Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001

मोदी के एकजुट रहने के आह्वान पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने दिया स्पष्ट समर्थन - क्या परिवर्तन साफ दिखेगा?

SRShivam RAj
Mar 24, 2026 09:06:51
Patna, Bihar
प्रेम कुमार, विधानसभा अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश को एकजुट रहने की अपील पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल्कुल सही कहा है और समय की आवश्यकता भी वही है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर पूरा देश एकजुट था और आज युद्ध की स्थिति में हम प्रधानमंत्री जी के साथ है और पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग की सौगात मिली है इस पर प्रेम कुमार ने कहा कि सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में है तब से बिहार को जो पैकेज दिए जा रहे हैं और विकसित बिहार का जो विजन है वो साकार हो रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJitendra Panwar
Mar 26, 2026 09:18:41
Karnaprayag, Uttarakhand:चैत्र नवरात्रि के दिन आज माता रानी की महागौरी स्वरूप की पूजा की जा रही है । कर्णप्रयाग में उमा माहेश्वर आश्रम में हवन पूजन और कन्या पूजन का भब्य आयोजन किया गया, इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आश्रम में पहुचे लोगो ने माता रानी का आशीर्वाद लिया और कन्या पूजन किया । हिन्दू धर्म मे कन्या पूजन का बड़ा ही महत्व होता है। आज नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी और नवमी एकसाथ होने के कारण आज के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है । इस अवसर पर कर्णप्रयाग के उमा माहेश्वर आश्रम में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही । पहले मंदिर में हवन पूजन और फिर कन्याओ के पैर धुले गए, महागौरी के कन्या स्वरूप में आश्रम पहुची कन्याओं को तिलक लगाया गया और उन्हें चुनरी भेंट की गयी, आश्रम के महंत ऐश्वर्या नाथ महाराज और दिल्ली से पहुचे माता रानी के भक्त बिनोद नागर ने कन्याओं को दक्षिणा देकर माता रानी के महागौरी स्वरूप का आशीर्वाद लिया , उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष हम उमामहेश्वर आश्रम आते है और माता रानी का आशीर्वाद लेते है ।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 26, 2026 09:17:51
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले में स्थित व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अदालत परिसर में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक जिला जज को ईमेल के माध्यम से फैमिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच की गई. एहतियातन सुरक्षा के मद्देनज़र पहले पाली में कोर्ट की कार्यवाही रोक दी गई और पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया. हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी. लोगों ने दोबारा कोर्ट परिसर में आना शुरू किया और सभी की कड़ी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया. प्रथम पाली की कार्यवाही रोकने के बाद दूसरी शिफ्ट में कोर्ट की कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया गया. मौके से और अधिक जानकारी दे रहें है संवाददाता मणितोष कुमार...
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 26, 2026 09:17:29
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 26, 2026 09:17:06
Jaipur, Rajasthan:जयपुर भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में “वॉटर बेल” यानी पानी की घंटी बजाई जाएगी, ताकि बच्चे नियमित रूप से पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बच सकें। निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में छोटे-छोटे अंतराल पर ब्रेक दिए जाएंगे और हर ब्रेक में बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि विद्यार्थी कक्षा के दौरान पर्याप्त पानी नहीं पीते, जिससे गर्मी के मौसम में उनकी तबीयत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे स्कूल के पानी पर ही निर्भर रहते हैं, ऐसे में यह पहल काफी मददगार साबित होगी।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि निजी स्कूलों में भी अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। दो पारियों में संचालित स्कूलों में विशेष सावधानी बरतते हुए अतिरिक्त ब्रेक और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।इसके अलावा, जिन स्कूलों में कक्षाओं की कमी है, वहां विद्यार्थियों को खुले में बैठाने पर रोक लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की जाएगी। सभी स्कूलों में प्राथमिक उपचार किट और ORS उपलब्ध रखना भी अनिवार्य किया गया है।गर्मी के प्रभाव को देखते हुए आउटडोर गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 26, 2026 09:16:20
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़).....कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास नीमराना में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। यह दौरा जिले के प्रशासनिक स्तर को मजबूत करने और कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने नीमराणा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेंडिंग फाइलों की स्थिति, मालखाने और कंप्यूटर रूम का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर बाद मुख्य सचिव उद्योगपतियों के साथ बैठक की गई, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी), एडिश्नल एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव का यह दौरा जिले में प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 26, 2026 09:16:09
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 5वें फेज की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में सभा को संबोधित करते हुए कहा, 2005 में NDA की सरकार आई इसके बाद से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ इसके पहले क्या था वो भी जान लीजिए। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों का बुरा हाल था। वो लोग गड़बड़ करते थे। उन लोगों के समय हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा पहले स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी: पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए प्रतимाह सिर्फ 39 मरीज ही आते थे। एक दिन में एक या दो मरीज ही आते थे 2006 से ही अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की व्यवस्था की गई। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 हजार से ज्यादा मरीज प्रतिमाह आते थे पहले वालों ने कोई काम नहीं किया  पहले बिहार में 6 मेडिकल कॉलेज थे  हमने इसे बढ़ाकर इसकी संख्या 12 की। 