icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीधी जिले के कुसी थाना क्षेत्र की जंगल गुफा में महिला कंकाल मिला

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग:सीधी जिले के कुसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी चौकी के कुन्दौर गांव में जंगल की गुफा से कंबल में लिपटा महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान 15 दिनों से लापता गुड़िया बैega के रूप में की है। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और गुफा में छिपाकर रखा गया था। वहीं महिला का पति बुद्धसेन बैega भी पिछले दो दिनों से गायब बताया जा रहा है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
0
0
Report

रतलाम में विवाह समारोह के दौरान पथराव: 7 युवकों पर केस दर्ज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसके कारण अब पुलिस द्वारा कार्रवाई सामने आई है. पथराव करने वाले 7 युवकों पर केस दर्ज किया गया है. मामला बेगानी शादी में अब्दुला दीवाना कहावत से जुड़ा है. वायरल वीडियो रविवार रात शहर के मोती नगर क्षेत्र का था जिसमें जमकर पथराव होता दिखा. 2 दिन तक शिकायतकर्ता सामने नहीं आए थे. जांच से यह सामने आया कि मोटी नगर क्षेत्र में एक घर पर विवाह समारोह था. इस दौरान आरोपी पक्ष ने जबरन समारोह में शामिल होना शुरू कर दिया और नाचने लगे. जब फरियादी पक्ष ने रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौच की और बाद में मारपीट शुरू कर दी. जब फरियादी पक्ष के लोग इकठ्ठा हुए तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया और मौके से भाग निकले. अब 7 आरोपियों पर केस दर्ज हो गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. रतलाम
0
0
Report
Advertisement

अमर कॉलोनी मामला: राहुल मीणा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अलवर ले जाया गया

Alwar, Rajasthan:दिल्ली के अमर कॉलोनी में आयकर अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा को अलवर पुलिस दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर lाकर अलवर लाई है। अलवर में पहले साथी की पत्नी के साथ दुष्कर्म के बाद वह दिल्ली भाग गया था, जहां उसने आयकर अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या कर दी थी। अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि राहुल मीणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। उसे केस ऑफिसर स्कीम के तहत रखा गया है ताकि त्वरित सुनवाई हो सके। जांच राजगढ़ डिप्टीएसपी मनीषा मीना और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी कर रहे हैं। राजगढ़ गांव का निवासी राहुल मीणा ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और इसके कारण उसने पहले अपने पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पहुंचकर उसने अमर कॉलोनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी की बेटी को निशाना बनाया; पहले दुष्कर्म, फिर हत्या। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था। अब अलवर में दुष्कर्म के मामले के लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।
0
0
Report

बकानी में सड़क भिड़ंत: एक की मौत, पत्नी घायल, चालक गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र के बकानी-भालता रोड पर कुशलपुरा जोड़ के पास आज बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। जानकरी के अनुसार मृतक बालचंद निवासी देवरी अपनी पत्नी प्रेम बाई के साथ बाइक से गांव जा रहा था। इसी दौरान कुशलपुरा जोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था, कि बालचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन घायल महिला को तुरंत बकानी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद मीणा ने बताया कि दूसरी बाइक के चालक राकेश गुर्जर निवासी लोढ़ाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में घाघरा नदी डूबे तीन दोस्त, खोज-दल जुटा

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, नदी में नहाने गए 03 दोस्त घाघरा नदी में डूबे, बहराइच शहर से एक साथ गये घूमने थे तीनों दोस्त, गर्मी से निजात पाने के लिये घाघरा नदी में नहाते समय गहरे पानी में एक साथ डूबे, थाना हरदी इलाके की घटना, पुलिस टीम मौके पर, नदी में डूबे तीनों युवकों की तलाश के लिये मौके पर बुलाई गयी NDRF टीम, स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे, तीनों की पहचान, गोलू जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी टिकोरा मोड़ थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 2..सूरज जायसवाल पुत्र स्वर्गीय शिवपाल जायसवाल उम्र करीब 19 वर्ष निवासी टिकोरा मोड़ थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 3...मोहित यादव पुत्र राजमल यादव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी दहाव बेरनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच के निवासी थे यह तीनों व्यक्ति आज यह तीनों ग्राम कोरहवा मुंसारी थाना हरदी जनपद बहराइच के पास घाघरा नदी में नहाते वक्त डूब गए हैं क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई जा रहा है, तथा डूबे हुए व्यक्तियों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। तथा एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है...
0
0
Report

