icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सतना के जैतवारा में पुरानी रंजिश पर पांच युवकों पर लाठी-डंडे से हमला

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम फ्लॉवर डेकोरेशन का काम करने वाले पांच युवकों पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया। अग्रवाल वाटिका के पास चाय की दुकान पर बैठे युवकों पर अर्टिगा कार से आए करीब आधा दर्जन लोगों ने अचानक हमला किया। मारपीट के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग निकले। हमनेले में अमित प्रजापति उर्फ भोले, अंकित डोहर, सतेंद्र डोहर, सत्यम चौधरी और रितिक धवन उर्फ बाबू घायल हुए हैं। रितिक के सिर और हाथ में चोट आई है, जबकि अन्य युवकों के सिर में चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल-112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रात में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पुरानी रंजिश और लगातार हो रहे विवाद के कारणों की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

EVM तकनीकी खराबी से कोटा के तीन वार्डों में पुनर्मतदान तय, मतदान 16 सितम्बर

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के तीन वार्डों में अब चुनावी तस्वीर एक बार फिर बदलने वाली है। EVM में तकनीकी खराबी के चलते वार्ड 87, 44 और 11 के एक-एक बूथ पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वार्ड 87 के बूथ नंबर 99, वार्ड 44 के बूथ नंबर 448 और वार्ड 11 के बूथ नंबर 576 पर 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक फ्रेश पोल होगा। इन बूथों की मतगणना 17 सितंबर को सुबह 8 बजे होगी। आयोग के मुताबिक EVM में आई तकनीकी खराबी से प्रभावित मतों की संख्या संबंधित बूथों पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के बीच जीत के अंतर से ज्यादा है। इसी वजह से पहले इन बूथों का मतदान शून्य घोषित कर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया। अब इन तीन वार्डों के नतीजे आने तक कोटा नगर निगम के बोर्ड गठन और मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

वाराह मार्च के आह्वान पर 7 गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा एक्शन

Dhar, Madhya Pradesh:धार BREAKING वराह मार्च को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस ने 7 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की बिना अनुमति वराह मार्च निकालने के आह्वान और धारा 163 लागू होने के बावजूद रैली की तैयारी को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन। सनातन प्रहरी संस्था से जुड़े 7 लोगों को किया गिरफ्तार पुलिस ने देर रात अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया। आज दोपहर 2 बजे प्रस्तावित थी वराह वाहन रैली प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का हवाला देते हुए रैली की अनुमति पहले ही निरस्त कर दी थी। लाट मस्जिद/विजय मंदिर तक प्रस्तावित था वराह मार्च रैली के आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से अलर्ट था। गिरफ्तारी के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी पुलिस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बाइट :-विजय डावर ASP धार
0
0
Report

दिल्ली-गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट: पीड़िता सिया ने घटना के बाद का दर्द बयां किया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट केस | पीड़ित सिया कहती हैं, "जब एक्सीडेंट हुआ, तो मेरी बाइक का पिछला और अगला ब्रेक टूट गया था; बाइक ऐसी हालत में नहीं थी कि उसे ठीक से चलाया जा सके। वहाँ मौजूद दूसरे राइडर्स ने मुझे देखा; उनमें से एक ने मुझे अपनी बाइक पर पीछे बिठाया और हम सबसे पहले 'बाइकर्स कैफ़े' गए। मैंने वहाँ एक हीट पैच मँगवाया और उसे लगाया। मैं वहाँ लगभग एक घंटे तक रुकी रही क्योंकि मैं बुरी तरह डरी हुई थी—मैं सचमुच काँप रही थी और अपनी बाइक बिल्कुल नहीं चला पा रही थी। फिर, राइडर्स में से एक ने मेरी बाइक चलाई और मैं किसी और की बाइक चलाकर यहाँ तक आई, और आखिर में अपनी बाइक वापस ले ली। फिर मैं उस बाइक को अपने घर ले आई।"
0
0
Report
Advertisement

