icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रींगस के बावड़ी में चोरों ने आधा दर्जन खेतों से नोजल चोरी, किसान चिंतित

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता बावड़ी में चोरों ने मचाया आतंक, आधा दर्जन खेतों से सैंकड़ों नोजल चोरी, सुबह खेतों में आए किसान तो उड़ गए होश, सिंचाई की सीजन में खेतों में हुई चोरी की घटना से किसान चिंतित, रींगस पुलिस को भी दी चोरी की सूचना, बालाजी मंदिर के आसपास स्थित खेतों से चुराए नोजल, किसान झाबर मल भावरिया और सागर मल बाजिया ने दी जानकारी बावड़ी में चोरों का आतंक, आधा दर्जन खेतों से सैकड़ों फव्वारा नोजल चोरी सीकर जिले के रींगस थानांतर्गत बावड़ी गांव में चोरों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरते हुए आधा दर्जन खेतों को निशाना बनाया। अज्ञात चोर बालाजी मंदिर के आसपास स्थित करीब आधा दर्जन खेतों से सिंचाई के काम आने वाले सैकड़ों नोजल चोरी कर ले गए। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो नोजल गायब देखकर उनके होश उड़ गए। किसानों के अनुसार खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए नोजल चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वर्तमान में सिंचाई का सीजन चल रहा है। ऐसे समय में खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी होने की घटना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को अब फसलों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की भी चिंता सता रही है। किसान झाबर मल भावरिया और सागर मल बाजिया ने बताया कि अज्ञात चोर रात के अंधेरे में खेतों में घुसे और अलग-अलग खेतों से सैकड़ों नोजल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर किसानों ने रींगस पुलिस को चोरी की सूचना दी है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। बाइट - 1. झाबर मल भावरिया, पीड़ित किसान 2. सागर मल बाजिया, पीड़ित किसान (गले में तोलिया डाले हुए)
0
0
Report
Advertisement

खाटूश्यामजी नगरपालिका की अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को सम्मानित कर माहौल गरमाया

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता पूनिया ने सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। दिपावली पर्व पर नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने और स्वच्छता अभियान में सराहनीय सहयोग देने पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विनीता पूनिया ने नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग के कर्मवीर योद्धाओं को गर्म कंबल और मिठाई के पैकेट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की साफ़ाहना करते हुए कहा कि धार्मिक नगरी की स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सफाई कर्मचारी ठेकेदार विनोद हरिजन ने कहा कि नगरपालिका बनने के बाद पहली बार किसी पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया है। इस पहल से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक प्रोत्साहन मिला है। साफाई कर्मवीरों की मेहनत का ही परिणाम है कि बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में स्वच्छता का बेहतर संदेश देखने को मिल रहा है। पालिकाध्यक्ष की इस पहल की सफाई कर्मचारियों ने सराहना करते हुए आभार जताया।
0
0
Report

आनंदपुरी में पंचायत चुनाव के बाद मारपीट, बुजुर्ग घायल

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में पंचायत चुनाव के बाद मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि चुनाव में जीतने वाले सरपंच हकर सिंह अपने 20 से अधिक समर्थकों के साथ एक ग्रामीण के घर पहुंचे और वहां जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले घर पर धावा बोला, फिर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान घर में खड़ी दो बाइक में तोड़फोड़ भी की गई। हमले में एक बुजुर्ग के हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। वहीं, मारपीट में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक आरोपों के अनुसार, पीड़ित परिवार द्वारा वोट नहीं देने की आशंका के चलते यह हमला किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर आनंदपुरी थाना पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report

हैरी बॉक्सर के परिवार पर नाम से दबाव, गिरफ्तार के बाद पुलिस से डर

Jaipur, Rajasthan:हैरी बॉक्सर का परिवार है उसके नाम से परेशान,कहा हम तो हरचंदपुर को जानते है नाकी हैरी बॉक्सर को, हमें पुलिस ना करे परेशान, परिजनों ने कहा अगर गिरफ्तार हुआ है तो पुलिस उसको दिलाये अच्छी से अच्छी सजा, उसके नाम का परिवार पर पड़ रहा है बुरा असर, दो छोटे बच्चे पुलिस को देख कर सहम जाते है। इंट्रो:-बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....हरी बॉक्सर कोटपूतली बहरोड जिले के बानसूर तहसील के चतरपुरा गाँव का रहने वाला है उसके पिता किसान हैं वह एक साधारण परिवार से आता है। क्राइम की दुनिया में कदम रखने से पहले वह जयपुर में बॉक्सिंग सीखता था। उस पर जयपुर, अलवर, सीकर, धौलपुर, करौली सहित कई जगहों पर लूट, हत्या का प्रयास और मारपीट के 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन आज जानकारी लगी है हैरी बॉक्सर को अमेरिका में एजेंसियो ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसको भारत कब लाया जायेगा ये समय की बात रहेगी। जी मीडिया आज जीरो ग्राउंड पर जाकर हैरी बॉक्सर जिसका ओर्जिनल नाम हरिचंद जाट है। जहां पहुंच कर परिवार से उसके बारे में जाना तो पाया की पूरा परिवार उसके नाम से प्रताड़ित है। परिजनों का कहना करीब पांच साल पहले परिवार का इनका सम्पर्क टूट गया था और परिवार ने उसे बेदखल कर दिया था। लेकिन राजस्थान पुलिस सहित अन्य राज्यों की पुलिस घर परिवार के लोगो को बराबर ट्रॉचर करती रहती है जबकी परिवार का किसी प्रकार का दोष नहीं है खुद परिवार के लोगो ने जी मीडिया को अपनी परेशानी बताई। जबकी परिवार के लोगो ने कहा अच्छा रहा वह गिरफ्तार हों गया अब कम से कम हमें परेशान नहीं किया जायेगा। जी मीडिया में माध्यम से परिवार ने गुहार लगाई है। उसके नाम से हमें पुलिस परेशान ना करे.....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top