नारायणपुर में उप मुख्यमंत्री साव व केदार कश्यप का एक दिवसीय प्रवास, 12 करोड़ विकास कार्यों की सौगात

Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वन मंत्री केदार कश्यप एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने जिलेवासियों को लगभग 12 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण हेलीकॉप्टर को ठंडा होने में लगभग तीन घंटे का समय लग गया, जिसके चलते उनके आगमन में विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिले को विकास की नई सौगात देने के साथ-साथ आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास सरकार की प्राथमिकता है। अपने प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने रामकृष्ण मिशन में आयोजित विवेकानंद अंडर-20 नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया。
0
0
Report

आनंद मोहन बोले—जदयू छोड़ने वालों से नहीं डगमगेंगे

Patna, Bihar:पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया है कहा की मैं जो कुछ कहता हूँ, तौल के कहता हूँ, सोच-समझ के कहता हूँ। जो कहता हूँ उसमें फिर बदलने की कोई गुंजाइश नहीं है। बस आप लोग इतना कीजिए कि जो मैं कहूँ, उसको चलाइए। वो जो कट करके लोग चला रहे हैं, बात का बतंगड़ बना रहे हैं, एलसिशियन छोड़ रहे हैं, बातों और सवालों का जवाब नहीं, उसको डाइवर्ट करने की कोशिशें हो रही हैं—उससे आप लोग भी बचिए। ताकि प्रेस एक लोकतंत्र में एक जिम्मेवार स्तंभ है और जो बुनियादी सवाल उठते हैं, उसका जवाब होना चाहिए, उन सवालों का जवाब होना चाहिए, न कि उसको काट-छांट करके डाइवर्ट करके बातें फैलाई जाएं।"
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में कल 25 मस्जिदों में बकरीद नमाज, कुर्बानी और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र खूँटी। जिले के 25 मस्जिदों में कल बकरीद का नमाज अदा होगा और सैकड़ों बकरों की कुर्बानी होगी। खूँटी जिले में कल बकरीद पर्व नमाज अदा करके कुर्बानी देकर मनाया जाएगा। बकरीद के अवसर पर कल प्रात: 6.45 बजे से 8 बजे तक जिले के सभी मस्जिदों में नमाज अदा किया जाएगा। साथ ही ईदगाह में भी नमाज पढ़कर अमन चैन की दुआ मांगी जाएगी। वहीं मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद घरों में आकर बकरे कुर्बानी दी जाएगी। इसके लिए लोग पहले से ही बकरा खरीद चुके हैं और इस प्रकार तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर पुलिस प्रशासन भी खूँटी जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कमर कस ली है। खूँटी जिले भर में सैकड़ों पुलिस बल तैनात किये जाने हैं। जहाँ संवेदनशील क्षेत्र बनने की आशंका है वहाँ-वहाँ फोर्स लगाने के साथ कंट्रोल रूम बनाए गये हैं। इसके लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

