icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई: 1590 किलो संदिग्ध मावा-हलवा सीज

Kota, Rajasthan:Kota "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य विभाग टीम की कारवाई, 16 क्विंटल संदिग्ध मावा,केक एवं डेजर्ट किया सीज, त्योहारी सीजन में बाजार में होना था सप्लाई, दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, मावा व मिठाइयों के लिए 21 नमूने, बोरखेड़ा,गुमानपुरा मावा मंडी,केशवपुरा,बजरंग नगर क्षेत्र में किया निरीक्षण, एंकर - त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोटा में बड़ी कार्रवाई की। अंबेडकर नगर कच्ची बस्ती स्थित मातेश्वरी मिल्क प्रोडक्ट्स पर औचक निरीक्षण कर 1590 किलो संदिग्ध मावा, हलवा और इंडियन डेजर्ट सीज किया गया। प्रथम दृष्टया खाद्य पदार्थ संदिग्ध मिलने पर पांच नमूने लेकर शेष माल सीज कर संचालक की अभिरक्षा में रखवाया गया। वहीं बोरखेड़ा, गुमानपुरा मावा मंडी, केशुपुरा, बजरंग नगर, सिंधी कॉलोनी और रावतभाटा रोड सहित दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच कर कुल 21 नमूने लिए गए। नयागांव स्थित बीकानेरी रसगुल्ला निर्माता फर्म में गंदगी, खराब फर्श और स्वच्छता मानकों की अनदेखी मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होगी। सवाल यह है? कि त्योहारों की बढ़ती मांग के बीच बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता कितनी सुरक्षित है? विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाले मावे और खाद्य सामग्री पर भी निगरानी बढ़ाई है。
0
0
Report

अमेठी के DM ने बालिका विद्यालय में निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता परखा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी डीएम बने अध्यापक, कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल, परखी पढ़ाई की गुणवत्ता अमेठी के भेटुआ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक पहुंचे जिलाधिकारी शशांक चौधरी, डीएम ने कक्षा 9 और 10 में पहुंचकर संभाली अध्यापक की भूमिका, छात्राओं से गणित के सवाल पूछकर परखी शैक्षणिक दक्षता, अंग्रेजी में प्रार्थना पत्र लिखने की भी ली जानकारी, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, रसोईघर और छात्राओं के शयनकक्षों का किया निरीक्षण, खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था का लिया जायाजा, अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए BSA को आगणन तैयार करने के दिए निर्देश, डीएम ने साफ कहा- छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न हो, आवासीय विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है。
0
0
Report

गाजीपुर के पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र 5.0 से घर बैठे आसान प्रमाणन

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर के हजारों पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर, अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बैंक और कोषागार के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति केंद्र सरकार ने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 शुरू किया है, जो 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में संचालित होगा गाजीपुर में कोषागार से जुड़े पेंशनरों सहित विभिन्न विभागों के करीब 25 हजार पेंशनभोगियों को इस डिजिटल सुविधा का लाभ मिल सकेगा अब पेंशनर अपने स्मार्टफोन से घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार कर सकेंगे इसके लिए मोबाइल में जीवन प्रमाण ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड कर चेहरे का सत्यापन कराना होगा पेंशनरों की सहायता के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां कोषागार कर्मचारी डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह के मुताबिक, शासन के निर्देश पर प्रत्येक पेंशनर को साल में एक बार जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य है डिजिटल व्यवस्था से बुजुर्ग पेंशनरों को लंबी कतारों, भागदौड़ और कागजी प्रक्रिया से मिलेगी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र गाजीपुर के हजारों पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब पेंशन जारी रखने के लिए सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के नाम पर बैंकों और कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पेंशनर घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 शुरू किया गया है, जो 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इस अभियान के तहत पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गाजीपुर जनपद में कोषागार से जुड़े पेंशनरों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के लगभग 25 हजार पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिल सकता है। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के पेंशनर भी निर्धारित समय पर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। खास बात यह है कि पेंशनरों की सुविधा के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में कोषागार कर्मी पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे। खास बात यह है कि पेंशनरों की सुविधा के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में कोशगारकर्मी पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह के मुताबिक, शासन के निर्देश पर सभी पेंशनरों को साल में एक बार जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य है। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की व्यवस्था से बुजुर्गों को काफी सहूलियत मिलेगी। मोबाइल से प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। इसके लिए पेंशनर को जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार फेस आरडी ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन कराना होगा। मोबाइल कैमरे से चेहरे का सत्यापन सफल होते ही डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार हो जाएगा, जिसे सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। कुल मिलाकर डिजिटल व्यवस्था से पेंशनरों को लंबी कतारों, भागदौड़ और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में पंचायत समिति चुनाव की पारी तेज: भाजपा ने तीन प्रत्याशी दाखिल किए

