icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ललितपुर में पांच हत्यारोपियों ने बीफार्मा छात्र की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में एक शराब की दुकान के सामने एक 25 वर्षीय बीफार्मा के छात्र की 5 हत्यारोपियों ने मिलकर पत्थरों से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी । छात्र की सरेआम निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई । हत्यारोपियों घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये । हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और टीम शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है । बताया जा रहा है कि पहलवान गुरुद्दीन महाविद्यालय में बीफार्मा में पढ़ने वाले 25 वर्षीय भूपेंद्र अहिरवार पर 5 हत्यारोपियों द्वारा हमला कर दिया । जिनसे बचने के लिये घायल भूपेंद्र भागता हुआ सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में स्थित एक शराब की दुकान के अंदर घुस गया लेकिन बेखौफ हत्यारोपियों ने छात्र को दुकान के अंदर से बाहर घसीटकर उसको पत्थरों से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। सरेआम हत्या की घटना से इलाके में दहशत फैल गई , वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम और अधिकारी घटना स्थल की जांच करते हुये हत्यारोपियों की तलाश में जुट गये हैं ।
0
0
Report

गंडक नदी के तटबंध में आई दरार, बढ़ सकता है संकट...

RRajivFollow12m ago
Mainpura, Bihar:बगहा के निकट गंडक नदी का जल स्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल 90.90 मीटर को पार कर लगभग 35 सेमी. ऊपर चले जाने के कारण पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के खैरतवा गांव में गंडक नदी के बाएं, चंपारण तटबंध के 4.00 किमी पर 10 मीटर लंबाई में अचानक धसान से एक minor Breach हो गया है। पानी खेतों में फ़ैल रहा है और चंपारण तटबंध के 9.50 किमी पर पुनः गंडक नदी में मिल जाएगा। इस टूटान के कारण बगहा-1 प्रखंड के अगस्तिया, खैरटवा एवं चन्द्रपुर ग्रामों के निचले इलाकों में पानी का फैलाव होने तथा सम्पर्कता प्रभावित होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 तीन किमी की दूरी पर है, परंतु वह बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि उस क्षेत्र में गंडक नदी में प्रवाह तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग की टीम स्थल पर पहुँच गई है और तटबंध मरम्मती का प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण द्वारा भी आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सांगोद के मंडीता गांव में बिज्जू मकान में घुसा, वनकर्मी को काट लिया; रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया

Kota, Rajasthan:सांगोद के मंडीता गांव में मकान में घुसा बिज्जू, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी को काटा, मची अफरा-तफरी गांव में दहशत, सांगोद (कोटा) उपखंड के मंडीता गांव में बीते 4-5 दिनों से घूम रहा बिज्जू सोमवार देर रात को रिहायशी मकान में घुसा, जिससे ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, भाजपा नेता दीपक नागर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी हितेश शर्मा और प्रताप सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद बिज्जू पर काबू पाया। रेस्क्यू के दौरान बिज्जू ने एक वनकर्मी के हाथ पर काट लिया। कर्मचारी ने बमुश्किल हाथ छुड़ाया, जिसके बाद टीम ने बिज्जू को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
0
0
Report

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट फ्रॉड: SP ने गिरफ्तारी और फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: SP निहारिका तोमर ने कहा, श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में विगत वर्षों में देखने को मिला कि लोगों के साथ हेली टिकट फ्रॉड किया जा रहा है। हमारे द्वारा इस यात्रा से पहले ही एक सेल का गठन किया गया था जो लगातार हेली टिकट फ्रॉड के विरुद्ध काम कर रहे हैं और अभी तक इस टीम द्वारा लगभग 650-700 फर्जी प्लेटफॉर्म्स के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कई अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं। अगस्त में CM हेल्पलाइन 1905 पर महाराष्ट्र से एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता करण गुजवाल ने बताया था कि उनके साथ 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है... इसमें त्वरित संज्ञान लिया गया... हमने राहुल थापा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तारी किया है। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और बैंक संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी इसमें प्रकाश में आए हैं। उनकी भूमिका पर हमारे द्वारा अभी विवेचना की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर हमारे द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

