icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्व विधायक भगवान शर्मा पर पत्नी से मारपीट के आरोप, वीडियो वायरल

Bulandshahr, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक भगवान शर्मा पर कथित पत्नी से मारपीट और बदसलूकी का आरोप, कोतवाली में मामला दर्ज करने की मांग, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल ब bulandshahr के Shikarpur बाईपास रोड स्थित Old RTO Office के पास रहने वाली कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा (गुड्डू पंडित) पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है。 पीड़िता अर्चना पांडा के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ घर के भीतर थीं। आरोप है कि पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके निवास स्थान पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। पीड़िता जब दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया。 शिकायत में कहा गया है कि फर्श पर गिरने के बाद आरोपी ने महिला के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख आरोपी मारपीट रोककर पीछे हटा, जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर सड़क की ओर भागी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कांग्रेस नेत्री ​अर्चना पांडा ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें तथा उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में चल रहे किसी भी केस को वापस नहीं लेंगी। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए चौबीसों घंटे महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में तेज बारिश से जलजमाव, लोगों को मिली राहत की उम्मीद

Panchkula, Haryana:पंचकूला। पंचकूला में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ आसमान में जोरदार गरज-चमक और वज्रपात देखने को मिला। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला समेत कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। बारिश और बिजली चमकने के दौरान लोगों से सावधानी बरतने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement

भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में युवक की मौत; पुलिस जांच शुरू

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में युवक की मौत कौशांबी ज़िले के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अनिल कुमार विश्वकर्मा रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक भरवारी के गौरा रोड निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

जालौन: कृष्ण जन्मोत्सव में सुरक्षा कड़ी, मंदिर पर सीसीटीवी निगरानी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, एसपी विनय कुमार सिंह ने उरई गल्ला मंडी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर का किया निरीक्षण, मंदिर परिसर में लगे मेले और दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जन्माष्टमी पर मेले में पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई, असामाजिक तत्वों और चोरों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी विशेष नजर, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रूट किए गए निर्धारित, कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में पहुंचे थे एसपी。
0
0
Report

जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप पर सराय अकिल थाने का घेराव

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों, बसपा और भीम आर्मी ने सराय अकिल थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विक्रांत तिवारी नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में जातिसूचक शब्दों के साथ महिलाओं के संबंध में भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। मामले को लेकर लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस से जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
0
0
Report

जोधपुर हाईकोर्ट भवन के क्षरण पर SIT ने निर्माण अधिकारियों से पूछताछ तेज कर दी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित भवन के जर्जर होने और केंद्रीय डोम पर मंडरा रहे खतरे के मामले में हाईकोर्ट की गंभीरता के बाद अब पुलिस की एसआईटी ने भी जांच तेज कर दी है। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में जनवरी 2024 में कुड़ी थाने में दर्ज एफआईआर के बाद तत्कालीन निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस से सवाल किए थे। इसके बाद अब मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आरएसआरडीसी और संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को करीब छह अधिकारियों-कर्मचारियों को कुड़ी थाने बुलाया गया है। एसआईटी की ओर से इनसे भवन निर्माण, निर्माण के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों और उस समय जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। एसआईटी के प्रमुख एसीपी हिमांशु शर्मा इस मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, हाईकोर्ट भवन के निर्माण को लेकर आईआईटी जोधपुर और आईआईटी मुंबई की तकनीकी रिपोर्ट में कई खामियां सामने आने की बात कही गई है। निर्माण के दौरान तकनीकी कमियों के कारण लोहे में जंग लगने, भवन में दरारें आने और संरचना की मजबूती को लेकर सवाल उठे हैं। भवन का निर्माण आरएसआरडीसी और सार्वजनिक निर्माण विभाग की देखरेख में कराया गया था। ऐसे में हाईकोर्ट ने यह जानना चाहा है कि निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई। इस मामले में अब प्रदेश सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास शुक्रवार रात जोधपुर पहुंचेंगे और शनिवार को राजस्थान हाईकोर्ट भवन का निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्य सचिव के दौरे से पहले पुलिस और एसआईटी की सक्रियता बढ़ गई है। अब सवाल यह है कि पूछताछ के बाद पुलिस किन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करती है और क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। साथ ही जांच का दायरा बढ़ाकर अन्य अधिकारियों या निर्माण से जुड़े लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
0
0
Report
Advertisement

जन्माष्टमी पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और सुप्रिया सुले बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे

Deoghar, Jharkhand:देवघर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे पूरे परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। दोनों सांसदों के मंदिर आगमन को लेकर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया। मंदिर पहुंचने के बाद सांसदों को मां काली मंदिर ले जाया गया, जहां डॉ. निशिकांत दुबे के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद सिंगारी ने विधिवत संकल्प कराया। इसके बाद फिलपाया मार्ग से सुरक्षा घेरे में उन्हें बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया। यहां दोनों सांसदों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मां काली मंदिर में भी पूजा की।सुप्रिया सुले ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पहली बार दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने बाबा से देश और राज्य में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान हरि सिंह, अभयानंद झा सहित कई लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

वार्ड 32 में भाजपा प्रत्याशी प्रीति मोनु जैन के समर्थन में जोरदार प्रचार

Tonk, Rajasthan:वार्ड 32 में भाजपा प्रत्याशी प्रीति मोनु जैन के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी प्रीति मोनु जैन ने जनता का भारी समर्थन मिलने का दावा किया है। शुक्रवार को पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे दौरान अजीत सिंह मेहता ने वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दें। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद प्रत्याशी और समर्थकों ने वार्ड में जनसंपर्क किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top