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौरगढ़ जिले के बेगूं से पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन दाखिल किए। तीनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें वार्ड नंबर 2 गोपालपुरा-इटावा से छोटी बाई जाट, वार्ड नंबर 4 मोतीपुरा-बरनियास से शंकर लाल कुमावत और वार्ड नंबर 7 खेड़ी माधोपुर से भेरू लाल धाकड़ शामिल हैं। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी भी प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे। पंचायत समिति चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं।
0
0
Report

46 करोड़ बजट के बावजूद 29 किमी सड़क अधूरी, ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ी

Pali, Rajasthan:जिले के रानी-देसीूरी क्षेत्र के सोमेसर से पनोता तक करीब 29 किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए 46 करोड़ का बजट पास किया गया, लेकिन वर्तमान में सड़क का काम अधूरा पड़ा है। आए दिन इस खस्ताहाल रोड पर हादसे हो रहे हैं तो किसी की कार का टायर ब्लास्ट हो रहा है। इतना सब जानते हुए भी जिम्मेदार इस अधूरी पड़े सड़क निर्माण को पूरा करवाने को लेकर प्रयास नहीं कर रहे है। जिसका सीधा नुकसान कई गांवों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। रोड पर धूल उड़ती है और छोटे-छोटे पत्थर पड़े है जिससे गाड़ी को नुकसान होता है इसलिए उस रोड पर सवारी लेकर नहीं जाते हैं। मामले में पीडब्ल्यूडी के AEN प्रवीण कुमार ने बताया कि डामर की रेट भी बढ़ गई है इसके चलते ठेकेदार ने काम रोक रखा है लेकिन अब डिफरेंस स्वीकृति जारी हो चुकी है जिससे जल्द काम शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

देवरिया: पंडरी मल्ल ढाला के पास भीषण जाम, तीन घंटे से फंसे सैकड़ों वाहन; राहगीर परेशान

ASAmit SinghFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:पंडरी मल्ल ढाला के समीप देवरिया-बैकुंठपुर नहर बाईपास पर मंगलवार को भीषण जाम लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। जाम का असर सोनूघाट से पंडरी मल्ल ढाला जाने वाले मार्ग पर भी देखने को मिला। इस मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर घंटों परेशान होते रहे ,लोगों का कहना था कि व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है, ताकि लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।
0
0
Report

मधुबनी: गुस्साई मह‍िलाओं ने ज‍िलाध‍िकारी का पकड़ लिया कॉलर, बलिराजगढ़ में हुई DM और SSP के साथ धक्का मुक्की

SShyamFollow4m ago
Madhubani, Bihar:

ब‍िहार में मधुबनी के बाबूबरही में ASI की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या की घटना से नाराज लोग जब अपनी बात रखने पहुंचे तो हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधिकारी आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया। एक तरफ पुलिसकर्मी की गोली से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल होने का मामला है,तो दूसरी तरफ आक्रोशित भीड़ का जिलाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार भी सवाल खड़े करता है। 

 

(ब‍िहार से जी न्‍यूज ब्‍यूरो र‍िपोर्टर प्रशांत झा की र‍िपोर्ट)

 

0
0
Report
Advertisement

धनबाद: दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद फूड सेफ्टी विभाग त्यौहार को लेकर खाने पीने की सामाग्री बनाने वाले कारखानों पर जांच तेज कर दी है। शहर के साथ साथ जिला मुख्यालय से सुदूर इलाकों में भी टीम पहुँच छापेमारी कर रही है। दीपावली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य विभाग ने चिरकुंडा में बड़ी कार्रवाई की है। फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सड़क किनारे ट tent लगाकर मिठाइयां तैयार कर रही तीन दुकानों में छापेमारी की। इन दुकानों में मिठाइयों के निर्माण में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान करीब 25 सौ किलो लड्डू एवं काजू बर्फी जब्त की गई। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी अभियान में लगभग दो दर्जन सदस्य शामिल थे। टीम ने मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए तथा जब्त मिठाइयों को नष्ट कर दिया। विभागीय टीम ने चिरकुंडा में बाबूलाल शर्मा, दामोदर महाराज एवं गोपाल मंडल की दुकानों में छापेमारी की। दीपावली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से त्योहार के दौरान मिलावटी एवं प्रतिबंधित रंगों से तैयार मिठाइयों की बिक्री करने वाले कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। वही फूड सेफ्टी पदाधिकारी ने कहा कि त्यौहार को लेकर फूड सेफ्टी विभाग जांच अभियान चला रही है। सूचना मिलने पर टीम खाद्य सामाग्री बनाने वाले कारखानों पर छापेमारी कर रही है। मिलावटी मिठाई, प्रतिबंधित रंग का उपयोग करने वाले मिठाइयों को जब्त कर नष्ट कराया जा रहा है। तीन मिठाई बनाने वाले कारखानों में छापेमारी किया गया। प्रतिबंधित रंग का उपयोग जांच में पाया गया। साथ फूड सेफ्टी लाइसेंस भी नहीं है। भारी मात्रा में लड्डू, बूंदी सहित अन्य मिठाई जब्त किया गया है।
0
0
Report