SDRF की देवदूत टीम: बाढ़ में फंसे ढाई सौ लोग सुरक्षित बच निकले

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां SDRF की टीम बाढ़ पीड़ितों के बीच देवदूत बनकर उतरी है। जरलपुर खुटवनिया वार्ड नंबर 13 में SDRF की टीम फ़रिश्ता बनकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची। करीब एक बोट से ढाई सौ लोगों का SDRF ने सफल रेस्क्यू किया। बाढ़ में फंसे एक मरीज और शिशु का सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जरलपुर खुटवानिया में दो दिन से फंसे ट्रैक्टर पर दर्जनों लोगों का टीम ने सफल रेस्क्यू कर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया। एक दर्जन महिलाएं बच्चों सहित दो दिन से बिना खाना खाये बाढ़ के बीच एक ट्रैक्टर पर फंस शरण ली थी; आज SDRF की टीम ने उनका सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। महिलाओं ने टीम को धन्यवाद दिया। महिलाओं ने बताया कि दो दिन से बिना खाना खाये फंसी थीं; पानी अचानक बढ़ गया और निकलना मुश्किल हो गया था। जिंदगी जैसी उम्मीद छोड़ दी थी; ऐसे में फरिश्ता बनकर SDRF टीम पहुंच कर बचा लिया। SDRF के जवानों ने बताया कि सिर्फ एक बोट से लगभग ढाई सौ लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया जिसमें दो मरीज थे जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। महिलाओं सहित बुजुर्ग बच्चे जानवर सभी का सफल रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया गया। ग्राउंड जीरो जायजा लिया।
0
0
Report

FBI ने गोल्डी बराड़ को 10 वांटेड में दर्ज किया, 1 मिलियन डॉलर इनाम

Noida, Uttar Pradesh:एक अहम घटनाक्रम में, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने मंगलवार को भगोड़े गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है, को अपनी 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की लिस्ट में शामिल किया। साथ ही, उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की। FBI के नोटिस के अनुसार, सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप के नॉर्थ अमेरिकन लीडर के तौर पर उसकी भूमिका के लिए वांटेड घोषित किया गया है। इस ग्रुप का संबंध अमेरिका और कनाडा में हुए कई हिंसक अपराधों से बताया जाता है.
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ जवान की तत्परता से महिला की जान बची

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से बची महिला की जान, ट्रेन पर चढ़ते समय महिला का पैर फिसला तो आरपीएफ जवान ने ट्रैक पर जाने से बचाया, आरपीएफ जवान की तत्परता के चलते महिला को ट्रैक पर जाने बचाया गया, सीसीटीवी कैमरे में महिला को जंक्शन पर बचाने की घटना हुई कैद। NCR के ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से प्रयागराज जंक्शन पर एक महिला यात्री की जान बचाई गई। घटना 27 सितम्बर 2026 की है, जब गाड़ी संख्या 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-01 से प्रस्थान कर रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय गिर गई। प्लेटफार्म पर ड्यूटी में तैनात स्टॉफ द्वारा तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान स्टाफ की नजर पड़ी कि एक अन्य महिला यात्री ट्रेन के नीचे चली गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ द्वितीय बटालियन के ASI महेश कुमार हरितवाल, आरक्षक प्रवेश कुमार एवं आरक्षक बसंत ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद जवानों ने अदम्य साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन के नीचे गई महिला यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। यह पूरी कार्रवाई 22:11 बजे से 22:16 बजे तक, मात्र 05 मिनट में पूरी की गई। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरपीएफ के जवानों ने किस तरह से अदम्य साहस दिखाते हुए महिला यात्री को बचाने का कार्य कर रहें हैं।
0
0
Report

खरगोन के अंजुमन नगर में दो समुदायों के बीच मारपीट, 10 घायल

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के अंजुमन नगर में आपसी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट. विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर किया जमकर पथराव. पथराव में 10 लोग घायल, घायलो को जिला अस्पताल में कराया भर्ती. सभी की हालत स्थिर, उपचार जारी. विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर जमा भीड़ को मुनादी कर हटाया. स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कराया ऐलान. दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी. कोतवाली थाना क्षेत्र के रात्रि में अंजुमन नगर की घटना।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top