icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में बेटी को जन्म दिया

Yamuna Nagar, Haryana:महज 11 साल की एक छात्रा जो दुष्कर्म पीड़िता है, उसने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और अगले दो से तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। पीड़िता के परिजनों ने मई महीने में छछरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय छात्रा सात महीने की गर्भवती थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यमुनानगर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सामान्य प्रसव हुआ है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। CMO ने बताया कि दोनों को दो से तीन दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। पीड़िता के परिजनों ने मई महीने में छछरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि उस समय छात्रा लगभग सात महीने की गर्भवती थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी छछरौली क्षेत्र की एक फार्मेसी कंपनी के मालिक का ड्राइवर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान छछरौली थाने की महिला पुलिसकर्मी मंजीत कौर ने पीड़िता की देखभाल की और उसकी डिलीवरी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी छोटी बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध की पीड़ा की भरपाई आखिर कैसे होगी? अब सभी की नजर अदालत की कार्रवाई पर है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले।
0
0
Report
Advertisement

204 साल पुराने भारीडीह शिव मंदिर में सावन मेले की धूम, भक्त जलाभिषेक को उमड़े

Katihar, Bihar:भगवान शिव को समर्पित भारीडीह शिव मंदिर सुंदर और बड़ा है मंदिर का गर्भगृह हसनगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 1822 ईस्वी में सूरवंश राजवंश के राजा राजेंद्र नारायण राय द्वारा कराया गया भारीडीह शिव मंदिर को स्थानीय परंपराओं में अत्यंत प्राचीन और चमत्कारिक शिवधाम माना जाता है कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड में स्थित भारीडीह शिव मंदिर उत्तर-पूर्वी बिहार के प्रमुख प्राचीन शिवधामों में से एक माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 1822 ईस्वी में सूरवंश राजवंश के राजा राजेंद्र नारायण राय द्वारा कराया गया था। यह मंदिर अब 204 साल से अधिक पुराना है। इस शिव मंदिर का गर्भगृह सुंदर और बड़ा है। श्रद्धालुओं के मंदिर प्रवेश करते ही आध्यात्मिक ऊर्जा का अहसास होता है। इस भारीडीह शिव मंदिर को स्थानीय परंपराओं में अत्यंत प्राचीन और चमत्कारिक शिवधाम माना जाता है। सावन माह, महाशिवरात्रि तथा श्रावण सोमवार के अवसर पर यहां हजारों-लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के महीने में यहाँ एक महीने तक भव्य मेला लगता है जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं वहीं पुरातात्त्विक महत्व वर्ष 2024 में भारीडीह क्षेत्र में मिट्टी की खुदाई के दौरान काले पत्थर की भगवान राम की प्राचीन प्रतिमा मिलने से इस क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर लोगों का ध्यान और बढ़ा। इससे यह संभावना भी व्यक्त की गई कि आसपास का क्षेत्र प्राचीन धार्मिक अवशेषों से जुड़ा हो सकता है। बाइट -- स्थानीय बुजुर्ग महिला पी2सी -- रंजन कुमार रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report

श्रावणी मेले की शुरुआत: कांवरियों की 108 किमी पदयात्रा से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण

Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुरुआत आज से हो गया है द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आज से 108 किलोमीटर की पांव पैदल यात्रा करके कांवरिया बाबा धाम पहुंच रहे हैं और बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं इसके अलावा आज से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अरघा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ पर पूरे महीने जलार्पण किया जाएगा सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर कावरिया 108 किलोमीटर की पांव पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं और बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित ने बताया कि सावन शिव को अति प्रिय है और सावन के महीने में जो भक्त उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर पांव पैदल यात्रा करके बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचते हैं और बाबा पर जलार्पण करते हैं उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती यही कारण है कि आज पहले दिन ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है कांवरिया दूर दराज से बाबा धाम पहुंच रहे हैं और बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं व्यवस्था की बात करें तो चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है कांवरियों के सुलभता पूर्वक जिला अर्पण करने के लिए पुलिस फोर्सज की प्रतिनियुक्ति की गई है इसके अलावा कई एजेंसियों के द्वारा पूरे मेले में निगरानी रखी जा रही है बाइट लंबोदर महाराज पुरोहित बाबा बैद्यनाथ मंदिर
0
0
Report
Advertisement

