icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केलो नदी की सफाई में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खर्रा घाट से अवशेष निकाले

Darogapara, Chhattisgarh:केलो नदी को स्वच्छ और संरक्षित करने की पहल के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी गुरुवार रायगढ़ शहर के केलो नदी के खर्रा घाट में नदी के अंदर उतरे और सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने केलो नदी में बह रहे गणेश प्रतिमा के अवशेष और कचरे को खुद बाहर निकाला। खर्रा घाट में मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत घाट की सफाई की गई। इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, पार्षद आनंद भगत सहित शहर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन और युवाओं ने भी श्रमदान किया। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि केलो नदी संरक्षण और पुनरुद्धार के साथ घाटों का विकास किया जाएगा। करीब साढ़े 8 एकड़ में ऑक्सीजोन और मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना है, जिसके लिए लगभग 30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। परियोजना के तहत घाट निर्माण सहित अन्य सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।
0
0
Report

पत्रकारों के सवालों का जवाब और खबरों पर कार्रवाई की सूचना देने की मांग

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज। जनहित से जुड़े मामलों में पत्रकारों के सवालों का समुचित जवाब देने और प्रकाशित खबरों पर हुई जांच या कार्रवाई की सूचना संबंधित पत्रकार को उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए संबंधित विभाग का पक्ष और कार्रवाई की स्थिति जानना जरूरी है। ज्ञापन में विभागीय अधिकारियों को पत्रकारों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया। संगठन ने कहा कि कार्रवाई की जानकारी मिलने से खबरों का सही फॉलोअप कर आमजन तक तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाई जा सकेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, विवेक पाण्डेय अख्तर अली, अर्जुन चौधरी, आत्मा सिंह आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

शाजापुर जिला अस्पताल में पावर हाउस शॉर्ट सर्किट से आग, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से तारों में आग लग गई। पावर हाउस से धुआं उठता देख अस्पताल प्रबंधन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिसके चलते करीब आधे घंटे से अधिक समय तक अस्पताल की सामान्य बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। हालाँकि अस्पताल के ICU में इमरजेंसी बिजली व्यवस्था चालू रखी गई, जिससे वहां भर्ती मरीजों की आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं हुईं। अस्पताल के अन्य हिस्सों में बिजली बंद रहने के कारण कर्मचारियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पावर हाउस की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्युत व्यवस्था को बहाल किया। आग लगने के कारण पावर हाउस में विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है। इस संबंध में जिला अस्पताल के RMओ डॉ. दीपक पाटीदार ने बताया कि पावर हाउस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आधे घंटे तक अस्पताल की बिजली बंद रही। ICU में emergency बिजली सप्लाई चालू रखी गई थी। स्थिति पर नियंत्रण के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था को दोबारा सुचारू कर दिया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया अभी लाइट चालू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में पार्षद पति के गोलीकांड, अस्पताल में भर्ती

Patna, Bihar:पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम रोड स्थित मां सुखिया अपार्टमेंट में गोलीबारी में घायल पार्षद पति अनिल कुमार यादव को बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने के कारण वह अभी तक होश में नहीं आए हैं। उनके शरीर में दो गोलियां फंसी हुई हैं। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के साथ मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मोहन पांडे ने बताया कि वह गेट के पास कुर्सी पर बैठे थे, जबकि अनिल कुमार यादव बेसमेंट में मौजूद थे। करीब साढ़े सात बजे बाइक से तीन अपराधी अंदर आए। उन्होंने बाइक खड़ी की और पिस्टल निकालकर अनिल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। मोहन पांडे के मुताबिक उन्होंने अपराधियों को रोकने के लिए कुर्सी से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने उनकी तरफ भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब छह-सात राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पांच गोलियां अनिल यादव को लगीं। घटना के दौरान मौजूद दो अन्य लोग भी डरकर वहां से भाग गए। बाइट--मोहन पांडेय आई विटनेस
0
0
Report

