icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
842001
KUKumar Uttam Follow17 Sept 2024, 09:39 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में रेंजर हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में रेंजर प्रतापसिंह चूण्डावत हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छोटीसादड़ी पुलिस ने आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पुत्र चांदमल बावरी निवासी धामनिया रोड को घोसुंडी के जंगल से पकड़ा। पुलिस ने मामले में अवैध खनन में इस्तेमाल जेसीबी और डंपर भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर की रात सुक्कड़ मोहनपुरा तलाई के पास अवैध खनन की सूचना पर रेंजर प्रतापसिंह चूण्डावत वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से अवैध खनन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन करने वालों ने कथित तौर पर गाली-गलौच और धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई। इसी दौरान मिट्टी से भरा एक डंपर मौके से भाग निकला। रेंजर प्रतापसिंह ने डंपर का पीछा किया और घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर उसे रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने रेंजर के ऊपर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डंपर का पता लगाया और उसे जंगल से जब्त किया। इसके बाद मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को कन्हैयालाल उर्फ कान्हा को घोसुंडी जंगल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।
0
0
Report

तरंग शक्ति 2026: जोधपुर में बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास, एफ-35ए पहली बार भाग लेगा

Jodhpur, Rajasthan:जो़धपुर। भारतीय वायु सेना का बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास तरंग शक्ति 2026 जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें आठ देश अपने एयरक्राफ्ट एसेट्स के साथ शामिल होंगे। 32 देश आब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। युद्ध अभ्यास के दौरान 10 अक्टूबर को विभिन्न देशों की सेना के एयरचीफ जोधपुर पहुंचेंगे और भारतीय वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह के साथ तेजस में शार्टी लेंगे। इस दौरान अन्य देशों की लड़ाकू विमान भी विभिन्न परफॉर्मेंस में साथ में फ्लाई करेंगे। युद्धाभ्यास के अंतिम दिन आम जनता के लिए भी जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन प्रदर्शनी के तौर पर खुला रह सकता है, जिसमें आम लोग भी एयर एसेट्स देख सकेंगे। तरंग शक्ति 2026 में अमेरिकी वायुसेना का एफ 35ए पांचवीं पीढ़ी का स्टोल्थ लड़ाकू विमान पहली बार भारतीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगा। अमेरिकी एयरफोर्स ने भारत को एफ 35 ए भेजने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। भारत स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट पर काम कर रहा है ऐसे में एफ 35ए की मौजूदगी भारतीय वायु सेना के लिए पांचवीं पीढ़ी के प्लेटफार्म के साथ ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी समझने का मौका देगी। भारतीय वायु सेना के ये एसेट्स होंगे शामिल: सुखोई-30, रफाल, मिग-29, जगुआर, तेजस, मिराज-2000; एलसीएच प्रचंड, ALH रूद्र, MÍ-35, MI-17 हेलीकॉप्टर के अलावा ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-130, री-फ्यूलिंग एयरक्राफ्ट IL-78 और अवॉक्स। ये देश ऑब्जर्वर के तौर पर आएंगे: अल्जीरिया, आर्मेनिया, ब्राजील, कंबोडिया, कनाडा, साइप्रस, मिश्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, इटली, आइवरी कोस्ट, जापान, केन्या, किगिंस्तान, लाओस, मलयेशिया, मालदीव, मेक्सिको, मॉरक्को, मोजाम्बिक, नेपाल, न्यूज़ीलैंड और नाइजीरिया। ये देश होंगे शामिल: अमरीका- एफ 35ए, KC-135 एयरक्राफ्ट, जर्मनी A-400M एयरक्राफ्ट, फ्रांस रफाल A-400M MRTT एयरक्राफ्ट, ऑस्ट्रेलिया E-130J एयरक्राफ्ट, यूएई F-16, G6000 एयरक्राफ्ट, श्रीलंका KingAir 3600 ER एयरक्राफ्ट, बांग्लादेश C-130J एयरक्राफ्ट。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा सड़क हादसे में JP कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल विनय यादव की मौत

