804452
घर से 120 केन बियर और 8 बोतल अंगेजी शराब जब्त
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के पोठही स्थित एक घर से पुलिस ने बोरे और बैग में रखा अंगेजी शराब बरामद किया है। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त घर से अंगेजी शराब का धंधा होता है। पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी भनक धंधेबाज को मिल गई। वह घर छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान अंगेजी शराब व केन बियर जप्त की। पुनपुन थाना के एसएचओ सितु कुमारी ने बताया कि 120 केन बीयर और 8 बोतल अंगेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी बजरंगी कुमार फरार हो गया। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वार्ड छह में रास्ते पर मकान की बाधा, पांच फुट में कैद हुआ मार्ग! बजट डूबने का खतरा
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:वार्ड छह में रास्ते पर मकान की बाधा, पांच फुट में कैद हुआ मार्ग! बजट डूबने का खतरा मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। वार्ड छह में रास्ते के निर्माण के बाद भी बाधा नहीं हटने से मार्ग महज पांच फुट का रह गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, राम ध्यान मौर्य की सहमति पर नगर पंचायत ने रास्ता ऊंचा कर निर्माण कराया था। संकरे रास्ते से एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और गैस सिलेंडर की गाड़ी का पहुंचना मुश्किल है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने बाधा हटाने और रास्ते का अवरोध हटाने की मांग की।0
0
Report
बड़वापुर में 501 कन्याओं का पूजन कर बांटे उपहार।
Sadawpur, Pali, Uttar Pradesh:बड़वापुर में 501 कन्याओं का पूजन कर बांटे उपहार शारदीय नवरात्र पर विधि-विधान से हुआ कन्या पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ माहौल ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ज्ञानपुर तहसील अंतर्गत बड़वापुर गांव में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजनकर्ता उत्कर्ष त्रिपाठी ने 501 कन्याओं का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर उन्हें उपहार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्वान आचार्य ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजन संपन्न कराया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कन्याओं को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया। नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि कन्याओं में देवी स्वरूप का दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इसी आस्था के साथ आयोजित कार्यक्रम में 501 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से नवरात्र की धार्मिक परंपरा और कन्या सम्मान का संदेश दिया गया।0
0
Report
बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने रूप कौर पर पलट वार किया
Noida, Uttar Pradesh:ਬਾਬਾ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਸੂਲਪੁਰ ਦਾ ਰੂਪ ਕੌਰ ਨੂੰ ਪਲਟ ਵਾਰ0
0
Report
Advertisement
सांसद राजकुमार रोत का डूंगरपुर-सागवाड़ा दौरा: बीएपी उम्मीदवारों के समर्थन में बैठके, भाजपा पर निशाना
Dungarpur, Rajasthan:सांसद राजकुमार रोत का दौरा, सागवाड़ा क्षेत्र में बीएपी उम्मीदवारों के समर्थन में की बैठकें, भाजपा पर साधा निशाना बांसवाड़ा - डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत आज डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र के दौरे पर थे। अपने दौरे के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने सागवाड़ा के अलग - अलग गांवों में चुनावी बैठकें लेते हुए बीएपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। वही इस दौरे के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अपने दौरे के दौरान सांसद राजकुमार रोत ने बर्बोदनिया, घाटा का गांव, लिंबडिया, खड़गदा, लिमडी, किशनपुरा गांवों में जाकर पंचायती राज चुनाव को लेकर बैठकें की। इस दौरे पर सांसद राजकुमार रोत ने जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए