03, 2026 06:05:010
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 03, 2026 06:04:430
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowMar 03, 2026 06:03:310
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 03, 2026 06:02:430
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 03, 2026 06:02:320
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 03, 2026 06:02:210
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 03, 2026 06:01:350
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 03, 2026 06:01:190
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 03, 2026 06:01:030
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 03, 2026 06:00:410
Report
