Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chhatarpur471001

खुले आसमान के नीचे काम कर रहे मजदूर पर बिजली गिर गई, मौत

HGHarish Gupta
Sept 29, 2025 14:17:57
Chhatarpur, Madhya Pradesh
ब्रेक्रिग न्यूज छतरपुर। आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत ,मृतक की पत्नी झुलसी ,शराब कंपनी मे करते थे दोनो मजदूर ,खुले आसमान के नीचे कर रहे थे काम ,तभी अचानक आकाशीय बिजली के हो गये शिकार ,मृतक की पत्नी को जिला अस्पताल मे कराया गया भतीँ ,नौगांव थाने के चोखडा गांव की घटना ,पुलिस जांच मे जुटी । बाईट-गोपाल शरण पटेल -एसडीएम बाईट-अमित मेश्राम -एसडीओपी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Sept 29, 2025 15:47:34
Jaipur, Rajasthan:DEEPAK GOYAL:99829-33000 LOCATION-JPR FEED-2C ____ Anchor-मुरलीपुरा जोन कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को दफ्तरों के चक्कर से बचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। शिविरों के माध्यम से कई ऐसे लोग जो वर्षों से परेशान थे, अब आसानी से लाभान्वित हो रहे हैं। ये शिविर सरकार की सेवा-भावना का सजीव प्रमाण हैं, उन्होंने जोर देकर कहा। शिविर में नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, निशुल्क बिजली-पानी योजना, पट्टों का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 और 2.0, खाद्य सुरक्षा लाभ और स्वनिधि योजना जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाई गईं। इस अवसर पर दिया कुमारी ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की भी अपील की। उनका कहना था कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्वरोजगार के अधिक अवसर भी खुलेंगे। कार्यक्रम में मुरलीपुरा जोन डी.सी. पवन शर्मा, चेयरमैन रश्मि सैनी, पार्षद दीपमाला शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुरेश जांगिड़ और सुरेश सैनी सहित अन्य अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। Byte-दिया कुमारी, डिप्टी सीएम
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Sept 29, 2025 15:47:19
:राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों का "मौलिक अधिकार" है। यह केंद्र का कोई एहसान नहीं है, यह केंद्र द्वारा न केवल कश्मीर के लोगों से, बल्कि सर्वोच्च न्यायालय से भी किया गया वादा है: उमर अब्दुल्ला। गंदरबल में पत्रकारों से बात करते हुए, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने की माँग की और केंद्र सरकार को "लोगों के धैर्य की परीक्षा" लेने के ख़िलाफ़ चेतावनी दी। उन्होंने लेह में हुई हालिया हिंसा सहित लद्दाख की अस्थिर स्थिति का हवाला देते हुए राज्य के दर्जे की लोकप्रिय माँग की अनदेखी के ख़िलाफ़ चेतावनी दी। अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के लोगों का "मौलिक अधिकार" है। यह हम पर कोई एहसान नहीं है, यह केंद्र द्वारा न केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों से, बल्कि सर्वोच्च न्यायालय से भी किया गया वादा है। उन्होंने कहा, "केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को तीन चरणों वाली प्रक्रिया के बारे में बार-बार बताया है, पहला परिसीमन, फिर चुनाव और अंत में राज्य का दर्जा। दो चरण पूरे हो चुके हैं, और अब तीसरा चरण पूरा होना चाहिए।" अब्दुल्ला ने लोगों के शांत स्वभाव का फायदा उठाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि "किसी भी स्थिति को