खड़े बीएपी के समर्थन में प्रचार करते हुए जनता से वोट मांगे। इस मौके पर सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर हमला बोला। राजकुमार रोत ने परिसीमन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावों में हार के डर से पंचायतों, वार्डों और जिला परिषदों की सीमाओं में मनमाने ढंग से बदलाव किए हैं। भाजपा पहले से ही हार मान चुकी है और इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि उन्होंने परिसीमन में भारी गड़बड़ी की है। परिसीमन हमेशा भौगोलिक परिस्थितियों और जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान सरकार ने केवल अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से वार्डों और सीमाओं को तोड़ा-मरोड़ा है। वन नेशन, वन इलेक्शन' पर घेरा 'एक देश, एक चुनाव' की अवधारणा पर तीखा प्रहार करते हुए सांसद ने कहा कि यदि दिल्ली के सांसद से लेकर गांव के सरपंच तक के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे, तो इससे गांव, गरीब और किसान के बुनियादी मुद्दे पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर चुनाव का दायरा और मुद्दा अलग होता है—पंचायती राज में गांव की सड़कों, पानी, बिजली और स्कूलों के मुद्दे होते हैं, जबकि देश के चुनाव में राष्ट्रीय नीतियां। एक साथ चुनाव कराने से ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याएं राष्ट्रीय नारों के शोर में दब जाएंगी。 अर्थव्यवस्था और जीडीपी का सच कुछ और, कागजों पर कुछ और देश की आर्थिक स्थिति और विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार नीचे जा रही है। वास्तविक धरातल पर गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से जनता परेशान है, जबकि सरकार झूठे आंकड़ों और प्रचार के जरिए जीडीपी की गुलाबी तस्वीर पेश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान आम जनता को मजबूत बनाने के बजाय अपने संगठन और उससे जुड़े आर्थिक तंत्र को मजबूत करने पर केंद्रित है। जनता की सोच और वोट से ही बदलेगी व्यवस्था राजकुमार रोत ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की इस सोच को बदलने का एक ही जरिया है पंचायती राज और आगामी चुनावों में जनता अपने मत की ताकत से इन्हें करारा जवाब दे और अपने अधिकारों की रक्षा करे。0
0
Report
बुराड़ी के उपभोक्ता ने 17 दिनों में चार बिजली बिलों पर सवाल उठाए
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कमालपुर में रहने वाले विनोद मृदुल का आरोप है कि महज 17 दिनों के भीतर उनके घर चार बार बिजली का बिल भेजा गया। शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली और चौथी बार फिर नया बिल भेज दिया गया। पीड़ित ने शिकायत की और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। शुरुआती बिल शून्य रुपये थे, उसके बाद बिल बढ़कर करीब 3900 रुपये तक पहुँच गए। विनोद ने मुख्यमंत्री को ईमेल कर शिकायत भेजी, पर मामला जस का तस रहा। चौथी बार 2740 रुपये कर दिया गया। एक उपभोक्ता के बिल में बार-बार बदलाव ने बिलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि वे गलत/मनमाने बिल का भुगतान नहीं करेंगे और अदालत का रुख करेंगे। सवाल है कि 17 दिनों में इस तरह चार बिल कैसे भेजे गए? अगर बिलिंग में गलती थी तो उसे समय रहते ठीक क्यों नहीं किया गया? अब विभाग इस मामले की जांच करेगा या नहीं।0
0
Report
आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस हादसे पर मुंडका में शव रखकर चक्का जाम
New Delhi, Delhi:आनंद पर्वत में सड़क हादसے पर प्रदर्शन शव को रखकर सड़क पर किया चक्का जाम डीटीसी की लापरवाही पर उठाये सवाल स्थान : मुंडका दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में डीटीसी बस की टक्कर में दो लोगो की दर्दनाक मौत हुई थी जिसको लेकर मुंडका की मुख्य सड़क पर परिजनों ने शव को लेकर चक्का जाम किया। मृतक के परिजनों का कहना है की डीटीसी की लापरवाही से हुए इस हादसे में मृत हुए व्यक्ति के परिवार और उनके बच्चो की शिक्षा का खर्च की जिम्मेदारी जब तक तय नहीं की जाएगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मृतक के परिजनों संग प्रदर्शन करने गांव के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पहुंचे। जाम को खुलवाने और परिजनों को समझाने पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारी।0
