icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छतरपुर में आज और कल भारी बारिश से अलर्ट; फसल नुकसान का सर्वे शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले में आज और कल भारी बारिश के अनुमान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कलेक्टर मृणाल मीना ने रेवेन्यू और पुलिस टीम को फील्ड पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं विसर्जन स्थलों पर एक्स्ट्रा सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही अतिवृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जिले में आज और कल अधिक वर्षा का अनुमान जताया गया है, जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। पूरी टीम फील्ड पर अलर्ट है। रेवेन्यू और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। क्योंकि अभी गणेश विसर्जन का समय चल रहा है, इसलिए विसर्जन स्थल पर पूरी तैयारियां हैं और एक्स्ट्रा प्रिकॉशन के लिए सभी विसर्जन स्थलों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि कई जगहों से अतिवर्षा के चलते फसल नुकसान की शिकायतें आई हैं। उन शिकायतों पर रेवेन्यू टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, जहां ज्यादा नुकसान होगा और जो क्राइटेरिया में आएगा, उसे RBC 6-4 के तहत मुआवजा प्रदान किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि सर्वे शीघ्र समाप्त हो। बाईट-मृणाल मीना -कलेक्टर
0
0
Report

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल: सीसीटीवी तोड़कर कैदियों पर मामला दर्ज

Ajmer, Rajasthan:अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में अपने गुनाहों की तौबा के लिए आने वाले कैदी आखिर हार्डकोर अपराधी इसीलिए बनते हैं क्योंकि वह अपराध के दलदल से बाहर नहीं निकालना चाहते.. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां हाई सिक्योरिटी जेल में वार्ड एक के सेल संख्या 3 और 5 के कैदियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ही तोड़ डालें.. रिकॉर्डिंग बंद होते ही जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई और मामले की जांच की गई तो... पाया गया की इन दोनों सेल में बंद बंदी समीर कुमार और रामवीर ने पत्थर से दोनों कमरे को तोड़ दिया.. जेल प्रशासन की लिखित शिकायत पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौका निरीक्षण किया और हार्डकोर दोनों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में दस दिवसीय गणपति महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - बेगूं नगर में दस दिवसीय गणपति महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर के लालबाई फूलबाई चौक, केसरिया चौक सहित कई स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना कर दस दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा की सवारी निकाली गई। श्रद्धालु बाइक, स्कूटी, टेंपो, कार, ट्रैक्टर सहित विभिन्न वाहनों से गणपति प्रतिमाओं को देवरा बावड़ी और अन्य विसर्जन स्थलों तक लेकर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बाद गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।
0
0
Report

करौली में प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों के लिए निपुण भारत-NEP 2020 पर कार्यशाला

Karauli, Rajasthan:प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित, निपुण भारत, एनईपी-2020 और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों पर हुआ प्रशिक्षण, जिला करौली. शिक्षक प्रभारी डॉ. भूरसिंह मीना ने बताया कि दक्ष प्रशिक्षक गिरधारी लाल नामा और यशवेंद्र शर्मा ने शिक्षकों को निपुण भारत अभियान के उद्देश्यों और प्राथमिक कक्षाओं में प्रभावी शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान पठन कालांश, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्मार्ट क्लास के उपयोग तथा अप्रैल से अगस्त तक किए गए शिक्षण कार्य की समीक्षा की गई. शिक्षकों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया. प्राचार्य मिथलेश शर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों में हिंदी पढ़ने-लिखने तथा सामान्य संख्या ज्ञान की बुनियादी दक्षता विकसित होना आवश्यक है. उन्होंने शिक्षकों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों का कक्षा शिक्षण में उपयोग कर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया. कार्यशाला में शिक्षक गंगाराम प्रजापत, दिनेश शर्मा, सत्यवीर जाट, तारा नापित, वीरसिंह गुर्जर, श्रीधर प्रजापत, सत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.
0
0
Report

हनुमानगढ़ के टिब्बी नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल ने पदभार ग्रहण किया

