Back
नवादा में ROB पुल बनते ही जाम खत्म, विकास की राह बनेगी तेज
YSYeswent Sinha
Jan 05, 2026 12:34:30
Nawada, Bihar
नवादा को जल्द मिलेगा ROB ,जाम से मिलेगी लोगों को मुक्ति, तेजी से बढ़ रहा निर्माण कार्य, नितिन नवीन और सांसद विवेक ठाकुर ने किया था शिलान्यास
नवादा शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि लंबे समय से प्रतीक्षित रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद विवेक ठाकुर के अथक प्रयासों से नवादा रेलखंड पर रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर बनने वाले इस पुल के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जोरों पर है। गंगा रानी कॉलेज से गोला रोड तक दोनों तरफ मापी का काम पूरा की जा रही है, और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन द्वारा भूमि पूजन के बाद चुनावी व्यस्तता से काम रुका था, लेकिन अब इसे नई गति मिली है। जिला प्रशासन द्वारा नवंबर 2025 में लोक सुनवाई आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट पर चर्चा हुई। अतिक्रमण हटाने और प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। सांसद विवेक ठाकुर ने जनता से किया वादा दोहराया कि विकसित नवादा के सपने को साकार करने के लिए ROB का निर्माण प्राथमिकता है।इस पुल के बनने से शहर में रेलवे गुमटी पर लगने वाले भयंकर जाम से स्थायी निजात मिलेगी। रोजाना हजारों वाहन चालक और आम नागरिक घंटों जाम में फंसते हैं, जिससे समय और ईंधन की बर्बादी होती है। ROB पूरा होने पर यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाएं कम होंगी और शहर की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही, रिंग रोड/बायपास के निर्माण से भी जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी।नवादा की जनता में उत्साह है कि जल्द ही यह परियोजना धरातल पर दिखेगी। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से उम्मीद है कि बिना किसी बाधा के काम पूरा हो। यह नवादा को विकसित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 07, 2026 04:22:430
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowJan 07, 2026 04:21:470
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 07, 2026 04:21:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 04:20:220
Report
ASAmit Singh01
FollowJan 07, 2026 04:19:490
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 07, 2026 04:19:150
Report
0
Report
ASAvtar Singh
FollowJan 07, 2026 04:18:560
Report
KRKishore Roy
FollowJan 07, 2026 04:18:360
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 07, 2026 04:18:220
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 07, 2026 04:17:510
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 07, 2026 04:17:410
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 07, 2026 04:17:140
Report