0
Report
Advertisement
सीआर पार्क में दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा मां दुर्गा पंडाल सज गया
New Delhi, Delhi:एंकर सीआर पार्क में लगा दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा मां दुर्गा पंडाल. लोकेशन सीआर पार्क साउथ दिल्ली. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. सीआर पार्क में लगा माता दुर्गा का सबसे बड़ा पंडाल जिसमें कोलकाता से लाई गई माता मूर्तियाँ मिट्टी से बनायी गयीं और माता की मूर्ति बनाने के लिए कारीगरों को भी कोलकाता से बुलाया गया. 2 महीने पहले मिली जानकारी के अनुसार तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से सीआर पार्क के अंदर मां दुर्गा का नवरात्रों में पंडाल लगा हुआ है और रोज़ाना पूजा याचना अर्चना होती है. सीआर पार्क में सबसे ज्यादा बंगाली रहते हैं और पंडाल के अंदर रोज़ाना 1 लाख लोगों का मां भोग प्रसाद दिया जाता है और मां दुर्गा के पंडाल में काफी लोगों की भीड़ लगी रहती है. आठवीं और नवमी के दिन लगभग कई हजार लोगों की भीड़ लगी रहती है. इंतजाम को लेकर तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से पंडाल के अलावा जगह-जगह स्टॉल लगाई गई हैं और काफी पुख्ता इंतजाम है पुलिस पोस्ट बनाई गई है सीसीटीवी कैमरे दिल्ली पुलिस के इंतजार में और भारी बल पुलिस फोर्स और अलग से सुरक्षा गार्ड और फोर्स लगाई गई है.0
0
Report
वाल्मीकि से बक्सा तक: बिहार के बाघों का ट्रांसलोकेशन अभियान शुरू
Bagaha, Bihar:बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों को ट्रांस लोकेट करने की प्रक्रिया तेज़ है। दरअसल बंगाल के बक्सा में बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को बीते दिनों सफलतापूर्वक शिफ्ट किया गया है। अब अगले चरण में एक नर बाघ और उसके बाद दूसरी बाघिन को भी बक्सा भेजने की योजना बनाई गईं है। इस अंतरराज्यीय पहल से बिहार के बाघों के जरिये बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने और संरक्षण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि एनटीसी की अनुमति के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से बीते 29 सितंबर को एक बाघीन को पकड़ा गया जिसे गांधी जयंती के मौके पर बक्सा टाइगर रिजर्व में रिलीज कर दिया गया अब फिर एक नर बाघ समेत मादा बाघीन को पकड़कर भेजने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में वीटीआर के वन संरक्षक सह निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि जिस टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या काफी कम या शून्य होती है, वहां बाघों की आबादी बढ़ाने के तहत दूसरे मिलते-जुलते टाइगर रिजर्व से बाघों को स्थानांतरित किया जाता है। इसके लिए दोनों क्षेत्रों के पारिस्थितिकी तंत्र, जलवायु, जंगल और प्राकृतिक आवास का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। जिसमें एनटीसीए, WII और सुन्दर वन समेत बक्सा के अलावा खुद VTR के विशेषज्ञ शामिल रहें। उन्होंने आगे बताया कि अध्ययन में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और बक्सा टाइगर रिजर्व के पारिस्थितिकी तंत्र में समानता पाई गई। जिसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की सहमति से बाघों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। लिहाजा पहले चरण में एक बाघिन को सफलतापूर्वक भेजा गया है। VTR के CF गौरव ओझा के मुताबिक वैज्ञानिक अध्ययन के बाद वीटीआर से दो मादा बाघिन और एक नर बाघ को बक्सा भेजने की योजना पर सहमति बनी है। इसके तहत पहले चरण में 29 सितंबर को एक बाघिन को पकड़ा गया जिसे दो अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया गया। ट्रांस्ट लोकेट योजना के अगले चरण में एक नर बाघ को बक्सा टाइगर रिजर्व भेजने की तैयारी है। इसके लिए एनटीसीए और डब्ल्यूआईआई की अध्ययन टीम की निगरानी में विशेष अभियान चलाया जाएगा। नर