803116
राजगीर में जल्द शुरू होगा खेल अकादमी, बिहार के खेल भविष्य को मिलेंगे पंख
Rajgir, Bihar:बिहार के खेल जगत में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। राजगीर में बनी नई खेल अकादमी और हॉकी मैदान 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटित किए जाएंगे। यह अकादमी बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अकादमी से राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी और विभिन्न खेलों को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल बिहार के खेल भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजेपी को ज्ञानेश नहीं, गणेश जी से मदद; मोना मिश्रा ने राम-गणेश मुद्दा उठाया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: BJP को ज्ञानेश नहीं बल्कि गणेश जी से मदद मिलने पर, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और MLA आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा बढ़ाने और अपने राजनीतिक समीकरणों को मज़बूत करने के लिए भगवान राम का नाम लिया है। हमारे लिए भगवान राम पूजनीय हैं, और भगवान गणेश भी पूजनीय हैं।" लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और MLA आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "आज INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन ज़ोरदार था। मैं राहुल गांधी को सभी को एक साथ लाने और एकजुट करने के लिए बधाई देती हूं। सभी गठबंधन सहयोगियों के सीनियर नेताओं और MPs ने अपना समर्थन दिया है। यह शुरुआत है, एक आंदोलन की शुरुआत। चुनाव आयोग, कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करते हुए, इस देश के लोकतंत्र में दखल दे रहा है, और इसे रोका जाना चाहिए...",0
0
Report
गोंडा में ब्रजभूषण के समर्थक का वीडियो वायरल; चुनाव चिन्ह की चर्चा
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मिलने आए उनके समर्थक रवि रंजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बृजभूषण शरण सिंह के साथ वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो आज मंगलवार सुबह 10:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जब बृजभूषण शरण सिंह अपने जिम से निकाल करके जनता दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी सेमरा शेखपुर का रहने वाला रवि रंजन नाम का युवक आया और उसने बृजभूषण शरण सिंह को प्रणाम किया। "लोगों से कहा कि एक हमारा वीडियो बना लीजिए" बृजभूषण ने कहा कि तुम क्या करोगे। रवि रंजन ने कहा कि वायरल हो जाऊंगा बाबा रवि रंजन ने आगे कहा कि देखो बाबा आपकी तरफ से आया हूं। आपको वोट दूंगा। आपका चुनाव चिन्ह आ गया है रात में हमने सपना देखा है कि आज रात में हमने सपना देखा है कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है।" इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह हंसते हुए डांटते करके आगे निकल गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग कह रहे हैं कि अब बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों को भी लग रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह सपा से आगामी चुनाव लड़ेंगे। बृजभूषण शरण सिंह का चुनाव चिन्ह भी अब उनके समर्थकों को सपने में साइकिल आ रहा है और बृजभूषण शरण सिंह सपने में आ रहे हैं। इससे पहले 9 जून 2026 को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह बृजभूषण शरण सिंह से मोबाइल खरीदने के लिए पैसा मांगता हुआ नजर आया था बताया जा रहा है कि यह बृजभूषण शरण सिंह के गांव के पास का ही रहने वाला है。0
0
Report
जालौन में मजदूरी मांगने पर ज्वैलर्स संचालक के खिलाफ मारपीट का मामला वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मजदूरी मांगने पर मजदूर से मारपीट का आरोप, लाइट फिटिंग करने वाले मजदूर ने ज्वैलर्स संचालक पर लगाया मारपीट का आरोप, मजदूर को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पीड़ित मजदूर ने पूरे मामले में पुलिस से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, कालपी निवासी मजदूर दीपचंद खटीक ने ज्वेलर्स संचालक के उरई स्थित मकान में किया था लाइट फिटिंग का कार्य, मजदूरी का करीब 15 हजार मांगने पर मारपीट और चोरी का इल्जाम लगाने का आरोप, जालौन कोतवाली क्षेत्र के फक्कड़ फाटक के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर मुज़फ्फरनगर जीआरपी ISO प्रमाणपत्र, होल्डिंग एरिया से ट्रेनों की सुरक्षा मजबूत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी दो दिवसीय सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का निरीक्षण किया और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर सहारनपुर जीआरपी थाने को ISO सर्टिफिकेट प्रदान किया। साथ ही मुजफ्फरनगर जीआरपी थाने को भी ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जीआरपी डीजी प्रकाश डी ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जीआरपी थाने अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले आजमगढ़ समेत दो जीआरपी थानों को ISO प्रमाण पत्र मिल चुका है। अब सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश जीआरपी के कुल चार पुलिस स्टेशन ISO प्रमाणित हो गए हैं।