बिगड़ने में देर नहीं लगती"। उन्होंने आगे कहा, "हम नहीं चाहते कि यहाँ फिर से निर्दोषों का खून बहाया जाए।" अब्दुल्ला ने लद्दाख के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने से लोगों के जीवन में वैसा सुधार नहीं आया जैसा उन्होंने उम्मीद की थी। उन्होंने कहा, "केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले हम कह रहे थे कि आप जो मांग रहे हैं, अगर ऐसा होता है तो सावधान रहें, इससे आपकी स्थिति और खराब हो सकती है, लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश की मांग की थी, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश बनने से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ।" अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी शांतिपूर्ण और वैध तरीकों से राज्य का दर्जा पाने की मांग तब तक जारी रखेगी जब तक यह पूरी नहीं हो जाती।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Sept 29, 2025 15:47:10
Mumbai, Maharashtra:date/-29.09.25 report/-ara bihar anchor/-आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक श्री राज के संयुक्त नेतृत्व में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु आरा सदर अनुमंडल सहित भोजपुर जिले के कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को शांति, आपसी सद्भाव एवं सौहार्द्र बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई, ताकि दुर्गा पूजा का पावन पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आरा सदर, अंचलाधिकारी आरा सदर, संबंधित थानाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Sept 29, 2025 15:46:59
Jhabua, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के पिटोल के एक हाई स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो आज दिनभर से सोशल मीडिया पर तूफान बन चुका है। यह वीडियो केवल वायरल क्लिप भर नहीं है, बल्कि उस शिक्षा-तंत्र की असलियत का आईना है, जो बच्चों को सुरक्षा और संस्कार देने का दावा करता है। वीडियो में बच्चों के साथ जिस तरह का व्यवहार दिखाई देता है, उसने न केवल परिजनों बल्कि पूरे समाज को हिला कर रख दिया है। शिक्षा देने वाली एक शिक्षिका जब अभद्र भाषा और धमकियों के सहारे बच्चों को दबाती है और बात-बात पर चप्पल उठाकर मारने लगती है, तो सवाल केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर खड़ा होता है। क्लिप में शिक्षिका को छात्रों पर बरसते हुए सुना जा सकता है—“क्या वीडियो बना रहे हो?  फेल कर दूंगी मैं… विद्यार्थी के नाम पर धब्बा हो तुम।” इसके जवाब में बच्चे भी चुप नहीं रहते और पलटकर कहते हैं—“हमको क्या, तुमको क्या?” नतीजा यह होता है कि स्कूल का माहौल शिक्षा का मंदिर न रहकर धमकियों और अपमान का अखाड़ा बन जाता है। यह दृश्य किसी भी संवेदनशील दर्शक को झकझोरने के लिए काफी है। सूत्रों का कहना है कि यह शिक्षिका लंबे समय से अपने व्यवहार से बच्चों और सहकर्मियों को परेशान कर रही है। परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर स्कूल पहुँचे तो उनके सामने ही बच्चों को चप्पल से पीटा गया। यह घटना बताती है कि यह मामला कोई एक दिन का नहीं, बल्कि लगातार जारी दुर्व्यवहार की पराकाष्ठा है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक यह है कि स्कूल प्रशासन इतने आरोपों के बावजूद चुप्पी साधे बैठा रहा। आखिर क्यों? क्या उन्हें बच्चों की सुरक्षा और सम्मान की कोई चिंता नहीं? और क्या