पटना के राजीवनगर में प्लॉट विवाद पर गोलीबारी, डॉक्टर घायल

Patna, Bihar:पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-8 में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। डेंटल डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि प्लॉट विवाद में बदमाशों ने उन पर 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली का छर्रा उनके पैर में लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना सबसे पहले दीघा थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गेट नम्बर 95 के पास स्थित पीड़ित डॉक्टर के घर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने फोन पर पीड़ित डॉक्टर रमेश से बातचीत की। डॉक्टर ने बताया कि राजीवनगर इलाके में खरीदे गए प्लॉट को लेकर उन पर हमला किया गया है। पीड़ित डॉक्टर रमेश ने बताया कि वह पेशे से डेंटल डॉक्टर हैं और अपने घर पर ही शोभा डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने हाल ही में राजीवनगर इलाके में एक प्लॉट खरीदा था। जमीन खरीदने के बाद कुछ लोग लगातार उन्हें प्लॉट लेने से मना कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने जमीन की खरीदारी पूरी कर ली। डॉक्टर का आरोप है कि पिछले एक महीने से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। आरोपियों द्वारा रंगदारी की मांग भी की जा रही थी। बुधवार को जब वह अपने प्लॉट पर चारदीवारी का काम करा रहे थे, तभी विरोध करने वाले लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। डॉक्टर के मुताबिक, 3 राउंड गोली चलाई गई, जिसमें एक गोली का छर्रा उनके पैर में लगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है। वहीं, SDPO लॉ एंड ऑर्डर-2 दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारम्भिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विवादित प्लॉट को लेकर पहले से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था और बुधवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

विद्यालय में राष्ट्रगान पर विवाद समाप्त, दो शिक्षकों ने लिखित माफीनामा दिया

Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- विद्यालय में अब नियमित रूप से गाया जा रहा है राष्ट्रीय गीत, दो शिक्षकों से लिया गया माफीनामा बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा इस मामले को लेकर कोई माफी नामा नहीं, होगी कार्रवाई वंदे मातरम को लेकर हुआ था आंशिक रूप से विवाद कटिहार जिला के बरारी विधानसभा से निर्वाचित विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि स्कूलों में इस तरह का कानून का अवहेलना करना जगन्य अपराध है। उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षक हैं उन्हें नौकरी से बर्खास्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए। बुधवार को बरारी प्रखंड में दौरा करते हुए पत्रकारों से कहा कि यह माफिक लायक नहीं है और इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। बताए चले कि कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुरमेला पंचायत के मौलाना चक में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर उत्पन्न विवाद की जांच पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग मामले को शांत करने में जुट गया है। जांच के दौरान दो शिक्षकों की संलिप्तता सामने आने पर उनसे लिखित माफीनामा लिया गया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक अंजुमन एवं अबू तालिब पर वंदे मातरम् गाने का विरोध करने का आरोप लगा था। इस संबंध में विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह को लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि इस घटना से विद्यालय का माहौल प्रभावित हुआ तथा छात्रों के बीच गलत संदेश गया। मामले के तूल पकड़ने के वंदे मातरम् विवाद में दो शिक्षकों ने दी सफाई, जांच के बाद मामला शांत करने में जुटा हुआ है शिक्षा विभाग। बुधवार को प्रभारी बीईओ राजकुमार सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलानाचक पहुंचे और शिक्षकों से बंद कमरे में पूछताछ की। जांच के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दो शिक्षकों की संलिप्तता पाई गई है। दोनों शिक्षकों ने लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने देने का आश्वासन दिया है। बीईओ ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं तथा राष्ट्रगान और वंदे मातरम् नियमित रूप से गाया जा रहा है। इधर, मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति विकसित करने का केंद्र होता है, इसलिए राष्ट्रीय गीत को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए। लोगों ने शिक्षा विभाग से ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाने की मांग की है।
0
0
Report

हरदा नगर पालिका का बुलडोजर एक्शन: अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में नगर पालिका का बुलडोजर एक्शन, कई क्षेत्रों से हटाया अतिक्रमण हरदा। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को हरदा नगर पालिका का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला, जहां प्रशासनिक अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर पालिका की टीम ने स्वामी विवेकानंद क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इसके साथ ही सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन और पशुपालन हॉस्पिटल के आसपास के इलाकों में भी अभियान चलाकर अस्थायी कब्जों और अवैध निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top