842001
प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' से प्रेरित हुए मुजफ्फरपुर के लोग
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर विधानसभा के बूथ नम्बर 45 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री मोदी की बातों से प्रेरणा लेते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद देश की जनता को 'मन की बात' के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री ने केरल से लेकर कश्मीर तक और कृषि से उत्पादित वस्तुओं तक की बात की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गया में संजय जायसवाल ने दिल्ली चलो योजना पर कांग्रेस व तेजस्वी पर कसा तंज, चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई
Gaya, Bihar:गया में बोले बेतिया सांसद संजय जायसवाल: कांग्रेस की 'दिल्ली चलो' यात्रा और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, चिराग पासवान को दी जन्मदिन की बधाई भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल अपने एक दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे। जँहा उनके आगमन के उपलक्ष्य में एक प्रेसवार्ता कार्यक्रम को आयोजित किया गया। आयोजित प्रेसवार्ता के बाद चिराग पासवान के जन्म दिन पर बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से वो देश की सेवा कर रहे है और लगातार देश की सेवा करते रहे। वंही कांग्रेस के दिल्ली चलो के आवाहन के सवाल पर कहा कि मैंने सभी को कहा है कि बिहार में जिसको भी तकलीफ हो जिसका वोट देने का अधिकार नही दिया हो उसको जाना चाहिए। मेरे जानकारी में मैं 20 लाख वोटरों का प्रतिनिधित्व करता हूँ और मुझे पूरा विश्वास है कि चंपारण की तरह गया में भी आपको एक व्यक्ति नही मिलेगा जो इस बात की शिकायत कर सकें उसका वोटर लिस्ट से नाम काटा है। वंही कांग्रेस के आवाहन पर तेजस्वी यादव के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो बेचारे तीसरा लाइन में राहुल गांधी के साथ पूरा बिहार घूमे तब तो एक वोट से बन गए लीडर ऑफ अपोजिशन अगले बार चौथे लाइन में राहुल गांधी के साथ घूमे वो भी नही मिलेगा। बाइट:- डॉ संजय जायसवाल, बेतिया सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिहार0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ अभियान के दौरान भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला; 5 नवंबर को अमित शाह करनाल आएंगे
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा की पूरे प्रदेश में हो रही है सभाएं, कहा कांग्रेस लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है उसके भरमजाल को जनता के बीच जाकर जवाब दे रहे है, राहुल गांधी पर कसातज कहा नेता/ नीति व नेतृत्व विहीन 150 वर्ष पुरानी पार्टी का राहुल गांधी ने बंटाधार कर दिया कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि राहुल गांधी पर कसते हुए कहा कि नेता/ नीति व नेतृत्व विहीन 150 वर्ष पुरानी पार्टी का राहुल गांधी ने बंटाधार कर दिया जितना जुलूस आज कांग्रेस का राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल चुका है उससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा की पूरे प्रदेश में हो रही है सभाएं कांग्रेस के किसी दुष्प्रचार का जवाब देने आगामी 5 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह करनाल आएंगे0
0
Report
जैसलमेर जोन के किसानों ने सिंचाई पानी की कमी के विरोध में ज्ञापन दिया
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जोन में सिंचाई पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों ने सिंचाई विभाग की ओर से जारी फसल रेगुलेशन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर के नाम का मोहनगढ़ थानाधिकारी गुमान सिंह को ज्ञापन सौपा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर सिंचाई पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो किसान एक बार फिर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए 6+1 बारी का रेगुलेशन जारी किया गया था। इसके तहत 30 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जैसलमेर जोन का हिस्सा 1800 क्यूसेक निर्धारित था, लेकिन किसानों का आरोप है कि इस अवधि में जैसलमेर जोन को शून्य पानी मिला। वहीं 9 से 19 अक्टूबर तक 2060 क्यूसेक के रेगुलेशन में भी जैसलमेर जोन को केवल 1000 क्यूसेक पानी ही उपलब्ध करवाया गया। किसान नेता साभान खान ने बताया कि पानी की मांग को लेकर पहले जीरो आरडी पर धरना दिया गया था। जिसमे किसानों को आश्वासन दिया गया था थी किसनो की पूरा पानी दिया जायेगा। 17 अक्टूबर से तीन में से एक ग्रुप का रेगुलेशन शुरू हुआ, जिसमें जैसलमेर जोन का हिस्सा 1800 क्यूसेक निर्धारित था। इसके बावजूद किसानों को महज एक-दो दिन 1500 क्यूसेक पानी मिला। प्राथमिकता वाली नहरों में पानी खोलने के कारण अन्य नहरों में केवल 600 से 700 क्यूसेक पानी ही रह गया, जबकि शेष 300 से 400 क्यूसेक पानी भी बाद में बंद हो गया। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पीछे के जोनों में लगातार सिंचाई पानी दिया जा रहा है, जबकि जैसलमेर जोन की कई नहरों में अभी तक पहली बारी का पानी भी नहीं पहुंचा है। किसान लाखों रुपये खर्च कर खाद और बीज खरीदकर खेतों में रबी फसल की बुवाई कर चुके हैं, लेकिन सिंचाई पानी के अभाव में फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। ज्ञापन में सिंचाई विभाग पर जैसलमेर जोन के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मांग की गई कि निर्धारित हिस्से के अनुसार सिंचाई पानी की क्षतिपूर्ति की जाए और किसानों को समय पर पूरा पानी उपलब्ध करवाया जाए।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जैसलमेर जोन के किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे。0