यावल तालुक्यात दुष्काळ जाहीर करण्यासाठी ठाकरे गटाचा सरकारवर दबाव

DDanish4m ago
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव जिल्ह्यातील यावल तालुक्यात दुष्काळ जाहीर करण्याच्या मागणीवरून राजकीय वातावरण तापलं आहे. यावल तालुका दुष्काळग्रस्त जाहीर करावा, अशी मागणी शिवसेना ठाकरे गटाच्या नगराध्यक्षा छाया पाटील आणि शिवसेनेचे पदाधिकारी अतुल पाटील यांनी जिल्हाधिकाऱ्यांना निवेदनाद्वारे केली आहे. यावल शहरातील विकासकामांंचं श्रेय घेणाऱ्या भाजप आमदार अमोल जावळे यांनी आता शेतकऱ्यांची बिकट परिस्थिती शासनासमोर मांडावी, अशी मागणी छाया पाटील यांनी केली आहे. तर सर्वत्र दुष्काळाचं सावट असताना प्रशासकीय अधिकारी आणि लोकप्रतिनिधींनी केवळ पाहणी करण्याचं नाटक न करता सरसकट दुष्काळ जाहीर करावा, अशी मागणी अतुल पाटील यांनी केली आहे. त्यामुळे यावल तालुका दुष्काळग्रस्त जाहीर करण्याच्या मागणीवरून ठाकरे गटाने सरकार आणि स्थानिक लोकप्रतिनिधींवर निशाणा साधला आहे. याबाबत आढावा घेत नागरिकाच्या पदाधिकाऱ्यांची सभासदला आहे आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी
0
0
Report

समूह सखियों ने सात मांगों का ज्ञापन दिया; 48 घंटे में समाधान नहीं धरना

Jaunpur, Uttar Pradesh:समूह सखों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, 48 घंटे में समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी जौनपुर। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी समूह सखियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों के गठन, संचालन और समूह से संबंधित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी वे लंबे समय से निभा रही हैं, लेकिन इसके एवज में मिलने वाला मानदेय उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। समूह सखियों की अध्यक्ष पुष्पा सरोज के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह 2,000 रुपये मानदेय मिलता है। इस राशि से परिवार के भरण-पोषण के साथ मोबाइल रिचार्ज और कार्य के सिलसिले में आने-जाने का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने शासन स्तर पर उनकी समस्याओं को पहुंचाकर मांगों के समाधान की मांग की。 समूह सखियों ने अपनी सात प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कार्य के लिए प्रत्येक समूह सखी को टैबलेट उपलब्ध कराने, टैबलेट का मोबाइल रिचार्ज निशुल्क कराने और कार्य के दौरान आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता देने की मांग शामिल है। इसके अलावा समूह सखियों ने अपने पद को स्थायी करने, उन्हें निशुल्क इलाज की सुविधा और पांच लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराने तथा सभी समूह सखियों के लिए एक निर्धारित ड्रेस और पहचान पत्र जारी करने की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से समूह सखियों ने जिलाधिकारी से उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और जल्द समाधान कराने का अनुरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी मांगों के संबंध में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगी। समूह सखियों ने कहा कि धरने के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या नुकसान होने पर इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी: प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चिन्यालीसौड़ में सेवा संकल्प कार्यक्रम का उद्घाटन किया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -चिन्यालीसौड़ में सेवा संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा. चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, नगर पालिका बड़ाहाट अध्यक्ष मनोज कोहली सहित कई जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया। सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लोगों की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याण और विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने शिकायत निस्तारण की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो रहा है, जो निराशाजनक है। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
0
0
Report

Hanumangarh के रावतसर में पंचायत समिति के आरक्षण लॉटरी पारदर्शिता के साथ निकली

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में रावतसर पंचायत समिति में आम चुनाव के दृष्टिगत आने वाली पंचायतो के आरक्षण निर्धारण व श्रेणीवार आवंटन लॉटरी के लिए रावतसर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा रावतसर नगर पालिका सभागार में पंचायतो की लॉटरी निकाली गई। इस अवसर पर दो बच्चों के हाथों से लॉटरी निकाली गई। रावतसर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते बताएं कि राजस्थान पंचायती राज निर्वाचन अधिनियम 1994 के तहत आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई व लॉटरी आमजन के बीच पारदर्शिता पूर्वक निकाली गई है। इस मौके पर रावतसर तहसीलदार अशोक कुमार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे जन प्रतिनिधि व आमजन रहे मौजूद।
0
0
Report

