Back
मोकामा में बनेगा भव्य तिरुपति मंदिर, बिहार की पहचान बनेगा धार्मिक केंद्र
CRCHANDAN RAI
Sept 29, 2025 12:17:23
Barh, Bihar
मोकामा में बनेगा भव्य तिरुपति मंदिर, बिहार की धार्मिक पहचान बनेगा शहर
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मोकामा में तिरुपति मंदिर बनाने के ट्वीट के बाद मोकामा को चुनावी सौगात मिलने से लोग काफी खुश हैं। कभी औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी पहचान बना चुके मोकामा की एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत भी रही है। अब बिहार सरकार मोकामा की धार्मिक पहचान को जिंदा रखने के लिए इसे एक रिलिजियस टूरिस्ट प्लेस के रूप में डेवलप करने जा रही है।
बाबा परशुराम मंदिर सदियों से मोकामा की धार्मिक पहचान रही है। अब यहां तिरुपति मंदिर बनाए जाने के बाद यह बिहार का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बन जाएगा। बिहार सरकार ने पथ निर्माण विभाग से 10 एकड़ से अधिक जमीन पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसी जमीन पर आंध्रप्रदेश की तिरुमला तिरुपति देव स्थान ट्रस्ट आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के तर्ज पर एक भव्य मंदिर का निर्माण करेगी। यही ट्रस्ट तिरुपति मंदिर के निर्माण और रख रखाव के अलावा प्रबंधन भी करेगी। यह जमीन 99 साल के लिए 1 रुपए टोकन राशि पर ट्रस्ट को दी जाएगी। मां गंगा के तट पर स्थित यह नगर अंग, मगध और मिथिला के संगम स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध रहा है। इसी के नजदीक सिमरिया घाट पर अर्ध कुंभ मेला भी लगता है। बिहार सरकार की इस घोषणा के बाद मोकामा बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक प्रसिद्ध धार्मिक टूरिस्ट प्लेस बन जाएगा। कभी इंडस्ट्रियल हब के रूप में पूरे बिहार को रोजगार देने वाला मोकामा एक बार फिर अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उम्मीद है कि तिरुपति मंदिर बनने के बाद यहां फिर स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
वॉक थ्रू (पुजारी, बाबा परशुराम स्थान और गुरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस के साथ स्थानीय लोग)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowSept 29, 2025 14:20:160
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 29, 2025 14:20:010
Report
KCKumar Chandan
FollowSept 29, 2025 14:19:51Ranchi, Jharkhand:रांची
Slug
ZBJ_RNC_CHANDAN_WT_R
हरमू इलाके में भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसकी भव्यता सबको लुभा रहा है।
4
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 29, 2025 14:19:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 29, 2025 14:19:360
Report
NSNivedita Shukla
FollowSept 29, 2025 14:19:220
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowSept 29, 2025 14:18:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 29, 2025 14:18:250
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowSept 29, 2025 14:18:140
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 29, 2025 14:17:570
Report
SSsubhash saheb
FollowSept 29, 2025 14:17:450
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 29, 2025 14:17:320
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowSept 29, 2025 14:17:150
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowSept 29, 2025 14:16:590
Report