शिक्षा विभाग की निगरानी केवल तब सक्रिय होती है जब कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है? पिटोल का यह मामला अब जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर तक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही है वह शिक्षा-तंत्र जिस पर हम अपने बच्चों का भविष्य भरोसे के साथ छोड़ते हैं? यदि आरोप सही हैं, तो केवल शिक्षिका ही नहीं बल्कि पूरे प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। यह केवल अनुशासन का नहीं, बल्कि बच्चों के सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य का सवाल है। इस पूरे विवाद ने एक बात साफ कर दी है—पिटोल का यह वायरल वीडियो शिक्षा की उस सच्चाई को सामने लाता है जिसे अक्सर दबा दिया जाता है। जब पढ़ाई की जगह गाली, धमकी और मारपीट का माहौल हो, तो यह किसी एक शिक्षक की ग़लती नहीं बल्कि पूरे शिक्षा-तंत्र की विफलता है। अब जिम्मेदारों को जवाब देना ही होगा, क्योंकि समाज का धैर्य टूट चुका है और बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कोई मुद्दा नहीं हो सकता।  
0
comment0
Report
SVSANDEEP VASAVA
Sept 29, 2025 15:46:49
Surat, Gujarat:નોંધ :- સ્ટોરી એન્ટ્રી સ્ટ્રીગર :- સંદીપ વસાવા લોકેશન :- કડોદરા (પલસાણા) સ્લગ :-2909ZK_BALAK_KIDNAP_2 ફીડ :- બાઈટ, વીડિયો, FTP ફોલ્ડર માં ઉતાર્યા છે. સ્ક્રિપ્ટ 2C ફોલ્ડર માં ઉતારી છે. એન્કર... સુરત જિલ્લા ના પલસાણા તાલુકાના તાતીથૈયા જી આઈ ડી સી વિસ્તારમાં થી દોઢ વર્ષના બાળકનું અપહરણ કર્યું , ઉત્તર પ્રદેશ ના નિઃસંતાન દંપતી એ કર્યું હતું બાળકનું અપહરણ , સુરત જિલ્લા પોલીસ ની ૮ જેટલી ટીમો એ સખત મહેનત કરી આરોપી દંપતી ને ઝડપી પાડ્યા.. વીઓ... ગત ૨૭ તારીખના સાંજના સમયે પલસાણા તાલુકાના કડોદરા નજીક આવેલા તાતીથૈયા જી આઈ ડી સી વિસ્તાર માંથી એક દોઢ વર્ષના અપહરણ ની ઘટના બની હતી , સાંજ ના સમયે ઘર નજીક આવેલ મંદિર પાસે બાળક પોતાની ૮ વર્ષીય બહેન સાથે રમી રહ્યું હતું દરમિયાન એક અજાણી મહિલાએ બાળક ની બહેન ને સફરજન અપાવી લલચાવી ફોસલાવી બાળકનું અપહરણ કરી લીધું હતું, જોકે ઘટના ની જાણ થતા જ માતા પિતા તરત કડોદરા પોલીસ મથકે પહોચ્યા હતા, પોલીસ દ્વારા પ્રત્યક્ષદર્શી એક માત્ર બાળકની બહેન ની પૂછપરછ કરતા બાળકની બહેને અજાણી મહિલા બાળકને લઇ ગઈ હોવાનું જણાવ્યું હતું , જોકે ઘટના ની ગંભીરતા ને લઇ કડોદરા પોલીસે તરત અપહરણનો ગુનો નોંધી તપાસનો ધમધમાટ શરૂ કર્યો હતો , જીલ્લા પોલીસ વડા એ કડોદરા પોલીસ જિલ્લા એલ સી બી અને એસ ઓ જી ની ની કુલ ૮ ટીમો બનાવી તપાસ શરુ કરી હતી , વહેલી સવારે ૪ વાગ્યાના સમયે પોલીસ ની મહેનત રંગ લાવી અને બારડોલી રેલ્વે સ્ટેશન પર થી આરોપી દંપતી અને બાળક મળી આવ્યા હતા. બાઈટ :- રાજેશ ગઢીયા - જિલ્લા પોલીસ વડા સુરત ગ્રામ્ય બાઈટ :- હિન્દી વીઓ.. જીલ્લા પોલીસ ની ૮ ટીમો ધ્વારા સમગ્ર વિસ્તારમાં સઘન ચેકિંગ હાથ ધરવામાં આવ્યું હતું , જ્યાંથી બાળકનું અપહરણ થયું હતું તે વિસ્તારના તમામ સીસીટીવી ખુંદી કાઢ્યા હતા , અને હ્યુમન ઈન્ટેલીજન્સ ની તેમજ ટેકનીકલ ટીમો ની મદદ પણ લેવામાં આવી હતી , પોલીસ માટે આરોપી પકડવા કરતા બાળકને સુરક્ષિત રીતે બચાવવું મહત્વનું હતું , ઝડપાયેલા બંને આરોપીઓ છેલ્લા ૧૫ વર્ષ થી કડોદરા વિસ્તારમાં રેહતા હતા અને નિઃસંતાન હતા , છેલ્લા ૩ મહીંના થી આરોપી દંપતી કોઈ બાળકના અપહરણ નો પ્લાન બનાવી રહ્યા હતા ,જે બાળકનું અપહરણ કરવામાં આવ્યું હતું તે બાળકને પણ આરોપી દંપતી પેકી મહિલાએ ૨ થી ૩ વાર મંદિર પાસે રમતા જોયો હતો જેથી બાળકના અપહરણ નો પ્લાન બનાવ્યો  હોવાની કબૂલાત પોલીસ સમક્ષ કરી હતી , હાલ પોલીસે બંને આરોપીઓ ની ધરપકડ કરી લીધી છે અને બંને ને જેલ ના હવાલે કરી દીધા છે બાઈટ :-  રાજેશ ગઢીયા - જિલ્લા પોલીસ વડા સુરત ગ્રામ્ય બાઈટ :- હિન્દી