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) मां को बताया पगड़ी का असली हकदार, भावुक हुए पालिकाध्यक्ष हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल ने शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष मेघवाल भावुक हो गए और अपनी पगड़ी का असली हकदार मां को बताते हुए भावुक हुए। उन्होंने कहा कि शहर का समुचित विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। स्वच्छता, सड़क, पानी, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने करीब 35 वर्षों तक पीएचईडी में सेवा देने के बाद अब जनसेवा को अपना उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन पूनम शेखावत, युवक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौड़, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंटी बुडानिया अरविंद पूनिया, हरनेक सिंहव प्रियंका चाहर सहित पार्षद एवं शहरवासी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

पूरनपुर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में सामूहिक गायन।

FKFirasat KhanFollow1m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 सितम्बर शुक्रवार को प्रातः ठीक 11:00 बजे पूरनपुर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर आयोजित इस अभियान में देशभर में एक साथ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आह्वान किया गया था। जिसके फलस्वरूप पूरनपुर के साईं बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक साथ, एक लय और एक स्वर में सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा और पूरे देश में एक साथ एक ही समय पर कराये गए सामूहिक गान का लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह आंकड़ा दर्ज कराने का भी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान, अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान ने की। मुख्य वक्ता नवनीत मिश्रा ने अपने संबोधन में राष्ट्रगीत, राष्ट्रभाव और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित राष्ट्रभक्तों, शिक्षकों एवं प्रिय छात्र-छात्राओं के साथ एक स्वर, एक लय और एक भाव से ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक एकता का अनुपम उत्सव था। देशभर में करोड़ों देशवासियों द्वारा एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रभावना की अद्भुत अनुभूति का साक्षी बना। ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्द नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अमर भावना है ऐसा कहते हुए कार्यक्रम की संयोजिका संगीता सिंघल, प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी ने आयोजन में सहभागिता के लिए उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एमओआईसी पूरनपुर डॉ.मनीष शर्मा , विधायक पुत्र रितुराज पासवान, डॉ. अनंत प्रकाश प्राचार्य, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी पालेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता सुषमा देवी, रीता झा प्रधानाचार्य, दिनेश गंगवार प्रधानाचार्य, पूनम रानी, शिवनारायण मिश्रा शिक्षक, सूरज बाथम, मानस शुक्ला, विवेक तिवारी, रितेश गुप्ता,अमन वाल्मीकि, उपेंद्र भारती,अंकित वाल्मीकि , अर्पण तिवारी, गौरव पांडेय, अंबर मिश्रा, मुकुल गुप्ता, लक्ष्य गुप्ता, विशाल भारती, प्रतीक खंडेलवाल, संदीप शर्मा, मोनू शर्मा, अभिषेक शर्मा, सूरज कश्यप व अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागी होकर स्वयं को गौरवान्वित एवं धन्य महसूस किया।साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन करते हुए उपस्थित लोगों ने ‘एक गीत, एक स्वर—एक भारत’ की भावना का संदेश दिया।
0
0
Report

CEC ज्ञानेश कुमार हटाने की मांग राष्ट्रपति तक पहुंची; मुस्लिम स्कॉलर ने निष्पक्ष जाँच की मांग

