842001
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता प्रदुमन कुमार का निधन
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता प्रदुमन कुमार का निधन हो गया। वे उत्तर बिहार प्रांत के प्रथम प्रांत कार्यवाह थे और लगभग 30 वर्षों तक प्रचारक रहे। बालूरघाट निवासी प्रदुमन कुमार ने आरएसएस के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, वे हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद और सीमा जागरण मंच जैसे संगठनों से भी जुड़े रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NH गंगोत्री नेताला में भूस्खलन: एक वाहन फंसा, BRO ने मार्ग खोलते ही राहत
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही बारिश से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला के पहाड़ी से दलदल मिट्टी आने से मार्ग कुछ देर के लिए बंद हो गया था और मार्ग में एक वाहन भी फस गया। BRO ने मार्ग खोला, लेकिन तब तक आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूली बच्चों और मार्ग में आवागमन करने वाले लोगों यात्रियों को करीब एक घंटे से भी ज्यादा देर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला के पास थोड़ी बारिश होने से मार्ग दलदल हो जाता है और घंटों बंद रहता है।0
0
Report
अयोध्या में आज ट्रस्ट की बड़ी बैठक, सभी तैयारी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:बैठक स्थल से वॉकथ्रू अयोध्या में आज एक बड़ी बैठक ट्रस्ट की होने जा रही है जिस पर सभी की निगाहें हैं ।बैठक स्थल पर बैठक की पूरी तैयारी हो चुकी है0
0
Report
रतलाम में चेहल्लुम के लिए प्रशासन सजग, जायरीन के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में स्थित हुसैन टेकरी पर आगामी_days में होने वाले वार्षिक चेहल्लुम आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इस आयोजन में देश-विदेश से लाखों जायरीन पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में एडीएम और एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने हुसैन टेकरी क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर जावरा में इन दिनों शहर काज़ी को लेकर मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच सामाजिक विवाद भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखते हुए एडीएम ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि यह सामाजिक मामला है, लेकिन कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अब नजर इस बात पर रहेगी कि चेहल्लुम से पहले आपसी मतभेद सुलझते हैं या प्रशासन को आगे और हस्तक्षेप करना पड़ता है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में कांग्रेस विधायक प्रदर्शन पर विश्वास सारंग का बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस विधायकों के प्रोटेस्ट पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान कांग्रेस चर्चा से भागती है यूसीसी पर चर्चा के दौरान हंगामा किया गया सदन चर्चा का फोरम है चर्चा करें बाइट विश्वास सारंग, मंत्री0
0
Report
सासाराम के हाईवे हादसे में बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत, दो घायल
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहाँ धौडॉढ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक कार दुर्घटना में बीएससी नर्सिंग के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि देर रात यह सभी छात्र किसी दोस्त के यहाँ पार्टी कर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात के 2:00 बजे के करीब कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें अभिषेक कुमार नामक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। वह शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशिला गांव के रहने वाले गौरी शंकर प्रसाद का पुत्र था तथा शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था। उसकी बहन आकांक्षा ने बताया कि अभिषेक घर में यह कह कर गया था कि वह एक पार्टी में जा रहा है। शाम में फोन किया कि रात में नहीं लौट पाएगा। लेकिन फिर देर रात धौड़ाढ पुलिस ने फोन किया की सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। जबकि अभिषेक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में रखा गया। उसकी उम्र मात्र 19 वर्ष थी।0
0
Report
14वीं जेपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा के कथित गड़बड़ियों पर झारखंड राजनीति गरम, भाजयुमो प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:14वीं जेपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा के कथित गड़बड़ियों पर झारखंड राजनीति गरम, भाजयुमो प्रदर्शन।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर के मत्स्य घोटाले में दो भाइयों को 18 लाख बदले 8 लाख की वाहन