नवाबगंज में चोरी: अध्यापक के घर से डेढ़ लाख नकदी चोरी

Farrukhabad, Uttar Pradesh:नवाबगंज में चोरियों का सिलसिला जारी, अध्यापक के घर से डेढ़ लाख रुपये चोरी\n\nछत के रास्ते घर में घुसा चोर, अलमारी से नकदी लेकर फरार\n\nसीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, मोहल्ले के ही युवक पर जताई जा रही आशंका\n\nनवाबगंज कस्बे के पुराना गनीपुर निवासी अध्यापक अखिलेश वर्मा Monday रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे एक चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गया। जीने का दरवाजा बंद न होने के कारण चोर आसानी से अंदर पहुंचा और सीधे अध्यापक के कमरे में जाकर अलमारी खंगालने लगा।\n\nचोर ने अलमारी में रखी 50-50 हजार रुपये की तीन गड्डियां यानी कुल डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद पास में रखा थैला भी खंगाला और छत के रास्ते फरार हो गया। रात करीब डेढ़ बजे आवाज सुनकर अध्यापक की आंख खुली। बाहर निकलने पर उन्हें एक व्यक्ति छत से कूदकर भागता दिखाई दिया। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और नकदी गायब थी।\n\nघटना की सूचना यूपी-112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध चोर की तस्वीर कैद हुई है। फुटेज के आधार पर मोहल्ले के ही एक युवक पर चोरी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।\n\nलोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरियों का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई नकदी बरामद करने की मांग की है。
0
0
Report

सासाराम में निशांत कुमार ने रोजगार सृजन का संकल्प दिखाया

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां आज सासाराम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तथा जदयू नेता निशांत कुमार पहुंचे तथा सासाराम के तकिया बाजार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 जयंती समारोह में भाग लिया। इस दौरान पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी उपस्थित हुए। सासाराम के पटेल सेवा संघ के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता जदयू के करगहर के विधायक वशिष्ठ सिंह ने की। इस दौरान निशांत कुमार ने कहा कि की सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का कमान मिला है। जिसे वह जदयू कार्यकर्ताओं एवं सभी के सहयोग से आगे बढ़ा रहे हैं तथा बेहतर काम कर प्रदेश को एक उच्च मानक तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी कहा करते थे कि नालंदा उनकी आत्मा है, तो रोहतास उनकी हृदय है। वही पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि उनकी सरकार लगातार रोजगार सृजन का काम कर रही है और वह एक मंत्री होने के नाते तथा सरकार के प्रतिनिधि होने के नाते वादा करते हैं कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। न्यायपालिका में कॉलेजियम सिस्टम का विरोध किया。
0
0
Report
Advertisement

धनबाद सांसद के नाम पर ठगी: पुणे कारोबारी से 12 लाख अधिक की धोखाधड़ी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में सांसद के नाम और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खुद को धनबाद का सांसद बताकर एक शातिर ने पुणे के कारोबारी को सामूहिक विवाह और बड़े कार्यक्रम आयोजित कराने का झांसा दिया और उससे 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली. मामले की जांच पुणे क्राइम ब्रांच ने की और जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा से मुख्य आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्ताररी के रास्ते तक पहुंचने में एक किशोरी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल हुआ. किशोरी ने बताया कि बबलू ने मोबाइल लेकर बातचीत की. पुलिस ने किशोरी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया; तीन को छोड़ दिया गया, जबकि बबलू को न्यायालय में पेश किया गया. पुणे क्राइम ब्रांच अब उसे रिमांड पर लेकर ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य शिकारों के बारे में पूछताछ करेगी.
0
0
Report

पटना निगरानी टीम ने रिश्वत लेकर सर्वे अमीन दीपक राज को गिरफ्तार किया

Saharsa, Bihar:सहरसा से क्राइम रिपोर्ट में कहा गया है कि पटना निगरानी टीम ने एक सर्वे अमीन दीपक राज को 5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दीपक राज सोनवर्षा अंचल कार्यालय में पदस्थापित थे। आवेदक प्रभात कुमार ने बताया कि उनके दादा जी की 5-6 साल से 480 डिसमिल जमीन का रकवा और नक्शा परिवर्तन से जुड़ी समस्या को लेकर अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, और प्रभात कुमार भी लगभग 6 महीने से परेशान थे। जमीन के रकवा और नक्शा परिवर्तन में सुधार के लिए अमीन से 15-20 हजार की मांग की जा रही थी, जिसके बाद आवेदक ने 14 अक्टूबर को पटना निगरानी टीम को आवेदन दिया था। इसके आधार पर कांड 129/26 दर्ज किया गया और आज उनके निजी कार्यालय में छापेमारी के दौरान सर्वे अमीन दीपक राज को 5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी के डीएसपी अमरेंद्र प्रताप विद्यार्थी ने बताया कि आवेदक के आवेदन के आलोक में सत्यापन किया गया और कार्रवाई की गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top