बाघ के स्थानांतरण के बाद परिस्थितियां अनुकूल रहने पर एक और बाघिन को भेजने की योजना है हालांकि इस योजना के तहत ट्रांस लोकेशन से बाघों की संख्या प्रभावित नहीं होंगी। बता दें कि बाघ संरक्षण में वीटीआर की अहम भूमिका है क्योंकि नेपाल सीमा पर करीब 980 वर्ग किलोमीटर में फैले क्षेत्र में बाघ समेत उनके शावकों सहित 70 की संख्या इसका जिता जागता उदाहरण है। निश्चित तौर पर वीटीआर से बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघों का स्थानांतरण वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे बक्सा में बाघों की आबादी बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इस पहल से बाघों के संरक्षण के लिए अलग-अलग राज्यों के वन विभागों और वैज्ञानिक संस्थानों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा जो न केवल वाल्मीकि टाइगर बल्कि बिहार के लिए गौरव का क्षण है।0
0
Report
रामनगर में हाथी हुआ पागल, महावत घायल, मेले में मची अफरा-तफरी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। रामनगर में एक हाथी के पागल होने से हड़कंप मच गया। हाथी ने अपने महावत पर ही हमला कर दिया, जिससे महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी अचानक बेकाबू हो गया और इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महावत को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी को मेले या किसी आयोजन के लिए लाया गया था। फिलहाल हाथी को सुरक्षित स्थान पर बांध दिया गया है और वन विभाग को सूचना दे दी गई है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज, नभ से थल पर उतरे वायु सेना के अधिकारी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। वाराणसी में आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जल्द ही भारतीय वायु सेना के जाबांजों का रोमांच देखने को मिलेगा। एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वायु सेना के अधिकारी नभ से थल पर उतरे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि एयर शो के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमान आसमान में करतब दिखाएंगे। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। गंगा किनारे आयोजित होने वाले इस एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एयर शो के दौरान निर्धारित स्थानों पर ही मौजूद रहें और सुरक्षा मानकों का पालन करें।0
0
Report
संभल : " पुलिस की बड़ी सौगात " 233 गुम मोबाइल फोन ..फोन मालिकों को सौंपे ।
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल ।गुम हुए मोबाइल फोन के मालिकों को ' संभल साइबर सेल पुलिस ' की बड़ी सौगात CE IR पोर्टल की मदद ट्रैक किये गये 233 बरामद मोबाइल फोन मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे । गुम हुए मोबाइल फोन मिलने से लोगों के चेहरे खिले ..बोले ., थैंक्यू , संभल पुलिस । बरामद 233 मोबाइल फोन की कीमत 43 लाख से अधिक । एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने फोन मालिकों को सौंपे मोबाइल फोन । संभल साइबर सेल पुलिस अब तक 2 करोड़ से अधिक की कीमत के 1056 मोबाइल फोन बरामद करने के बाद मोबाइल फोन मालिकों को सौंप चुकी है । बहजोई पुलिस लाइन स्थित पुलिस सभागार का मामला0
0
Report
इंदौर में पेट सीटी स्कैन सुविधा के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियां शामिल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में स्थापित पेट सीटी स्कैन सुविधा के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता0
0
Report
Advertisement
उन्नाव पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान: 126 खोए मोबाइल मालिकों को लौटे
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, मिली बड़ी सफलता। उन्नाव पुलिस ने खोए हुए 126 मोबाइल फोन, मोबाइल मालिकों को सौपा। CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने बरामद किए खोए हुए मोबाइल फ़ोन। खोया मोबाइल फोन पाने के बाद, मोबाइल मालिकों के चेहरे पर आई मुस्कान। एक साथ मोबाइल मालिकों को सौंप गए अलग-अलग थानों से खोजे गए मोबाइल फोन। 25 लख रुपए से अधिक कीमत के 126 मोबाइल फोन, मोबाइल मालिकों को दिए गए। जिले के 19 थानो में मोबाइल फोन खोने की दर्ज की गई थी सूचना।0
