icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरियों का महासैलाब, सावन की दूसरी सोमवारी में भगवा जयकार

Naya Chak, Bihar:स Sultanगंज में आज आस्था का सैलाब है, गंगा के घाट से लेकर कांवरिया पथ तक सिर्फ भगवा ही भगवा नजर आ रहा है। जुबां पर बोल बम का जयघोष है और कंधों पर कांवर , मौका है सावन की दूसरी सोमवारी का, जब बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला सुल्तानगंज से देवघर की ओर बढ़ रहा है। कहीं डाक बम की रफ्तार दिखाई दे रही है तो कहीं कांवरियों के जत्थे भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं। उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालु जल भर रहे हैं और 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पर निकल रहे हैं। श्रावणी मेले की शुरुआत से अब तक 22 लाख से ज्यादा कांवरिया पैदल सुल्तानगंज से देवघर पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि लाखों श्रद्धालु ट्रेन और दूसरे वाहनों से भी बाबा की नगरी की ओर कूच कर चुके हैं। दूसरी सोमवारी से ठीक पहले कल सुल्तानगंज से करीब एक लाख डाक बम देवघर के लिए रवाना हुए। डाक बम की रफ्तार और कांवरियों की आस्था ने कच्ची कांवरिया पथ को भक्तिमय बना दिया है। हर तरफ एक ही संकल्प है। बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचना और गंगाजल से उनका अभिषेक करना। सुल्तानगंज के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। जो भक्त देवघर नहीं जा पा रहे, वे यहीं उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल भर रहे हैं और अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। घाटों से लेकर कांवरिया पथ तक प्रशासन की मुस्तैदी भी दिखाई दे रही है। सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह इंतजाम किए गए हैं। यानी दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में सिर्फ भीड़ नहीं... आस्था का महासैलाब दिखाई दे रहा है। गंगा की लहरों से लेकर कांवरिया पथ तक हर तरफ महादेव के नाम की गूंज है। नमामि गंगे घाट से इस वक्त का पूरा जायजा लिया है संवाददाता अश्वनी ने...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सीएम योगी ने शेर दिवस पर प्रकृति और जैव विविधता संरक्षण का संकल्प जताया

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि शक्ति, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक ‘शेर’ का संरक्षण केवल एक वन्यजीव प्रजाति की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध जैव-विविधता और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की एक समग्र दृष्टि है। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। आइए, 'विश्व शेर दिवस' पर प्रकृति के इस प्रहरी के संरक्षण का संकल्प लें, जिससे आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित और समृद्ध धरा विरासत में मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन के दूसरे सोमवारी पर भक्तों की भीड़

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में भी सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा है। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है। मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया। अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढती चली गयी‌ पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे। हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top