Muzaffarpur, Bihar:सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मामला तूल पकड़ता जा रहा है जहां विपक्ष हमलावर है। मुजफ्फरपुर पहुंचे मुस्लिम स्कॉलर हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दीकी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले की तथ्यात्मक जांच कराए जाने और यदि निर्धारित प्रक्रिया में कदाचार या अक्षमता सिद्ध होती है, तो संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की कार्रवाई की मांग की है। मुस्लिम स्कॉलर ने राष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा है कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा लगभग दस महीनों के दौरान कई मौकों पर लिखित आपत्तियां दर्ज की गईं। रिपोर्टों में ऐसी आपत्तियों की संख्या 14 बताए जाने का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निर्णय-प्रक्रिया, आंतरिक परामर्श, मतदाता सूचियों तथा नाम जोड़ने, हटाने और बहाल करने से संबंधित विषयों को लेकर उठे सवाल भी उल्लेखित हैं। साथ ही निर्वाचन आयोग की ओर से सामने आए उस पक्ष को भी ध्यान में रखा गया है कि आयोग के निर्णय तीनों निर्वाचन आयुक्तों की स्वीकृति से लिए गए थे। हाजी परवेज़ सिद्दीकी ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि मीडिया रिपोर्टों और संबंधित दावों के आधार पर कोई पूर्व निष्कर्ष न निकाला जाए बल्कि आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष परीक्षण कराया जाए; यदि निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध सिद्ध कदाचार या अक्षमता सामने आती है, तो कानून के अनुसार उनके पद से हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। मुस्लिम स्कॉलर हाजी परवेज़ सिद्दीकी की ओर से भेजे गए ज्ञापन के राष्ट्रपति सचिवालय ने आधिकारिक रूप से प्राप्त कर लिया है और 24 सितंबर 2026 को इसका रिकॉर्ड सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह ज्ञापन किसी व्यक्ति को बिना जांच दोषी घोषित करने के लिए नहीं, बल्कि संवैधानिक जवाबदेही, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनविश्वास से जुड़े सवालों को निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उठाने के उद्देश्य से दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में गलत स्थान पर पुलिया निर्माण से किसानों में आक्रोश, भाकियू अराजनैतिक ने दिया ज्ञापन।

FKFirasat KhanFollow6m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) उ०प्र० के जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड, पीलीभीत को ज्ञापन सौंपकर लिंक मार्ग पर गलत स्थान पर पुलिया निर्माण की समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि संगठन द्वारा दिनांक 17 सितम्बर को लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से उक्त पुलिया को गलत जगह की बजाय उचित स्थान पर बनाने की मांग की गई थी, जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा लिखित में तत्काल निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया था,संगठन का कहना है कि ग्राम दूधियाखुर्द से ग्राम केसरपुर मार्ग पर ग्राम बसवानी के समीप पाइप युक्त पुलिया का निर्माण सही स्थान पर होना था, लेकिन विभाग द्वारा पुलिया सही स्थान पर न बनाये जाने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। जलभराव होने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में उक्त पुलिया का उचित स्थान पर बनना परम आवश्यक है।भाकियू अराजनैतिक ने अधिशासी अभियंता से सादर अनुरोध किया है कि उपरोक्त वर्णित तथ्यों का अवलोकन कर किसानों के हितों को देखते हुए जल निकासी की दृष्टि से उचित स्थान पर पुलिया का निर्माण कराया जाए एवं कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराया जाए।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
0
0
Report

रोहतास के बिक्रमगंज में दीवार ढहने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Sasaram, Bihar:रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के खैरा भूधर गांव में दीवार गिरने से एक 70 बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जाता है कि लगातार बारिश से गुप्तेश्वर साह का कच्चा मकान का दीवाल का एक किनारा गिर गया। जिसमें गुप्तेश्वर साह दब गए। जब तक लोगों की उन पर नजर पड़ती, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने अस्पताल ले जाना चाहा। तब तक उनकी मौत हो गई। बता दे कि पुराना मिट्टी का मकान का दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। सूचना पर बिक्रमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक गुप्तेश्वर साह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है।
0
0
Report
Advertisement

दरभंगा-Br | जमुई-समस्तीपुर मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल उठाए

