icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बारिश में छह-लेन निर्माण साइट पर रोड रोलर से ट्राला टकराने, दो घायल

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले के धरमपुरी क्षेत्र के समीप सांवेर तहसील स्थित साइन विहार कॉलोनी के सामने शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर-उज्जैन हाईवे (एनएच-27) पर सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान चल रहे रोड रोलर में पीछे से स्क्रैप से भरा एक ट्राला जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। टक्कर के बाद ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर सिक्स लेन निर्माण कार्य के चलते रोड रोलर, डंपर और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

टिटवाला में तेज रफ्तार ब्रिज़ा कार का हादसा, तीन नाबालिग घायल

Kalyan, Maharashtra:टिटवाळा येथील इंदिरानगर परिसरात भरधाव वेगाने आलेल्या ब्रिझा कारने तीन अल्पवयीन मुलांना धडक दिल्याची घटना घडली. या अपघातात नाबालिग मुलं जखमी झाली असून त्यांच्यावर खाजगी हॉस्पिटल येथे उपचार सुरू आहेत. किशन आनंद, अनिकेत कुमार, आणि रिषभ शर्मा ही तीन मुले गॅलन घेऊन पाणी आणण्यासाठी रस्त्याच्या कडेला पायी जात असतांना त्याचवेळी भरधाव वेगाने आलेल्या कारने त्यांना जोरदार धडक दिली. धडकेनंतर कार चालकाचा ताबा सुटल्याने ती रस्त्यालगत असलेल्या एका गाळ्याला जाऊन धडकली. या धडकेत गाळ्याची भिंतही कोसळली, त्यामुळे परिसरात काही काळ भीतीचे वातावरण निर्माण झाले. घटनेची माहिती मिळताच टिटवाळा पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले. पोलिसांनी पंचनामा करून अपघाताची नोंद घेतली असून नेमका अपघात कसा झाला, तसेच चालकाचा निष्काळजीपणा होता का, याचा तपास सुरू आहे.
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

गोवंश के ट्रेन से टकराने पर रेलवे मार्ग 45 मिनट के लिए बाधित: फर्रुखाबाद हादसा

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: मालगाड़ी की चपेट में आने से गोवंश की मौत, करीब 45 मिनट तक रेल मार्ग प्रभावित फर्रुखाबाद के मिशन कंपाउंड रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक गोवंश मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद गोवंश का शव इंजन के नीचे बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मालगाड़ी लगभग 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। इंजन के नीचे फंसे गोवंश को निकालने के लिए चालक ने कई बार ट्रेन को आगे-पीछे किया, लेकिन काफी देर तक गौवंश का शव बाहर नहीं निकल सका काफी मशक्कत के बाद मृत गौवंश को बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटना देखने पहुंच गए। शाम करीब 5 बजे इंजन के नीचे फंसा शव हटाए जाने के बाद मालगाड़ी फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, इस दौरान रेल मार्ग लगभग 45 मिनट तक प्रभावित रहा।
0
0
Report
Advertisement

झांसी में मेडिकल कॉलेज के सामने अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, दो भागे

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने किराये के एक कमरे में अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलते हुए पकड़ा गया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा, वहीं टीम को देखते ही मौके पर मौजूद दो लोग मशीन चालू छोड़कर भाग गए। टीम ने बरामद पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत कई उपकरण को सीज करके एसीएमओ डॉक्टर आशीष अग्निहोत्री के सुपुर्द कर दिए गए। इस कारोबार जुड़े लोगों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने करगुवां जी मंदिर के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की। अफसरों को सूचना मिली थी कि यहां बिना रजिस्ट्रेशन के पोर्टेबल मशीन के जरिए अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद जब टीम ने कमरे में प्रवेश किया तो वहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में मिली। कमरे में मौजूद दो लोग अधिकारियों को देखते ही मौके से भाग निकले। जिनके भागने की पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली गई। छापेमारी के दौरान टीम ने एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, दो मोबाइल फोन, एक कैमरे का डीवीआर, दो मोबाइल चार्जर और एक एडाप्टर बरामद कर सीज कर दिया। बरामद सामान को नगर मजिस्ट्रेट ने एसीएमओ की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग में सुरक्षित रखवा दिया गया है। बाइट- प्रमोद झा......सिटी मजिस्ट्रेट, झांसी
0
0
Report

कुदरा थानााध्यक्ष नन्दु कुमार निलंबित, बालू चोरी मामले में कैमूर एसपी ने सख्त कार्रवाई

Khajuria Khurd, Bihar:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुदरा थानाध्यक्ष निलंबित. जब्त ट्रक से बालू चोरी और वीडियो बनाने वाले का मोबाइल छीनने के आरोप की जांच के बाद एसपी ने की सख्त कार्रवाई। जी मीडिया पर खबर चलने के बाद कैमूर एसपी ने लिया संज्ञान। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विवादित वीडियो और फोटो का खबर जी मीडिया पर चलने के बाद संज्ञान लेते हुए कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने कुदरा थानाध्यक्ष नंदु कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला कुदरा थाना क्षेत्र के एक यार्ड का है, जहां जब्त किए गए बालू लदे ट्रक से ट्रैक्टर के जरिए अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा था। इस घटना का वीडियो बना रहे पत्रकार का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने का गंभीर आरोप भी थानाध्यक्ष पर लगा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। जो कि जी मीडिया ने प्राथमिकता से इस खबर को चलाई थी। मामाले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अंचल पुलिस निरीक्षक (मोहनियाँ) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मोहनियाँ) को वीडियो की सत्यता की जांच करने का निर्देश दिया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष कुदरा नन्दु कुमार का कृत्य कानून के प्रतिकूल और उनका आचरण अत्यंत संदिग्ध पाया गया। इसके बाद एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, भभुआ निर्धारित कर दिया है। कैमूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे आम जनता के साथ शालीन व्यवहार और कानूनसम्मत कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
0
Report

बिहार पुलिस की साइबर ब्रांच का बड़ा एक्शन: 128 FIR, 823 URL हटे

Patna, Bihar:पटना- बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के ख़िलाफ़ कार्रवाई बीते 4 महीने में 128 लोगों पर FIR दर्ज मामले में कुल 16 लोग गिरफ्तार, 9 आईडी किए गए डिलीट बिहार पुलिस की साइबर ब्रांच का एक्शन सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने के खिलाफ कार्रवाई मार्च से जून- 2026 के बीच 453 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को टेकडाउन नोटिस नोटिस के माध्यम से 856 आपत्तिजनक यूआरएल हटाने का अनुरोध 4 महीने में कुल 823 यूआरएल हटाए गए गणमान्य लोगों और आम जन से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट पर विशेष निगरानी जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवालों के खिलाफ जारी रहेगा पुलिस का विशेष अभियान
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top