डीजी प्रकाश डी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर यात्रियों की सुरक्षा के लिए संयुक्त कार्ययोजना पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे में यात्रियों के मोबाइल फोन और सामान की चोरी, यात्रियों को खाने-पीने की चीजें देकर बेहोश कर सामान चोरी करने जैसी घटनाओं को रोकना प्रमुख चुनौती है। इसके अलावा ट्रेनों पर पथराव और रेलवे ट्रैक पर लकड़ी, पत्थर या लोहे की वस्तु रखकर ट्रेनों के संचालन में बाधा डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।प्रकाश डी ने यात्रियों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें। संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी जीआरपी थाना या चौकी को सूचना दें। रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस वस्तु दिखाई दे तो उसे छुएं नहीं और तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दें।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे भीड़ में अपने माता-पिता से अलग हो जाते हैं। ऐसे मामलों में जीआरपी और आरपीएफ मिलकर बच्चों को उनके परिवार से मिलाने का काम कर रही हैं।डीजी ने यात्रियों को रेलवे से संबंधित समस्याओं के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 और यूपी पुलिस की सहायता के लिए 112 का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाने में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें।प्रकाश डी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 45 दिनों तक चले महाकुंभ में लगभग साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया और भीड़ प्रबंधन की चुनौती के बावजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया गया।उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए फेस्टिवल कैलेंडर और एग्जामिनेशन कैलेंडर तैयार किए गए हैं। त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाती है।डीजी प्रकाश डी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में प्रयोग किया गया होल्डिंग एरिया काफी सफल रहा। इसी व्यवस्था को अब देश के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को स्टेशन पर अचानक भीड़ में पहुंचने के बजाय पहले होल्डिंग एरिया में रखा जाएगा और ट्रेन आने से करीब आधे घंटे पहले उन्हें प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग गंतव्यों के अनुसार कलर कोडिंग जैसी व्यवस्था भी अपनाई जा रही है, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। जीआरपी डीजी प्रकाश डी ने सहारनपुर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार मिलकर काम कर रहे हैं।0
0
Report
Ajmer clash over car glass leads to beating, stone-pelting and tensions
Ajmer, Rajasthan:घर के बाहर खड़ी कार का साइड ग्लास टूटने के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट की घटना में तब्दील हो गया... अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के नया घर गुलाब बाड़ी इलाके में देर रात शुरू हुआ विवाद दोपहर तक जिला पुलिस कप्तान के कार्यालय तक आ पहुंचा... राजनीतिक अदावत के बीच बीती रात दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई.. हरिजन समाज के लोगों ने दूसरे पक्ष पर खुद ही कार में नुकसान पहुंच पहुंचा और इलाके की शांति व्यवस्था को भंग करने का आरोप लगाया तो दूसरी ओर दूसरे पक्ष माली समाज के लोगों ने घर में घुस कर मारपीट करने और जाती सूचक शब्दों के आरोप लगाने की धमकी दी.. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया.. माली समाज के एक परिवार के घर पर किरायेदारों की अश्लिल हरकतों से परेशान हरिजन समाज की महिला ने आरोप लगाए कि क्षेत्र में उनका जीना दूभर किया हुआ है.. वहीं दूसरी ओर पूनम गहलोत ने आरोप लगाया कि घर के सामने रहने वाले हरिजन समाज के लोगोंने उसके पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसके साथ बदतमीज़ी की है.. फिलहाल दोनों ही पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है..0
0
Report
बस्तर पुलिस ने सोने के आभूषण चोरी मामले में 5 शातिर चोर गिरफ्तार कर लिए
