icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुंछ के दिगवार में हर घर तिरंगा अभियान तेज, छत पर तिरंगा फहराया

Chikri Ban, पुंछ जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा के अंतिम गाँव दिगवार में एक अनोखी पहल की। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल गुलशन की अगुवाई में अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अंतिम घर की छत पर अपने हाथों से तिरंगा फहराया। लोगों से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के تحت पुंछ जिले में भी लोगों को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी अभियान के تحت शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार गांव का दौरा किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल गुलशन की अगुवाई में अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अंतिम घर की छत पर अपने हाथों से तिरंगा लगाया, इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अगले दो दिनों में अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने ka आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और हर घर पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाए। नियंत्रण रेखा के अंतिम घर पर तिरंगा फहराने की यह पहल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सीमावर्ती क्षेत्रों में और मजबूती देने के साथ-साथ लोगों में देशभक्ति की भावना को भी बढ़ावा दे रही है।
0
0
Report

आगरा में तिरंगे-भगवा झंडे कूड़े में मिलने से मचा हंगामा

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग हर घर तिरंगा अभियान को आगरा में लगा ग्रहण, कूड़ेदान में मिले सैकड़ों तिरंगे सिकंदरा इंडस्ट्रीज एरिया में तिरंगा और भगवा झंडे कूड़े में मिलने से मचा हड़कंप शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने मौके से सैकड़ों तिरंगे और भगवा झंडे किए बरामद एक कंटेनर से कूड़े में झंडे फेंकने का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराने को दिया प्रार्थना पत्र हिंदूवादी नेताओं ने तिरंगे और भगवा ध्वज के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो DM कार्यालय पहुँचकर बरामद झंडे सौंपने की चेतावनी हिंदूवादी बोले—तिरंगे व भगवा का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
0
0
Report

15 अगस्त को सरकारी स्कूलों में लापरवाही,सरकारी स्कूलों में आज के दिन भी बिना टीचर खुद पढ़ रहे छात्र

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर जहां सरकारी स्कूलों और मदरसों में तैयारियां तेज होने का दावा किया जा रहा है, वहीं शामली जनपद में तैयारियों की जमीनी हकीकत कुछ अलग नजर आई। ज़ी मीडिया की पड़ताल के दौरान कुछ सरकारी स्कूलों में शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले, जबकि स्कूल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं दिखाई दी। जहा एक स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों के बजाय बच्चे खेलते हुए नजर आए। वहीं, स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी भी दिखाई दी। इससे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े होते हैं। वही 15 अगस्त की तैयारी के बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का हवाला दिया। उनका कहना था कि स्कूल में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण व्यवस्थाओं को संभालने में परेशानी हो रही है। वहीं, मदरसे में भी 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर सवाल उठे। मदरसे के मौलाना ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी होने का दावा किया। हालांकि, शुक्रवार यानी जुम्मा होने के चलते मदरसे में छुट्टी होने की बात कही गई। ऐसे में सवाल यह है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर सरकारी संस्थानों में कितनी गंभीरता बरती जा रही है? क्या केवल कागजों और दावों में ही तैयारियां पूरी हैं,या फिर जमीनी स्तर पर भी 15 अगस्त के आयोजन को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं? अब देखना होगा कि कुम्भकरनी नींद सोया,शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या संज्ञान लेता है और संबंधित स्कूलों में व्यवस्थाओं की स्थिति सुधारने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report
Advertisement

जालौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभद्रता के बाद मुकदमा, पिता-पुत्र समेत चार आरोपी

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मेडिकल संचालक की दवाई नहीं लिखना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को पड़ा महंगा, मेडिकल संचालक पिता और पुत्र ने डॉक्टर से की अभद्रता, अस्पताल में घुसकर धक्कामुक्की कर इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ा, एक हफ्ते में ट्रांसफर कराने की धमकी दी, प्राइवेट मेडिकल की दवाई नहीं लिखे जाने पर डॉक्टर को देख लेने की पिता पुत्र ने धमकी देकर बनाया दबाव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में खुला है राधारानी मेडिकल स्टोर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी के तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।
0
0
Report

