icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर: रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान, वरिष्ठ अधिकारी प्रेरणा दिए

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर:मानवाधिकार विकास संघ के तत्वावधान में सिंघारा पैलेस में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भरतपुर जोन-3 के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 31 यूनिट रक्तदान हुआ。 मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल, सीओ सिटी प्रदीप नेहरा और डॉ. बीडी व्यास ने शिविर की सराहना की。 हुंडावाल ने कहा- रक्तदान से बड़ा मानव सेवा का कोई उदाहरण नहीं। जरूरतमंद को रक्त देना जीवन की नई आशा देना है। रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर योग्य लोगों को आगे आना चाहिए。 शिविर में राजीव झा ने 102वीं बार, राजकुमार शर्मा ने 32वीं बार और पंकज शर्मा ने 15वीं बार रक्तदान कर प्रेरणा दी। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तंवर, जिला अध्यक्ष योगेश जादौन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे
0
0
Report

UNGA यात्रा पूरी कर लौटे सांसद सीपी जोशी का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की सात दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी कर लौटे सांसद सीपी जोशी का भाजपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद जोशी ने यात्रा को अपने सार्वजनिक जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि 193 देशों के प्रतिनिधियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात रही। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। जोशी ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भविष्य की जरूरतों पर चर्चा हुई। भारत लौटने के बाद उन्होंने श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन भी किए।
0
0
Report
Advertisement

खेड़ली में मेमू ट्रेन के दो पहिये उतरने के छह घंटे बाद यातायात बहाल

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली में आगरा-बांदीकुई रेल मार्ग पर मंगलवार को खेड़ली कस्बे के मोती का नंगला फाटक के पास ईदगाह-बांदीकुई मेमू पैसेंजर ट्रेन के एक कोच के दो पहिये पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे नदबई-खेड़ली रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 96/08 के पास हुआ। घटना के बाद आगरा-बांदीकुई रेल मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 64621 ईदगाह-बांदीकुई मेमू ट्रेन आगरा की ओर से बांदीकुई जा रही थी। इसी दौरान इंजन के पीछे वाले कोच के दो पहिये पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी दल मौके पर पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पहियों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया। मौके पर अछनेरा के सीएमआई गजेंद्र सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा वीरेंद्र सिंह, अछनेरा के आईपीएस इंस्पेक्टर गिर्राज प्रसाद मीणा और खेड़ली आरपीएफ प्रभारी मूलचंद मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दुर्घटना राहत एवं बचाव के लिए कोटा, पश्चिमी राजस्थान, भरतपुर, जयपुर, आगरा और अछनेरा से रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोपहर करीब 2:15 बजे दुर्घटना राहत सड़क वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा। ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने निजी बसों की व्यवस्था की। यात्रियों को ट्रेन से उतारकर बसों के माध्यम से खेड़ली रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। वहीं, रेलवे की तकनीकी टीम ने जैक मशीन सहित अन्य राहत उपकरणों की मदद से पटरी से उतरे पहियों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद मेमू पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके साथ ही आगरा-बांदीकुई रेलखंड पर रेल यातायात फिर से सुचारु हो गया।
0
0
Report

GEN-Z राष्ट्रवादी युवाओं ने असम में रैली दिखाया समर्थन

Guwahati, Assam:असम के नलबाड़ी में करीब 10 हजार से ज्यादा युवा GEN-Z तथा लोग खास रैली में शामिल रहे. राष्ट्रवादी GEN-Z ने रैली का मोर्चा संभाला. असम सरकार तथा भारत सरकार के समर्थन में यह रैली निकाली गई; इस रैली में असम सरकार के कैबिनेट, फाइनेंस तथा वन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ भी शामिल रहे और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष Dilip Saikia शामिल थे. ZEE MEDIA में कैबिनेट तथा फाइनेंस, बन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ से खास बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी युवा और सामान्य जनता आज रास्ते में उतर आए हैं और यह जो युवा है जिसे GEN-Z कहा जाता है वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, असम सरकार के साथ है हमारे साथ है यह आज दिखा दिया है. स्थानीय युवाओं ने युवा शक्ति अभी हमारे साथ है; वह देश की भलाई चाहते हैं, देश का उन्नयन चाहते हैं और जो देश में हो रहा है उसको भी GEN-Z समर्थन करते हैं. वहीं हमने GEN-Z युवाओं से भी बातचीत की उन्होंने कहा कि हम लोग राष्ट्रवादी हैं और हम लोग ही सही गलत पहचानते हैं; कुछ जो GEN-Z के नाम पर रास्ते में उतर रहे हैं वे लोग गुमराह हो गए हैं और कुछ तो गलत है। हम लोग राष्ट्रवादी युवा हैं, हरदम सरकार के साथ हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं.
0
0
Report

