नवादा में दलितों के घर जलाने की घटना पर बिहार के शिक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया
Nawada, Bihar:नवादा में दलितों के घर जलाए जाने की घटना पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में कानून का राज स्थापित हुआ है। नवादा में हुई यह घटना अत्यंत खेदजनक है। कानून अपना काम करेगा और पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है। जो भी दोषी हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और ट्रायल कराया जाएगा।"
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
25 साल पूरे होने पर मोदी जी को हार्दिक बधाई: देश की सेवा में नया अध्याय
Noida, Uttar Pradesh:‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प और गरीब कल्याण के प्रति अटूट समर्पण के साथ 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करने पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 7 अक्टूबर 2001 से आरंभ हुई यह यात्रा आज सुशासन, जनसेवा और विकास की नई परिभाषा गढ़ रही है। गरीबों के सशक्तीकरण से लेकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तक, मोदी जी का नेतृत्व करोड़ों देशवासियों के विश्वास और आकांक्षाओं का प्रतीक बना है。 25YearsOfSevaअनंतनाग के काज़ी मोहल्ले में आग से छह घर जलकर खाक; भारी नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:अनंतनाग के काज़ी मोहल्ले में आग से छह घर जलकर खाक, भारी नुकसान की खबर श्रीनगर के काज़ी मोहल्ला इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिससे छह रिहायशी घर जलकर राख हो गए और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के एक अधिकारी के अनुसार, विभाग को आग लगने की सूचना मिली और तुरंत अलग-अलग स्टेशनों से फायर टेंडर (दमकल गाड़ियां) रवाना किए गए। फायर एंड इमरजेंसी मुख्यालय से तीन गाड़ियां भेजी गईं, जबकि लाल चौक, मट्टन और जंगलात मंडी से एक-एक गाड़ी तैनात की गई, जिससे घटनास्थल पर कुल छह फायर टेंडर पहुंच गए। अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने पुलिस कर्मियों और स्थानीय निवासियों की मदद से मुश्किल हालात में आग पर काबू पाने की कोशिश की और आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने में कामयाबी हासिल की। लगातार कोशिशों के बावजूद, इस घटना में छह रिहायशी घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे प्रभावित परिवार परेशान हैं और उन्हें सामान व संपत्ति का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने का सही कारण तुरंत पता नहीं चल सका। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है。मेरठ में संगीत सोम के बयानों से सपा-बीजेपी में राजनीतिक घमासान
Meerut बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम का बयान अखिलेश यादव के PDA का मतलब खुद का परिवार और उद्योगपति मुस्लिम को अपना वोट बैंक मानने वाले अखिलेश यादव हुए एक्सपोज अखिलेश यादव चला रहे प्राइवेट लिमिटेड फर्म आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी रहेगी तीसरे नंबर पर सपा से ज्यादा इस बार आएगी कांग्रेस की सीटें पश्चिमी यूपी की हॉट सीट सरधना में भी होगा इस बार बदलाव -संगीत सोम बीजेपी की कार्यकाल में बनी मेरठ में एशिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी टिक टैक विथ संगीत सोममथुरा के प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, भोजन की कड़ाई से जांच
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। पूज्य संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर संत समाज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रेमानंद महाराज जी की सुरक्षा बढ़ाने और उनके इलाज में लगे प्राइवेट डॉक्टरों पर पाबंदी लगाने की मांग की है। फलाहारी महाराज ने आरोप लगाया है कि भू-माफिया गुट और प्राइवेट डॉक्टर मिलकर प्रेमानंद जी महाराज के खिलाफ गंभीर षड्यंत्र रच सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि आश्रम में संपत्ति को लेकर दो गुट बन चुके हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत तपस्वी संत महाराज जी के साथ हैं, जबकि संतों के भेष में छिपे 10 प्रतिशत नकली संत और भू-माफिया दूसरे गुट में शामिल हैं। यमुना डूब क्षेत्र और भोजन में विष देने की आशंका पत्र में आरोप लगाया गया है कि यमुना डूब क्षेत्र की जमीनों को अवैध रूप से बेचने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग महाराज जी की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। आशंका जताई गई है कि बेलबन आश्रम में किसी साधक के माध्यम से महाराज जी के भोजन में विष मिलाया जा सकता है। इसके समाधान के लिए संत समाज ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले संदिग्धों का तत्काल पुलिस वेरिफिकेशन कराने और महाराज जी का भोजन पूरी तरह जांच (फूड टेस्टिंग) के बाद ही परोसने की मांग की है। सरकारी डॉक्टरों की स्पेशल टीम और किडनी दान का प्रस्ताव स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए फलाहारी महाराज ने कहा कि जब देश में बड़े-बड़े सरकारी डॉक्टर उपलब्ध हैं, तो प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराने का कोई औचित्य नहीं है। डायलिसिस या दवाइयों के दौरान कोई भी प्राइवेट डॉक्टर भू-माफिया गुट से मिलकर घातक दवा दे सकता है। इसलिए डायलिसिस प्रक्रिया के लिए केवल विशेष सरकारी डॉक्टरों की टीम ही गठित की जानी चाहिए। इसके साथ ही, फलाहारी महाराज ने पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के लिए अपनी 'फलाहारी किडनी' दान करने की भी इच्छा जताई है। आमरण अनशन की चेतावनी संत समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा महाराज जी की सुरक्षा, भोजन की निगरानी और इलाज की व्यवस्था में तत्काल कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो समस्त संत समाज आमरण अनशन करने को बाध्य होगा। बाइटमधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
