Back
पटना में इनामी अपराधी अमन शुक्ला की गोली मारकर हत्या, परिवार के सामने घटना
RKRishikesh Kumar
Jan 06, 2026 09:37:13
CHANDI, Harnaut, Bihar
एंकर: पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में देर रात 52 लाख के इनामी आरोपी अमन शुक्ला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अमन शुक्ला को उसकी पत्नी और बच्चे के सामने ही निशाना बनाया। अमन शुक्ला मूल रूप से नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मलावां गांव का रहने वाला था। घटना की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव में सन्नाटा पसर गया। हालांकि ग्रामीण अमन शुक्ला के बारे में खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। लेकिन परिजनों ने बताया कि अमन शुक्ला पिछले कई वर्षों से अपने गांव को छोड़कर पटना में ही परिवार के साथ रह रहा था। कभी कभी वह शादी व्याह या फिर अन्य काम को लेकर गांव मे आता था. उन्होंने यह भी कहा कि अमन शुक्ला कैसे शिक्षा के क्षेत्र से अपराध की दुनिया में पहुंचा, इसकी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। परिजनों के अनुसार, अमन शुक्ला का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। उसने पहले अनीसाबाद स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई की थी और बाद में मुजफ्फरपुर के एक बड़े शिक्षण संस्थान में एचओडी के पद पर भी कार्य किया था। इसके बावजूद वह कब और कैसे अपराध की राह पर चला गया, यह अब भी एक रहस्य बना हुआ है। घटना के बाद परिजनों ने राज्य सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। बाइट: मृतक का चाचा बाइट: मृतक का भाई ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report