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के बनकसिया गाँव के रहने वाले जेपी कॉन्वेंट स्कूल प्रिंसिपल 38 वर्षीय विनय कुमार यादव की सड़क हादसे में इलाज के दौरान 2 दिन बाद आज शुक्रवार को मौत हो गई है। 23 सितम्बर अपने विद्यालय के काम से विनय कुमार यादव मनकापुर थाना क्षेत्र की मछली बाजार गए थे. वहां से वापस लौटते समय 23 सितम्बर दोपहर 1.57 बजे मछली बाजार पुलिस चौकी के सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने के बाद घायल हो गए थे। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 2 दिन के इलाज के बाद गोण्डा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। मछली बाजार पुलिस चौकी के पास हुए सड़क हादसे की घटना चौकी के भीतर लगे CCTV कैमरे में कैद है, वीडियो सामने आया है। CCTV में देखा जा सकता है कि विनय कुमार यादव अपनी पल्सर से मोतीगंज की तरफ आ रहे थे और मनकापुर से मछली बाजार की तरफ जा रही बाइक की टक्कर से सामने से टकरा गई। मृतक विनय कुमार यादव JP कान्वेंट स्कूल संचालित करते थे, पत्नी बिंदु रानी प्रबंधक हैं और विनय कुमार यादव प्रिंसिपल थे. उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं: 14 वर्षीय पलक यादव, 7 वर्षीय प्रियांशु यादव और 2 वर्षीय वैभव यादव। दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों के सिर से पिता का साया उठ गया। मनकापुर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई बलराम ने बताया कि वे स्कूल चलाते थे और 23 तारीख को सुबह मछली बाजार गए थे; लौटते समय 1.57 बजे हादसा हुआ था।
0
0
Report

गाजीपुर लंका मैदान में तीन दिनी स्वास्थ्य मेले में 17 हजार से अधिक पंजीकरण

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर लंका मैदान में स्वास्थ्य मेले का महाकुंभ, 17 हजार रजिस्ट्रेशन पार, कल डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शुभारंभ गाजीपुर में 26 से 28 सितंबर तक लगेगा भव्य स्वास्थ्य मेला, तैयारियां पूरी देश के 14 ख्यातिप्राप्त चिकित्सक तीन दिनों तक मरीजों को देंगे परामर्श व उपचार अब तक 17 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, भारी उत्साह पहले और दूसरे दिन का निर्धारित रजिस्ट्रेशन लक्ष्य हुआ पूरा 28 सितंबर के लिए भी तेजी से हो रहे पंजीकरण, लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद बड़ी संख्या में ऑन-द-स्पॉट मरीजों के पहुंचने की संभावना, प्रशासन अलर्ट सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पुलिस, मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात गाजीपुर के लंका मैदान में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे भव्य स्वास्थ्य मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। देश के 14 नामचीन चिकित्सकों की मौजूदगी वाले इस स्वास्थ्य महाकुंभ के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजेपी युवा नेता एवं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा ने बताया कि मेले के पहले और दूसरे दिन की निर्धारित रजिस्ट्रेशन सीमा पूरी हो चुकी है, जबकि 28 सितंबर के लिए भी तेजी से पंजीकरण हो रहे हैं। अब तक 17 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अभिनव सिन्हा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए भी पहुंच सकते हैं, लेकिन डॉक्टरों की संख्या सीमित होने के कारण सभी को लाभ दिलाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसके बावजूद स्वयंसेवकों की टीम रजिस्ट्रेशन, वेटिंग एरिया, डॉक्टरों से परामर्श, जांच और दवा वितरण तक पूरी व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में जुटी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से यह आयोजन पूरी तरह सफल होगा।     वहीं मेले के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की जा रही हैं ताकि सुरक्षा, व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। फिलहाल  गाजीपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहे इस स्वास्थ्य मेले को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। अब सभी की निगाहें कल होने वाले उद्घाटन और स्वास्थ्य सेवाओं के इस महाअभियान पर टिकी हैं। बाइट- अभिनव सिन्हा- बीजेपी युवा नेता व पुत्र मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम, गाजीपुर
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर निशाना, किसानों-युवाओं की परेशानियाँ उजागर

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के लाडवा में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कुरूक्षेत्र :लाडवा-पिपली मार्ग स्थित एक निजी पैलेस में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं लाडवा के पूर्व विधायक मेवा सिंह ने किया। कार्यक्रम में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया。 दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, व्यापारी और युवा समेत हर वर्ग परेशान है। उन्होंने धान की खरीद और किसानों को मिल रहे भाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय धान जहाज में जाता था, जबकि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज में धान ब्याज में जा रहा है। हुड्डा ने व्यापारियों की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतیاں लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व विधायक मेवा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद लाडवा में पिछले करीब दो वर्षों में कोई बड़ा विकास कार्य धरातल पर नहीं आया। उन्होंने कहा कि लाडवा के बाईपास की घोषणा के बावजूद अभी तक जमीन पर काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र की बदहाल सड़कों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को भी उन्होंने उठाया। सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्पीच बाइट : दीपेंद्र हुड्डा सांसद स्पीच बाइट: अशोक अरोड़ा विधायक थानेसर स्पीच बाइट : पूर्व विधायक मेवा सिंह
0
0
Report