विश्वास नगर के पशुपतिनाथ मंदिर में नाले के गंदे पानी से श्रद्धालु परेशान

New Delhi, Delhi:विश्वास नगर के पशुपतिनाथ मंदिर में नाले का गंदा पानी भरा होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में गंदगी और बदबू से लोग बेहाल हैं, शिकायतों के बावजूद सफाई की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की जा रही है। पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर स्थित मंदिर परिसर में पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी जमा है और चारों ओर गंदगी पसरी है। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, लेकिन गंदगी और बदबू के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी के कारण मंदिर के आसपास भगवान की तस्वीरों के भी गंदे पानी में दिखाई देने की तस्वीर सामने आ रही है। जमा पानी और झाड़ियों के कारण मच्छर बढ़ रहे हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर साफ-सफाई के इंतजाम होने चाहिए, पर मंदिर की सफाई संबंधित विभाग द्वारा अब तक नहीं कराई गई है। प्रशासन से तत्काल निकासी और सफाई की मांग के साथ आसपास झाड़ियों को हटाने की भी मांग की जा रही है ताकि श्रद्धालु बिना परेशानी के मंदिर में पूजा कर सकें।
0
0
Report
Advertisement

पाकिस्तान से विस्फोटक-हथियार मामला: रावला में IED बनने की आशंका

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के रावला से बड़ी खबर पाकिस्तान से आए विस्फोटक और हथियार मामला बॉर्डर क्षेत्र 12 KND में एक खेत में ड्रोन से गिराये गए विस्फोटक पदार्थ पैकेट उठाने आए पंजाब निवासी लखविंद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह दोनों मजदूर बनकर रह रहे थे रावला मंडी में पाकिस्तान से आए तीनों पैकेट से 7.7 किलो प्लास्टिक एक्सप्लोसिव, 2 पिस्टल, 600 कारतूस, 4 मैगजीन, 1 रिमोट, 2 केपलर, 4 बैटरी हुई बरामद, इन्ही पैकेट्स में ब्लैक RDX को भेजा गया था IED फॉर्म में केवल तार का कनेक्शन करने पर IED हो सकता था एक्टिवेट, अब जयपुर से बुलाया गया विशेष बम निरोधक दस्ता, टीम आने के बाद एक्सप्लोसिव किया जाएगा डिफ्यूज, दोनों दहशतगर्दों को रावला छोड़ने आए बाइक सवार युवकों की तलाश इनमें से एक दहशतगर्द पंजाब में कर चुका था ग्रेनेड ब्लास्ट ANTF IG विकास कुमार की टीम ने की जबरदस्त मेहनत बीतें एक महीने से मेहनत कर रही थी राजस्थान ANTF
0
0
Report

जयपुर पंचायत चुनाव 2026 के लिए ईवीएम रेंडमाइजेशन का पहला चरण

Jaipur, Rajasthan:एंकर-पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों में चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कम्प्यूटर आधारित इस प्रक्रिया के जरिए ईवीएम यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में हुई इस प्रक्रिया में जिले में सभी 22 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले 597 ग्राम पंचायतों के 2094 मतदान केंद्रों के लिए कुल 10,230 ईवीएम यूनिट शामिल की गईं। इनमें 5115 बैलेट यूनिट और इतनी ही कंट्रोल यूनिट हैं। ईवीएम का दूसरा रेंडमाइजेशन 16 अक्टूबर को होगा। इसमें यह तय किया जाएगा कि किस मतदान केंद्र पर कौनसी ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मशीनों के आवंटन में पारदर्शिता बनाए रखना और किसी भी तरह के पूर्व निर्धारित आवंटन की संभावना को समाप्त करना है। कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी चरणों के चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। ईवीएम का रेंडमाइजेशन इसी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली बैंक डकैती: मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 90 किलो सोने के लूट का राज खुला

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली बैंक डकैती कांड में बड़ा एक्शन, पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड पीयूष जायसवाल को गिरफ्तार किया... महाराष्ट्रीय बैंक में 17 अप्रैल को हुई डकैती का मुख्य आरोपी ओडिशा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया.... पटना का 26 वर्षीय पीयूष जायसवाल पुलिस के शिकंजे में, अंतरराज्यीय डकैती गिरोह से जुड़े होने का आरोप... पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा, गिरोह पर 2021 से अब तक 90 किलो से ज्यादा सोना लूटने का आरोप... राजस्थान से कटनी तक लूट की वारदातों से जुड़े तार, कई राज्यों में गिरोह की गतिविधियों की जांच... सिंगरौली बैंक डकैती मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही लूट के सोने का नेटवर्क... लूटा गया सोना कहां खपाया गया? सर्राफा कारोबारियों और संभावित ठिकानों की पड़ताल में जुटी पुलिस.. SP शियाज के.एम. के निर्देशन में जांच तेज, पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट के माल की तलाश...
0
0
Report

