804452
सड़क पर घूम रहे 5 संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने लूट की योजना को किया नाकाम
Masaurhi, Bihar:गौरीचक थाना क्षेत्र के गवसपुर के पास पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जो सड़क पर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे और लूट की योजना बना रहे थे। यह घटना शनिवार देर रात की है। गांव वालों ने इन्हें संदिग्ध हालत में देखा और उनसे उलझ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने इन्हें घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गौरीचक थाना के एसएचओ मनीष कुमार ने बताया कि इन लोगों के पास से 1 देशी कट्टा, 4 कारतूस, टायर पंचर करने के उपकरण और एक बाइक भी बरामद की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारों से हंगामा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊसमाजवादी छात्र सभा का लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर कटौती आरोप संविधान और जनता के अधिकारों पर हमले का आरोप वोट चोरी नहीं चलेगी के लगाए जोरदार नारे लखनऊ विश्वविद्यालय गेट नंबर एक जुटे छात्र प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से हुई नोकझोक प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया0
0
Report
किसानों ने मांगे पूरी न होने पर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर तालाबंदी करने का किया ऐलान।
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा बिग ब्रेकिंग नोएडा प्राधिकरण के विरोध में एक फिर अन्नदाताओं का फूटा गुस्सा। सैकड़ों की तादात में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर का किया घेराव। ट्रैक्टर -ट्रॉलियों में सवार होकर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पंहुचे किसान। नई मुआवजा नीति, 10 % मुआवजा प्लॉट, अधिग्रहण कानून, ग्रामीण युवाओं को रोजगार आदि मांगों को लेकर किया गया जोरदार प्रदर्शन। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में किया गया जोरदार प्रदर्शन। मौके पर पंहुचे नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों को मनाने का किया प्रयास। किसानों ने मांगे पूरी न होने पर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर तालाबंदी करने का किया ऐलान। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल किया गया तैनात। नोएडा के सेक्टर -39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -96 में स्थित नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर किया गया प्रदर्शन। बाइट:- किसान0
0
Report
बबीना के बरल करगुआं खुर्द में विकास कार्यों पर ग्रामीणों का विधायक पर गुस्सा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की बबीना विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सामने आया है। 5 अक्टूबर की देर रात बीजेपी से विधायक राजीव सिंह परीछा बरल करगुआँ खुर्द गांव पहुंचे थे, जहां युवाओं ने विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई और युवाओं ने गांव में विकास कार्य न होने और विधायक निधि से जुड़े बोर्ड पर धनराशि का विवरण नहीं लिखे होने को लेकर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान युवाओं ने यहां तक कह दिया कि इस बार वह सपा को वोट देंगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल मामला बबिना विधानसभा के बरल करगुआँ खुर्द गांव का है। जहां 5 अक्टूबर की देर रात विधायक गांव पहुंचे थे। विधायक के सामने ही युवाओं ने गांव में विकास कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। युवाओं ने विधायक से कहा कि 9 साल में पहली बार आप गांव आए हैं। वो तब आये जब चुनाव के 4 महीने रह गए, युवाओं का आरोप है कि गांव में लगे बोर्ड पर काम की धनराशि का विवरण नहीं लिखा गया है। साथ ही युवाओं ने दावा किया कि 30 लाख रुपये आए थे, जिनमें 10 लाख रुपये खर्च किये गए और बाकी 20 लाख रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गांव में युवाओं की नाराजगी का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस 2029 के लिए सामूहिक नेतृत्व की तैयारी, मुख्यमंत्री चेहरा नहीं तय होगा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा का बयान उन्होंने कहा की राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने की क़वायद है सारे देश मे CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ विरोध स्वर उठ रहे हैं उसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं उसको आगे ले जाने के लिए आज नीति निर्धारण करने के लिए इकट्ठे