804452
मसौढ़ी में छठ पर्व की तैयारी के लिए प्रशासन अलर्ट, घाटों का निरीक्षण जारी
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी में छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। महत्वपूर्ण छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर पटना के डीएम चंदशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा मसौढ़ी मनीचक सूर्यमंदिर घाट पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सुविधाओं के बारे में चर्चा की और सुझाव भी मांगे। डीएम और एसएसपी ने आश्वस्त किया कि छठ घाट पर संपर्क मार्ग की विशेष निगरानी रखी जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मीरा रोड के झेप्टो स्टोर में मॅनेजर पर पांच युवतियों से लैंगिक छेड़छाड़
Mira Bhayandar, Maharashtra:मीरा भाईंदर ब्रेक मीरा रोड मध्ये झेप्टोच्या स्टोअर मॅनेजरकडून पाच तरुणींचा लैंगिक छळ केल्याचा आरोप मनसे कार्यकर्त्यांनी मॅनेजरला चोप देत पोलिसांच्या ताब्यात दिले मिरा रोड येथील शिवार गार्डन परिसरातील झेप्टो स्टोअरमध्ये काम करणाऱ्या पाच तरुणींना स्टोअर मॅनेजरकडून लैंगिक छळ केला जात असल्याचा प्रकार समोर आला आहे. जय पाठक असे या स्टोअर मॅनेजरचे नाव असून, तो तरुणींना अयोग्य पद्धतीने स्पर्श करून त्यांचा छळ करत असल्याचा आरोप आहे. गेल्या महिनाभरापासून हा प्रकार सुरू असल्याचे सांगण्यात येत आहे. या त्रासाला कंटाळलेल्या तरुणींनी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेकडे धाव घेतल्यानंतर आज मनसे कार्यकर्त्यांनी स्टोअरमध्ये जाऊन पाठक याला चोप दिला. त्यानंतर त्याला मीरा रोड पोलिसांच्या ताब्यात देण्यात आले. मिळालेल्या माहितीनुसार, संबंधित स्टोअरमध्ये काम करणाऱ्या तरुणींना जय पाठक याच्याकडून सातत्याने त्रास दिला जाताचा होता. कामाच्या ठिकाणी तो त्यांना अयोग्य पद्धतीने स्पर्श करत असल्याचा आरोप आहे. या प्रकारामुळे त्रस्त झालेल्या पाच तरुणींनी मनसेकडे तक्रार केली होती. त्या0
0
Report
ग्वांगझू चीन के राजमार्गों के किनारे बोगनविलिया फूल खिले
Noida, Uttar Pradesh:Bougainvillea flowers in bloom alongside the highways in Guangzhou, China0
0
Report
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशीचौधरी शहनवाज ने लोगों से किया संवाद
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा, उत्तर प्रदेश। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। गांव अगरौला में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी शाहनवाज के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गांव में लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखने को मिली। चौधरी शाहनवाज ने ग्रामीणों से मुलाकात कर संवाद किया और अपने विचार उनके सामने रखे। मौजूद लोगों ने भी उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे बातचीत की। स्वागत के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।गांव अगरौला में हुए इस जनसंपर्क कार्यक्रम के जरिए चौधरी शाहनवाज ने ग्रामीणों से सीधा संपर्क साधा। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों के बीच इस तरह के जनसंपर्क कार्यक्रम राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बहेड़ी में पालतू कुत्ते का आतंक, दो मासूम बच्चों को काटकर किया घायल
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम अरसियाबोज में पालतू कुत्ते के हमले से तीन और पांच वर्ष के दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद बच्चों की मां साबिया पत्नी तसलीम ने थाना बहेड़ी में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, शनिवार 10 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे साबिया के बेटे जैद (5 वर्ष) और असद (3 वर्ष) गांव की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले हर प्रसाद उर्फ चंटा और महेंद्र के घर का पालतू कुत्ता खुला हुआ था। आरोप है कि कुत्ते ने दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में जैद के होंठ और आंख के आसपास, जबकि असद के चेहरे और हाथ पर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि उक्त कुत्ता पहले भी गांव में लोगों और जानवरों पर हमला कर चुका है। कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कई बार कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में कुत्ते के मालिक पक्ष से बात करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती है। साबिया ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित पक्ष के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
ब्रह्मकपाल में पितृ पक्ष समापन पर 3 लाख श्रद्धालुओं ने पिंडदान किया