Darbhanga, Bihar:दरभंगा ब्रेकिंग:- जमुई और समस्तीपुर घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाये सवाल तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर किया निजी हमला, कहा आज जमुई समस्तीपुर की घटना पर हल्ला मचने वाले तब कहा चुप थे जब लालू यादव और तेजस्वी यादव के घर में ही महिला का उत्पीड़न हो रहा था क्यों लालू यादव और तेजस्वी यादव तब चुप बैठे थे तब भी इनलोगो को हो हल्ला करना चाहिए था और लोगो को बताना चाइये था की हमारे घर में भी महिला का उत्पीड़न किया जा रहा है | इसके आलावा तेजस्वी यादव के सभी आरोपों का जबाब देते कहा की बिहार में राक्षस राज नहीं बल्कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सुशासन स्थापित किया जा रहा है, अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को खुली छूट दी गयी है, अपराधी अगर पुलिस के साथ कुछ भी गैर क़ानूनी करता है तो पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा के तहत अपराधी को अस्पताल भेजने का भी काम कर रही है | बिहार में आपराधिक आकड़े में कमी आई है, जमुई और समस्तीपुर घटना में सरकार के संज्ञान में मामला सामने आते कड़ी कारवाही की गयी 24 घंटे के अंदर दोषी को पुलिस ने पकड़ा और जमुई घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सदर अस्पताल भेजने का काम किया | अपराध पर लगाम घटना होने के बाद और घटना न हो इसपर भी सरकार और पुलिस प्रशासन कर रही है काम, मुख्यमंत्री के इस्तीफा का दिवा स्वप्न देख रहे है तेजस्वी, सपना देखना अच्छी बात लेकिन तेजस्वी यादव का नहीं होगा पूरा सपना, जनता ने राजद का पहले ही निकल चुकी है जनाजा |
0
0
Report

खंडवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान खदान में डूबे 5, भाइयों की तलाश जारी

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान खदान में डूबे 5, भाइयों की तलाश जारी। ग्राम नाहल्दा के पास पानी से भरी एक खदान में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबे, तीन युवक को बचा लिया गया; दो भाइयों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। हादसे के बाद खंडवा एसडीएम, तहसीलदार कोतवाली थाना पुलिस और होमगार्ड एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दो नाबालिग सगे भाई गहरे पानी में चले गए, जिनकी तलाश अभी भी जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम स्पीड बोट की मदद से खदान में दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के पांच युवक यहाँ पहुंचे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी दौरान पानी में उतरने पर सभी डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तीन को तो बचा लिया, लेकिन दो सगे भाई गहरे पानी में चले गए। स्थानीय ग्रामीण कैलाश पटेल के मुताबिक, सड़क निर्माण के दौरान यहां खदान खोदी गई थी, जिसमें बारिश का पानी भर गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहली बार गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए युवक पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारी पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम लगातार दोनों नाबालिग भाइयों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report

जमशेदपुर में भारी जलजमाव: घर-घर पानी, राहत अभियान सवालों के घेरे में

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर पूरे कोल्हान क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमशेदपुर की जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह से जारी तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों, गलियों और आवासीय परिसरों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातर बारिश के कारण सोनारी, आदर्शनगर, बर्मामाइंस, मानगो, बारिडीह, काशीडीह समेत कई क्षेत्रों के घरों में पानी घुस गया है। कई स्थानों पर नालियों का पानी भी घरों में प्रवेश कर गया, जिससे लोगों की दैनिक जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। प्रभावित परिवारों को घर छोड़कर ऊपरी मंजिलों या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सोनारी के आदर्शनगर अपार्टमेंट में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बताई जा रही है। यहां एक मंजिल तक बारिश और नल का पानी भर जाने से दर्जनों वाहन पानी में डूब गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 50 से 60 वाहन जलमग्न हो चुके हैं। कई परिवारों को अपने सामान को बचाने के लिए रातभर मशक्कत करनी पड़ी और उन्हें दूसरी तथा तीसरी मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। लगातार हो रही बारिश का असर शहर की दोनों प्रमुख नदियों स्वर्णरेखा और खरकई पर भी दिखाई दे रहा है। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई हैं, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बारिश और जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, अस्पताल जाने वाले मरीज तथा कार्यालय जाने वाले कर्मचारी अपने-अपने घरों में फंसे हुए हैं। कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। घरों में पानी घुसने से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश के बीच लोग हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top