842001
बिहार के मुजफ्फरपुर में रोटरी क्लब तिरहुत ने मनाया स्थापना दिवस
Muzaffarpur, Bihar:मिठनपुरा स्थित एक होटल में रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत ने अपना स्थापना दिवस मनाया। साथ ही इस अवसर पर आशीष शंकर को नया अध्यक्ष और अमित राज को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शंकर ने मानवता की सेवा, पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर और अन्य सामाजिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का संकल्प लिया। आपको बता दें कि कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में रोडरेज के विवाद में युवक की गोली, आरोपियों की तलाश जारी
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मामूली रोडरेज के विवाद में दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी. देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्साए आरोपियों ने युवक के सीने में गोली दाग दी. घायल युवक को गंभीर हालत में गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात एक फाटक के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई. इस टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए एक युवक ने रसूलपुर गांव के रहने वाले परमजीत उर्फ पम्मी पुत्र स्वर्गीय गुड्डू पर फायरिंग कर दी. गोली सीधे परमजीत के सीने में जा लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल परमजीत गाड़ी की सीट पर लेटा हुआ है और दर्द से बुरी तरह कराह रहा है. वीडियो में आसपास मौजूद लोग उससे हमलावरों के बारे में पूछ रहे हैं, जिस पर घायल युवक बता रहा है कि हमलावरों के साथ कई लोग मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया. फिलहाल घायल परमजीत का गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
तरन तारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर बस हादसा: 6 मौत, 16 घायल
Noida, Uttar Pradesh:तरन तारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी आया सामने बसों की आमने सामने हुई भीषण टक्कर रिकॉर्ड हुई इस हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत और 16 घायल हैं0
0
Report
रायबरेली: पासी समाज के नेता देशराज पासी पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त, दहशत का माहौल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में पासी समाज के नेता पर हमला हुआ है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के सहजनपुर सड़वा का है। यहां बीती रात समारोह में शामिल होने आए पासी समाज के नेता देशराज पासी पर दबंगों ने उस समय हमला कर दिया जब वो खाना खा रहे थे। बताया जा रहा है कि नेता इस हमले मे बच गए,लेकिन दबंगों ने उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। इस हमले से गांव में दहशत फैल गई है। नेता व ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
इमरान प्रताप गढ़ी की वायरल नज़्म पर जाफरी ने फतवा और माफी की मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:तहरीक-ए-मदारियत काउंसिल के अध्यक्ष, सज्जादा नशीन, दरगाह जिन्दाशाह मदार के प्रबंधक सैयद इंतखाब आलम जाफरी ने इमरान प्रताप गढ़ी की वायरल नज़्म 'ऐ मेरे वालिदे मोहतरम' को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि नज़्म में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इस मामले में जिंदाशाह मदार की ओर से उलेमा-ए-किराम से फतवा लिए जाने की बात भी कही। जाफरी ने कहा कि इस्लाम में तौहीद यानी अल्लाह की एकता और सर्वोच्चता ईमान की बुनियाद है। कुरान की सूरह इखलास सहित कई आयतों में स्पष्ट किया गया है कि अल्लाह का कोई साझीदार या बराबरी करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान, उनकी सेवा और उनकी जायज़ बातों का पालन करना इस्लाम में बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन किसी इंसान की तुलना अल्लाह से करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नज़्म के एक शेर से इस्लामी मान्यताओं के विपरीत संदेश जाता है। जाफरी ने इमरान प्रताप गढ़ी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, अल्लाह की बारगाह में सच्चे दिल से तौबा करने और कलमा पढ़कर तजदीदे ईमान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांग किसी के अपमान के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आस्थाओं और ईमान की हिफाजत के लिए है।0
0
Report
महराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद: किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी एक किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसके बाद किशोरी ने प्रेमी से शादी न होने पर टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। उसकी इस धमकी से मौके पर मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से किशोरी को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतरी। जानकारी के मुताबिक किशोरी का गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर शीशगढ़ निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत होती थी और किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी। हालांकि, युवक के गैर बिरादरी का होने के कारण परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों की असहमति से नाराज किशोरी ने अपनी बात मनवाने