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Sept 29, 2025 15:46:29
Chhatarpur, Madhya Pradesh: एकंर -छतरपुर मे अवैध कच्ची शराब के अड्डे पर आबकारी विभाग ने बडी कारवाई करते हुये ,आबकारी विभाग और बिजावर थाना पुलिस की संयुक्त कारवाई करते हुये कंजरपुर स्थित कच्ची मदिरा निर्माण के अवैध डेरा पर पर कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 4800 कि.ग्रा महुआ लाहन और मदिरा निर्माण की भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 प्रकरण आबकारी अधिनियम तहत दर्ज किये गये ,जिसमें आरोपी हुकुम सिंह, मुन्नी बाई को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में 85 लीटर हाथभट्टी मदिरा को जब्त किया गया। जब्त मदिरा ,महुआ लाहन और मदिरा निर्माण सामग्री की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Sept 29, 2025 15:46:16
Baran, Rajasthan:खबर-कवाई (बारां) राम मेहता कवाई में “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर सजा,दुर्गा पंडाल जगह जगह बनाई जा रही है झांकियां बारां के कवाई कस्बे में नवरात्रि पर्व पर जगह जगह पंडाल सजाए जा रहे है मां दुर्गा नवयुवक मंडल अंबेडकर कॉलोनी सालपुरा ने इस बार भक्ति और वीरता का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। मंडल की ओर से मां दुर्गा का भव्य पंडाल “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर सजाया गया। मंचन के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें दिखाया गया कि कैसे भारतीय पर्यटकों को आतंकियों ने बंदी बनाकर मार दिया। इस अद्भुत मंचन ने उपस्थित श्रद्धालुओं और दर्शकों में जोश और देशभक्ति की भावना भर दी।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 29, 2025 15:46:01
Puri, Odisha:Pithe_Astami () ଧରାକୁ ଓହ୍ଲାଇଛନ୍ତି ମା’ଦୁର୍ଗା। ବିଲ୍ଵ ବରଣ ପରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି ମା'ଙ୍କ ପୂଜାର୍ଚ୍ଚନା। ପୂଜା ମଣ୍ଡପରୁ ସଞ୍ଚରି ଆସୁଛି ଚଣ୍ଡୀ ମନ୍ତ୍ର। ଦେବୀଙ୍କୁ ଆବାହନ ପରେ ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ଦର୍ଶନ ଦେଇଛନ୍ତି ମା' । ପୀଠରେ ମୃଣ୍ମୟ ରୂପରେ ବିରାଜମାନ କରିଥିବା ଦେବୀଙ୍କର ଆଜି ଅଷ୍ଟମୀ ପୂଜା। ମାତ୍ର ବିଭିନ୍ନ ପୂଜାମଣ୍ଡପରେ ପୂଜା ପାଉଥିବା ମା'ଙ୍କର ଆଜି ସପ୍ତମୀ ପୂଜା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେଉଛି। ପବିତ୍ର ସପ୍ତମୀ ଅବସରରେ ସହସ୍ର କୁମ୍ଭଜଳ ଆସିବା ପରେ ମା'ଙ୍କୁ ଆବାହନ କରାଯାଇଛି। କେଉଁଠି ଦିନବେଳା ମା'ଙ୍କୁ ଚକ୍ଷୁଦାନ କରାଯାଇଛି ତ କେଉଁଠି ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ଚକ୍ଷୁଦାନ ହୋଇଛି। ସିଂହଦ୍ବାର ନିକଟରେ ମା’ କାକୁଡ଼ିଖାଇ ଦେବୀ ପୀଠ ଏବଂ ବଡ଼ଶଙ୍ଖ ପୂଜା କମିଟି ପକ୍ଷରୁ ମା' ଶଙ୍ଖଶ୍ଵରୀଙ୍କ ପୀଠରେ ଆଜି ଅଷ୍ଟମୀ ପୂଜା ପାଳନ ହେଉଛି। ଅନ୍ୟ ପୂଜାମଣ୍ଡପରେ ମୃଣ୍ମୟ ମୂର୍ତିଙ୍କ ନିକଟରେ ସପ୍ତମୀ ପାଳନ କରାଯାଉଛି। ଆଜି ମୃଣ୍ମୟୀ ମୂର୍ତି ମାନଙ୍କ ନିକଟରେ ସପ୍ତମୀ ପୂଜା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେଉଛି। ଦେବୀପୀଠରେ ମା'ଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ପୂଜା ମଣ୍ଡପ ନିକଟରେ ବାସ୍ତବ ଭିଡ଼ ଦେଖିବାକୁ ମିଳୁଛି। ପୂଜା ମଣ୍ଡପରେ ମା'ଙ୍କ ଆବାହନ ପାଇଁ ଗତକାଲି ମଧ୍ୟାହ୍ନରୁ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଯାଇଥିଲା ନୀତିକାନ୍ତି। ବେଲ ଗଛ ମୂଳରେ ସୂତ୍ର ବନ୍ଧନ ପୂର୍ବକ ବସ୍ତ୍ର, ଚନ୍ଦନ, ସିନ୍ଦୁର ଓ ହଳଦୀ ଦେଇ ଗଛକୁ ପୂଜା କରାଯାଇଥିଲା । ଷଷ୍ଠୀରେ ବିଲ୍ଵବରଣ ପରେ ତାକୁ ମା'ଙ୍କ ନିକଟରେ ରଖି ସେଇ ଡାଳରେ ଲାଗିଥିବା ପତ୍ରରେ ମା'ଙ୍କ ପୂଜନ କରାଯାଇଥିଲା। ଜଳାଧିବାସ କ୍ରମରେ ତୀର୍ଥ ପୁଷ୍କରିଣୀରୁ କଳସରେ ପବିତ୍ର ଜଳ ଆସିଥିଲା। ଜଳକୁ ପୁଷ୍ପାଭିଷେକ କରିବା ପରେ ଆହୂତି କରି କର୍ତା ପୁଷ୍କରିଣୀରୁ ପବିତ୍ର ଜଳର କଳସ ନେଇ ବାଜା ରୋସଣି ମଧ୍ୟରେ ପୂଜା ମଣ୍ଡପକୁ ଆସିଥିଲେ।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Sept 29, 2025 15:45:53