Jagdalpur, Chhattisgarh:ज्वैलरी शॉप में चोरी के मामले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस्तर पुलिस ने चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहवासी है, बीते 23 अगस्त को शहर के अलंकार ज्वेलर्स में शातिर चोरों ने सोने के आभूषण खरीदने के बहाने कान में पहने वाला सुई धागा आभूषण को चोरी कर लिया था, ज्वेलर्स शॉप संचालक द्वारा मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की, पुलिस लगातार आरोपियों की खोजबीन करते रही आखिर में पुलिस ने आरोपी पृथ्वीराज चौहान, रेखा चौहान, चेतन भाटी, संदीप गौड़ और जयश्री को गिरफ्तार कर लिया ।0
0
Report
Advertisement
नवानगर-विंध्यनगर थानों के प्रभारी बदले: राजेंद्र पाठक और आराधना सिंह नियुक्त
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नवानगर-विंध्यनगर को मिले नए थाना प्रभारी.... नवानगर थाना प्रभारी बने राजेंद्र पाठक, विंध्यनगर की कमान आराधना सिंह को मिली.... पदोन्नति के बाद डीएसपी बने अर्चना द्विवेदी और राकेश शाह को एसपी ने किया रिलीव... दोनों डीएसपी की रिलीविंग के बाद नए थाना प्रभारियों की हुई नियुक्ति..... विंध्यनगर में अर्चना द्विवेदी की जगह आराधना सिंह को मिली जिम्मेदारी.... नवानगर में राकेश शाह की जगह राजेंद्र पाठक संभालेंगे थाना प्रभारी की कमान.... एसपी सियाज केएम के आदेश के बाद दोनों थानों में बदली व्यवस्था.... नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति से अब थानों के कामकाज में आएगी तेजी.0
0
Report
पलवल अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया मंत्री राजेश नागर
Palwal, Haryana:हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने पलवल अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से किसानों को फसल बेचने में आ रही परेशानियों को लेकर जानकारी ली और मंडी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि आमतौर पर किसान 15 अक्टूबर के बाद धान की फसल मंडी में लेकर आते हैं, लेकिन कुछ किसान पहले ही अपनी फसल लेकर पहुंच गए हैं। अभी फसल में नमी यानी मॉइश्चर अधिक होने के कारण उनकी खरीद नहीं हो पाई है। मंत्री ने मंडी में अटल कैंटीन, सफाई व्यवस्था, शौचालय और किसानों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राजेश नागर ने कहा कि पलवल अनाज मंडी में व्यवस्थाएं सुचारू हैं। हालांकि, पुलिस बल की कमी की शिकायत मिली थी, जिसे लेकर पलवल एसपी को सूचित किया गया और पुलिस व्यवस्था को पूरा कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या न हो, यह सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद किसान परिवार से आते हैं, इसलिए प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजेश नागर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा प्रदेश है जहां 24 फसलों की MSP पर खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किसानों को अपनी फसल का भुगतान लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब फसल की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंच रही है। मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों के हित में लगातार काम किया जा रहा है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो0
0
Report
ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे आने से 53 वर्षीय अधेड़ की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के जाजली गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर सोयाबीन निकालने पहुंचे 53 वर्षीय अधेड़ की ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि जब्बर सिंह पुत्र बिंदु राज सिंह राजपूत, निवासी झंवर अजीत नगर, जिला जोधपुर, थाना झंवर, जाजली गांव में एक खेत पर सोयाबीन निकालने के लिए पहुंचा था। खेत में सोयाबीन के ढेर के पास ट्रैक्टर खड़ा था। जब्बर सिंह ट्रैक्टर को स्टार्ट करने के लिए उसके पास पहुंचा। ट्रैक्टर पहले से गियर में लगा हुआ था। जैसे ही उसने ट्रैक्टर स्टार्ट किया, वह अचानक आगे बढ़ गया और जब्बर सिंह उसके बड़े टायर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जब्बर सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरनोद पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अरनोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में अन्ना मवेशियों के लिए जिलाधिकारी ने विशेष अभियान शुरू किया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-अन्ना मवेशियों को लेकर सख्त हुए जिलाधिकारी, जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश, जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अन्ना मवेश्यों को संरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिये निर्देश, 3 दिन में सड़कों खेतों में घूमने वाले अन्ना मवेशियों को संरक्षित करने के निर्देश, 3 दिन बाद खुले में अन्ना मवेशियों के दिखाई देने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी, जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम गठित कर अभियान की निगरानी के दिये निर्देश, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।0
