804453
गया पटना पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की गई जान
Bihar:पटना गया रेलखंड के जट डुमरी जंक्शन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की जान चले गई। सूचना पर तारेगना रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक डुमरी का निवासी था। जो पटना स्थित एक निजी कंपनी में वेंडर का कार्य करता था। वह पटना जाने के लिए गया पटना सवारी गाड़ी में सवार हुआ। ट्रेन डुमरी स्टेशन से खुल कर पुनपुन की तरफ बढ़ी इस दौरान पैर फिसलने से वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही जान चले गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल दो दिन की रिमझिम बारिश ने नगर पंचायत करहल की व्यवस्थाओं की खोल दी पोल !
Rahan Kalan, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में महज दो दिन की रिमझिम बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोटा माल मंदिर रोड पर बारिश का पानी इस कदर जमा हो गया कि सड़क और आसपास का क्षेत्र जलमग्न नजर आने लगा। हालात ऐसे हैं कि मोटा माल मंदिर महाराज का मंदिर परिसर भी नाले का गंदा पानी से भर गया,जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है- कि अगर दो दिन की बारिश में यह हाल है,तो लगातार बारिश होने पर स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है,लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए। अब सवाल यही है—जब रिमझिम बारिश में ही करहल की सड़कें पानी-पानी हो गईं, तो तेज बारिश में हालात क्या होंगे ?0
0
Report
कानपुर के इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कटने से पानी गांव में घुसना शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी ग्रामीण परेशान, रात में खुद संभाला मोर्चा; प्रशासन को दी गई सूचना कानपुर के घाटमपुर इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कट जाने से पानी गांव की ओर बढ़ने लगा, जिससे ग्रामीणों में परेशानी और चिंता बढ़ गई। पानी का बहाव रोकने के लिए ग्रामीणों ने रात में ही मौके पर पहुंचकर किसी तरह मिट्टी और बोरियों की मदद से अस्थायी इंतजाम किया。 ग्रामीणों की माने तो गांव में पानी बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर तत्काल टीम भेजकर कटी हुई पटरी की मरम्मत कराने और पानी को गांव में घुसने से रोकने की मांग की है। फिलहाल ग्रामीण खुद ही स्थिति संभालने में जुटे हुए हैं。0
0
Report
राम मंदिर में एनएसजी कमांडो की मॉक ड्रिल, रीजनल NSG हब की तैयारी तेज
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। राम मंदिर में पहुंचे एनएसजी कमांडो, राम मंदिर परिसर का कर रहे भ्रमण, किया मॉक ड्रिल।एनएसजी हब बनाए जाने की कड़ी में राम मंदिर में कमांडो की पहुंचने की सूचना, अयोध्या में बनाया जाना है रीजनल एनएसजी हब।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में भारी बारिश से मकान गिरे, लाखों का नुकसान
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: लगातार हो रही बारिश का कहर जारी। बारिश के कारण मिट्टी का टीला और पेड़ के गिरने से गिरा पक्का मकान। मकान की दीवार गिरने से तीन शेड के नीचे पली सैकड़ों मुर्गियां दबकर मरीं। मकान के गिरने से गृहस्वामी का लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान। जिले के अलग-अलग इलाकों में भी कई अन्य मकान गिरकर जमीदोंज हुए। राजस्व की टीमें मकानों के गिरने से हुई क्षति के आंकलन में जुटी। जिला मुख्यालय के कालपी चौराहा इलाके का मामला।0
0
Report
बागपत के गांव में Zee हेल्पलाइन ने तालाब खुदवाई कराते पानी निकासी शुरू की
Baghpat, Uttar Pradesh:लोकेशन :: बागपत एंकर : Zee helpline ने एक बार फिर बागपत के गांव के लोगों को राहत दिलाई है जहां बड़ा शिव मंदिर के पास तालाब गंदगी अटा हुआ है और पानी की निकासी नहीं होने के चलते गांव की गलियों में जलभराव है जिसकी वजह से गांव के लोगों को पिछले काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था काफी शिकायत के बाद भी जब जिले के अधिकारी ने नहीं सुनी तो Zee helpline ने मदद की ओर अब गांव में पानी निकासी कार्य शुरू किया गया है और जल्द ही तालाब की खुदाई कराकर समस्या का निस्तारण कराने की भी बात कही है। दरअसल आपको बता दें कि मामला बड़ौत तहसील क्षेत्र में बिनोली ब्लॉक के पुसार गांव का है जहां पुसार गांव में स्थित बड़ा शिव मंदिर के पास एक तालाब है जो पिछले काफी समय से गंदगी से अटा हुआ है जिसकी वजह से गांव में पानी निकासी नहीं हो रही थी और लोग गंदगी के पानी से गुजरने को मजबूर थे जिसका कारण गांव के लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारियों से ग्रामीणों ने गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ इतना ही नहीं किसान समरपाल सिंह ने बताया कि तालाब में गंदगी होने की वजह से पानी निकासी नहीं हो रही है और तालाब के उनके खेतों में भी पानी भरा हुआ है फसल पूरी तरह खराब हो गई थी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है लेकिन समाधान नहीं हुआ और अब Zee हेल्पलाइन से उन्हें उम्मीद जागी है। वही गांव के शिकायतकर्ता अमरपाल सिंह ने बताया कि गांव मंदिर के पास तालाब की शिकायत कई बार अधिकारियों से की थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं जी हेल्पलाइन पर फोन किया तो अधिकारी हरकत में आए हैं और पानी निकासी के लिए पंप भेजा गया है और जल्द ही तालाब की खुदाई कराने की बात कह रहे हैं. ग्रामीणों ने Zee Media का धन्यवाद किया। वही Zee हेल्पलाइन की टीम ने जिले के डीएमSDM व तहसीलदार से बात की तो उन्होंने ऑन कैमरा बोलने से इंकार कर दिया और-off-camera कहा कि जल्द ही तालाब की खुदाई कराकर समस्या का निस्तारण कर दिया जायेगा.0
