842001
मुजफ्फरपुर के बेला स्थित रामकृष्ण आश्रम में मनाया गया सर्वधर्म सद्भाव दिवस
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित राम कृष्ण आश्रम में सर्वधर्म सद्भाव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डीसी राय मुख्य अतिथि के रुप में किए। उनके साथ रामकृष्ण आश्रम के सेक्रेटरी महाराज स्वामी भवात्मानंद, रामचंद्र शर्मा, बखरी के प्रचाज डॉक्टर जी के ठाकुर ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित किए। मुख्य अतिथि डीसी राय ने उद्घाटन भाषण में स्वामी विवेकानंद के सांस्कृतिक धार्मिक जागरण के महत्व का उल्लेख किये।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम विष्णुदेव साय ने टॉपर्स से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया
Noida, Uttar Pradesh:सीएम विष्णुदेव साय ने किया एक्स पोस्ट आज बलरामपुर सर्किट हाउस में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी टॉपर छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में जिले के टॉपर सहित सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन वास्तव में प्रशंसनीय हैं। मैं सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं गुरुओं को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। आप सभी हमारे छत्तीसगढ़ का उज्ज्वल भविष्य हैं, आपकी सफलता ही प्रदेश की प्रगति की मजबूत नींव है।0
0
Report
बीजेपी मुख्यालय से वॉकथ्रू: वीडियो वायरल, क्या जानना चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी मुख्यालय से वॉक थ्रू0
0
Report
देवली रोडवेज बस स्टैंड पर बवाल, चालक पर हमला; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
देवली टोंक रोडवेज बस स्टैंड पर बवाल: बस खड़ी करने को लेकर विवाद, चालक पर हमला एंकर...टोंक जिले के देवली रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार शाम उस समय हंगामा हो गया, जब बस खड़ी करने की जगह को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, जयपुर से कोटा जा रही नॉन-स्टॉप रोडवेज बस के देवली बस स्ट StandReach पहुंचने पर जगह की कमी को लेकर बस चालक राज मोहम्मद और ठेला विक्रेता रामदयाल के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ठेला विक्रेता और उसके बेटों ने चालक पर सरेआम हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी रामदयाल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। चालकों का कहना है कि बस स्टैंड पर अव्यवस्था और सुरक्षा की कमी के चलते ऐसे विवाद आम होते जा रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो बसों का संचालन स्टैंड के बजाय बाईपास से किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झाँसी जिला महिला अस्पताल के अंदर दिव्यांग महिलाओं के लिए बनाया गया शौचालय तालो में बंद रखे है
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी जिला महिला अस्पताल के अंदर दिव्यांग महिलाओं के लिए बनाया गया शौचालय तालो में बंद रखे है। दिव्यांग महिलाओं को वापस लौटना पड़ता है। आपको बता दें कि यहां पर प्रसूति विभाग भी है। जहां गर्भवती महिला यहां पर डिलीवरी कराने आती हैं जो कि उन्हें शौचालय जाने में बहुत कठिनाई हो रही है। समय-समय पर सीएमएस निरीक्षण भी करते हैं उसके बावजूद भी ताले में बंद करें रहते हैं दिव्यांग महिलाओं को विल्चेयर या दिव्यांग साइकिल आने जाने में असमर्थ हो रही है। जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाओं में लापरवाही देखने को मिल रही है।0
0
Report
अंबेडकरनगर हत्याकांड:कत्ल का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर के मीरानपुर मोहल्ले में 2 मई को एक घर की खामोशी ने पूरे इलाके को हिला दिया। जहां कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां चार मासूम—शफीक, सउद, उमर और सादिया—खून से लथपथ मिले। उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जबकि मां गाजिया खातून लापता थी। शुरुआत में शक मां पर गया, लेकिन अगले दिन पास के नाले में उसका भी शव मिलने से सच सामने आया—वह भी इस दरिंदगी की शिकार थी। पुलिस जांच में पड़ोसी युवक आमिर का नाम सामने आया, जो वारदात के बाद से फरार था। बताया गया कि वह गाजिया पर शादी का दबाव बना रहा था और इंकार मिलने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सोमवार तड़के नेवतरिया बाईपास पर पुलिस ने उसे घेर लिया। भागने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मासूमों की यह खामोश कहानी और एक मां का अंत—पूरा इलाका आज भी इस दर्द से उबर नहीं पाया है।0
0
Report
Manoharpur में केमिकल टैंकर में आग लगने से हाईवे पर जाम, जानहानि नहीं
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर (जयपुर ग्रामीण)- केमिकल से भरे टैंकर में अचानक लगी आग, टैंकर का केबिन जलकर हुआ खाक, हादसे में नही हुई कोई जनहानि, घटना के बाद हाइवे पर लगा जाम, टैंकर में भरा बताया ज्वलनशील केमिकल, आग लगने के कारणों का नही चला पता, सूचना पर पुलिस और दमकल पहुँची मौके पर, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू, जयपुर - दिल्ली हाइवे 48 स्थित मनोहरपुर क्षेत्र का है मामला।0
0
Report
Advertisement
बल्लभगढ़ विधायक बोले: भगवा की जीत होगी, पुल को डबल करने का दावा