Karnaprayag, Uttarakhand:सनातन परंपरा में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है, और जब बात मोक्ष धाम बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल की हो, तो इसकी महिमा और भी बढ़ जाती है। पितृ पक्ष के अंतिम दिन ब्रह्मकपाल तीर्थ क्षेत्र में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आखिरी दिन लगभग 15 हजार स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान और तर्पण किया। बद्रीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल को पितरों के तर्पण के लिए सर्वश्रेष्ठ तीर्थ माना गया है। मान्यता है कि यहाँ पिंडदान करने से पितरों को परम मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस वर्ष 15 दिनों के पूरे पितृ पक्ष के दौरान राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, नेपाल सहित देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु ब्रह्मकपाल पहुँचे। आंकड़ों के मुताबिक, इन 15 दिनों में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यहाँ पहुँचकर अपने पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान किया। पितृ पक्ष के अंतिम दिवस के अवसर पर ब्रह्मकपाल में तीर्थ पुरोहितों द्वारा एक विशेष आयोजन भी किया गया। यहाँ आने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए खीर के विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित उमेश सती का कहना है कि इस वर्ष ब्रह्मकपाल पर 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने पितरों का पिंडदान किया। आज अंतिम दिन हमारे द्वारा ब्रह्मकपाल पर खीर भोग प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिर्क मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मकपाल में पिंडदान करने के बाद पितरों को गया या अन्य स्थानों पर तर्पण करने की आवश्यकता नहीं होती। इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति के साथ पितृ पक्ष का समापन किया।0
0
Report
छतरपुर में नकली सॉस बनाने के आरोप: फैक्ट्री पर छापा, सैंपल लैब के लिए भेजे
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में नकली सॉस बनाए जाने की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सटई रोड स्थित फैक्ट्री पर छापा मारकर सैंपल लिए हैं। फैक्ट्री में साफ-सफाई और फायर सेफ्टी को लेकर भी बड़ी लापरवाही मिली है।प्रशासन को शिकायत मिली थी कि फैक्ट्री में नकली सॉस बनाया जा रहा है। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां वेजिटेबल चिली सॉस, गिरी सॉस और नूडल्स का निर्माण होते पाया गया। संचालक का कहना था कि एक हफ्ते से सॉस का काम बंद है और माइक्रोनी और आइसक्रीम के पैकेट के कवर बनाए जा रहे हैं नायाब तहसीलदार का कहना है कि यहाँ पर सॉस बनने की सूचना पर आए थे, यहाँ पर फायर के एक भी सिलेंडर नहीं हैं, लेबर सेफ्टी नहीं है, हाइजीन नहीं है... फैक्ट्री संचालक को एक हफ्ते का समय दिया है सुधार के लिए कहा गया है ,वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फैक्ट्री से सॉस और नूडल्स के सैंपल लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। अगर मिलावट या अधिनियम के विपरीत कोई सामग्री पाई गई तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हैकर गिरोह: 8 खाते खोलने वालों को गिरफ्तार, साइबर ठगी का खेल उजागर
Taga, Chhattisgarh:साइबर ठगी के काले कारोबार में कमीशन का लालच आठ लोगों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा,जांजगीर चांपा में साइबर थाना पुलिस ने ऐसे आठ खाताधारकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अपने बैंक खाते और मोबाइल नंबर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस के मुताबिक, इन खातों में देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी की रकम पहुंची। जांच में करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। खाताधारकों को इसके बदले 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक कमीशन मिलने की बात सामने आई है। आखिर कैसे लोगों के बैंक खाते साइबर ठगों का हथियार बन गए? देखिए ये खास रिपोर्ट।0
0
Report
CJP विरोध-प्रदर्शन के बीच चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश | CJP के विरोध-प्रदर्शन के बीच चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।0
0
Report
चेन्नई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्रों की गूँज कार्यक्रम को संबोधित किया
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI: CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI ADDRESSES CHHATRON KI GOONJ PROGRAMME0
0
Report
Advertisement
महालय कार्यक्रम और ममता बनर्जी की Detention पर मंत्रीगण की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): ARJUN SINGH (TRANSPORT MINISTER), NISHIT PRAMANIK (CABINET MINISTER), RITUPARNA SENGUPTA (ACTRESS) AND DILIP GHOSH (CABINET MINISTER) ON MAHALAYA PROGRAMME/ DETENTION OF MAMATA BANERJEE0
0
Report
ANTF की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार रुपए के इनामी आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू बिश्नोई गिरफ्तार
Jalore, Rajasthan:सांचौर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 75 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार जालोर/सांचौर। आईजी विकास कुमार के निर्देशन में एएनटीएफ (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार 75 हजार रुपए के इनामी आरोपी सोहनलाल उर्फ सोनू बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारते की बेरी का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन विषणहस के तहत कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वह टॉप मोस्ट नार्को-25 का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है। आरोपी देश छोड़कर नेपाल की राजधानी काठमांडू में छिपकर कथित तौर पर नशे का सिंडिकेट चला रहा था। उसने पहचान और ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया, लेकिन एएनटीएफ ने उसे रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई को नशे के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.0