हुए हैं उन्होंने कहा की कांग्रेस की सदैव नीति रही है चुनाव से पहले किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा लेकर नहीं चलते हमरा चेहरा है तो कांग्रेस की नीतिया है हमरा चेहरा है तो राहुल गांधी हैं, और हाई कमान है उस नीति को हम आगे लेकर चलेंगे सामूहिक नेतृत्व कि साथ कांग्रेस 2029 को चुनाव लड़ेगी इसमें मुख्यमंत्री चेहरा होने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी पहले सरकार बनानी है उसके बाद मुख्यमंत्री चेहरा तय कांग्रेस हाईकमान करेगा मैंने प्रभारी जी को सारी बात बता दी है उन्होंने फ़ैसला किया की हम सामूहिक रूप से मिल जुलकर कांग्रेस की लड़ाई लड़ेंगे0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में मां-बच्चे के साथ ड्यूटी करती सैनिक तस्वीर वायरल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां आज सासाराम में सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान एक महिला सिपाही का अपने छोटे बच्चा के साथ ड्यूटी करने का तस्वीर सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। वर्दी में एक महिला सिपाही ड्यूटी पर तैनात है। लेकिन उसके गोद में उसका बच्चा है। वह अपने छोटे बच्चा के साथ ड्यूटी कर रही है। यह तस्वीर सासाराम के करूप स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर का है। जहां सीएम का सहयोग सिविल लगा हुआ था। जहां प्रवेश द्वार पर एक महिला जवान तैनात थी, वह अपने गोद में अपने नन्हें बच्चा को लेकर ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान बच्चा अपनी मां को परेशान करता नजर आया इसके बाद जो दुआ ड्यूटी पर तैनात रहे। एक तरफ मां की ममता, दूसरी और कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी, दोनों के बीच सामंजस्य की ये खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।0
0
Report
बाग Зас्वर धाम से रथयात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा तैयारी तेज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बागेश्वर धाम से 11 तारीख को शुरू होने वाली तीसरी हिंदू सनातन एकता रथ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि ये यात्रा गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से शुरू होकर बमीठा, चंद्रनगर होते हुए पन्ना सहित बुंदेलखंड के अन्य जिलों तक जाएगी और 15 तारीख को भव्य यज्ञ के साथ इसका समापन होगा। पुलिस के मुताबिक पूर्व में आयोजित पैदल यात्राओं और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जोन और अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा। एसपी ने बताया कि ये यात्रा वाहन के माध्यम से आयोजित होगी और इसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने छतरपुर रेलवे स्टेशन के ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।0
0
Report
Advertisement
रायपुर कोल-लेवी घोटाले में चार्जशीट: डॉ. कुमार विश्वास को पैसे देने का उल्लेख
Begun, Rajasthan:रायपुर कोल-लेवी घोटाला मामला चार्जशीट में डॉ. कुमार विश्वास को पैसे देने का उल्लेख... रामनवमी कार्यक्रम के लिए 25 लाख रूपये देने का उल्लेख... देवेन्द्र यादव,सुर्यकांत तिवारी के वाट्सअप चैट से हुआ खुलासा... 05 अप्रैल 2022 के वाट्सएप चैट के जरिये हुई बातचीत... चार्जशीट की समरी के पेज नं.-66 में EOW ने किया है उल्लेख...0
0
Report
हनुमानगढ़ के कलेक्ट्रेट-एसपी परिसर में नो पार्किंग पर 500 रुपये जुर्माना
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) कलक्ट्रेट-एसपी कार्यालय में नो पार्किंग पर 500 रुपए जुर्माना ———— एंकर विजुअल ———— हनुमानगढ़ जिला कलक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अब नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रोजाना एक यातायात पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल बलकरण सिंह ने बताया कि निर्धारित पार्किंग के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई होगी। परिसर में पोस्टर भी लगाए गए हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों को पहले समझाया जाता है। इसके बावजूद वाहन नहीं हटाने पर ऑनलाइन चालान होता है। जरूरत पड़ने पर वाहन सीज भी किया जाता है। ———— विजुअल बाइट :- बलकरण सिंह,एचसी यातायात0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: स्रोत साफ करने के बाद खाली पन्ना
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के लिए 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात
Ranchi, Jharkhand:9 अक्टूबर को होनेवाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच होनेवाले अंतराष्ट्रीय टी 20 मैच की सुरक्षा का दारोमदार 09 आईपीएस 25 डीएसपी सहित 5 हजार पुलिसकर्मियों पर होगा। स्टेडियम, होटल और रूट लाइन की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसे लेकर रांची एसएसपी के द्वारा एक हाई लेवल मीटिंग की गई। राजधानी रांची में भारत और वेस्टइंडीज के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन 09 अक्टूबर को होना है जिसे लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। क्योंकि ये अंतर्राष्ट्रीय आयोजन राज्य की प्रतिष्ठा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मैच का आयोजन हो इसे लेकर बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है इसे लेकर 5 हजार बलों की तैनाती होगी। जिसमें ट्रैफिक के साथ सुरक्षा के लिहाज से बलों को डेप्युटी किया गया है। 09 आईपीएस ऑफिसर के साथ 25 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि सुरक्षित माहौल में मैच का आयोजन ही न हो बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा घेरा भी अभूतपूर्व हो।वही रूट लाइन और सेंसेटिव पॉइंट पर स्टैटिक डिप्लॉयमेंट किया जाएगा।0
0
Report
वन गश्ती टीम पर आरोप: ट Todri Meera गांव में जीप से मौत
Jhalawar, Rajasthan:मनोरथाना (झायलावाड़) झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के टोडरी मीरा गांव इलाके में एक बाइक चालक की जीप की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने वन विभाग के गश्ती दल पर जीप से टक्कर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के दौरान एक अन्य बाइक चालक भी घायल हुआ है। मृतक के पिता रोड़ीलाल भील ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह सीमावर्ती गुना जिले के पिपलिया खुशाल गांव का रहने वाला है। उसका बेटा हेमराज उसका साथी संजू भील और अरविंद भील अपनी अलग-अलग बाइकों से सागवान की लकड़ी बेचने मनोहरथाना जा रहे थे। इस दौरान मनोहरथाना वन रेंज के टोडरी मीरा गांव के पास वन विभाग के गश्ती दल ने उनका पीछा करते हुए हेमराज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन से कुचल जाने से हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी संजू भील भी चोटिल हो गया। संजू और अरविंद हेमराज को लेकर मनोहरथाना अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मचारी सागवान की लकड़ी के बदले प्रति फेरे के 300 मांग रहे थे। जो उन्होंने नहीं दिए, तो टीम ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों द्वारा आरोपी वनकर्मियों के खिलाफ खड़े कार्रवाई की मांग की जा रही और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। बाद में मामला दर्ज किए जाने के बाद परिजन शव लेने को तैयार हुए। उधर और मामले में डीएफओ सागर पंवार ने घटना को सिरे से नकारते हुए कहा कि बाइक चालक फिसलकर खुद ही हादसे का शिकार हुआ है। फॉरेस्ट टीम का दुर्घटना से कोई वास्ता नहीं है.0
0
Report
धौलपुर में मोदी के 25 वर्ष पूर्ण, सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर बोले प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम - सेवा ही हमारा संकल्प धौलपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ज्योति विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन हुआ। हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास आयोजित कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा 7 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक है उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज 7 अक्टूबर 2026 को उनके शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण हुआ है। यह दिन भाजपा के लिए सेवा का प्रतीक है। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि आज पूरे राजस्थान के 41 जिला केंद्रों पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। जयपुर में वीटी रोड पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस यात्रा में शामिल हैं। इसका उद्देश्य मोदी जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान- जन सेवा ही प्रभु सेवा' चला रही है। इसके तहत केंद्र सरकार की योजनाओं और मोदी जी के 25 वर्षों के कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाया जा रहा है। विकसित भारत का आह्वान मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याण, गरीब, युवा, महिला और किसान को राजनीति के केंद्र में रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसके बाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वर्चुअल संबोधन हुआ, जिसे धौलपुर के कार्यकर्ताओं ने सुना और सेवा की मशाल प्रज्ज्वलित करने का संकल्प लिया0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद की DM छिरिंग भूटिया ने मिड-डे मील चखा, उपस्थिति पर सख्त रुख