0
Report
Advertisement
27 साल पुराने किराएदार की दुकान का ताला तोड़ने का आरोप।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:गोला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक विद्यालय इंटर कॉलेज की एक दुकान को लेकर विवाद सामने आया है। मोहल्ला घोसियाना, कुम्हारन टोला निवासी शकील अहमद पुत्र सद्दीक अहमद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह उक्त विद्यालय की एक दुकान में पिछले 27 वर्षों से किराएदार है। पीड़ित का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय की भूमि को बेचा जा रहा है। इसको लेकर पीड़ित ने सिविल जज (सी.डी.) लखीमपुर-खीरी की अदालत में स्थायी निषेधाज्ञा का वाद दायर कर रखा है, जिसकी अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को नियत है। शकील अहमद ने बताया कि विद्यालय में बाबू के पद पर तैनात *विकास शुक्ला* ने अपनी पत्नी के नाम भूमि का बैनामा करा लिया है। विरोध करने पर 29 अक्टूबर 2026 की रात में उसकी दुकान का ताला तोड़कर सारा सामान गायब कर दिया गया। पीड़ित ने पहले थाना कोतवाली गोला में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई न होने पर अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।0
0
Report
'जैसे पति को गायब किया वैसे ही तुम्हें मार डालेंगे', ठगी की शिकार बुजुर्ग महिला इंसाफ मांगने पहुंची
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: जिले के एक तहसील अंतर्गत हरैया थाना क्षेत्र में एक असहाय, अनपढ़ और गरीब महिला को सरकारी पेंशन दिलवाने का लालच देकर उसकी पूरी जमीन धोखे से अपने नाम लिखवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन छिन जाने का विरोध करने पर दबंग आरोपियों ने महिला को उसके 20 साल से लापता पति की तरह ही गायब कर मौत के घाट उतारने की सीधी धमकी दी है। जिंदगी भर की पूंजी छिन जाने और लगातार मिल रही मौत की धमकियों से दहशत में आई पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रामराजी, निवासी ग्राम जनकपुर बसंतपुर (गुगौली कला), थाना हरैया, तुलसीपुर ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र और दिए गए बयान में बताया कि उसके पति करीब 20 वर्ष पूर्व रोजी-रोजगार के लिए घर से निकले थे, जो आज तक वापस नहीं लौटे। बेसहारा होने के कारण उसने अपनी खेती की जमीन गांव के ही सुखई पुत्र रामफल को बटाई (अधिया) पर जोतने-बोने के लिए दी थी। इसी दौरान सुखई और उसके पुत्रों ने जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचा। अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए सुखई ने महिला को वृद्धा/विधवा पेंशन बनवाने का झांसा दिया और कागजी कार्रवाई के बहाने तहसील ले जाकर पूरी जमीन का बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पीड़िता ने जब सरकारी खतौनी निकलवाई, तब जाकर इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जब पीड़िता उलाहना लेकर आरोपी सुखई के घर पहुंची, तो सुखई, उसके पुत्र अजय, ज्ञान प्रसाद और अन्य लोगों ने एकराय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने धमकाते हुए साफ कहा कि जिस तरह तुम्हारे पति को ठिकाने लगाकर गायब कर दिया गया था, उसी तरह तुमको भी मारकर बहा देंगे और कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने थाने में शिकायत करने पर भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज कर अपनी पुश्तैनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक से शिकायत होने के बाद हर्रैया सतघरवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया है।0
0
Report
आरके सिन्हा का पार्थिव शरीर आवास से दीघा घाट के लिए रवाना
Patna, Bihar:बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का पार्थिव शरीर आवास से निकला अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार के लिए दीघा घाट रवाना हुआ पार्थिव शरीर पटना के दीघा घाट पर किया जाएगा आरके सिन्हा ka अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आवास पहुंचकर आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि सुबह से ही आवास पर कार्यकर्ताओं, चाहने वालों और परिवार के सदस्यों का लगा हुआ है जमावड़ा अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही पहुंच रहे हैं समर्थक और शुभचिंतक0
0
Report
Advertisement
