मसौढ़ी में पैक्स चुनाव के लिए 76 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Masaurhi, Bihar:धनरुआ प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन सांडा पंचायत से मसौढ़ी के पूर्व विधायक स्व. धर्मेन्द्र प्रसाद की पत्नी शैल सिन्हा और पभेडा पंचायत से शशिभूषण कुमार सहित कुल 76 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। सभी उम्मीदवारों ने अपनी जीत का दावा किया और कहा कि वे किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में पूरी तत्परता से काम करेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