0
Report
भदोही कार्पेट एक्सपो: 50वें आयोजन से अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की उम्मीदें ऊँची
Noida, Uttar Pradesh:कालीन फेयर स्टोरी— भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो चल रहा है,4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फेयर का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कालीन कारोबारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। फेयर में देश-दुनिया से पहुंचे बायर्स और एजेंटों की आवाजाही लगातार जारी है। 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में 200 से अधिक कालीन और फ्लोर कवरिंग के स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं करीब 65 देशों से 300 से अधिक बायर्स के शामिल होने की उम्मीद है। तस्वीरें भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट की हैं... जहां एक ही छत के नीचे रंग-बिरंगी और आकर्षक कालीनों की अलग-अलग वैरायटी देखने को मिल रही है। 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री के फेयर में पहुंचने से कालीन कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिला। कारोबारियों का कहना है कि सरकार की नीतियों और प्रोत्साहन से भदोही के कालीन उद्योग को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। सरकार की ओडीओपी यानी एक जिला एक उत्पाद योजना, हस्तशिल्प और निर्यात को बढ़ावा देने वाली नीतियों और सरकार की ओर से मिल रहे प्रोत्साहन को लेकर कालीन व्यापारी भी खुश हैं। कारोबारियों का कहना है कि इससे भदोही के कालीन को देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान और बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। अब बात फेयर की करें तो यह 50वां इंडिया कारपेट एक्सपो है, जिसमें भारत के अलग-अलग हिस्सों से 200 से ज्यादा कालीन और फ्लोर कवरिंग के निर्यातक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। भदोही के अलावा कश्मीर, जयपुर, बीकानेर, पानीपत, आगरा, वाराणसी और मिर्जापुर समेत कई शहरों के निर्यातकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। फेयर में अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, कनाडा, इटली, स्पेन समेत करीब 65 देशों के बायर्स शामिल हो रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक 300 से ज्यादा बायर्स के पहुंचने की उम्मीद है। बायर्स और एजेंटों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। इस बार ब्रिक्स देशों के बायर्स पर भी विशेष फोकस किया गया है। बायर्स के लिए अलग लाउंज की व्यवस्था की गई है। वहीं निर्यातकों ने बदलते वैश्विक बाजार और ग्राहकों की मांग को देखते हुए नए डिजाइन, सस्ते उत्पाद और पर्यावरण अनुकूल कालीन भी तैयार किए हैं। कालीन कारोबारियों को उम्मीद है कि इस फेयर के जरिए उन्हें नए अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिलेंगे। इससे न सिर्फ निर्यातकों का कारोबार बढ़ेगा, बल्कि कालीन उद्योग से जुड़े बुनकरों और कामगारों को भी रोजगार और काम मिलेगा। भदोही का यह कार्पेट फेयर देश-दुनिया के खरीदारों और कालीन कारोबारियों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन, सरकार की नीतियों, ओडीओपी और मिल रहे प्रोत्साहन से कालीन कारोबारी उत्साहित हैं। अब कारोबारियों की नजर फेयर से मिलने वाले नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग पर है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में वन्यजीव सप्ताह: ग्यासपुर में चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में वन्य जीव सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्यासपुर में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण तथा प्रकृति से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रों और निबंधों के जरिये वन्य जीवों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्रकृति के महत्व को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के महत्व की जानकारी दी गई। वन विभाग की ओर से आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्य जीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्कूल स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
Advertisement
रविदास महरोत्रा की बाइट से राजनीतिक तकरार बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:रविदास महरोत्रा की बाईट0
0
Report