राजपुरा के गाँव गडाणा में हाथों से झोने की वॉधी, पराली प्रदूषण नहीं फैलता

Rajpura, Uttar Pradesh:राजपुरा के गांव गडाणा में हाथों से झोने की वॉधी आज भी हो रही है; मशीनों के युग में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए हस्तगत कृषि पद्धतियाँ अपनाई जा रही हैं और खेतों में प्रदूषण नहीं फैलता। ਰਾਜਪੁਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗਡਾਣਾ 'ਚ ਅੱਜ ਵੀ ਹੱਥੀਂ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਵਾਢੀ; ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਨਿਜਾਤ ਅੱਜ-ਕੱਲ੍ਹ ਦੇ ਮਸ਼ੀਨੀ ਯੁੱਗ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹੱਥਾਂ ਨਾਲ ਵਾਢੀ ਕਰ ਕੇ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਵਾਤਾਵਰਨ, ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਫੈਲਦਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਰਾਜਪੁਰਾ, 13 ਅਕਤੂਬਰ (ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ): ਅੱਜ ਦੇ ਮਸ਼ੀਨੀ ਯੁੁੱਗ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਕੰਬਾਈਨਾਂ ਨਾਲ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੀ ਵਾਢੀ ਦਾ ਰੁਝਾਨ ਵਧਿਆ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਰਾਜਪੁਰਾ ਤੋਂ ਲਗਭਗ 25 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੂਰ ਸਥਿਤ ਪਿੰਡ ਗਡਾਣਾ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਅੱਜ ਵੀ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਹੱਥੀਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਵਾਢੀ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਿਛਲੇ ਕਰੀਬ 31 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਵਾਢੀ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇੱਥੋਂ ਚੰਗਾ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਕਮਾ ਕੇ ਵਾਪਸ ਪਰਤਦੇ ਹਨ। ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ 10,000 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਟਾਈ, ਵਾਢੀ ਅਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਝਾੜ ਕੇ ਛੰਡਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਹੱਥੀਂ ਵਾਢੀ ਕਰਨ ਨਾਲ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਦਾ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਵੀ ਨਹੀਂ ਫੈਲਦਾ।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद जिला परिषद चुनाव: कुमावत समाज की निर्दलीय एंट्री से बदला समीकरण

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिला परिषद चुनाव में 29 सीटों पर 89 उम्मीदवार मैदान मे उतरे, दीप्ति माहेश्वरी का दावा भाजपा का बोर्ड बनेगा, जिले की 7 सीटों पर कुमावत समाज की निर्दलीय एंट्री राजसमंद जिले में जिला परिषद चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन तस्वीरें साफ़ हो गई हैं । जिले की 29 सीटों के लिए कुल 89 उम्मीदवारों ने 92 नामांकन दाखिल किए। इस बार के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। दीप्ति माहेश्वरी का जीत का दावा- भाजपा की जीत का पुख्ता दावा किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया गया है। कुमावत समाज के निर्दलीय उम्मीदवार सात वार्डों पर उतरे। मैदान में उतरे इन प्रत्याशियों में 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। समाज के इस स्वतंत्र कदम से पारंपरिक राजनीतिक दलों के समीकरणों में हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क तेज कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के साथ-साथ मजबूत निर्दलीय और समाज समर्थित उम्मीदवारों की मौजूदगी के चलते राजसमंद जिला परिषद का यह चुनाव बेहद रोमांचक और कड़ाकेदार होने के संकेत दे रहा है。
0
0
Report

जळगाव: उमाळा-कंडारी सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत, अन्य घायल

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावातील उमाळा-कंडारी रस्त्यावर झालेल्या अपघातातील जखमी विद्यार्थ्यांचा उपचारादरम्यान मृत्यू अर्जुन प्रल्हाद कोळी असे मयत १६ वर्षीय विद्यार्थ्यांचे नाव आहे, तो नववीच्या वर्गात शिकत होता या अपघातात अर्जुनचा चुलत भाऊ कल्पेश कोळी हादेखील जखमी झाला असून त्याच्यावर उपचार सुरू आहेत शाळा सुटल्यानंतर बस मिळाली नाही म्हणून काही विद्यार्थी मालवाहू वाहनात बसून जात असताना रस्त्यात वाहन उलटून अपघात झाला होता या अपघातात जवळपास आठ विद्यार्थी जखमी तर दोन विद्यार्थी गंभीर जखमी झाले असून त्यांच्यावर रुग्णालयात उपचार सुरू आहे. गंभीर जखमी असलेल्या एका विद्यार्थ्यांचा आज दुपारी उपचारादरम्यान मृत्यू झाला आहे.. अपघाताला जबाबदार मालवाहू वाहन चालकावर पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू आहे..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top