icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH-31 पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर, विरोध के बीच सफाई अभियान तेज

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान एन एच 31 पर की जा रही है। इस दौरान अवैध तरीके से जो दुकान बनाकर डटे हुए थे उसे दुकान को बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर हटाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान लोगों ने इसका विरोध भी किया। लोगों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया। बुलडोजर के कार्रवाई के बाद मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। वही काफी संख्या में पुलिस बल को भी लगाया गया। आपको बताते चले कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा चल रहे इस निरंतर अभियान के तहत बस स्टैंड चौक स्थित NH-31 किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई की गई। सड़क किनारे दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं और कुछ मॉल द्वारा किए गए अतिक्रमण को आज बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया।इस कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की बाधा या विरोध की स्थिति में नियंत्रण बनाया जा सके। अधिकारी ने मौके पर स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या व्यवसाय दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अभियान के तहत फिर से बुलडोजर चलाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण न करें और शहर को व्यवस्थित रखने में सहयोग दें。
0
0
Report

हापुड़ के बदनौली में दो पक्षों का भीषण संघर्ष, लाठी-डंडों से घायल

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद दो पक्षों के बीच भीषण खूनी संघर्ष हो गया. रास्ते में ठेला खड़ा करने को लेकर कोली जाति के दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें महिलाओं समेत करीब आठ लोग घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गांव निवासी गौरव अपने भाई के साथ बाइक से राशन लेने निकला था. रास्ते में घर के सामने ठेला खड़ा देखने जब उन्होंने उसे आगे हटाने को कहा, तो दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया. जिसमें उसकी ताई समेत करीब सात लोग घायल हुए हैं, जिनके सिर फोड़ दिए गए. पीड़ित गौरव ने बताया कि उनके चाचा छोटे के पास मवेशी हैं. जब वे चारा लेकर निकलते हैं, तो रास्ते में खड़े ठेलों से अड़चन होती है, जिसे लेकर आएदिन विवाद रहता था. पीड़ित पक्ष ने ठेला खड़ा करने को लेकर पहले ही कोतवाली में शिकायत की थी. जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर कपिल कुमार शर्मा गांव पहुंचे थे और ठेला हटाने की हिदायत दी थी. लेकिन इसके बाद भी ठेला बीच रास्ते में ही खड़ा किया जा रहा था. ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हाल ही में इसी गांव में पथराव और फायरिंग के दौरान दीपक जाटव की गोली लगने से मौत हुई थी, जिसके चलते गांव में पहले से ही जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है. इसके बावजूद पुलिस इलाके में यह घटना हुई, जिससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार जारी है. गांव में बढ़े तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

अलवर हादसे में तीन दोस्तों की मौत पर हत्या का आरोप; परिजन जांच मांगें

Alwar, Rajasthan:अलवर में तीन दोस्तों की मौत पर बवाल अलवर शहर के मोती नगर इलाके में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत के बाद रविवार को मामला गरमा गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार करीब पांच फीट ऊंची नाले की दीवार से जा टकराईं, जिससे दीवार भी टूट गई। हादसे में एक युवक उछलकर नाले में जा गिरा, जबकि दो युवक सड़क पर मृत मिले। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमांशु शर्मा, छोटू राजपूत और युवराज सैनी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे को हत्या बता रहे परिजन तीनों मृतकों के परिजनों ने घटना को महज सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवराज सैनी का कॉलोनी के ही कुछ युवकों सचिन मीणा और सागर से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते परिजनों ने आशंका जताई है कि तीनों युवकों को साजिश के तहत कार से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा गया। परिजनों ने सचिन मीणा और सागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक पुलिस दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे तीनों युवकों के शव नहीं लेंगे। अस्पताल के बाहर जाम, धरने पर बैठे परिजन हत्या का मामला दर्ज करने समेत अन्य मांगों को लेकर मृतकों के परिजनों ने राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में परिजन जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। धरना जारी रहने के चलते अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। परिजनों ने प्रशासन के सामने मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी, सचिन मीणा और सागर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग रखी है। पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा मामला की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, डीएसपी सिटी राजेश कसाना और थाना प्रभारी सुनील टांक मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधिकारी धरने पर बैठे परिजनों से समझाइश कर रहे हैं। पुलिस हादसे की परिस्थितियों के साथ ही परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी तीन युवकों की मौत के मामले में सरकार को घेरा है। जूली ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और तीनों शव लेने से इनकार कर रहे हैं। सड़क हादसे से शुरू हुआ यह मामला अब हत्या के आरोपों के चलते तूल पकड़ चुका है.
0
0
Report

रतलाम में गणेश उत्सव के पंडालों की भव्य सजावट और उत्साह

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां अब अपने पूरे शबाब पर हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में आकर्षक और भव्य गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं। कहीं विशाल पंडाल तैयार हो चुके हैं, तो कहीं सजावट को अंतिम रूप देने का काम तेजी से जारी है। इन पंडालों में विराजने वाली विशाल गणेश प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने लगी हैं। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं पहुंच चुकी हैं, तो कुछ जगहों पर बप्पा के भव्य आगमन की तैय्यारी चल रही हैं। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच गणपति प्रतिमाओं का उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। इस बार गणेश उत्सव के दौरान करीब 12 दिनों तक पंडालों में गणेश आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। यानी आने वाले दिनों में पूरा रतलाम गणपति भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।
0
0
Report
Advertisement

