Back
नवादा में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, ओटीपी से ठगी का खेल उजागर
YSYeswent Sinha
Oct 22, 2025 14:43:59
Nawada, Bihar
नवादा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक प्रिया ज्योति के नेतृत्व में की गई। साइबर थाना कांड संख्या 165/25 के तहत गठित एसआईटी टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मीरविगहा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर छापा मारा। जहां पांच की संख्या में साइबर अपराधी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर ठगी का काम कर रहे थे, तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी लोगों को फोन करके कहते थे कि उनका कोई सामान डिलीवरी के लिए आया है। जब लोग सामान न मंगाने की बात कहते, तो वे बताते कि.bank या ऑफिस से कोई कागजात आया है और डिलीवरी बॉय का फोन नहीं लग रहा है, इसलिए वे ऑफिस से कॉल कर रहे हैं। इसके बाद वे पीड़ित से एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगते थे। ओटीपी मिलते ही वे उस नंबर से लोगों के व्हाट्सएप में लॉग इन कर लेते थे। फिर वे सभी व्हाट्सएप ग्रुप और कॉन्टैक्ट्स को पैसे की जरूरत बताकर संदेश भेजते और उनसे बड़ी रकम ठगी किया जाता था। अपराधी पीड़ितों के सभी कॉन्टैक्ट्स का स्क्रीनशॉट भी ले लेते थे और बाद में उन्हें भी इसी तरह कॉल करके ठगते थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में पंकज कुमार (24 वर्ष, मीरविगहा, नवादा), सतीश कुमार (25 वर्ष, पांची, शेखोपुरसराय), कौशलेंद्र प्रसाद सिन्हा (39 वर्ष, अस्थाना, शेखोपुरसराय), भरत कुमार (25 वर्ष, बरूई, शेखोपुरसराय) और नवीन कुमार उर्फ भोनू (28 वर्ष, सोनका, अरियरी, शेखपुरा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और तीन चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं।
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowOct 24, 2025 12:44:420
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 24, 2025 12:44:300
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowOct 24, 2025 12:44:030
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 24, 2025 12:43:460
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 24, 2025 12:43:260
Report
ACAshish Chauhan
FollowOct 24, 2025 12:43:170
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowOct 24, 2025 12:42:53Noida, Uttar Pradesh:vinod bansal beat on jnu i love mohammed
0
Report
ASAkash Sharma
FollowOct 24, 2025 12:42:380
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 24, 2025 12:42:250
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 24, 2025 12:42:150
Report
ADAnup Das
FollowOct 24, 2025 12:41:20Krishnanagar, West Bengal:কুনার নদীর গতিপথ, আফগানিস্তান থেকে কীভাবে পাকিস্তানে কীভাবে ঢুকেছে
কুনার নদীর উপর পাকিস্তানের নির্ভরশীলতা
সিন্ধু জল চুক্তি স্থগিতের পর, কুনারেও যদি আফগানিস্তান বাঁধ দেয় পাকিস্তানের জন্য চাপ কতটা
0
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowOct 24, 2025 12:40:180
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 24, 2025 12:38:530
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 24, 2025 12:38:210
Report