नौगांवां सादात की फल दुकान के पास विशाल अजगर पकड़ा गया; वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर रखा

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के कस्बा नौगावां सादात के मोहल्ला खेड़ी का मोड़ पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फल विक्रेता की दुकान में रखी फलों की पेटियों के बीच अजगर सांप दिखाई दिया। बताया गया कि बलवार, बबन और एहसान की साझेदारी में फल की दुकान संचालित होती है। दुकान पर फलों की पेटियाँ रखी थीं। फल निकालने के लिए जैसे ही दुकानदार ने एक पेटी उठाई, उसके नीचे अजगर को देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और सांप को देखकर घबरा गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हिम्मत जुटाकर लोगों ने अजगर को प्लास्टिक के कट्टे में सुरक्षित पकड़ा और थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई.
0
0
Report
Advertisement

अमरौहा के धनौरा में दबंगों की मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस कार्रवाई

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के धनौरा नगर स्थित शेरपुर चुंगी पर दबंगों का तांडव! ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौजूदगी में मारपीट, वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के धनौरा नगर स्थित शेरपुर चुंगी पर दबंगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मौके पर जमकर मारपीट हुई। घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बावजूद विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में हाथापाई होती रही। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। मारपीट की पूरी घटना किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिसviral वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

कालू सैय्यद दरगाह में दो पक्षों की मारपीट, वीडियो वायरल

Jaspur, Uttarakhand:कालू सैय्यद दरगाह जसपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई; लात-घूंसे चले. मौके पर महिलाएं मौजूद रहीं. किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जसपुर स्थित कालू सैय्यद दरगाह पर हर बृहस्पतिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं. उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग प्रसाद चढ़ाने और जियारत करने आते हैं. दरगाह परिसर में किसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो विवाद और मारपीट में बदल गई; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

भिवंडी में विष्णु के दशावतार के साथ एकात्मता राज की विसर्जन मिरवणूक धमाकेदार

Thane, Maharashtra:भिवंडी - एकात्मतेचा राजाची विसर्जनाची भव्य दिव्य मिरवणूक, सांस्कृतिक कार्यक्रमाबरोबरच विष्णूचे दशावतार रूप ठरले आकर्षणाचा केंद्रबिंदू... भिवंडीतील धामणकर नाका मित्रमंडळाच्या एकात्मतेचा राजाची विसर्जनाची भव्य दिव्य मिरवणूक काढण्यात आली. दहा दिवस विराजमान झाल्यानंतर आज अनंत चतुर्दशीच्या दिवशी बाप्पा घरी जायला निघाले, यावेळी काढण्यात आलेल्या मिरवणुकीत सांस्कृतिक कार्यक्रमाबरोबरच भगवान श्री विष्णूचे दशावतारी रूप विशेष आकर्षणाचा बिंदू ठरले. यंदाच्या मिरवणुकीचे मुख्य आकर्षण ठरले ते भगवान श्री विष्णूच्या दशावताराचे जिवंत चलचित्र. मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध आणि कल्की अशा दहा अवतारांच्या वेशभूषेत कलाकार सहभागी झाले होते. यासोबतच यक्षगान शैलीतील मोठे मुखवटे आणि रंगीबेरंगी वेशभूषेने सर्वांचे लक्ष वेधून घेतले. हे सर्व कलाकार स्टेजवर येताच भाविकांनी मोबाईलमध्ये हे क्षण कैद केले. मिरवणुकीत पारंपरिक लेझीम पथकातील महिलांनी मानवी मनोरे रचून कला सादर केली. शेवटी फुलांनी सजवलेल्या भव्य ट्रकवर विराजमान झालेल्या एकात्मतेचा राजाच्या मूर्तीचे दर्शन घेण्यासाठी रस्त्याच्या दुतर्फा भाविकांनी अफाट गर्दी केली होती. एकात्मतेचा राजा च्या जयघोषात संपूर्ण भिवंडी-धामणकर नाका परिसर दुमदुमून गेला होता.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top