बहराइच के रानीपुर में चोर गैंग ने दो घरों से लाखों की चोरी, दहशत

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में चोरों का क़हर! थाना रानीपुर इलाके में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 15 से 20 लाख से अधिक की चोरों ने की चोरी! रानीपुर थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पहले दहौरा गांव के ग्राम प्रधान समेत दो मकानों से करीब 25 लाख रुपये की चोरों ने की थी चोरी, चोरों का गैंग बना पुलिस के लिये बड़ी चुनौती, बेखौफ चोरों ने फिर बड़ी वारदात को दिया अंजाम । थाना रानीपुर के पिपरिया महिपाल सिंह गांव के ग्राम प्रधान, मंशाराम मौर्य के घर में बड़ी चोरी की घटना को दे डाला अंजाम, तकरीबन 15 से 20 लाख के माल पर चोरों ने किया हाँथ साफ, इसके बाद चोरों ने पड़ोसी रोशन लाल द्विवेदी के घर को भी बनाया निशाना, जहां से लगभग दो लाख रुपये से अधिक की चोरी कर चोरों का गैंग हुआ फरार, लगातार चोरी की वारदातों से दहशत में इलाके की आवाम! पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल, थाना रानीपुर इलाके की वारदात
0
0
Report
Advertisement

नावां सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा रैली आयोजित

Didwana, Rajasthan:नावां सिटी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं तिरंगा यात्रा के तहत शुक्रवार को नावां सिटी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली गणेश मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, पुरानी रेलवे स्टेशन, अंजनी माता मंदिर और निधि कांटा होते हुए सैनी भवन पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर किसान आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नागौर सीआर चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। रैली में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व शहर के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

सासाराम में तिरंगा यात्रा, अशोक चौधरी बोले- तिरंगा हमारी शान

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम में बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण एवं ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बता दे कि डॉ. अशोक चौधरी रोहतास के प्रभारी मंत्री हैं। आज सुबह-sुबह सासाराम के समाहरणालय से ये तिरंगा यात्रा निकलकर पोस्ट ऑफिस चौराहा, धर्मशाला मोर होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस तिरंगा यात्रा में रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी रौशन कुमार के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, स्काउट गाइड, एनसीसी के कैडेट आदि ने भी भाग लिया। वहीं सरकारी के अलावा निजी स्कूलों के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया तब जाकर हमें यह तिरंगा nसीब हुआ है। हमें अपने तिरंगा झंडा के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। हमें अपने तिरंगा पर गौरव है。
0
0
Report

हमीरपुर में जूते के भीतर छिपा सर्प: युवक सर्पदंश से अस्पताल में भर्ती

Chanwal, Himachal Pradesh:जूता पहनने से पहले सावधान, अंदर छिपा हो सकता है सर्प। हमीरपुर अगर आप भी बिना जांचे जूता पहन लेते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हमीरपुर में जूता पहनते समय एक युवक को उसमें छिपे सर्प ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन ने सर्प को डिब्बे में बंद कर अस्पताल तक ले आए और अस्पताल में भी हलचल मच गई। सर्पदंश की जानकारी मिलने पर परिजनों ने सर्प को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और उसे भी साथ अस्पताल लिए चले आये। चिकित्सक के अनुसार सर्प देखने में कोबरा प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बरसात के मौसम में सांप सुरक्षित जगह की तलाश में जूते, कपड़ों और घर के सामान में छिप सकते हैं। ऐसे में जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़कर और अंदर से देखकर ही पहनें। खासकर लंबे समय से रखे जूतों की जांच जरूर करें। नहीं तो एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। जूता पहनने से पहले कुछ सेकंड की जांच आपको सर्पदंश के खतरे से बचा सकती है। और अगर सर्पदंश हो जाए तो झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं ताकि उपचार मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

चाकण के उद्योग क्षेत्र में क्राइसिस, रोहित पवार ने सरकार पर हमला

Chakan, Maharashtra:पुण्याच्या चाकण औद्योगिक वसाहतीमधील खड्ड्यांचे साम्राज्य आणि भीषण वाहतूक कोंडीमुळे कंपन्या राज्यबाहेर जाण्याची वेळ आली असून, यावरून राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाचे आमदार रोहित पवार यांनी सरकारवर थेट हल्लाबोल केला आहे. चाकण परिसरातील रस्त्यांची पाहणी केल्यानंतर रोहित पवार यांनी प्रशासकीय अनास्थेवर बोट ठेवत, सरकारच्या दुर्लक्षामुळेच उद्योग बाहेर जात असून स्थानिकांच्या रोजगारावर गदा येत असल्याचा घणाघात केला. याच संदर्भात त्यांच्याशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी... प्रतिनिधी हेमंत चापुडे To रोहित पवार (नेते NCP SP) प्रतिनिधी हेमंत चापुडे झी मिडीया चाकण पुणे...
0
0
Report