0
Report
पंजाब में नशामुक्ति के लिए घर-घर अभियान, धमी की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:दसुया, पंजाब: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "...पंजाब में हमारी नई पीढ़ी के लिए नशा एक बड़ी चुनौती बन गया है, उस पंजाब को नशे से मुक्त करना है और हमारी पार्टी पूरे पंजाब में उसके खिलाफ संकल्प लेकर एक अभियान चला रही है, वो अभियान घर-घर तक पहुंचे, पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त हो...यहां जो लोग नशे के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उनको प्रताड़ित किया जाता है...कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी आंखों में दर्द है, इस (राज्य)सरकार को लेकर गुस्सा है। यह अभियान एक जन आंदोलन बने, इसके लिए हमारी पार्टी ने काम किया है..."0
0
Report
Advertisement
मण्डला: सीएम यादव ने करंट से चारों की मृत्यु पर श्रद्धांजलि, 4 लाख सहायता
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - सीएम मोहन यादव का ट्वीट जिले के हीरापुर में करंट लगने से 4 लोगों की मौत पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि मृतकों को 4 - 4 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना ।0
0
Report
कर्नल एसएस पथानिया रिटायर्ड डिफेन्स एक्सपर्ट, दोपहर 2:30 बजे कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:Colonel SS Pathaniya retired-Defence Expert for 2:30pm0
0
Report
ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पूछताछ के लिए बुलाया; PMLA दुरुपयोग का मुद्दा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में हरीश रावत के साथ उनके अधिवक्ता और उत्तराखंड के पूर्व अपर महाधिवक्ता अवतार सिंह रावत भी पहुंचे। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए एडवोकेट अवतार सिंह रावत ने बताया कि PMLA एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है 10 साल पहले जिस मामले पर हरीश रावत ने ही कार्रवाई की हो उस पर 10 साल बाद छापेमारी हो रही है और वह भी तब जब मामलों में किसी भी मुद्दे पर चंदन सिंह जीना या हरीश रावत के खिलाफ कोई भी सबूत मिले हो या FIR में नाम दर्ज हो।0
0
Report
Advertisement
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के स्मारकों में फ्री एंट्री—पर्यटकों के लिए खास तोहफा
Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर खास सौगात, राजस्थान के सभी स्मारकों- संग्रहालयों में फ्री एंट्री जयपुर- विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को खास तोहफा मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग प्रदेश के संरक्षित सभी स्मारकों और संग्रहालयों में नि:शुल्क प्रवेश देगा। पर्यटक बिना टिकट शुल्क के राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर सकेंगे。 विश्व पर्यटन दिवस पर प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे। विभाग का फोकस राजस्थान के इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराने पर रहेगा。 आमेर महल और जंतर-मंतर पर खास गतिविधियां जयपुर के आमेर महल और जंतर-Mantar पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। विशेष गतिविधियों के जरिए पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को भी सामने लाया जाएगा। फ्री एंट्री के साथ होने वाली ये गतिविधियां पर्यटकों के लिए राजस्थान की विरासत को करीब से जानने का अवसर होंगी। विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्था के साथ राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी。0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के सभी स्मारकों में मुफ्त प्रवेश; आमेर-जंतर-मंतर पर कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों को खास सौगात, राजस्थान के सभी स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री जयपुर- विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को खास तोहफा मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग प्रदेश के संरक्षित सभी स्मारकों और संग्रहालयों में नि:शुल्क प्रवेश देगा। पर्यटक बिना टिकट शुल्क के राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर सकेंगे。 विश्व पर्यटन दिवस पर प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे। विभाग का फोकस राजस्थान के इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराने पर रहेगा。 आमेर और जंतर-मंतर पर खास गतिविधियां जयपुर के आमेर महल और जंतर-मंतर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। विशेष गतिविधियों के जरिए पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को भी सामने लाया जाएगा。 फ्री एंट्री के साथ होने वाली ये गतिविधियां पर्यटकों के लिए राजस्थान की विरासत को करीब से जानने का अवसर होंगी। विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्था के साथ राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी。0
