Back
बिहार-पटना संग्रहालयों के टनल से प्रदर्शनों का भ्रमण आसान, पर्यटक बढ़ेंगे
RZRajnish zee
Dec 27, 2025 09:51:26
Patna, Bihar
मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल का किया निरीक्षण, तेजी से इसे पूरा करने के दिये निर्देश। शनिवार को बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास और ऑफिसर्स हॉस्टल कैम्पस के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। संग्रहालय को जोड़नेवाले अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टनल के निर्माण कार्य की प्रगति और अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। नेहरू पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित निर्माणाधीन म्यूज़ियम सब-वे टनल का निरीक्षण करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इसके बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होगी, इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टनल का निर्माण इस प्रकार कराये जिससे नेहरू पथ पर आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय और पटना निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण करने के पूर्व बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैम्पस के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहाँ 11 मंजिला भवन का निर्माण कराया जाना है। यहाँ निर्मित होनेवाले भवन के नये परिसर में सोलर पार्किंग शेड, ओपेन पार्किंग, क्लब हाउस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यहाँ पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से ही उनकी यह इच्छा थी कि पुराने स्ट्रक्चर को तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बने जो हर प्रकार की आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हो। नेहरू पथ के किनारे इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से आवासन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कर प्रदर्शों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के प्रथम तल पर पहुँचकर नालंदा महाविहार, सांची स्तूप से संबंधित लगाई गयी चित्र प्रदर्शनी एवं बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर की परिक्रमा संबंधी 3-डी चलचित्र को देखा। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने संग्रहालय परिसर में लगाए गए नए प्रदर्शों, पर्यटकों की संख्या, पार्किंग की व्यवस्था, संग्रहालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ Tyagarajan S.M, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowDec 27, 2025 11:35:580
Report
OBOrin Basu
FollowDec 27, 2025 11:35:440
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 27, 2025 11:35:070
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 27, 2025 11:34:480
Report
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowDec 27, 2025 11:34:350
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 27, 2025 11:34:240
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 27, 2025 11:34:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 27, 2025 11:33:110
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 27, 2025 11:32:580
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 27, 2025 11:31:500
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 27, 2025 11:31:350
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 27, 2025 11:31:20Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव मामले और अंकिता भंडारी मामले को लेकर योगिता भयाना संसद भवन के बाहर प्रोटेस्ट पर बैठी माँग है कि पीड़ितों को न्याय मिले सरकार पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है
0
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 27, 2025 11:30:56Chittorgarh, Rajasthan:अपडेट
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिसद का प्रदर्शन जारी..
अब तेलीबांधा थाना परिसर में कर प्रदर्शन..
3 घंटे से ज्यादा हो गया प्रदर्शन..
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात..
गिरफ्तारी की कर रहे मांग..
0
Report