Back
नालंदा के आदर्श पार्क की बदहाली, उद्घाटन के एक साल बाद फेल परियोजना
RKRishikesh Kumar
Jan 04, 2026 00:48:14
CHANDI, Harnaut, Bihar
एंकर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा से विकास की एक और ज़मीनी हकीकत सामने आई है। जिस प्रगति यात्रा को सरकार विकास का मॉडल बता रही थी, उसी यात्रा में उद्घाटित योजनाएं आज खुद बदहाली की तस्वीर बन चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड स्थित आदर्श पंचायत नानंद गांव की, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 फरवरी 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान पहुंचे थे। बड़े तामझाम के साथ मनरेगा योजना के तहत बनाए गए 50 लाख रुपये की लागत वाले सामाजिक उत्थान पार्क का उद्घाटन किया गया था। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उद्घाटन को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ और पार्क पूरी तरह बदहाली का शिकार हो चुका है। आज वही सामाजिक उत्थान पार्क खुद अपने उत्थान के लिए आंसू बहा रहा है। पार्क में चारों ओर घने जंगल-झाड़ उग आए हैं, विषैले जीवों ने डेरा जमा लिया है और जिन पेवर ब्लॉक्स पर लोग टहलने वाले थे, वहां अब घास और झाड़ियां उग चुकी हैं। इस पूरे मामले पर पंचायत के स्थानीय मुखिया अरुण कुमार सिन्हा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुखिया का कहना है कि park के रखरखाव के लिए प्रशासन से दो माली की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण पार्क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती चली गई। इतना ही नहीं, मुखिया ने यह भी बताया कि मनरेगा के तहत 50 लाख की लागत से पार्क के साथ-साथ बगल में तालाब का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक इसकी पूरी राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस आदर्श पंचायत को नालंदा के जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार द्वारा गोद भी लिया गया था। बावजूद इसके, जमीनी हकीकत विकास के दावों की पोल खोल रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस गांव में प्रगति यात्रा के दौरान दर्जनों विकास योजनाओं की सौगात देने की घोषणा की थी। लेकिन आज सवाल ये है क्या प्रगति सिर्फ उद्घाटन मंच तक ही सीमित है?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 05, 2026 02:48:550
Report
NKNished Kumar
FollowJan 05, 2026 02:48:390
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowJan 05, 2026 02:48:290
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 05, 2026 02:47:490
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowJan 05, 2026 02:47:250
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 05, 2026 02:46:590
Report
PPPRAFULLA PAWAR
FollowJan 05, 2026 02:46:380
Report
VKVISHAL KAROLE
FollowJan 05, 2026 02:46:050
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 05, 2026 02:45:120
Report
1
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 05, 2026 02:32:050
Report
KNKumar Nitesh
FollowJan 05, 2026 02:31:130
Report