के लिए सुबह करीब पांच बजे शौच के बहाने घर से निकल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ी किशोरी बार-बार प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी भी दे रही थी। यह देखकर परिजन घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक किशोरी को समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया। पुलिस और परिजनों के लगातार प्रयास के बाद किशोरी टॉवर से नीचे उतर आई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस किशोरी को अपने साथ थाने ले गई जहां उसे पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि किशोरी को मोबाइल टॉवर से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कन्नौज: पंकज चौधरी ने 209 उम्मीदवारों के नाम पर अटकलें सिरे से खारिज
Noida, Uttar Pradesh:कन्नौज: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा 209 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की खबरों पर कहा, "यह बिलकुल असत्य है...अभी मेरे साथ किसी की कोई बैठक नहीं हुई है और भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है और टिकट फाइनल करने से पहले जिला और क्षेत्रीय स्तरों से भी सुझाव लिया जाता है, और फिर प्रदेश में हमारी कोर कमेटी बैठती है, चुनाव समिति बैठती है...भाजपा संगठनात्मक आधार पर ही निर्णय लेती है...भाजपा कोई पारिवारिक पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी में सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाता है...भाजपा संगठन के बल पर ही सरकार बनाती है और जो सरकार बनती है, उनकी अच्छाइयों को धरातल तक ले जाने का काम संगठन के लोग, हमारे कार्यकर्ता ही करते हैं...भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है..."0
0
Report
Advertisement
यातायात माह : वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
Moradabad, Uttar Pradesh:यातायात माह के तहत पीलीकोठी चौराहे पर वाहनों में लगाए रिफ्लेक्टर मुरादाबाद में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस और फिनेसको परिवार की ओर से पीलीकोठी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और लोडिंग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रिफ्लेक्टर लगे होने से दूर से ही वाहन दिखाई दे जाते हैं और हादसों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर वाहन चालकों से सेफ ड्राइविंग की अपील की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने कहा कि यातायात माह के दौरान लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़े और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।0
0
Report
हापुड़ -सिंभावली में कार टक्कर के बाद युवक पर तावमतोड़ फायरिंग
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मामूली कार टक्कर ने खूनी रूप ले लिया। सड़क पर हुए विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर कलवा त्यागी ने युवक परमजीत को गोली मार दी जानकारी के अनुसार, पहले कार की टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कलवा त्यागी ने तमंचे से परमजीत पर फायर कर दिया। गोली लगते ही परमजीत खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा आसपास के लोगों ने घायल परमजीत को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी कलवा त्यागी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
सुलताना में चोरों ने ज्वेलरी की दुकान पर हमला, लाखों के आभूषण चोरी
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना़ थाना क्षेत्र में पुलिस पस्त, चोर मस्त! सुलताना थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें इस बार चोरों ने सोलाना गांव में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना श्री एमपी ज्वेलर्स से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी 17-18 ग्राम सोना, ढाई किलो तक चांदी और 30 हजार नकदी पार शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस पस्त और चोर मस्त नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने आमजन और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस की नाकामी के बीच चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने सोलाना गांव में एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।जानकारी के अनुसार सोलाना निवासी महेश कुमार जांगिड़ की गांव में श्री एमपी ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़ ली। पीड़ित दुकानदार महेश कुमार जांगिड़ ने सुलताना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार चोर दुकान से करीब 17 से 18 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इनमें नथ, मादलिया, कान की बालियों की जोड़ी और नाक के कांटे सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।