एमसीबी जिले में पृथक महिला थाना खोलने की मांग तेज, महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा

Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पृथक महिला थाना खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के लिए अलग महिला थाना आवश्यक है। ज्ञापन में बताया गया कि एमसीबी जिला बने हुए लगभग चार वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां पृथक महिला थाना स्थापित नहीं किया गया है। वर्तमान में महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और दहेज प्रताड़ना जैसे अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए सामान्य थानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जहां उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है ।महिला नेत्रियों ने तर्क दिया कि पृथक महिला थाना स्थापित होने से महिलाओं से जुड़े अपराधों की जांच त्वरित और संवेदनशील तरीके से हो सकेगी। इससे पीड़ित महिलाएं महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष बिना किसी झिझक अपनी बात रख पाएंगी, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी बनेगी। महिलाओं ने यह भी उल्लेख किया गया कि महिला थाना खुलने से जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे महिला अपराधों की रोकथाम और जांच में भी बेहतर परिणाम सामने आने की उम्मीद है। कांग्रेस महिला नेत्रियों ने शासन और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए एमसीबी जिले में जल्द से जल्द पृथक महिला थाना स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं。
0
0
Report

15 साल बाद भी पीएम आवास योजना: गरीब ग्रामीण के मकान का इंतजार जारी

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत रचकुडी के आश्रित ग्राम भिमपुरी से सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत सामने आई है। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने का इंतजार एक ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से कर रहा है। मनहरण विश्वकर्मा आज भी तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं और हर मौसम में इसी अस्थायी आशियाने में जीवन गुजार रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की प्राथमिकता सूची में उनका नाम 190वें नंबर पर है, जिससे उन्हें आशंका है कि मकान मिलने में अभी कई साल और लग सकते हैं। सालभर पहले मां के निधन के बाद अब वे अकेले रह रहे हैं और बरसात के दिनों में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। निराश मनहरण विश्वकर्मा ने बेमेतरा कलेक्टर से जल्द आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है。
0
0
Report
Advertisement

टोंक के महादेवाली मंदिर में सावन श्रद्धालुओं का रेला, भोलेनाथ की जयकारों से गूंजा परिसर

Tonk, Rajasthan:टोंक सावन की आस्था: महादेवाली शिवालय में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर एंकर..टोंक शहर के सबसे प्राचीन शिवालय महादेवाली मंदिर में सावन मास के अवसर पर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी है। महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मान्यता है कि सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस दौरान की गई विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी आस्था के चलते पूरे सावन माह में महादेवाली मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
0
0
Report

बड़ोरा के स्काई सिटी में सोफे से कोबरा बरामद, सर्पमित्र ने सुरक्षित निकाला

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल जिले के बडोरा स्थित स्काई सिटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर के सोफे के अंदर खतरनाक कोबरा सांप छुपा हुआ मिला। यह मकान महेश बोखारे का बताया जा रहा है, जहां परिवार ने जैसे ही सांप को देखा, दहशत फैल गई। करीब 5 फीट लंबे जहरीले कोबरा का रेस्क्यू सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने सुरक्षित तरीके से किया। सांप को पकड़कर बाहर निकाले जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते सांपों के बिलों में पानी भर जाने से वे अब रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। घर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं,तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें।
0
0
Report
Advertisement

बरसात में ढिकवानी गांव की मुख्य सड़क तालाब बनी, बच्चों- महिलाओं को भारी परेशानियाँ

Baran, Rajasthan:ढिकवानी गांव की मुख्य सड़क बनी तालाब, जरा सी बारिश में 2 फीट तक भरा पानी , स्कूली बच्चों और महिलाओं को हो रही भारी परेशानी बारां जिले के ढिकवानी गांव की मुख्य सड़क पर हल्की सी बारिश भी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाती है। गांव की मुख्य सड़क पर नालियां नहीं होने के कारण सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य सड़क ही गांव का प्रमुख आवागमन मार्ग है। पानी भरने से यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चे स्कूल जाते समय पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन अब तक न तो नालियों का निर्माण हुआ है और न ही सड़क से पानी निकासी की कोई व्यवस्था की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top