जयपुर के अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश; 3 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuअंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग का पर्दाफाश शिवदासपुरा थाना पुलिस ने किए 3 दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें की बरामद जयपुर शहर से चोरी बाइक झालावाड़ और मध्यप्रदेश बॉर्डर के गांवों से बरामद शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा तकनीकी सहायता से पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया डिटेन झालावाड़ जिले के आमेठा गांव से बरामद की गई 9 मोटरसाइकिलें चोरी की बाइक से पैसा कमाने के लिए संगठित रूप से करते थे वारदात पुलिस की पूछताछ में सामने आ सकती हैं चोरी की अन्य वारदातें0
0
Report
पोकरण से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, वोट बचाओ रैली की तैयारी तेज
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया पोकरण, जैसलमेर पोकरण से कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर रैली में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पोकरण से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने के साथ ही क्षेत्र में रैली को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां देखने को मिलीं। बाईट- शाले मोहम्मद पुर्व कैबिटने मंत्री0
0
Report
सदर ब्लॉक के कांदभारी गांव में धांधली: 12 लाख के आंगनबाड़ी निर्माण में राख और घटिया ईंटों का इस्तेमा
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: जिले के सदर विकास खंड अंतर्गत कांदभारी गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग और मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मनरेगा योजना के तहत लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे नए आंगनबाड़ी भवन की नींव में सीमेंट और लाल मोरंग के स्थान पर काली राख और घटिया दर्जे की पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मानक विहीन और घटिया सामग्री से हो रहे इस निर्माण कार्य की भनक लगते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण प्रशासक यानी प्रधान की निगरानी में नियमों को ताक पर रखकर यह खेल चल रहा था। गांव के प्रदीप कुमार पासवान, हारून, विनोद वर्मा, कामनी देवी, पवन कुमार, प्रभुनाथ, अनीता देवी, पूनम देवी और गीता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे नींव की खुदाई और निर्माण कार्य शुरू होने के समय से ही इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद काम बंद नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि भवन में लग रही ईंटों की गुणवत्ता भी बेहद खराब है और कार्यस्थल पर अभी भी राख और घटिया ईंटें रखी हुई हैं, जिनकी कभी भी जांच कराई जा सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और निर्माण कार्य को पूरी तरह रुकवाने की मांग की थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान निर्माण कार्य में भारी अनियमितता पाई गई और मौके पर दोयम दर्जे की ईंटें तथा काली राख मिली। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में राख का प्रयोग करना पूरी तरह गलत है और इसकी जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देश दिया है कि अब अव्वल दर्जे की ईंटों और तय मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।0
0
Report
Advertisement
पारागांव में पेड़ कटाई मामले पर जांच तेज, SDM ने टीम गठित
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान गरियाबंद/गोबरा नवापारा एंकर गरियाबंद जिले से लगे रायपुर जिले के पारागांव में पेड़ कटाई का मामला अब तूल पकड़ता है, हनुमान एग्रो पेपर मिल में करीब 5 हजार पेड़ काटे जाने के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू के आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है, अभनपुर एसडीएम मीना साहू ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए जांच टीम गठित कर दी है, आरोप यह भी हैं कि शासकीय भूमि पर लगे पेड़ों की भी कटाई की गई है, अब प्रशासनिक जांच में इन आरोपों की कितनी सच्चाई सामने आती है, यह देखना होगा। दरअसल, पारागांव स्थित हनुमान एग्रो में बड़े पैमाने पर पेड़ कटाई का मामला सामने आया है, पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया था कि यहां करीब 5 हजार पेड़ों की कटाई की गई है, आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ियां को बेच दिया गया है, यदि सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया है, तो यह जांच का अहम विषय होगा, मामले की गंभीरता को देखते हुए अभनपुर एसडीएम मीना साहू ने जांच के आदेश जारी कर टीम गठित कर दी है, जांच टीम को मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है, अब जांच रिपोर्ट में पेड़ों की वास्तविक संख्या, कटाई की अनुमति और शासकीय भूमि पर पेड़ काटे जाने के आरोपों की सच्चाई सामने आने का इंतजार है, जांच के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं。0
0
Report
गम्हरिया थाने में दुष्कर्म आरोप: पुलिसकर्मी हिरासत में, जांच आगे