6 और बनने जा रहे हैं और भी जिलों में 21 मेडिकल कॉलेज बनने जा रहे हैं हमारी सड़कों ने सड़कों और पुल पुलियों का काम करवाया। आज किसी भी जिले से पटना 6 घंटे में पहुंच सकते हैं एक्सप्रेस-वे बनाए गए। सिक्स लेन और फोन लेन शुरू किए। आज राज्य में गांव तक सड़कों का जाल बिछ चुका है। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया था। 50 लाख घरों पर सोलर लगाए जाएंगे: हमने हर घर तक बिजली पहुंचाई। पटना में ही 8-9 घंटे बिजली रहती थी। जैसे ही हमारी सरकार बनी हम लोगों ने खूब पैसे लगाए। आज हर घर बिजली पहुंच गई है। हमने सस्ती दर पर लोगों को बिजली दी। अब देखिए बिजली मुफ्त दी जा रही है। आप लोगों के लिए और काम करने वाले हैं। आपके घरों पर सोलर लगाए जाएंगे। इसके लिए आपको पैसे नहीं देने हैं। 50 लाख घरों पर सोलर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हमने सभी वर्गों के लिए काम किया; सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया हमने मदसरों के शिक्षकों को पैसा देना शुरू किया। वो लोग किसी के लिए कोई काम नहीं करते थे। उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराकर इन झगड़ों को कम किया। मंदिरों में भी बाउंड्री बनवाई गई। आज सभी जगह शांति है। कहीं कोई विवाद नहीं है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार आ रहे हैं। सब काम देख रहे हैं। केंद्र सरकार हमारी बहुत मदद कर रही है। आगे भी ये मिलती रहेगी। बिहार में अब विकास ही विकास होगा। पुराने वालों ने कुछ किया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क जो भी क्षेत्र हो लगातार काम हो रहे हैं。 दीपनगर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 810 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, इसके पहले भराव पर ऊपरी पुल (फ्लाईओवर) का उद्घाटन किया । इसके बाद उन्होंने कोसुक गांव के समीप पंचाने नदी पर विकसित किए जा रहे तट विकास (रिवर फ्रंट) परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शुरू से ही सात निश्चय के संकल्प के साथ काम कर रही है। जब इस योजना की शुरुआत की गई थी, तब लक्ष्य था कि हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएं। आज हर घर नल का जल योजना के तहत गांव-गांव में शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। गली-नाली पक्कीकरण, शौचालय निर्माण और स्वच्छता अभियान के जरिए ग्रामीण जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ योजना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव लाने का अभियान है वही नालंदा में सभा के दौरान बिहार सरकार दोनो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा मौजूद नही रहे
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 26, 2026 09:15:54
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। रामनवमी को लेकर सासाराम में जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है। दो साल पहले सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद उपद्रव हुआ था। इस बार जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है तथा किसी भी प्रकार के असामान्य स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए तैयार है। सासाराम का नगर पूजा कमेटी तथा मोहर्रम कमेटी दोनों के साथ जिला प्रशासन ने पहले ही बैठक कर लिया है। सभी संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार इसकी खुद निगरानी कर रहे हैं। कल रामनवमी है और इसको लेकर एक बार फिर सासाराम पूरी तरह से सज-धज कर तैयार है, जगह-जगह द्वारा बनाए गए हैं तथा कई जगह भगवान राम की मूर्तियां भी लगाई गई है और आज से ही पूजा अर्चना शुरू कर दिया गया है। पूरे शहर को भगवा रंग के झंडों से रंग दिया गया है, राम पाठक तथा हनुमान जी के झंडा जगह-जगह लगाया गया है। यह कहे कि आज सही पूरा शहर भगवान श्री राम के भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। रामनवमी पर हिंदू मुस्लिम के बीच पहले कई बार सासाराम में तनाव की स्थिति हो चुकी है जिसे देखते हुए इस बार पहले से ही मुस्तैदी देखी जा रही है। दोनों संप्रदाय के लोगों का कहना है कि पुराने मामलों को छोड़ अब वे लोग भाईचारा के माहौल में आगे बढ़ रहे हैं। कहीं कोई तनाव नहीं है और मिलजुल कर जैसे ईद मनाया गया, ठीक उसी प्रकार रामनवमी की मनाया जा रहा है। रामनवमी पर सासाराम में विशाल जुलूस निकलते हैं; शिव घाट से यह जुलूस निकालकर हनुमानगढ़ में जाकर समाप्त होती है। जिला प्रशासन ने पिछले साल से जुलूस के रूट में भी थोड़ा परिवर्तन किया है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Mar 26, 2026 09:15:36
Bareilly, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 26, 2026 09:08:09
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना जेडीयू के MLC खालिद अनवर ने कहा अभी मुख्यमंत्री की वैकेंसी कहां है। कहां से मुख्यमंत्री बनेगा... ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है। जब नीतीश कुमार रिज़ाइन करेंगे, उसके बाद ही ना वैकेंसी की बात होगी कि कौन बनेगा, क्या बनेगा। वो तो एनडीए की लीडरशिप तय कर लेगी... किसी ने उनको नहीं कहा कि आप गद्दी छोड़िए, वो उनका निजी निर्णय है कि मैं राज्यसभा जाऊंगा。 खालिद अनवर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का हर कदम बिहार के विकास और समृद्धि के लिए होता है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, ये फैसला सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार और एनडीए नेतृत्व का होगा। विपक्ष द्वारा फैली जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। अगर कोई ये सोच रहा है कि नीतीश कुमार के हटने से कोई नई जगह खाली हो रही है, तो उन्हें जान लेना चाहिए कि जब तक नीतीश कुमार खुद इस्तीफा नहीं देते, तब तक 'सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है।
446
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 26, 2026 09:07:33
493
comment0
Report
STSharad Tak
Mar 26, 2026 09:07:23
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से अवैध शराब की भारी खेप बरामद की है। पुलिस ने पाउडर के कट्टों की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही 154 पेटी अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर की गई। आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में मावलिये चौकी के विक्रम राजपुरोहित, कांस्टेबल प्रकाश कुमार, जयंतीलाल और प्रवीण सिंह की टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें शराब की यह खेप बरामद हुई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने में लगी है।
366
comment0
Report
Advertisement
Back to top