Back
नवादा में सरकारी डॉक्टर पर हमला: लौटते समय बदमाशों ने सिर फोड़ दिया
YSYeswent Sinha
Jan 03, 2026 02:33:03
Nawada, Bihar
नवादा में सरकारी डॉक्टर पर जानलेवा हमला,
ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने की मारपीट, सिर फटा, डॉक्टर ने कहा सुरक्षित नहीं करते हैं महसूस
बिहार के नवादा में एक सरकारी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस.एस. मंगलम पर हमला किया गया है। बदमाशों ने ड्यूटी से लौटते समय उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। यह घटना तब हुई जब डॉक्टर रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे।यादव चौक के रास्ते में सिविल कोर्ट के पीछे मारपीट की गई है।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मंगलम जब अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने पत्थर से वार कर डॉक्टर के सिर को फाड़ दिया।
डॉक्टर एस.एस मंगलम ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी खत्म कर लौटते समय दो लोग आए, जो नशे में लग रहे थे। उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के आवेदन के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
वही डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, खासकर रात के समय ड्यूटी से घर लौटते वक्त। फिलहाल इलाज किया जा रहा है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है
बाइट सरकारी डॉक्टर एस. एस मंगलम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 03, 2026 04:22:120
Report
0
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 03, 2026 04:21:550
Report
RKRajiv Kumar
FollowJan 03, 2026 04:21:430
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 03, 2026 04:21:030
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowJan 03, 2026 04:20:470
Report
KBKuldeep Babele
FollowJan 03, 2026 04:20:140
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 03, 2026 04:20:010
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 03, 2026 04:19:330
Report
ABArup Basak
FollowJan 03, 2026 04:18:020
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 03, 2026 04:15:420
Report
PVPankaj Verma
FollowJan 03, 2026 04:09:400
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 03, 2026 04:08:430
Report
RKRaj Kishore
FollowJan 03, 2026 04:08:190
Report