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाना पहुंची एक महिला ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म और लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीओ: जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पारिवारिक कलह की शिकायत लेकर गम्हरिया थाना पहुंची थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान थाने के भीतर ही एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारतद्वाज देर रात गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अमेठी में तेज ध्वनि डीजे पर केस, 11 संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अमेठी में तेज ध्वनि में डीजे बजाना संचालकों को पड़ा मंहगा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने और मुकाबला करने का आरोप अमेठी में 11 डीजे संचालकों समेत कई अज्ञात के खिलाफ हुआ केस ध्वनि प्रदूषण, पर्यावरण प्रदूषण सहित गंभीर धाराओं में केस पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद तेज ध्वनि में डीजे बजाने का आरोप। उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव की तहरीर पर दर्ज हुआ केस। गौरीगंज कोतवाली में धारा 223(b), 292, 293, 6(i) और 15(1) के तहत केस हुआ दर्ज गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में करोड़ों के MD ड्रग्स फैक्ट्री भंडाफोड़; तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, डकोर थाने के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जालौन में करोड़ों रुपये की MD ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद एसपी जालौन सुरेश चंद्र रावत ने की बड़ी कार्रवाई, DRI और UP ATS ने संयुक्त छापेमारी कर डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव में संचालित MD ड्रग्स बनाने की फैैक्ट्री का किया था भंडाफोड़, मौके से करोड़ों रुपये की MD ड्रग्स और ड्रग्स बनाने की लैब हुई थी बरामद, छापेमार कार्रवाई के दौरान एजेंसियों ने दो आरोपियों को मौके से किया था गिरफ्तार, फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी न होने और क्षेत्र में निगरानी में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, निलंबित होने वालों में हल्का प्रभारी दरोगा प्रेम पाल, हेड कांस्टेबल राजेश पाल और कांस्टेबल अंकित शामिल हैं, जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव का मामला।0
0
Report
नीमच के सांवरिया ज्वेलर्स में नकली नोट से पायजेब खरीदने वाला गिरफ्तार
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले के रतनगढ़ स्थित सांवरिया ज्वेलर्स पर नकली नोटों से चांदी की पायजेब खरीदने आए एक आरोपी की चालाकी काम न आ सकी। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश कलाल बाइक से दुकान पर पहुँचा था। 18,600 रुपये की पायल पसंद करने के बाद उसने भाव कम कराकर 18,500 रुपये तय किए और भुगतान के लिए 500-500 रुपये के 37 नोट थमा दिए। दुकानदार को नोटों की बनावट पर संदेह हुआ, जिसके बाद नोट गिनने वाली मशीन में डालते ही मशीन ने आवाज करते हुए सारे नोट बाहर फेंक दिए और उनके नकली होने की पुष्टि कर दी। भेद खुलते ही जब दोनों के बीच कहासुनी हुई, तो आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने सतर्कता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और 112 नंबर पर कॉल कर दिया। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसने ये नकली नोट कहाँ से प्राप्त किए थे तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।0
0
Report
अर्णव चक्रवात ने खैरागढ़ के किसानों की फसलें बर्बाद, राहत के लिए मुआवजे की मांग
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। चक्रवात तूफान 'अर्णव' ने खैरागढ़ जिले के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में ऐसा मंजर पैदा कर दिया है, जहां कभी लहलहाती धान की फसल दिखाई देती थी, आज वहां पानी भरा है और फसल जमीन पर बिछी हुई है। जिन खेतों को देखकर किसान अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे थे, आज उन्हीं खेतों में अपनी मेहनत बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन किसान हार मानने को तैयार नहीं हैं। कोई रस्सियों के सहारे गिरी हुई धान की फसल को दोबारा खड़ा कर रहा है, तो कोई पानी में उतरकर डूबी हुई बालियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। सबसे भावुक तस्वीर उन परिवारों की है, जहां किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पानी से भरे खेतों में काम कर रहे हैं। जिन बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, वे भी अपने माता-पिता के साथ खेतों में उतरकर परिवार की सालभर की मेहनत बचाने में जुटे हैं। किसानों का दर्द इसलिए भी गहरा है क्योंकि खेती के लिए किसी ने किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया, तो किसी ने खाद, बीज और दवाइयों में अपनी जमा पूंजी लगा दी। फसल बीमा भी कराया, लेकिन चक्रवाती तूफान अर्णव की मार ने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने फसल नुकसान का सर्वे कराने की बात कही है। अब किसानों की निगाहें प्रशासनिक सर्वे, उचित मुआवजे और बीमा क्लेम पर टिकी हैं। जिस खेत में कुछ दिनों बाद सुनहरी फसल कटनी थी, आज उसी खेत में किसान अपनी उम्मीदों को बचाने के लिए पानी से लड़ रहा है। सवाल है, क्या किसानों की इस बर्बादी का दर्द जिम्मेदारों तक पहुंचेगा? बाइट - किसान WT0
0
Report
Advertisement