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में आदिवासियों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जी मीडिया इस पूरे मामले का खुलासा कर रही है। जिले के ग्राम शादीपुरा में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो हितग्राहियों को मत्स्य विभाग ने 18 लाख रुपए के इन्सुलेटेड वाहन के बजाए उन्हें 8 लाख की बोलेरो लोडिंग वाहन दे दी। जिला पंचायत ने 16 हितग्राहियों को योजना में लाभ दिए जाने के लिए ग्राम पंचायत को भौतिक सत्यापन करने को कहा तब जाकर ठगी का पता चला। ग्राम पंचायत सचिव ने जब हितग्राहियों के यहां जाकर देखा तो पता चला भोले-भाले आदिवासियों के साथ ठगी हो गई।0
0
Report
भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने गैस भरवाने पहुंचे बुजुर्ग साइकिल सवार की मौत, चालक फरार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार की कहर ने एक शक्स की जान ले ली है। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कपिलदेव चौक के समीप एक बेलगाम ट्रक ने गैस भरवाने जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को रौद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव निवासी मोहम्मद इशुफ अंसारी का 64 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नईम है। वह पेशे से मजदूर थे। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जप्त कर आगे की करवाई में जुट गई है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है।0
0
Report
सोजत क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदी-नालों में तेज बहाव, जल स्त्रोतों की उम्मीद बढ़ी
Pali, Rajasthan:सोजत क्षेत्र में बीती रात झमाझम बारिश का असर, क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों से बहकर आया बरसाती पानी, केलवाद माताजी मंदिर के पास से निकलने वाली नदी में तेज बहाव, बगड़ी की 9 पुलिया नदी तक पहुंचा पानी, क्षेत्र के कई नदी-नालो में बह रहा पानी मंगलवार देर रात से जारी है रिमझिम बारिश, बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलस्रोतों के भरने की बढ़ी उम्मीद।0
0
Report
Advertisement
कोटा के मुकुंदरा हिल्स में पैंथर हत्या: आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में एक पैंथर की शिकारी के फंदे में फंसने से 5 जुलाई को मौत हो गई थी. पैंथर का शव शिकारी फंदे में चंबल नदी की कराइयों के नजदीक मिला था. इस मामले में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की थी. एसआईटी को मंगलवार को सफलता मिल गई है. टीम ने पैंथर के शिकार के लिए फंदा लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में भी पेश किया था. जहां से 3 दिन पूछताछ के लिए रिमांड पर फॉरेस्ट कस्टडी में लाया गया है. मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर और मुख्य वन संरक्षक सुगनाराम जाट ने बताया कि कोटा के नयागांव निवासी विशाल हरिजन को पैंथर की हत्या के संबंध में गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है. आरोपी को तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. उसके घर पर तलाशी लेने पर 2 किलोग्राम पोटाश, कुल्हाड़ी, क्लच वायर, दो चाकू, मोटा तार और एक मोबाइल बरामद किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद एडीजे कोर्ट क्रम संख्या 5 में पेश किया गया था. इसके बाद उसे 3 दिन के रिमांड पर लाया गया है. विशाल वाल्मीकि से इस घटनाक्रम में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी. आरोपी ने ही मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शिकार के लिए फंदा लगाया था. इसकी चपेट में आने से 5 वर्षीय मादा पैंथर बुरी तरह से फंस गई थी. उसके बाहर नहीं निकल पाने के चलते तड़पते हुए उसकी मौत हो गई थी. कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम चंबल रिवर की सफारी पर गई थी, तब उन्हें पैंथर को फंदे से लटका मिला था. इसके बाद मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व प्रबंधन सक्रिय हो गया. सीसीएफ सुगनाराम जाट ने अपील भी की है कि वन्यजीवों के शिकार या अपराध से संबंध में कोई भी सूचना है तो वह पुलिस या वन विभाग को दे सकते हैं. उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और संबंधित आरोपों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.0
0
Report
हरमाड़ा में युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, शव जंगल में मिला
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा इलाके में युवक के मर्डर से सनसनी चेतन पर्वत के पास जंगल में मिला शव हरमाड़ा SHO नरेंद्र भडाणा मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया मौके पर मृतक की अभी तक नहीं हुई पहचान मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पुलिस जुटी हैं पूरे मामले की जांच में0
0
Report
हिसार के स्कूलों में गड़बड़ियों के बीच दाखिले घटे, शिक्षा मंत्री से चर्चा