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने कहां है कि आज देश में भगवा की जीत होगी बंगाल चुनाव में मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं और जनता का मैं धन्यवाद करता हूं। विधायक मूलचंद शर्मा आज सोहना पुल को डबल करने का भूमि पूजन करने के लिए पहुंचे थे जहां पर उन्होंने दावा किया कि ओम प्रकाश चौटाला के राज में जब सोहना पुल निर्माण हुआ था वह तब भी इसका साक्षी थे और अब इस पुल को डबल किया जा रहा है तब भी वह इसका शिलान्यास कर रहे हैं। बल्लभगढ़ में 2014 के बाद ऐतिहासिक विकास किया गया है । बल्लभगढ़ विकास के मामले में प्रदेश में नंबर वन पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर जाम लगने के कारण हजारों लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन अब उनका जल्द ही समाधान हो जाएगा इसके अलावा मुजेसर अंडर पास का भी काम जल्द ही शुरू किया जाएगा जिससे फरीदाबाद सहित सभी क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। सोहन पुल को डबल होने के बाद कई जिलों को लाभ पहुंचेगा और लोगों को जाम से निजात मिलेगी।0
0
Report
बीच चुनाव में ₹10000 बांटने का दावा, जनता में बढ़ते सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अरे पुल गिर गया तो गिर गया! उसमें कौन सा बड़ा बात है? इस सरकार वालों ने बीच चुनाव ₹10000 बांटा है! अब उस सरकार से आप पुल, सड़क, सुविधा, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, बिना धांधली का परीक्षा... खोजिएगा तो कहां से यह उचित माना जाएगा?0
0
Report
बंगाल जीत पर नलखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी-डीजे के साथ
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा जिले में उस वक्त जश्न का माहौल देखने को मिला, जब बंगाल में बीजेपी की जीत की खबर सामने आई।नलखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का उत्सव धूमधाम से मनाया।बंगाल में मिली जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता नलखेड़ा में सड़कों पर उतर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जमकर आतिशबाजी की। डीजे की धुन पर भाजपा के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी。0
0
Report
Advertisement
केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की
Delhi, Delhi:कांग्रेस ऑफिस के बाहर आतिशबाजी ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता केरल में जीत का मना रहे हैं जश्न0
0
Report
टोंक में निजी स्कूलों की अवैध कोचिंग के खिलाफ ज्ञापन, RTE देरी पर चिंता
Tonk, Rajasthan:टोंक निजी स्कूल संगठन का ज्ञापन: अवैध कोचिंग और RTE भुगतान को लेकर उठाई आवाज स्कूल शिक्षा परिवार टोंक की ओर से जिला प्रशासन को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों, RTE भुगतान में देरी तथा निजी विद्यालयों के खिलाफ की जाने वाली जांच प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गईं। संगठन ने बताया कि जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के कई कोचिंग संस्थान विद्यालय समय के दौरान ही संचालित हो रहे हैं, जो राज्य सरकार के नियमों के विपरीत है। इन कोचिंग संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल समय में ही बुलाया जा रहा है, जिससे उनकी नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि ऐसे अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यार्थियों की नियमित स्कूल शिक्षा बाधित न हो और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।0
0
Report
इंदिरा विहार में लॉ के छात्र पर हमला वीडियो वायरल; पुलिस पहचानने में जुटी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा विहार गेट के पास लॉ के छात्र प्रियांशु शुक्ला के साथ हुई मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह 10 से 12 युवकों ने छात्र को अकेला पाकर उसे चारों तरफ से घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। छात्र खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी लगातार उस पर वार करते रहे। वारदात के समय मौके पर मची चीख-पुकार और हमलावरों की गुंडागर्दी का यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान पुख्ता कर रही है ताकि सभी दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
सत्यनारायण सत्तन बोले: बंगाल में बीजेपी की भारी जीत की भविष्यवाणी
Indore, Madhya Pradesh:चुनाव परिणाम को लेकर बोले इंदौर के वरिष्ठ नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन। सत्तन बोले बंगाल में होगी बीजेपी की भारी जीत। प्रचंड बहुमतों से जीतेगी बीजेपी। सत्तन बोले ममता बैनर्जी की पार्टी की होगी करारी हार। अपने कविता के माध्यम से चुनाव परिणाम पर रखी बीजेपी नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन ने अपनी बात。0
0
Report
उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश, हल्द्वानी में बिजली गिरने से घर क्षतिग्रस्त
Haldwani, Uttarakhand:पूरे उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर मिज़ाज़ बदल दिया है, पूरे कुमाऊं में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है, हल्द्वानी में कल दिन में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश हुई जिसके चलते ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है, मौसम सुहावना हो गया है, देर रात से हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी तूफान रहा, आंधी तूफान के दौरान हल्द्वानी के मुखानी इलाके में एक मकान पर देर रात आकाशीय बिजली गिरने की खबर है जिससे मकान की छत वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, इस दौरान छत का मलवा एक कार पर जा गिरा और कार क्षतिग्रस्त हो गयी, हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में अभी लगातार बारिश हो रही है, लगातार हो रही बारिश की चलते तापमान में गिरावट है और लोगों ने राहत की सांस ली हैं, उत्तराखंड में 5 मई तक आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट है जिसके चलते आपदा प्रबंधन की टीमों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं0
0
Report
Advertisement