Bhiwani, Haryana:बाइट : सेठी धनाना , दिग्विजय चौटाला (युवा प्रदेशाध्यक्ष जेजेपी) CBLU में आज फिर हंगामा ! जेजेपी की छात्र इकाई इनसो ने उतारा दिग्विजय चौटाला की गिरफ़्तारी का बदला बीजेपी के वन नेशन, वन इलेक्शन कार्यक्रम को बीच में रुकवाया गया CM के OSD वीरेन्द्र बढ़खालसा की अगवाई में चल रहा था कार्यक्रम 5 अगस्त को CBLU में इनसो के स्थापना दिवस की नहीं दी थी अनुमति कार्यक्रम करने पहुँचे जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित सभी युवाओं की हुई थी गिरफ़्तारी आज इनसो ने उसी के विरोध में भाजपा के कार्यकम को भी नहीं होने दिया जेजेपी के युवा नेता सेठी धनाना के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का विरोध सेठी धनाना बोले, यूनिवर्सिटी को RSS या BJP का अड्डा नहीं बनने देंगे यूनिवर्सिटी में सभी छात्र संगठनों के कार्यक्रम होने चाहिए अकेले भाजपा या आरएसएस के कार्यकम हुए तो हम आगे भी रोकेंगे जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी वीडियो जारी की बोले, आज भाजपा व आरएसएस को खुद की दवा चखने का स्वाद पता चल गया होगा हमे किसी के कार्यक्रमों से ऐतराज नहीं, पर एक जगह दो मापदंड नहीं चलेंगे VC व उनके रहनुमा कान खोल कर सुन लें बैकडोर से RSS का एजेंडा नहीं चलेगा- दिग्विजय कोई यूनिवर्सिटी किसी के बाप की जागीर नहीं- दिग्विजय भेदभाव खत्म नहीं किया तो आगे मैं खुद विरोध करने आऊंगा- दिग्विजय भिवानी की चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी (CBLU) भाजपा व जेजेपी के छात्र संगठनों की लड़ाई का अड्डा बन गई है। 5 अगस्त को इनलो का कार्यक्रम ना होने देने व दिग्विजय चौटाला की गिरफ़्तारी का बदला आज ABVP के कार्यक्रम को बीच में रूकवा कर बदला लिया गया। बता दें कि आज चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी में ABVP द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन का कार्यक्रम करवाया जा रहा था। जिसमें सीएम के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा भी पहुँचे थे। पर उनके संबोधन से पहले ही जेजेपी की छात्र इकाई इनसो के युवा कार्यक्रम के बीच में पहुँच कर विरोध करने लगे। इस विरोध के चलते कार्यक्रम को बीच में ही रोका गया। लगातार विरोध के चलते ये कार्यक्रम नहीं हो पाया। यहां ये भी बता दें कि बीते पांच अगस्त को इनसो ने भी चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी में अपने स्थापना दिवस व एससी व बीसी समाज की चुनौतियों को लेकर कार्यक्रम करना था। जब जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला यहां आए तो पुलिस बल ने कार्यक्रम की अनुमति ना होने का हवाला देकर उन्हें गेट पर ही रोक लिया था। दिग्विजय व उनके साथी जब नहीं माने और अधर कार्यक्रम करने पर अड़े रहे तो दिग्विजय सहित सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसो नेता सेठी धनाना ने बताया कि जब इनसो का कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी तो आज एबीवीपी के कार्यकम का विरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को