842002
मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन में यूट्यूबर गौरव कुशवाहा का शव बरामद किया गया था। मृतक की मां ने गांव के कुछ लोगों पर जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा है। डॉग स्क्वायड और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयसिंहनगर में तीन से साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद: दो आरोपी हिरासत में
Shahdol, Madhya Pradesh:जयसिंहनगर में बड़ी कार्रवाई, साढ़े तीन क्विंटल से अधिक गांजा बरामद शहडोल-जयसिंहनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से साढ़े तीन क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार में बोरियों के अंदर पैकेट बनाकर गांजे کی खेप ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि जनकपुर रोड बाईपास के पास डीजल समाप्त हो जाने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली और कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान साढ़े तीन क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच जारी है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
नितिन नबीन: धामी मॉडल उत्तराखंड चुनाव की कुंजी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के राज्य ब्यूरो प्रमुखों के साथ अनौपचारिक चाय वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जीतने के लिए न तो असम मॉडल और न ही बंगाल मॉडल प्रासंगिक है बल्कि "धामी मॉडल" ही सबसे उपयुक्त और प्रभावी दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा देवभूमि (देवताओं की भूमि) की परंपराओं और मूल्यों के अनुरूप किए गए कार्य राज्य में पार्टी की लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा कौन सा मॉडल अपनाएगी - असम या बंगाल - तो नितिन नबीन ने जवाब दिया कि उत्तराखंड को किसी बाहरी मॉडल की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "धामी मॉडल" राज्य के लिए सबसे उपयुक्त और सटीक ढांचा है।0
0
Report
नोएडा सेक्टर 16 कार बाजार में अतिक्रमण हटते ही यातायात में सुधार, अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान में सेक्टर 16 कार बाजार मार्केट क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणों को हटाकर यातायात जाम को कम करने और निवासियों द्वारा सामना की जा रही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। मनीषा सिंह कहती हैं, "...सेक्टर 16 कार बाजार क्षेत्र के निवासियों को अतिक्रमण के कारण लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नोएडा पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने क्षेत्र को खाली कराया। नोटिस जारी किए गए और अतिक्रमण कम करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए विभिन्न स्थानों पर अभियान जारी रहेगा। 8-10 वाहनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अवैध रूप से पार्क किए गए सभी वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को भी नोटिस जारी किए गए। यह अभियान विभिन्न स्थानों पर इसी तरह की कार्रवाई के साथ जारी रहेगा।"0
0
Report
Advertisement
खाद की कमी पर किसान उग्र प्रदर्शन, चारोधाम चौक में चक्का जाम
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग खाद की कमी को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन एन एच 130 सी पाण्डुका के चारोधाम चौक में चक्का जाम 22 गांव केसैकड़ो किसान इस प्रदर्शन में शामिल समय पर सही मात्रा में खाद दिलाने और खाद की काला बाजारी रोकने की कर रहे मांग मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद0
0
Report
सीवान में चाय व्यवसायी राजन गुप्ता की मौत, तेज रफ्तार कार से टक्कर
Siwan, Bihar:सीवान में सड़क हादसे में एक प्रसिद्ध चाय व्यवसायी राजन गुप्ता की मौत हो गई है। देर रात दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे राजन गुप्ता को एक तेज रफ्तार महाराष्ट्र नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी मोड़ के पास की है। मृतक राजन गुप्ता अयोध्यापुरी के ही रहने वाले थे, जो की सीवान मंडल कारा जेल के सामने चाय दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि राजन गुप्ता बीती रात देर रात अपनी चाय की दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।0
