सिपाही भर्ती के लिए आए परीक्षार्थियों ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों पर जमाया कब्जा
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की भारी भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी। इस कारण से ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई, जिससे यात्री परेशान हो गए। कई परीक्षार्थी ट्रेन की बोगियों में लटक कर यात्रा करते नजर आए। जंक्शन पर अचानक उमड़ी भीड़ के कारण प्लेटफार्म पर जाम की स्थिति बन गई। परीक्षार्थियों ने सीट नहीं मिलने पर ट्रेन के खिड़कियों से प्रवेश किया और बोगियों में लटक कर यात्रा की। जंक्शन पर भीड़ के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।