इसके अलावा चोर करीब सवा दो से ढाई किलो वजन के चांदी के आभूषण भी ले गए। इनमें 26 जोड़ी पाजेब, गले का मंगलसूत्र, हाथों की अंगूठियां, पैरों की मच्छी की जोड़ियां, गले की चेन और अन्य आभूषण शामिल हैं। दुकान के गल्ले में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपए की नकदी भी चोरों ने पार कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला; बारिश से ठंड बढ़ी, येलो अलर्ट जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं उदयपुरवाटी, चिड़ावा उपखंड में बदला मौसम का मिजाज बदले मौसम के मिजाज के बाद हुई बारिश बारिश के बाद चली हवाओं ने करवाया हल्की सर्दी का अहसास बारिश रबी की फसलों के लिए हैं फायदेमंद आगामी दिनों में जिले में बढ़ेगा सर्दी का असर झुंझुनूं जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। उदयपुरवाटी और चिड़ावा उपखंड क्षेत्र में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के साथ हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने रविवार को जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। चिड़ावा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है। चिड़ावा के साथ डांगर, ओजटू, अडूका, स्वामी सेही, श्योपुरा, बास गोदारा, इस्माइलपुर, नरहड़ और देवरोड़ सहित कई गांवों में बारिश हुई है। बारिश के बाद चली हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अभी रबी फसलों की बुआई का दौर जारी है, जबकि कई जगह फसल बोई जा चुकी है। ऐसे में बारिश की बूंदें रबी की फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। आगामी दिनों में जिले में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।0
0
Report
खाद टोकन के लिए किसानों की लंबी कतार, Uniyara में भारी भीड़
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक)\nउनियारा में किसानों को खाद के लिए लगना पडा लाइनों में,\nखाद टोकन मिलने की सूचना पर किसान पहुंचे विधालय परिसर और लगना पडा लाइनों में,\nखाद के लिए किसानों को लाइन में खडे होकर करनी पडी बडी माथापच्ची,\nसुबह से ही राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विधालय में खाद टोकन के लिए बडी संख्या में पहुंचे किसान0
0
Report
जसपुर वायरल वीडियो से सियासत गर्म, आदेश चौहान-शैलेंद्र सिंघल के बयानों में घमासान
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में वायरल वीडियो को लेकर सियासी घमासान, विधायक आदेश चौहान और पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल आमने-सामने। जसपुर में किसानों और पूर्व विधायक के बीच विवाद के बाद एक वायरल वीडियो ने सियासत माहौल गरमा दिया है। बीते दिनों जसपुर मंडी परिसर में किसानों और पूर्व विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद किसानों ने पूर्व विधायक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। किसानों के समर्थन में जसपुर विधायक आदेश चौहान दो दिन पहले कोतवाली पहुंचे थे और कार्रवाई न होने से नाराज होकर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा, जिसके बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन इसके बाद विधायक आदेश चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जसपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है और अब इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। आखिर वायरल वीडियो पर विधायक आदेश चौहान ने क्या सफाई दी और पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने क्या प्रतिक्रिया दी? सुनिए दोनों नेताओं का पूरा बयान।0
0
Report
Advertisement
सासाराम के बेदा के सूर्य मंदिर में छठ पूजा का खास महत्व
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। छठ व्रत के दौरान सूर्य उपासना का अपना ही महत्व है। सासाराम के बेदा स्थित सूर्य मंदिर में छठ के दौरान छठ व्रती पूजा अर्चना करती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य को अर्ध देने के बाद महिलाएं सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करती है। जिससे उनकी तमाम मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती है। सासाराम के बेदा में भी भगवान भास्कर की अद्भुत प्रतिमा अवस्थित है। इस परिसर में एक तालाब भी है। जहां व्रती छठ करती हैं, वैदिक मंत्र उच्चारण से यहां सूर्य की पूजा होती है। बता दे कि सूर्य को साक्षात देव की संज्ञा दी गई है, जो प्रतिदिन लोगों को दर्शन देते हैं। छठ व्रत के दौरान इस सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।0
0
Report
भोपाल के जहांगीराबाद में गौकशी-गौमांस तस्करी के आरोप, प्रदर्शन तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में गौकशी और गौ मांस तस्करी का मामला। बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रात को 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी, उसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो 7 से 8 गोवंश के अवशेष मिले। जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन्होंने हमला किया। गौ मांस तस्करों पर रासुका लगाने की मांग0
0
Report
सासाराम: पिपरी पुल पर अज्ञात वाहन ने युवक की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम करण उपाध्याय था, जो बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के इसरपुरा गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि कल देर शाम वह दिनारा के भलुनी भवानी धाम जा रहा था। क्योंकि वहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि वो पवन सिंह का फैन था तथा सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पिपरी पुल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे करण उपाध्याय की मौत हो गई। वह विश्वनाथ उपाध्याय का पुत्र था। नटवार थाना की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।0
0
Report
Advertisement
