Back
नालंदा में विवादित शादी से महिला और बच्ची की हत्या: जांच जारी
RKRishikesh Kumar
Jan 29, 2026 13:06:57
CHANDI, Harnaut, Bihar
नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो शादियों के विवाद ने एक महिला और उसकी मासूम बच्ची की जान ले ली। यह मामला रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान पतुआना गांव निवासी मालो देवी और उनकी 6 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मालो देवी की शादी वर्ष 2017 में रामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद पिंटू कुमार ने मालो देवी की छोटी बहन रुसी कुमारी, जो उसकी साली भी लगती है, से दूसरी शादी कर ली। परिवार का आरोप है कि पिंटू कुमार ने रुसी कुमारी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया और उससे विवाह कर लिया। इस दूसरी शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में गहरी दरार आ गई। आरोप है कि इसके बाद पिंटू कुमार और उसके ससुराल पक्ष के लोग मालो देवी के साथ लगातार मारपीट करते थे और उसे ससुराल में रहने नहीं दिया जाता था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही मालो देवी और उसकी बच्ची प्रिया कुमारी को जहर देकर हत्या की है। परिवार वाले इसे मर्डर मान रहे हैं क्योंकि परिवार वालों ने पति पर मुकदमा किया था और इस मुकदमे को वापस लेने की धमकी ससुराल वालों द्वारा दिया जा रहा था। फिलहाल इस मामले में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रहुई थाना पुलिस प्रथम दृष्टि में इस घटना को आत्महत्या मान रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowJan 29, 2026 14:19:140
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 29, 2026 14:18:540
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowJan 29, 2026 14:18:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 29, 2026 14:18:030
Report
VKVishal Kumar
FollowJan 29, 2026 14:17:500
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 29, 2026 14:16:270
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 29, 2026 14:16:140
Report
0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowJan 29, 2026 14:16:010
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 29, 2026 14:15:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 29, 2026 14:15:340
Report