बीजेपी या आरएसएस का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। एक जगह दो नियम नहीं हो सकते कि एबीवीपी की कार्यकम हो और इनसो का नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक इनसो का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा तो बीजेपी, आरएसएस या एबीवीपी का कार्यक्रम नहीं होने देंगे। ये विरोध व हंगामा यहीं नहीं रूका। खुद जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भी इस पूरे मामले पर वीडियो जारी कर कहा कि आज भाजपा व आरएसएस को अपनी खुद की कड़वी दवा चखने का अहसास हो गया होगा। उन्होंने कहा है कि हम किसी के कार्यक्रम का विरोध नहीं करते। पर एक जगह एक परिसर में दो नियम नहीं चलने देंगे, कि और का कार्यक्रम हो और इनसे का नहीं। उन्होंने वीसी को चेतावनी भरे लहज़े में चेताया कि यूनिवर्सिटी किसी के बाप की जागीर नहीं। हम बैकडोर से भाजपा या आरएसएस का एजेंडा नहीं चलने देंगे। ये भेदभाव खत्म नहीं हुआ तो अगली बार मैं खुद भिवानी विरोध के लिए आउंगा। हरियाणा में पांच साल सत्ता में सहयोगी रही बीजेपी व जेजेपी अब छात्र संगठन को लेकर विरोध में हैं। अब देखना होगा कि ये विरोध कब तक व कैसे चलता है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Sept 29, 2025 15:45:09
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। इंदु चौक में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लगातार बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना को बंद किए जाने से नाराज़ युवाओं ने बिजली विभाग के सामने ही बिजली के बिलों को आग के हवाले कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब आम जनता को बिजली के खर्च से राहत मिली थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद न सिर्फ योजना बंद की गई बल्कि बिजली बिलों में बार-बार वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। युवा कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू किया जाए, वरना विरोध और तेज़ किया जाएगा।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Sept 29, 2025 15:31:39
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - धमतरी की धरती पर माँ दन्तेश्वरी की महिमा एंकर...... धमतरी की पावन धरती सदियों से माँ दन्तेश्वरी की ममता और कृपा की छांव में रही है..... नवरूपों में पूजी जाने वाली यह माँ, उत्तर दिशा में अपना दिव्य दरबार सजाकर, इलाके की रक्षा करती आ रही हैं..... यहाँ हर दिन आस्था का सैलाब उमड़ता है और भक्त माँ की भक्ति के रंग में सराबोर हो जाते हैं..... शक्ति और भक्ति के इस संगम में चमत्कारों की झलक हर युग में मिलती है और इस सिद्धपीठ से कोई श्रद्धालु कभी निराश होकर नहीं लौटता.... यही कारण है कि हर नवरात्र में आस्था की ज्योति जलाने यहाँ दूर-दराज़ से भी भक्तों का ताँता लग जाता है। वीओ… धमतरी के रिसाईपारा में विराजित माँ दन्तेश्वरी का यह भव्य दरबार लगभग पाँच सौ वर्षों के इतिहास का जीवंत साक्षी है.... मान्यता है कि घने बीहड़ में माँ दुर्गा का यह स्वरूप स्वयं प्रकट हुआ और अपनी दिव्यता से पूरे इलाके को आलोकित कर दिया.... तभी से इस दरबार में आस्था की ज्योत जलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो आज तक निरंतर जारी है..... पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब माता सती ने हिमालयराज के हवनकुंड में देह त्याग दिया और भगवान शंकर उनके अंगों को लेकर जा रहे