Back
नवादा सड़क हादसे में गोलगप्पा विक्रेता अशोक कुमार की मौत, परिवार पर संकट
YSYeswent Sinha
Feb 21, 2026 02:32:43
Nawada, Bihar
नवादा में सड़क हादसा, गोलगप्पा विक्रेता की मौत
परिवार का एकमात्र सहारा था मृतक, पुलिस जांच में जुटी
बिहार के नवादा जिले में नरहट थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में गोलगप्पा विक्रेता अशोक कुमार की मौत हो गई। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।
अशोक कुमार प्रतिदिन की तरह गोलगप्पे बेचने के लिए घर से निकले थे। ओलीपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अशोक कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अशोक को पहले नरहट के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नवादा रेफर कर दिया गया। नवादा में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था, लेकिन पटना ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
मृतक के बेटे सुभाष कुमार ने बताया कि उनके पिता गोलगप्पे बेचकर ही पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिता की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फरार बाइक सवार की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowFeb 21, 2026 04:05:150
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 21, 2026 04:04:590
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 21, 2026 04:04:450
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 21, 2026 04:04:270
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 21, 2026 04:03:540
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 21, 2026 04:03:350
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 21, 2026 04:02:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 04:02:000
Report
MMManoranjan Mishra
FollowFeb 21, 2026 04:01:480
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 21, 2026 04:01:350
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 21, 2026 04:01:280
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 21, 2026 04:01:150
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 21, 2026 04:01:000
Report
SKSanjeev Kumar
FollowFeb 21, 2026 04:00:230
Report
0
Report