0
Report
बेगूसराय में नाबालिग से गैंगरेप: पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी बेगूसराय के मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत में मॉर्निंग वॉक करने के दौरान एक नाबालिक लड़की को दो युवक के द्वारा जबरन कार में बैठ कर ले गया और रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चले कि मंसूरचक थाना क्षेत्र में 21 मई की सुबह करीब 3 बजे छात्रा अपने एक दोस्त के साथ सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक कार में सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में छात्रा को जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाश छात्रा को भट्ठा चौक स्थित सब्जी गद्दी के पीछे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने पिता के घर लौटने पर 24 मई को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मंसूरचक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता के परिजनों ने हवासपुर निवासी हरेराम महतो के पुत्र सुशील कुमार उर्फ नटवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई आल्टो कार भी आरोपी के नाम से बताई जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया और तकनीकी जांच के आधार पर घटना में प्रयुक्त आल्टो कार को जब्त कर लिया। साथ ही कार चालक संदीप महतो और सुनील महतो उर्फ नटवरलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और बेगूसराय एसपी मनीष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था और पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया है कि 21 मई को एक छात्रा के साथ कर में जबरन खींच के ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में कर चालक एवं मुख्य आरोपी सुशील महतो उर्फ नेटवर्क लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के व्यापार विहार में तेल गोदाम में आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।व्यापार विहार के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।फायर ब्रिगेड की मशक्कत जारी, लाखों के नुकसान की आशंका.....बิลासपुर।शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में एक तेल गोदाम में लगी भीषण आग ने इलाके में दहशत फैला दी। गोदाम में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं के गुबार आसमान में छा गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है। प्रारंभिक तौर पर लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है...0
0
Report
ईंधन संकट के बीच दामोदर राउत ने ट्रेन से समस्तीपुर पहुँचे
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ट्रेन का सफ़र कर पटना से पहुँचे समस्तीपुर. जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक में होंगे शामिल. ईरान - अमेरिका युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का पालन करते हुए बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह समस्तीपुर के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक में शामिल होने के लिए ट्रेन का सफ़र कर पटना से पहुँचे समस्तीपुर. दानापुर - जयनगर इंटरसिटी एक्स्प्रेस से समस्तीपुर स्टेशन पहुँचने पर समस्तीपुर से जेडीयू विधायक अश्वमेघ देवी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो अपील किया है उनके अपील का पालन कर रहे हैं. ईरान और अमेरिका युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीजल, पेट्रोल और ऊर्जा में जो दिक्कतें आ रही है. इन वजहों से बिहार के मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने कोशिश किया है. कैसे इंधन का बचाव किया जाए. इन्हीं वजह से हमने निर्णय लिया समस्तीपुर में प्रभारी मंत्री के रूप में पिछली बार भी आया था. लेकिन इस बार ट्रेन से सफर करने का निर्णय लिया और पटना से आने में सुविधा भी है. आर्थिक संकटों को देखते हुए ईंधनों में कमी लाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं.0
0
Report
दानापुर में विवाहिता की हत्या: पति-देवर ने गला दबाकर मार डाला, शव झाड़ियों में फैंका