गंगई स्कूल में छत गायब, बरामदे पर पढ़ाई जारी—बच्चों के भविष्य पर असर

Chhindwara, Madhya Pradesh:भगवान हनुमान जी और शिक्षक राम भरोसे के सहारे प्राइमरी स्कूल के बच्चों की शिक्षा .एक साल से हनुमान जी के मंदिर में पढ़ने को मजबूर बच्चे जिस सरकारी स्कूल की छत के नीचे बच्चों के भविष्य की नींव रखी जानी थी उसकी छत ही एक साल से गायब है. मजबूरी ऐसी कि अब संकट मोचन हनुमान मंदिर का बरामदा ही बच्चों की पाठशाला बन गया है. बच्चे मंदिर के बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं और जिम्मेदारों के भेजे गए प्रस्ताव सरकारी फाइलों में घूम रहे हैं. जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित गंगई गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल की स्थिति ऐसी है कि यहां बच्चों के लिए शौचालय तक नहीं है .गंगई स्कूल एमएलबी संकुल के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र कपरवाड़ी से जुड़ा है.यहां करीब 32 बच्चे पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ते हैं. इनमें अधिकांश बच्चे श्रमिक और किसान परिवारों से हैं इन बच्चों का सपना डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और शिक्षक बनने का है लेकिन उनके सपनों की पाठशाला आज खुद सरकारी उपेक्षा का शिकार है. स्कूल के शिक्षक राम भरोसे ने भी बताया कि उन्होंने बीओ, बीआरसी और कलेक्टर तक इसकी जानकारी दी है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है वही 32 बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षक है ऐसे में कही न कहीं बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होता दिखाई देता है. स्कूल की छत मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय नेताओं से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगा दी है लेकिन जब सभी ने बजट के अभाव में काम करने से किनारा कर लिया तो संकट मोचन हनुमान इन बच्चों का सहारा बने है. वही प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इडपाचे ने बताया कि प्राथमिक शाला गंगई का स्कूल है गंगई का स्कूल एक वर्ष पहले खराब हो गया था लेकिन हमने उसे AWP में प्रस्तावित किया है और शासन से जैसे ही राशि आएगी हम उसे जल्दी से ठीक करवाएंगे और हमने विशेष डिमांड भी उसकी अभी वर्तमान में की है कि छत जल्दी से जल्दी कम्प्लीट हो जाए. उसके साथ-साथ हमने अन्य लोगों से भी प्रस्तावित करने के लिए रिक्वेस्ट किया है, और बहुत शीघ्र ही उसकी राशि प्राप्त हो जाएगी और हम शीघ्र ही उसमें कार्य प्रारंभ कर देंगे.
0
0
Report

बंदर के अचानक सामने आने से नहर में गिरे शिक्षक , 24 घंटे बाद बरौना गांव के सामने नहर में मिला शव

Sharad KumarSharad KumarFollow18m ago
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। सोमवार सुबह स्कूल के लिए बाइक से निकले तेंदुआ निवासी सहायक अध्यापक अवनीश पटेल (29) के साथ हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बालामऊ के पैरा कला गांव जाते समय गोसवा गांव के पास शारदा नहर पुल पर अचानक बंदर सड़क पर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते अवनीश नहर में जा गिरे और पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई गई। करीब 24 घंटे तक नहर में लगातार तलाश चलती रही, लेकिन अवनीश का कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह पुलिस गोताखोरों ने बरौना गांव के सामने नहर में तलाश के दौरान उनका शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही बेसुध हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवनीश के असमय निधन की खबर से तेंदुआ गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अवनीश के अचानक चले जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है और एक छोटी बेटी को छोड़ गए । सोमवार सुबह जिस परिवार में रोजमर्रा की तरह दिन की शुरुआत हुई थी, मंगलवार सुबह वहां मातम पसरा गया ।
0
0
Report
Advertisement

नशे के पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने पिता की कुदाल से हत्या कर दी

Samastipur, Bihar:नशे के लिए पैसे देने से इनकार कर पिता ने नहीं किया? हैवान बना बेटा, आधी रात कुदाल से हमला कर पिता की हत्या । बचाने पहुंची मां को भी पीटा । गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार । समस्तीपुर में सूखे नशे के सेवन करने के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने अपने ही पिता की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 की है। मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका बेटा मोहम्मद अरमान सूखे नशे का आदी था। सुबह उसने पिता से नशे के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे अरमान नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखी कुदाल उठा ली और पिता पर हमला कर दिया। कुदाल के वार से मोहम्मद इस्लाम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। मृतक के तीन बेटे हैं। एक बेटा प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है, जबकि दो बेटे घर पर ही रहते हैं। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। शोर सुनकर मृतक का छोटा बेटा नीचे आया और पिता को गंभीर हालत में पाया। मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि उसका भाई सूखे नशे का आदी है। सुबह उसने पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से मना कर दिया था। रात करीब 12 बजे वह घर आया और माता-पिता से झगड़ने लगा। इसी दौरान उसने कुदाल से पिता पर हमला कर दिया। मां बचाने गईं तो उन्हें भी मारकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर उसकी नींद खुली तो वह नीचे आया और पिता को अस्पताल लेकर गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि लगातार सूखे नशे के सेवन के कारण अरमान की मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