0
Report
बिलासपुर में बारिश से अरपा नदी उफान, एनीकट के पास मछली पकड़ने से जोखिम
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। अरपा नदी भी उफान पर है और दोमुहानी एनीकट में पानी का बहाव तेज हो गया है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर एनीकट के पास मछली पकड़ते नजर आए। तेज बहाव और फिसलन के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। प्रशासन की ओर से लगातार सावधानी बरतने की अपील के बावजूद लोगों का इस तरह नदी के करीब पहुंचना चिंता बढ़ा रहा है।लगातार बारिश का असर अब बिलासपुर की अरपा नदी समेत आसपास के नदी-नालों में साफ दिखाई दे रहा है। दोमुहानी एनीकट में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद कुछ लोग यहां पहुंचकर मछली पकड़ते नजर आए। पानी का बहाव कब अचानक तेज हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में नदी और एनीकट के आसपास जाना जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन की ओर से भी लोगों को नदी, एनीकट और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चेतावनी को नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। बारिश का दौर जारी रहने के कारण आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना के बीच लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के साथ गैंगरेप: दो साल तक शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला
Sagar, Madhya Pradesh:नाबालिग से दो सालों तक होता रहा गेंगरेप, जब लड़की हो गई प्रेग्नेंट तब खुला राज... एंकर/ एमपी के सागर से एक झकझोर देने वाली खबर है जहां इंसानी रिश्ते तार तार हुए वहीं यकीन भी शर्मसार हुआ है और ये सोचने मजबूर करता है कि आखिर लोग यकीन करें भी तो किस पर क्योंकि इस हादसे ने मित्रता के रिश्ते को कलंकित किया है और कृत्य ऐसा कि पीड़ित परिवार किसी को बता सुना भी नहीं सकता। दरअसल जिले के रहली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने अपनी माँ के साथ महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो बीते दो साल से गैंगरेप की शिकार हो रही है उसे धमकाया जा रहा है कि यदि उसने मनचलों की बात नहीं मानी तो ये बदमाश नाबालिग और उसके भाई के साथ परिवार को खत्म कर देंगे। दरअसल ये सब करने वाला नाबालिग के भाई का दोस्त है जिसका उसके घर आना जाना होता रहता था। वर्ग विशेष के इस युवक ने नाबालिग को जाल में फंसाया और दो साल पहले से जब लड़की की उम्र महज 12 साल थी तब से उसका दैहिक शोषण करता चला आ रहा है, सिर्फ ये एक लड़का नहीं बल्कि उसने अपने एक साथी को भी इस पाप का भागीदार बनाया। बेहद कम उम्र की इस नाबालिग को लगातार डराया धमकाया गया और पता नहीं कितनी ही बार उसके साथ दुश्कर्म हुआ। लड़की डर के मारे अपना मुंह बंद किए रही और जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे डाक्टर के यहां लेकर गए और जब डाक्टर ने उसे चेक किया तो होश उड़ गए क्योंकि लड़की गर्भवती थी। परिजन भी हैरान थे, लकड़ी से जब पूँछा तो उसने राज उगला और राज बेहद घिनोना था। पीड़ित परिवार में लोकलाज की चिंता छोड़कर पुलिस की शरण ली और सागर महिला थाने में दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के साथ पाक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जानकारी लगते ही हिन्दू संगठन के लोग भी पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाई और मामले के दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी तरफ लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इसका इलाज चल रहा है। बाइट/ हिंदू नेता सागर बाइट/ मेना पटेल ( महिला थाना प्रभारी सागर)0
0
Report
चारबाग में भारी बारिश के बीच चलते कैब पर पेड़ गिरा, दो लोग फंसे
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Tree Falls On Moving Cab In Charbagh Amid Heavy Rain, Two People Trapped0
0
Report
ऑपरेशन कवच के दौरान करावल नगर में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; देसी पिस्तौल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने बताया कि करावल नगर पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच' के दौरान 28 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले प्रकाश चंद के बेटे सुमित के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल (देसी कट्टा) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। करावल नगर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सुमित पहले भी चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस बरामद हथियार और कारतूस के सोर्स की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