Raipur: महिला आरक्षक के शिकायत पर रेप केस, सहकर्मी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ रेप का केस दर्ज रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक ने दर्ज कराई शिकायत आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन गिरफ्तार, जेल भेजा गया पीड़िता और आरोपी दोनों रायपुर कोर्ट में पदस्थ पीड़िता का पति भी पुलिस आरक्षक, कोर्ट में है पदस्थ पति के साथ थाने पहुंचकर महिला आरक्षक ने दर्ज कराई FIR आरोपी की पत्नी पर भी FIR, पुलिस ने बनाया सह-आरोपी आरोपी की पत्नी ने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें निकालकर भेजीं तस्वीरें पीड़िता के पुलिसकर्मी पति को भेजने का आरोप गंज थाना पुलिस ने दर्ज किया रेप का मामला
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज में पुलिस दीदी अभियान से महिलाओं-नाबालिगों की सुरक्षा तेज

Kishanganj, Bihar:जमुई में हालिया घटना के बाद महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर पूरे बिहार में चिंता बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए किशनगंज पुलिस ने जिले में सतर्कता का स्तर काफी बढ़ा दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में पुलिस दीदी के माध्यम से विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक परिसरों के आसपास नियमित गश्ती तथा कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस दीदी इन इलाकों का लगातार भ्रमण कर रही हैं, ताकि छात्राओं और महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुरक्षा या परेशानी का सामना न पड़े। संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस दीदी के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्हें यह समझाया जा रहा है कि किसी भी परेशानी को छिपाने के बजाय तुरंत परिवार, शिक्षक या पुलिस से साझा करें। हालांकि मनचले युवक शहर के डुमरिया और डे मार्किट के बीच रेलवे फ्लाई ओवर पर स्कूल ड्रेस पहनकर गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं का इंतजार कर छेड़खानी करते हैं और कैमरा खुलते ही देखिये किस तरह से भाग खड़े होते हैं। वही एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में निरंतर निगरानी और गश्ती जारी रहेगी। पुलिस ने छात्राओं एवं महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस दीदी – हर कदम आपके साथ के संदेश के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
0
0
Report

रायपुर कोर्ट में महिला आरक्षक के साथ रेप केस, साथी आरक्षक गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक की शिकायत पर साथी पुलिसकर्मी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है.. गंज थाना पुलिस ने आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.. बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी दोनों रायपुर कोर्ट में पदस्थ हैं.. महिला आरक्षक अपने पुलिसकर्मी पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई.. मामले में आरोपी की पत्नी को भी सह-आरोपी बनाया गया है.. आरोप है कि आरोपी की पत्नी ने अपने पति के मोबाइल से पीड़िता की अश्लील तस्वीरें निकालकर उसके पुलिसकर्मी पति को भेजी.. फिलहाल पुलिस ने रेप और तस्वीरें भेजने से जुड़े आरोपों को लेकर मामला दर्ज कर लिया है..  आरोपी आरक्षक गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है, जबकि आरोपी की पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है..
0
0
Report
Advertisement

रायसेन दरगाह उर्स का भव्य समापन, कव्वालों ने पेश किया सूफी कलाम

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय स्थित शहंशाह-ए-मालवा बाबा पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह शरीफ पर आयोजित 806 बाँ तीन दिवसीय सालाना उर्स अमन चैन की दुआ के साथ भव्य समापन हुआ। उर्स में देशभर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दरगाह परिसर में कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। देर रात तक चली कव्वालियों का जायरीनों ने आनंद लिया। दरगाह को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शानदार व्यवस्था की और किसी भी असामायनी से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report

प्रतापगढ़ नगर परिषद में नव सभापति-उपसभापति ने पदभार संभाला, विजय जुलूस की तैयारी तेज

Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : नगर परिषद में सभापति ज्योति चंदन सोनी और उपसभापति रेखा जैन ने संभाला पदभार, विजय जुलूस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति ज्योति चंदन सोनी और उपसभापति रेखा जैन ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। नगर परिषद परिसर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिग्विजयसिंह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित सभापति और उपसभापति के साथ नगर परिषद के सभी निर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण समारोह के बाद शहर में विजय जुलूस निकालने की तैयारी की गई, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और शहर में जश्न का माहौल बना रहा। समारोह के दौरान नगर परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सभापति ज्योति चंदन सोनी और उपसभापति रेखा जैन के पदभार संभालने के साथ ही नगर परिषद में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शहर के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही। वहीं पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर सवाल उठाए। रामलाल मीणा ने कहा कि नगर परिषद के नए बोर्ड के सामने शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस की ओर से शहर में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए। सभापति और उपसभापति के पदभार ग्रहण के साथ ही नगर परिषद की राजनीति में कांग्रेस बोर्ड के कामकाज का औपचारिक आगाज हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top