झारखंड के दल MMDR कानून के विरोध में सड़क-सभा प्रदर्शन की तैयारी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के सत्ताधारी दलों ने अब MMDR कानून के खिलाफ सड़क से सदन तक प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया और आने वाले दिनों में सड़क में विरोध प्रदर्शन दिखेगा इस मुद्दे पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार के सभी सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। संजय सेठ ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने वाला कानून है, लोकसभा में चर्चा के बाद यह कानून बना, लेकिन राज्य सरकार को लीगल माइनिंग नहीं, बल्कि इललीगल माइनिंग चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पीछे के दरवाजे से आने वाला पैसा बंद हो जाएगा, इसलिए सरकार वैध तरीके से कोयला खरीदने के पक्ष में नहीं है। संजय सेठ ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के खजाने की चिंता है, तो अवैध माइनिंग को बंद करवाएं。
0
0
Report

झारखंड में सीता सोरेन का सरकार पर निशाना: अवैध कारोबार और छात्र घोटाले के मास्टरमाइंड की तलाश

Dumka, Jharkhand:दुमका बीजेपी नेत्री सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड बने 26 साल हो गए, जनता ने सरकार से बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन ये उम्मीदें अब निराशा में बदल गई हैं। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं चरमरा गई हैं। सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध कोयला और बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और पुलिस विभाग को इसी काम में लगाया गया है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद पर भी जनता के सवालों से भागने का आरोप लगाया। वहीँ बीजेपी नेत्री सीता सोरेन ने JPSC-JSSC CGL मामले में सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों को CID जांच पर भरोसा नहीं है, क्योंकि CID सरकार के अधीन है और जांच सरकार के अनुसार कराई जा रही है। सीता सोरेन ने कहा कि कई गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन अब तक पूरे मामले के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े चेहरे शामिल हैं, लेकिन सरकार उन तक नहीं पहुंच पा रही है। CBI जांच होने से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने इसे छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि झारखंड में 'खेला' हो रहा है और असली मास्टरमाइंड अब भी पर्दे के पीछे छिपे हैं。
0
0
Report
Advertisement

चांडिल में बालू आयशर दुर्घटनाग्रस्त, स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बचाया

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां के चांडिल क्षेत्र मे हादस से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक को सुरक्षित निकाला गया चांडिल । सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र मे ं मंगलवार को गंगूडीह कैनल के पास एक सड़क हादसा हो गया। बाल ू लदा आयशर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीच े जा गिरा। हादस े के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 प्रत्यक्षदर्शियो ं के अनुसार, बालू लेकर जा रहा आयशर वाहन गंगूडीह कैनल के समीप पहुंचा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीच े जा गिरा। हादस े के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया。 स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन मे ं फंस े चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चालक की स्थिति को लेकर फिलहाल किसी गंभीर चोट की जानकारी सामन े नही ं आई है。 हादस े की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है。 गनीमत रही कि हादस े के समय आसपास कोई अन्य व्यक्ति वाहन की चपेट में नही ं आया, जिसस े एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
0
0
Report

नोएडा सेक्टर-94 सुपरटेक सुपरनोवा में गंदे पानी में कीड़े, बिल न जमा का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:NOIDA गंदा बदबूदार और पानी में कीड़ा की बड़ी समस्या, नोएडा की सेक्टर 94 सुपरटेक सुपरनोवा बिल्डिंग में गंदे पानी की समस्या, कला पानी और वाटर सप्लाई में छोटे कीड़े आने की भी समस्या, तकरीबन 350 परिवार सोसाइटी में रहते हैं, करोड़ों रुपए के फ्लैट्स में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सुपरटेक सुपरनोवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना, बिल्डर ने गंगलजल वाटर सप्लाई का बिल नहीं किया जमा, पानी की समस्या को रेजिडेंट्स करेंगे दूर, रेज़िडेंट्स के मुताबिक सुपरटेक बिल्डर पिछले 2 वर्षों से नहीं जमा किया वाटर बिल, AOA समस्या का जल्द करेंगी समाधान
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top