Back
जमुई में अवैध स्प्रिट छापेमारी: 200 लीटर बरामद, ऑटो चालक गिरफ्तार
ANAbhishek Nirla
Mar 21, 2026 02:00:54
Jamui, Bihar
जमुई: बिहार में शराबबंदी के बीच अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जमुई जिले के बटिया थाना क्षेत्र स्थित चिरन पुल के पास उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक ऑटो से करीब 200 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई, जहां मौके से ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के लखन कियारी गांव निवासी जितेंद्र वर्णवाल के रूप में हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि ऑटो के जरिए स्प्रिट की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने चिरन पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया और संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो में रखे चार गैलन से 200 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि स्प्रिट झारखंड से लाई जा रही थी, जिसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाना था। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट..... सुभाष कुमार उत्पाद अधीक्षक जमुई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 21, 2026 03:01:500
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 21, 2026 03:01:440
Report
JPJai Pal
FollowMar 21, 2026 03:00:330
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 21, 2026 03:00:260
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 21, 2026 03:00:100
Report
75
Report
SKSACHIN KASABE
FollowMar 21, 2026 02:51:58244
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowMar 21, 2026 02:51:40259
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 21, 2026 02:50:56137
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 21, 2026 02:50:35141
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 21, 2026 02:48:26115
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 21, 2026 02:48:06Noida, Uttar Pradesh:Noida (UP): Fog Engulfs In Parts Of City/ Visuals From Sector 122
187
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 21, 2026 02:47:41Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Children extend greetings on Eid ul-Fitr, as they arrive at Jama Masjid.
228
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 21, 2026 02:47:31Noida, Uttar Pradesh:KANPUR (UP): EID UL-FITR 2026 / PEOPLE OFFER PRAYERS AT BENAJHABAR EIDGAH / SECURITY TIGHTENED / VISUALS / ATUL KUMAR SRIVASTAVA (DCP CENTRAL KANPUR)
69
Report
MSManish Sharma
FollowMar 21, 2026 02:47:24153
Report