New Delhi, Delhi:ह हिसार में स्कूलों में जो गड़बड़ियां सामने आई है और आर्य समाज समिति द्वारा संचालित किए गए स्कूलों में एडमिशन अब कम हो रहे हैं, इस पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से बातचीत महिपाल ढांडा ने कहा कि आप लोगों का बहुत शुक्रिया कि आप यह मैटर हमारे सामने लाए, हमारे राज्य में हिसार में इस तरीके की गड़बड़ियां है तो इस पर हम जांच करवाएंगे पूरा मैटर क्या है वह पता करेंगे आर्य समाज एक बहुत बड़ी समिति है जगह-जगह उनके प्रतिष्ठान है लेकिन इस तरीके की जो आप मैटर हमारे संज्ञान में लाए हैं जो भी गड़बड़ियां चल रही है और स्कूल में बच्चों के दाखिले कम क्यों हो रहे हैं पूरे मैटर की जांच करवाएंगे मैटर को संज्ञान में लाने का उन्होंने ज़ी मीडिया को धन्यवाद किया0
0
Report
Advertisement
देहदान के प्रचार के लिए 12 ज्योर्तिलिंग दर्शन हेतु पैदल यात्री अधिवक्ता की यात्रा
Koderma, Jharkhand:कहते है जीते जी कांटा भी चुभ जाए तो चुभन होता है, मरने के बाद तो जलने तक का एहसास नहीं होता........। मरने के बाद मिट्टी में मिल जाएं या फिर जलकर राख बन जाए, इससे तो अच्छा है कि मरने के बाद भी किसी के शरीर में जिंदा रहे, कुछ इसी सोच के साथ देहदान का संदेश पुरे देश में प्रचारित और प्रसारित करने के मद्देनजर 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए पैदलयात्रा पर निकले जयपुर उच्च न्यायलय के अधिवक्ता चंद्रकांत चौहान कोडरमा पहुंचे, जहां से वे देवघर के लिए रवाना होंगे। 27 अप्रैल को जयपुर उच्च न्यायलय से उन्होंने देहदान को लेकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की थी। 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए चंद्रकांत ने एक साल के भीतर तकरीबन 11 हजार किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे। इस यात्रा की शुरूआत करने से पहले चंद्रकांत ने जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के शरीर रचना विभाग में देहदान के स्वैच्छिक स्वीकृति के लिए पपत्र भी दे दिया है, जिसे स्वीकृत किया जा चुका है। कोडरमा पहुंचे चंद्रकांत चौहान ने बताया कि बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से उनकी यात्रा पर असर पड़ा है, लेकिन वे बुलंद हौसले के साथ देहदान की मुहिम के साथ राह में मिलने वाले लोगों को जोड़ते जा रहे है। उन्होंने बताया कि जब लोग उनसे उनकी यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानते है तो उनका भरपुर सहयोग करते है।चंद्रकांत का कहना है कि मरने के बाद शरीर को जलाकर या मिट्टी में दफनाकर नष्ट ही करना है तो इससे अच्छा है कि मरने के बाद भी किसी के शरीर में जिंदा रहा जाए। उन्होंने बताया कि शरीर के अंग मरने के कई घंटे बाद भी दुसरे के शरीर में इस्तेमाल के लायक होते है, ऐसे में देहदान करके किसी की जिंदगी को रोशन करने की मुहिम शुरू की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके शरीर का अंग दुसरे के काम नहीं आएगा, तो उस परिस्थिति में मेडिकल कालेज के विद्यार्थी उनके शरीर से प्रैक्टिकल करने के काम तो आएगा ही।0
0
Report
गणेश पाड़े कथाकथित पत्रकार निकला हनी टैप का सरगना,दस लाख की वसूली में महिला साथी के साथ पहुंचा जेल।
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:उरई में हनी ट्रैप का बड़ा खुलासा! होटल में बनाया कथित आपत्तिजनक वीडियो, फिर 10 लाख की रंगदारी का खेल बेनकाब उरई शहर में कथित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हमीरपुर जिले की एक महिला और उसके पुरुष साथी गणेश पाड़े जो आपने आपको पत्रकार बताता है उन पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक को होटल में बुलाकर उसका कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि पीड़ित से पहले 10 हजार रुपये भी वसूल लिए गए और शेष रकम के लिए लगातार दबाव बनाया जाता रहा। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने डर और मानसिक दबाव के बीच आखिरकार हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि सोशल मीडिया और मोबाइल तकनीक का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग के नए तरीके किस तरह लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या धमकी मिलने पर डरने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें। अब उठ रहे हैं कई बड़े सवाल... क्या यह किसी बड़े हनी ट्रैप गिरोह का हिस्सा है? क्या पहले भी इसी तरीके से अन्य लोगों को निशाना बनाया गया? होटल में सुरक्षा व्यवस्था और पहचान सत्यापन कितना प्रभावी है? क्या जांच में और बड़े खुलासे होंगे? क्या इस तरह के मामलों पर लगाम लगाने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे?0
0
Report
दिल्ली में बारिश ने गर्मी को दूर किया, ठंडी हवा ने लोगों की खुशी बढ़ाई
New Delhi, Delhi:पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रही देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते राजधानी का मौसम सुहावना हो गया है। सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। गर्मी और उमस के कारण घरों में रहने को मजबूर लोग अब परिवार और दोस्तों के साथ बाहर निकलकर बारिश का आनंद ले रहे हैं। पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। बच्चों में भी बारिश को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
Advertisement