पूर्व चंपारण के अफसर की 1900 किमी पैदल यात्रा, मुंबई हाजी अली के लिए रवाना

Akola, Maharashtra:बिहारच्या पूर्व चंपारण जिल्ह्यातील चौरादानो येथील अफसर या तरुणाने मुंबईतील हाजी अलीच्या दर्शनासाठी तब्बल १९०० किलोमीटरच्या पायी प्रवासाला सुरुवात केली आहे. २० जूनपासून सुरू झालेल्या या प्रवासात अफसरने आतापर्यंत सुमारे १४०० किलोमीटरचे अंतर पूर्ण केले असून, आता आणखी ५०० किलोमीटरचा प्रवास बाकी आहे. दररोज सुमारे ४० किलोमीटर पायी चालत, काही काल विश्रांती घेत अफसर आपला प्रवास सुरू ठेवत आहे. अकोल्याजवळ राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक सहावरून मुंबईच्या दिशेने जात असताना तो नागरिकांच्या नजरेस पडला. पाठीवर बॅग आणि हातात तिरंगा घेत अफसरचा हा प्रवास देशभक्ती आणि श्रद्धेचा संदेश देत आहे. मुंबईतील हाजी अली येथे पोहोचल्यानंतर आपल्या मनोकामना पूर्ण होण्यासाठी प्रार्थना करणार असल्याचे अफसरने सांगितले. तब्बल १९०० किलोमीटरच्या या पायी प्रवासातील १४०० किलोमीटरचा टप्पा पार केल्याने आता त्याचा मुंबईकडील प्रवास अंतिम टप्प्यात पोहोचला आहे.
0
0
Report
Advertisement

खैरथल के मुंडावर में स्टोर के कर्मचारी पर गाली-गलौज का वीडियो वायरल; विभाग जांच में

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के मुंडावर विधानसभा अंतर्गत सोडावास गांव में विद्युत विभाग कार्यालय में एक कर्मचारी पर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज करने के आरोप लगे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोडावास गांव स्थित विद्युत विभाग कार्यालय का बताया जा रहा है। चिरूणी गांव निवासी कृष्ण कुमार घरेलू विद्युत कनेक्शन से संबंधित सिंगल फेस ट्रांसफॉर्मर लेने के लिए विद्युत विभाग के स्टोर पर गया था; इसी दौरान स्टोर कीपर कमल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि स्टोर कीपर ने कृष्ण कुमार के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। किसी व्यक्ति ने वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों में भी नाराजगी बनी हुई है। विद्युत विभाग के जिला अधिकारी रूपराम गुर्जर ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है; वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा असोभनीय है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नालंदा में साइबर फ्रॉड के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या

Pariaunna, Bihar:एक पति-पत्नी के बीच में विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने की घटना घटी है। वही ग्रामीणों में चर्चा है कि मारपीट की कारण आहत महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है । मायके वालों की सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। मृतका मुकेश कुमार की 21 वर्षीया पत्नी अंजू कुमारी थी । मृतका के भाई रौशन कुमार ने बताया कि 2023 में उनकी बहन की शादी हुई थी 11 माह का एक दूधमुहा बच्चा है। कुछ दिन पहले बहन साइबर फ्रॉड के चक्कर में 15 हजार रुपए ठगी कर लिया गया । इसी को लेकर बहनोई द्वारा मारपीट और प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार को उसके भांजा की तबीयत खराब थी जिसे देखने के लिए उसके ससुराल आ रहा था इसी बीच उसे रास्ते में सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है परिवार वालों के साथ जब वहां पहुंचा तो शव घर के बाहर रखा हुआ था और परिवार के लोग वहां से फरार थे। अपर थानाध्यक्ष विमलेוש पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top