थे, तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से उनके अंगों को विभाजित कर दिया... माना जाता है कि दाँत वाला हिस्सा इस पावन भूमि पर गिरा और पाषाण रूप धारण कर लिया.... भक्तों की आराधना से यह स्थान सिद्धपीठ बन गया और आज भी माँ दन्तेश्वरी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। बाइट – रणबीर पांडेय, पुजारी वीओ… तब से लेकर आज तक माँ के दरबार में शक्ति का अनुभव अनगिनत बार हुआ है..... कहा जाता है कि एक समय ऐसा भी था जब माँ के दरबार में शेर स्वयं आकर हाजिरी लगाते थे.... यही चमत्कार भक्तों को माँ के दरबार से जोड़े रखता है..... यहाँ ज्योत चकमक पत्थर से प्रज्वलित की जाती है, जो सदियों से अखंड जल रही है और भक्तों के जीवन को प्रकाशमान करती आ रही है। बाइट – आशा, श्रद्धालु बाइट – आदर्श कुमार, श्रद्धालु वीओ… नवरात्र का समय आते ही इस दरबार में घंटियों की गूँज और भक्तों का मेला आस्था का विराट दृश्य बन जाता है.... माँ दन्तेश्वरी अपने भक्तों की खाली झोली सुख और सुकून से भर देती हैं.... श्रद्धालुओं का मानना है कि आज भी यहाँ माँ की पायल की रुनझुन सुनाई देती है.... माँ के इसी चमत्कारी प्रभाव के कारण धमतरी और आसपास के क्षेत्र में कभी महामारी ने पैर नहीं पसारे। बाइट – प्रेमलाल साहू, श्रद्धालु वीओ… बहरहाल, माँ विंध्यवासिनी की बहन मानी जाने वाली माँ दन्तेश्वरी की कृपा सदियों से अपने भक्तों पर बनी हुई है.... पहले जहाँ चमत्कार अक्सर दिखाई देते थे, आज भी भक्त माँ के अनार के दाँत जैसे स्वरूप की दिव्य शक्ति को महसूस करते हैं.... आस्था, शक्ति और भक्ति का यह संगम, धमतरी को सदैव माँ दन्तेश्वरी की अटूट ममता और कृपा से आलोकित करता है।
1
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Sept 29, 2025 15:31:16
Noida, Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सांगानेर पर कॉफी टेबल बुक सांगानेर - एक सम्पूर्ण परिक्रमा का विमोचन सांगानेर स्टेडियम की विशाल जन दीर्घा के बीच आज मुख्यमंत्री भजन लाल ने वरिष्ठ लेखक एवं सम्पादक रामानंद राठी द्वारा लिखित बहुरंगी कॉफी टेबल बुक'' सांगानेर- एक सम्पूर्ण परिक्रमा'' का विमोचन किया। इस पुस्तक में सांगानेर के इतिहास, संस्कृति, सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक जीवन एवं उद्योग-व्यापार के विभिन्न पह‌लु‌ओं पर शोधपूर्ण सामग्री समाहित है। जिसकी भूमिका राजस्‌थान के मुख्यमंत्रीभजन लाल शर्मा ने लिखी है। पुस्तक के संकल्पनाकार वरिष्ठ आरएएस अधिकारी डॉ. गोरधन लाल शर्मा हैं। उल्लेखनीय है कि एक सौ से अधिक रंगीन छाया चित्रों से सुसज्जित यह विश्व की पहली ऐसी पुस्तक है जो सांगानेर के हस्तनिर्मित कागज पर छपी है और जिसकी बाइंडिंग में सांगानेर के पारम्परिक हैंड ब्लॉक प्रिंटेड कपड़े का उपयोग हुआ है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर सांगानेर के सैकड़ों बुद्धिजीवियों के अलावा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर तथा प्रकाशक पैनासीआ रिसर्च फाउंडेशन की निदेशक पुष्पा शर्मा भी मौजूद रही। पाँच सौ साल पूर्व सन् 1526 में स्थापित सांगानेर शहर की प्राचीन परंपरा और आधुनिक परिवेश के सम्मिश्रण की झलक इस पुस्तक में दिखाई देती है । सांगानेर पर लिखी इस शोधपूर्ण पुस्तक में सांगानेर के भावी विकास की योजनाओं और सौन्दर्यकरण के बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मिशन तथा विज़न का भी उल्लेख किया गया है ।
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top