Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna801503

ढिबरा पुल गिरने से दो मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर; घटिया निर्माण उजागर

IKIsateyak Khan
Mar 21, 2026 01:16:26
Danapur, Bihar
घटिया निर्माण जान पर बन आई, दानापुर के ढिबरा में बनता पुल गिरा, दो मजदूर दबे, एक गंभीर.\n\nपटना के दानापुर स्थित ढिबरा इलाके में निर्माणाधीन पुल के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटिया निर्माण और लापरवाही की पोल खोलते हुए यह पुल अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।\n\nग्रामीणों के मुताबिक, पुल का निर्माण बिना मजबूत बेस और पिलर के सीधे मिट्टी पर किया जा रहा था। इतना ही नहीं, निर्माण में सरिया तक का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे पूरी संरचना कमजोर हो गई थी। यही लापरवाही हादसे की बड़ी वजह बनी। हादसे के वक्त एक मजदूर किसी तरह पुलिया के अंदर छुपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।\n\nबताया जा रहा है कि विजय सिंह पथ से ढिबरा तक सड़क और पुल निर्माण का काम जारी है, जिसमे घाटी मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है और ईसमें एक नहीं बल्कि दो पुल बिना ठोस आधार के बनाए जा रहे हैं। एक पुल गिर चुका है, जबकि दूसरा भी उसी तर्ज पर तैयार किया गया है, जिससे ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है।\n\nस्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही दूसरे पुल की जांच कर तत्काल निर्माण कार्य रोकने की भी अपील की है, ताकि कोई और बड़ा हादसा होने से रोका जा सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
Mar 21, 2026 02:18:05
Raigarh, Chhattisgarh:रेगढ़ ब्रेकिंग, भूपदेवपुर क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया, जब बिलासपुर जलाशय का गेट अचानक टूट गया।   जोरदार धमाके के साथ गेट टूटते ही,हजारों लाखों क्यूसेस पानी बेकाबू होकर बाहर निकल पड़ा। देखते ही देखते पुरानी एनएच-49 जिंदल-खरसिया मार्ग पर पानी का सैलाब आ गया और सड़क नदी में तब्दील हो गई। इस घटना के चलते मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है और आवागमन बाधित हो गया है। तेज बहाव की वजह से सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं जलाशय के आसपास के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जलाशय के जंग लगे गेट का लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं किया गया था, जिससे सिंचाई विभाग की लापरवाही सामने आई है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 21, 2026 02:17:55
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati रमज़ान के मुबारक/पवित्र महीने में एक महीना का रोज़ा और तरावीह आदि की इबादतों के बाद आज ईद-उल-फ़ित्र त्योहार ख़ुशी की उत्तर प्रदेश व समस्त देशवासियों में भी ख़ासकर देश एवं दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को मेरी दिली मुबारकबाद तथा अन्य भारतीयों के साथ-साथ उन सभी के लिए भी अच्छी ज़िन्दगी की शुभकामनायें, जिसकी गारण्टी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को दी है। सभी लोग आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द, संयम व सहनशीलता की परम्परा को बनाए रखने में अपना पूरा योगदान दें, ताकि देश में समतामूलक विकास की बात आगे बढ़े और यहाँ देश की ख़ुशी एवं ख़ुशहाली में सभी लोग उसके हिस्सेदार बनकर उस पर गर्व करें।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Mar 21, 2026 02:01:18
Barh, Bihar:मोकामा टाल में वज्रपात होने से आठ मजदूर जख्मी हो गए। सभी घायलों को किसान आनन फानन में मोकामा ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां सभी की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर उपचार में लगे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मोकामा टाल के घोसवरी थाना क्षेत्र के बबूराही टाल में फसल काटने गये थे। इसी बीच मौसम ने अचानक करवट लिया। मौसम खराब होते ही किसान ने सभी को ट्रैक्टर पर सवार होने के लिए कहा, ताकि जल्द से जल्द घर पहुंच सके। घर आने के क्रम में ही ट्रैक्टर पर वज्रपात हो गया, जिसमें कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। सभी मजदूर मधेपुरा,खगड़िया, सहरसा समेत अलग अलग जिले के रहने वाले हैं। ये मजदूर प्रतिवर्ष टाल क्षेत्र में फ़सल कटाई के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों से मोकामा आते हैं और लगभग एक महीने तक टाल में फ़सल कटाइ करने के बाद वापस जाते हैं।
366
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 21, 2026 02:00:54
Jamui, Bihar:जमुई: बिहार में शराबबंदी के बीच अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र स्थित चिरन पुल के पास उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक ऑटो से करीब 200 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई, जहां मौके से ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के लखन कियारी गांव निवासी जितेंद्र वर्णवाल के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि ऑटो के जरिए स्प्रिट की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने चिरन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया और संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो में रखे चार गैलन से 200 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्प्रिट झारखंड से लाई जा रही थी, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाना था। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट..... सुभाष कुमार उत्पाद अधीक्षक जमुई
614
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 21, 2026 02:00:21
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद आपदा के समय मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने फरीदाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद के बडौली इलाके में टीम ने छापेमारी कर एक किरियाने की दुकान पर अवैध रूप से गैस कटिंग का काम पकड़ा। मौके पर करीब 5 से 10 गैस सिलेंडरों से गैस निकालने की प्रक्रिया चल रही थी, जो नियमों के खिलाफ है और बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट-- नरेंद्र सिंह फूड एंड सेफ्टी विभाग
220
comment0
Report
Advertisement
Back to top