0
Report
पटना में शिक्षकों के हिरासत पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया; निर्वाचन आयोग और मतदाता पंजीयन की विशेष पुनरीक्षण का समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): PRASHANT KISHORE (JAN SURAAJ FOUNDER) ON DETENTION OF TEACHERS PROTESTING IN PATNA; 124 FORMER IAS AND IFS OFFICERS’ SUPPORT FOR ELECTION COMMISSION AND SPECIAL INTENSIVE REVISION OF ELECTORAL ROLLS0
0
Report
Advertisement
अग्रवाल महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने महिलाओं में उत्साह और परंपराओं से जोड़ा
Dholpur, Rajasthan:अग्रवाल महिला मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लघु नाटिका के माध्यम से दिया सामाजिक संदेश अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग बाड़ी शहर में अग्रवाल समाज द्वारा पांच दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लघु नाटिका का आयोजन किया गया जिसमे समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए अपनी कला,रचनात्मकता एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथियों,पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष डॉ.निरमा सिंघल एवं सभी महिला पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समाज की महिलाओं एवं युवतियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लघु नाटिका के जरिए महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत,आत्मविश्वास और शानदार मंच प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं,संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं एवं युवतियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं।0
0
Report
BHU में ABVP धरना समाप्त, कुलपति के आश्वासन पर 45 दिनों में कार्रवाई
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, यूपी: BHU में 17 दिनों से जारी ABVP का धरना कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। कुलपति ने छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। छात्रों की मांगों पर जांच समिति गठित कर 45 दिनों में कार्रवाई का भरोसा दिया गया। परिसर में सुरक्षा, CCTV कैमरे और स्ट्रीट लाइट लगाने पर भी सहमति बनी। वाराणसी, उत्तर प्रदेश: एबीवीपी के एक छात्र ने कहा, विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमारी सभी मांगें मान ली हैं। चीफ प्रॉक्टर को उनके पदभार से मुक्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। इसके अलावा, हमारे पास जो साक्ष्य हैं, उनकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यदि साक्ष्य सही पाए जाते हैं, तो उन्हें पद से हटाने पर भी विचार किया जाएगा।0
0
Report
जंतर-मंतर से पहले दिल्ली पुलिस ने 250 से अधिक प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया
New Delhi, Delhi:स्टोरी आइडिया – जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, नांगलोई के स्टेडियम में 250 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन लोकेशन – नांगलोई, दिल्ली रिपोर्ट –नीरज शर्मा स्टोरी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में बीते शुक्रवार से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. शनिवार सुबह से ही प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से डिटेन करना शुरू कर दिया. इसके लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में डिटेंशन सेंटर बनाए गए, जहां हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रखा गया. इसी कड़ी में बाहरी दिल्ली के नांगलोई स्थित महाराजा सूरजमल स्टेडियम को भी डिटेंशन सेंटर बनाया गया. यहां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से डिटेन किए गए प्रदर्शनकारियों को लाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, इस स्टेडियम में 250 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को लाया गया. बताया जा रहा है कि डिटेन किए गए लोगों में कुछ नाबालिग भी शामिल थे. बाइट – डिटेन किए गए प्रदर्शनकारियों के जानकार और रिश्तेदार वीओ प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने के दौरान स्टेडियम के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती देखने को मिली. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे. वहीं शाम होते-होते प्रदर्शनकारियों को छोड़े जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई. स्टेडियम के बाहर अपने परिचितों और परिजनों का इंतजार करते लोग भी नजर आए. कई लोग यह जानने के लिए पहुंचे कि उनके परिजनों को कब छोड़ा जाएगा. इस दौरान डिटेन किए गए कुछ प्रदर्शनकारियों ने भी अपनी बात रखी और पूरी कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष बताया. जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा इंतजामों के बीच नांगलोई का महाराजा सूरजमल स्टेडियम दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा.0
0
Report
Advertisement