Danapur, Bihar:दानापुर थाना क्षेत्र के न्यू प्रगति नगर खड़ंजा रोड मेनपुरा में जूली सिंह नाम की विवाहिता को लगातार इस लिए पड़तरित किया जा रहा था की उसने एक बच्ची को जन्मदिन दिया और अंततः बेटी पैदा करने का ताना देकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया और उसके शव को ठिकाना लगाने के लिए भोजपुरी ले गए और वहां झाड़ी में फेक दिया, जिसमें मुजफ्फरपुर में रेलवे में कार्यरत उसका लोको पायलेट पति मनोरंजन सिंह, पिता नागेश्वर सिंह, माँ सुधा देवी, भाई चितरंजन सिंह सामिल है. यह बाते सोनपुर सारण के दामोदरपुर गाँव के रहनेवाले उसके दरोगा पिता रंजीत कुमार सिंह का कहना है उनका यह भी कहना है की उसकी की हत्या के बाद की तस्वीर cctv में कैद है जिसमें ससुराल वाले मृत पड़ी उनकी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहे है. उसके बाद ही उसे भोजपुरी के इलाके में झाफी में फेक दिया गया और तब से सासुराल वाले फरार है. उनकी नातिन जनवी भी नहीं मिली जिसकी भी हत्या का आशंका जाहिर किया है. इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही बताया है की 15 दिन के बाद भी बढ़िया से इसकी इन्क्वारी क्यों नहीं किया गया. सनसनीखेज मामले में आरोप है कि लोको पायलट पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को फांसी पर लटका आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए झाड़ी में फेंक दिया गया. मृतका का ससुराल पक्ष मूल रूप से आरा जिले के अजीमाबाद की रहनेवाले हैं। मृतका के पिता ने बताया कि वर्ष 2017 में जुली की शादी हिंदू रीति-रिवाज से मनोरंजन सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उनकी बेटी को बेटा पैदा नहीं किये जाने पर पड़तरित किया जाता था । आरोप है कि पति अक्सर मारपीट करता था। बेटा के लिए एक बार अबोर्शन बजी कराया गया तब से पादतरना और बढ़ गई. परिजनों के अनुसार 11 मई सोमवार की सुबह पति मनोरंजन सिंह और देवर चितरंजन सिंह ने जुली के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ड्यूटी पर चला गया, लेकिन दोपहर में लौटकर फिर भाई के साथ मिलकर जुली की बेरहमी से पिटाई की और दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को पंखे के हुक से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया। घटना को छिपाने के लिए आरोपी शव को आरा के सिन्हा घाट गंगा नदी में फेंकने ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की भनक लगने पर शव को सिन्हा घाट के पास झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों और पुलिस ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद झाड़ी से शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा था जिसका रिपोर्ट भी अभी पुलिस को नहीं मिला है. Aspir शिवम् धाकड़ ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति मनोरंजन सिंह, देवर चितरंजन सिंह समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. लेकि 15 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी तक जाँच प्रक्रिया अधूरा ही है. जबकि शव को ले जाते CCTV भी मिला है.0
0
Report
Advertisement
आगरा में तेज आंधी-बारिश से दो की मौत, कई जगह पेड़ गिरे, यातायात बाधित
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग तेज आंधी और बारिश बनी आफत, आगरा में दो लोगों की मौत, बैप्टिस्ट स्कूल के पास पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल, पिनाहट क्षेत्र में दीवार गिरने से महिला की मौत, पति घायल, ईधौन गांव में मकान पर नीम का पेड़ गिरने से पांच लोग घायल, निबोहरा क्षेत्र में बाइक सवार पर पेड़ गिरने से युवक घायल, न्यू आगरा में इमारत की छत पर लगा टॉवर उड़कर मकान पर गिरा, छत क्षतिग्रस्त, जिलेभर में 18 स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना, यातायात प्रभावित, पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य0
0
Report
देहरादून के बूथ बैठक में मन की बात से समाज सेवा की प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: देहरादून के गढ़ी कैंट में दुर्गामल मंडल की बूथ कमेटी 138 की मीटिंग में BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने कहा, "मन की बात के ज़रिए हमें देश भर के ऐसे लोगों के बारे में सुनने को मिलता है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से समाज की सेवा की, और बिना लाइमलाइट में आए अपना काम करते रहे। ऐसे लोग फेम नहीं चाहते बल्कि अपने काम से समाज में बदलाव चाहते हैं। PM की कोशिशों से ऐसे लोगों को एक प्लेटफॉर्म मिलता है और लोग ऐसी पर्सनैलिटी को जान पाते हैं..."0