0
Report
बुलंदशहर में गंग नहर किनारे अजगरों के साथ युवाओं के खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- गंग नहर की पटरी पर विशालकाय अजगरों के साथ युवाओं के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल। चार से पांच युवकों द्वारा कई अजगरों को गले में लपेटकर और हाथों में उठाकर स्टंट। संरक्षित प्रजाति के अजगरों के साथ इस तरह की हरकत पर वन विभाग ने लिया संज्ञान। DFO डॉ. हरेंद्र सिंह के अनुसार, वन विभाग की टीम कर रही मामले की जांच। सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक, पुलिस और साइबर सेल की टीमें वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान में जुटीं। आरोपियों की पहचान होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गंग नहर की पटरी का है वायरल वीडियो। वही सूत्रों की माने तो ये वायल वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, पूर्व में भी ये वीडियो वायरल हो चुका है।0
0
Report
160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई की खामियां: जल महकमे में हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:खबर का 160 विधायकों के फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई की जांच, में मिली खामियां आशीष चौहान, जयपुर- जयपुर में माननीयों के फ्लैट्स में होने वाली पेयजल सप्लाई की जी मीडिया ने सच्चाई दिखाई, जिसके बाद अब जल महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधीक्षण अभियंता ने खामियों को लेकर उच्च अफसरों को रिपोर्ट दी माना जा रहा है कि मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियर्स पर गाज गिर सकती है। अधीक्षण अभियंता पहुंचे जांच के लिए- एक बार फिर से जी मीडिया की खबर का दमदार असर हुआ है। 160 विधायकों के सरकारी फ्लैट्स में पेयजल सप्लाई से मामले में जलदाय विभाग ने जांच कराई है। अधीक्षण अभियंता केशव श्रीवास्तव ने ज्योति नगर स्थित क्लियर वाटर की मौजूदा स्थिति की जांच कर रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय को सौंप दी है। जांच में जलाशय में मिट्टी जमा होने और जालियां टूटी होने जैसी खामियां सामने आई हैं। जी मीडिया ने अपनी में जलाशय की बदहाल स्थिति उजागर की थी। मौके पर टूटी मिली थीं, जबकि जलाशय में मिट्टी जमा दिखाई दी थी। इसी से 160 विधायकों के आवासीय फ्लैट्स और विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई होने के कारण पानी की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठे थे। जांच में ये भी सामने आया था कि क्लोरीन का ही खत्म हो गया। खबर के बाद विभाग में हलचल- मामला सामने आने के बाद जलदाय विभाग में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने जलाशय की स्थिति की जांच की है। वहीं, खबर के बाद दूसरे की स्थिति सुधारने के लिए भी इंजीनियर सक्रिय हुए हैं। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि जब वीआईपी क्षेत्र के जलाशय में ऐसी खामियां मिली हैं, तो अन्य इलाकों में पेयजल भंडारण व्यवस्था की स्थिति क्या होगी। पांच महीने पहले सफाई, फिर कैसे जमा हुई मिट्टी? जी मीडिया की में जलाशय की सफाई से रिकॉर्ड का मुद्दा भी सामने आया था। रिकॉर्ड में करीब पांच महीने पहले सफाई का उल्लेख था, इसके बावजूद जलाशय में मिट्टी जमा मिली। ऐसे में सफाई की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और ठेकेदार के कामकाज की जांच जरूरी हो गई है। उस समय जलदाय विभाग के एईएन मीणा ने पानी के सैंपल लेने और टूटी जालियां लगवाने की बात कही थी। उन्होंने खामियां मिलने पर सुधार के लिए कहा था। पानी के सैंपल का इंतजार- अब अधीक्षण अभियंता की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी पर सवाल और अहम हो गए हैं। हालांकि, पानी की गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष के लिए सैंपल जांच की रिपोर्ट और विभाग की आगे की कार्रवाई का इंतजार रहेगा।0
0
Report
Advertisement