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद की तेजतर्रार डीएम छिरिंग वाई भूटिया आज एक बार फिर अपने अलग अंदाज में नजर आईं। मखदुमपुर के एक मध्य विद्यालय में जब डीएम औचक निरीक्षण करने पहुंचीं, तो वहां हड़कंप मच गया। डीएम ने न सिर्फ बच्चों की क्लास ली, बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों संग मिड-डे मील भी चखा। हालांकि, स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति देख मैडम का पारा भी चढ़ गया। दरअसल मखदुमपुर मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पंजी की गहन जांच की। स्कूल में कुल 20 में से 17 शिक्षक मौजूद थे, लेकिन 948 नामांकित बच्चों में से केवल 558 छात्र ही स्कूल पहुंचे थे। 58 फीसदी की यह लचर उपस्थिति देखकर डीएम नाराज हो गईं और उन्होंने हेडमास्टर समेत तमाम शिक्षकों को सख्त चेतावनी दे डाली। डीएम ने दो-टूक कहा कि बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अगर हालात नहीं सुधरे तो जिम्मेदारों पर सीधी कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब छिरिंग वाई भूटिया का यह सहज रूप दिखा हो, इससे पहले भी वो स्कूलों में बच्चों के साथ खाना खाते और छात्राओं के साथ बास्केटबॉल खेलते नजर आ चुकी हैं।0
0
Report
नवादा में प्रशांत किशोर हमला: बेरोजगारी-बाढ़ पर नीतीश-चौधरी को निशाना, नीरज कुमार पर हमला
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में प्रशांत किशोर का हमला, सम्राट चौधरी से लेकर नीतीश कुमार तक पर निशाना, बिहार बाढ़ में डूबा और लोग विकसित भारत के नाम पर दीया जला रहे’, बेरोजगारी और पलायन पर सरकार को घेरा, नीरज कुमार और अनंत सिंह पर भी बोले प्रशांत किशोर, कहा- समर्थन देने वालों के पार्टी में आने पर कोई एतराज नहीं नवादा में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को पहुंचे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित किया और अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और केंद्र की राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में नीतीश कुमार की तस्वीर तक कई जगहों से गायब है। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए लगातार दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है, लेकिन सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं विकसित भारत अभियान को लेकर भी प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार का बड़ा हिस्सा बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है और लाखों लोग परेशान हैं, जबकि दूसरी तरफ विकसित भारत के नाम पर दीया जलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बिहार की जनता ही परेशान है तो विकास का दावा किसके लिए किया जा रहा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर भी प्रशांत किशोर ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार ने क्या कहा और क्या किया, यह जनता से छुपा नहीं है। जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी। मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थन के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पार्टी के साथ आना चाहता है या समर्थन देना चाहता है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग जन सुराज के साथ आना चाहते हैं, उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। नवादा में प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है。0
0
Report
रक्सौल पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद कर दो गिरफ्तार
Motihari, Bihar:रक्सौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन नेपाल भेजने की तैयारी है। टीम गठित कर कौड़िहार चौक पर एक मकान में छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक कमरे से तीन प्लास्टिक के झोलों में करीब 1000 पीस नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। वहीं, दो मोटरसाइकिलों की टंकी में बनाए गए गुप्त तहखाने की तलाशी लेने पर करीब 1800 पीस अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने नेपाल के जमुना साह तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के पूनम देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाची मोटरसाइकिल जब्त किया है। एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