0
Report
डूंगरपुर मिड-डे मील टेंडर: एक प्रमाण पत्र से दो फर्मों ने पात्रता हासिल की
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- मिड-डे मील परिवहन टेंडर में नियमों की अनदेखी, एक ही कार्य प्रमाण पत्र दो अलग-अलग फर्मों ने किया पेश, शिकायत के बाद भी आधे घंटे में जारी हुआ वर्क ऑर्डर डूंगरपुर रसद विभाग की ओर से 17 अप्रैल को मिड डे मिल परिवहन को लेकर टेंडर आमंत्रित किए गए। टेंडर में 6 फर्मों ने हिस्सा लिया। 28 अप्रैल को टेंडर की तकनीकी निविदा खोली गई जिसमें उपापन समिति ने निवेदिता ट्रेडर्स, गजानन ट्रांसपोर्ट और डूंगरपुर केवीएसएस को पात्र घोषित किया। 18 मई को निवेदिता ट्रेडर्स ने गजानन ट्रांसपोर्ट तथा डूंगरपुर केवीएसएस द्वारा दिए गए अनुभव प्रमाण पत्रों पर आपत्ति दर्ज करवाई। एक ही काम के दो अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर दो अलग-अलग फर्मों ने तकनीकी के पात्रता दावे किए। RTPP नियम-2012 और नियम-2013 के अनुसार एक कार्य के अनुभव प्रमाण पत्र एक साथ दो स्वतंत्र फर्मों द्वारा उपयोग नहीं किया जा सकता। यह संयुक्त उपक्रम होने पर ही संभव है। नियमों के अनुसार टेंडर की शर्त संख्या 31 के अनुसार कार्य को किसी तीसरे पक्ष को सब-लेट करना पूर्णतः प्रतिबंधित था; फिर भी मूल कार्य को किसी अन्य फर्म को सौंपने की बात सामने आई। तकनीकी मूल्यांकन के दौरान दस्तावेजों की गहन जाँच होनी चाहिए थी, परन्तु दोनों फर्में तकनीकी रूप से पात्र घोषित हो गईं। 27 मई को वित्तीय निविदा खुली और महज आधे घंटे में संबंधित फर्म के पक्ष में वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर व जिला रसद अधिकारी से जांच की मांग की। डीएसओ ने कहा कि शिकायत की गहन जाँच होगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी. अब यह मामला विभागीय जांच के दायरे में है और रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट होगा कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
पूनच में SK ब्रिज के पास लाइव शेल: सुरक्षा बल सतर्क, इलाके में चौकसी
Jammu, Live Shell Recovered Near SK Bridge in Poonch City, BDS Team Rushed to Spot Panic gripped the area near SK Bridge in Poonch city after a live shell was reportedly recovered . Soon after receiving information, police and security agencies rushed to the spot and cordoned off the area as a precautionary measure. Suspicious explosive object was noticed by locals, who immediately informed the authorities. A Bomb Disposal Squad (BDS) was subsequently rushed to the location to assess the situation and safely defuse the shell. Officials have advised residents to stay away from the area until the disposal process is completed. Security personnel have launched necessary safety measures to prevent any untoward incident. Further details are awaited. Similar recoveries of unexploded shells have been reported in border districts of Jammu and Kashmir in the past, prompting swift action by security agencies.0
0
Report
Barish se dhan sangrahan kendra ki vyavasthayein fail, uthav mein der ka maamla
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर अचानक हुई बारिश ने खोली प्रशासन की ब्यवस्थाओ की पोल धान संग्रहण केंद्र में रख रखाव के अभाव में भीग गया कई क्विंटल धान संग्रहण केंद्र में धान के रखरखाव के लिए बकायदा दिया जाता है शासन की ओर से फंड वावजूद इसके केंद्र प्रभारी की लापरवाही से भीग गया धान धान उठाव में देरी की वजह से अभी भी संग्रहण केंद्रों से नहीं हो पाया है धान का उठाव मामला सामने आने के बाद एसडीएम ने कही जांच के बाद कार्यवाही की बात रामानुजगंज जनपद पंचायत के गंभरिया धान संग्रहण केंद्र का मामला0
0
Report
किशोर हत्या: मौर्य बोले, आरोपी कोई भी हो, सजा कानूनी तरीके से
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: गाजियाबाद में किशोर की हत्या मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हत्यारा कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कार्रवाई होती है वो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