अनिल राजभर ने अखिलेश पर भ्रष्टाचार के बयान दे कर कड़ी प्रतिक्रिया दी; चुनाव में चार महीने बचे

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कमीशन लेने के बारे में SP प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर कहते हैं, "यह उस कहावत जैसा है कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। समाजवादी पार्टी की सरकारें, जो भ्रष्टाचार में बुरी तरह डूबी हुई थीं और जिन लोगों ने उन्हें चलाया, वे आज भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। इसमें कोई दम नहीं है। उनके पास विकास के बारे में उठाने के लिए कोई मुद्दा या बात नहीं है। इसलिए, गैर-ज़रूरी और बेतुके बयान देना समाजवादी पार्टी प्रमुख की आदत बनती जा रही है। अब चुनाव में सिर्फ़ चार महीने बचे हैं, और जनता उन्हें इसका जवाब देगी..."
0
0
Report

कैथल में झमाझम बारिश: शहर जलमग्न, पानी में डूबे वाहन और धान की फसल पर खतरा

Kaithal, Haryana:कैथल में झमाझम बारिश से शहर जलमग्न, सड़कों पर डूबे वाहन—धान की फसल पर भी संकट कैथल में रविवार को हुई थोड़ी देर की झमाझम बारिश ने जहां मौसम सुहावना कर दिया और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिसके चलते सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां और दोपहिया वाहन पानी में डूबे नजर आए। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, खेतों में खड़ी धान की फसल पर भी बारिश और जलभराव का असर पड़ने की बात सामने आ रही है। किसानों के अनुसार, खेतों में अधिक पानी जमा होने से धान की फसल को नुकसान की आशंका है। फिलहाल बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं से गणेश चतुर्थी पर्यावरणीय उत्साह

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज. पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं पर जोर. बगड़ रोड पर असम के कारीगर तैयार कर रहे मिट्टी की प्रतिमाएं. बांस, जूट, चावल के भूसे और चिकनी मिट्टी से बनाई जा रही मूर्तियाँ. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी 14 सितंबर को जिलेभर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. गणेश मंदिरों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी. इस बार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पर विशेष जोर दिया जा रहा है. झुंझुनूं शहर के बगड़ रोड स्थित एक नोहरे में असम के कारीगर भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. कलाकारों के अनुसार प्रतिमाएं तैयार करने में बांस की लकड़ी, जूट की रस्सी, चावल का भूसा और चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है. प्रतिमाओं के सूखने के बाद इन पर किसी तरह के हानिकारक या केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. असम के कलाकार बलराम मालाकार ने बताया कि इस बार करीब एक से साढ़े दस फीट तक ऊंची गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की कीमत करीब 500 रुपए से 22 हजार रुपए तक है. यहाँ विभिन्न आकार की करीब 150 से अधिक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं. कारीगरों के अनुसार अब तक करीब 80 गणेश प्रतिमाओं की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. गणेश चतुर्थी को देखते हुए कारीगर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग बढ़ने से कारीगरों में भी उत्साह है.
0
0
Report
Advertisement

नेत्रहीन शिक्षक राजेश जायसवाल को सम्मान, मीडिया ने प्रेरणादायक मिसाल पेश की

Indore, Madhya Pradesh:वही जी मीडिया की खबर पर एक बार फिर मोहर लगी है जहा जी मीडिया की पहल रंग लाई बीते दिनों शिक्षक दिवस के मौके पर इंदौर जिले के एक नेत्रहीन दिव्यांग शिक्षक राजेश जायसवाल के संघर्ष की कहानी को जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया था वह कैसे नेत्रहीन दिव्यांग होने के बाद भी वे ब्रेल लिपी से पढ़ाई कर आगे बढ़े और एक शिक्षक की भूमिका में आकर खुद तो दुनिया नहीं देख सकते लेकिन कई छात्रों को वह जीवन जीने की राह दिखा रहे हैं खबर प्रसारित होने के बाद उनके जीवन की कहानी आम से लेकर खास कहे तो हर शख्स तक पहुंची जिसके बाद अब शिक्षक दिवस माह के चलते जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान न्यायाधीशगण और एसडीओपी संघप्रिय सम्राट एवं अभिभाषकों ने उनका ओर उनकी दिव्यांग पत्नी का सम्मान किया जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान एवं अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक राजेश जयसवाल से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए वे नेत्रहीन दिव्यांग होने के बाद भी आज हम सभी के लिए एक प्रेरणा है उन्होंने कहा कि मीडिया के ऐसे प्रेरणादाई कार्य जनता तक एक प्रेरित करने वाला संदेश देते हैं वही सम्मान पाकर शिक्षक राजेश जायसवाल ओर उनके परिजन भी बेहद खुश नजर आए सम्मान के पश्चात जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हिदायतुल्ला खान न्यायाधीशगण एवं अधिकारियों ने नेशनल लोक अदालत एवं स्वास्थ शिविर का शुभारंभ किया !
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top