चूरू में साइबर फ्रॉड: असम गिरोह के बदमाश गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू. चूरू की साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दर्ज मामले में बड़ी कारवाई करते हुए साइबर गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध करवाने के आरोप में असम निवासी एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल साइबर ठग ने तारानगर के बनड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह को झांसे में लेकर दिल्ली में डेंटल अस्पताल में पार्टनरशिप के नाम पर 38 लाख की साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला. अब साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के इसी मामले में कार्रवाई करते हुए असम के डिब্রूगढ़ निवासी श्याम ठाकुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. साइबर थानाधिकारी कमल कुमार ने बताया कि तारानगर के बनड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि सोशल मीडिया पर अपने आप को इंग्लैंड की डेंटल डॉक्टर एनलिन स्मिथ बताते हुए दिल्ली में बच्चों का बड़ा हॉस्पिटल खोलने और हॉस्पिटल में पार्टनर बनाने के नाम पर 2 जून 2026 से लेकर 13 जून 2026 तक 45 बार में नौ व्यक्तियों के अलग-अलग बैंक खातों में कुल 38 लाख 8 हजार 500 रुपए ऑनलाइन डलवाए. पीड़ित ने साइबर ठगी का एहसास होते ही 18 जून 2026 को बनड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने साइबर थाना चूरू पहुंचकर मामला दर्ज करवाया. साइबर थाना पुलिस ने दर्ज मामले में अनुसंधान करते हुए बैंक खाता में मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर असम के डिब्रूगढ़ पहुंची और श्याम ठाकुर को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर आरोपी को जेजेएम कोर्ट डिब्रूगढ़ में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल कर चूरू लेकर पहुंची. साइबर थाना पुलिस के अब तक के अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने अपने बैंक खाते में साइबर फ्रॉड के कुल 14 लाख 20 हजार रुपए साइबर ठगी के गिरोह के साथ मिलकर जमा करवाकर साइबर ठगी की राशि तुरंत निकासी कर साइबर फ्रॉड राशि अपना कमीशन रखकर गिरोह के लोगों को दे देता था. अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी असम में बड़े साइबर गिरोह के साथ मिलकर काम करता है और गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध करवाता है. आरोपी ने अपने अलग-अलग बैंकों के 17 बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी हेतु गिरोह को दे चुका है. मॉस्टर माइंड अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर. साइबर थाना पुलिस ने बताया कि जिन 16 बैंक अकाउंट में पीड़ित ने जो राशि डाली वह अधिकतर बैंक खाते साइबर ठगों से किराए पर लिए गए थे और लोग चंद पैसों और कमीशन के लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट किराए पर दे देते हैं. साइबर ठगी के इसी मामले में पुलिस इससे पहले यूपी के बांदा निवासी पियूष सोनी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है. पियूष पर भी साइबर ठगों को अपना बैंक अकाउंट किराए पर देने का आरोप था.0
0
Report
भाजपा नेताओं ने नए उप जिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : धरियावद हेडर/हेडलाईन : नवनिर्मित उप जिला चिकित्सालय भवन का भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा एंकर/इंट्रो : धरियावद में भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा चौधरी सहित कई नेताओं ने नवनिर्मित उप जिला चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान नेताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, चिकित्सा कक्षों और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही उप जिला चिकित्सालय के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने को लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, पुराने चिकित्सालय भवन को नए परिसर में शिफ्ट किए जाने के बाद पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने पुराने भवन में सिटी डिस्पेंसरी की सेवा दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नया चिकित्सालय परिसर नगर से बाहर होने के कारण नगरवासियों और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को इलाज के लिए आने-जाने में परेशानी हो सकती है। खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में शहर के बीच सिटी डिस्पेंसरी की सुविधा उपयोगी रहेगी। कन्हैयालाल मीणा ने राज्य सरकार और जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पुराने चिकित्सालय भवन में जल्द सिटी डिस्पेंसरी सेवा बहाल करने की मांग की है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, अस्पताल स्टाफ और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। बाइट- कन्हैयालाल मीणा, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा0
0
Report
Advertisement
