icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

ग्वालियर में अवैध रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा, दो की मौत NH-44 पर जाम

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग ग्वालियर में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत。 हादसे में चाचा-भतीजे ने मौके पर ही तोड़ा दम。 हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने NH-44 पर लगाया जाम。 पिछोर थाना क्षेत्र का है पूरा मामला। जाम के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा。 पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है。 अवैध रेत परिवहन और दर्दनाक हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
0
0
Report

राजपुर में पोटाश धमाके से 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर- बाइक पर पटाखे ले जाते समय जेब में रखी पोटाश में जोरदार धमाका. बड़ा हादसा: धमाके के बाद कपड़ों में लगी आग, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा. घायल: बाइक चला रहा 28 वर्षीय साथी भी घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किशोर जिला अस्पताल रेफर. अशोकनगर जिले के राजपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां बाइक पर जा रहे एक 16 वर्षीय किशोर की जेब में रखी विस्फोटक सामग्री यानी पोटाश में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि किशोर के कपड़ों में तुरंत आग लग गई। हादसे में किशोर की जांघ और हाथ की उंगलियां बुरी तरह झुलस गई हैं, वहीं बाइक चला रहा उसका 28 वर्षीय साथी भी घायल हुआ है। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से किशور को गंभीर हालत में अशोकनगर रेफर किया गया गया है। घटना शुक्रवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर पटाखे और विस्फोटक सामग्री लेकर राजपुर से निकल रहे were थे। किशोर ने पोटाश अपनी जेब में रख रखी थी। रास्ते में संभवतः दबाव या घर्षण बनने की वजह से जेब में रखी पोटाश में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद किशोर के कपड़ों ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह चीखने लगा। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया और कपड़ों को बुझाया। इसके बाद दोनों घायलों को फौरन नजदीकी क्लीनिक ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 16 वर्षीय किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है.
0
0
Report
Advertisement

ई-रिक्शा में यात्रियों का सामान चुराने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामद

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow5m ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। ई-रिक्शा में सफर के दौरान यात्रियों के सामान और नकदी पर हाथ साफ करने वाली चार महिलाओं को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए 20 हजार रुपये लाल पर्स सहित बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के बिजहरी गांव निवासी सीमा देवी अपने मायके मऊ आ रही थीं। ट्रेन से उतरने के बाद उन्होंने आजमगढ़ मोड़ से ई-रिक्शा लिया। इसी दौरान सदर अस्पताल के पास चार अज्ञात महिलाएं भी ई-रिक्शा में सवार हो गईं। चारों महिलाएं तहसील सदर गेट के पास उतर गईं। उनके उतरने के बाद सीमा देवी ने अपना पर्स चेक किया तो उसमें रखे 20 हजार रुपये, सोने का लॉकेट और चांदी की पांच जूतियां गायब थीं। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने चारों महिलाओं पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस चारों महिलाओं को थाने ले गई, जहां महिला हेल्प डेस्क पर उपनिरीक्षक तृप्ति पाण्डेय ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से लाल पर्स सहित 20 हजार रुपये बरामद हुए।
0
0
Report

नेपाल से आ रही चरस खेप: मुजफ्फरपुर में DRI–STF ने 10 किलोग्राम पकड़ा

Muzaffarpur, Bihar:मujफ्फरपुर DRI और बिहार STF के संयुक्त कारवाई में चरस तस्करी का भंडाफोड़,10 किलोग्राम चरस जब्त, एक गिरफ्तार,बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़,नेपाल से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी चरस की खेप। दरअसल देश में नशे के जाल को फैलाने वाली अंतरराष्ट्रीय ताकतों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की लगातर नज़र बनी हुई है और इसी करी मे डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) मुजफ्फरपुर और बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर एक अंतर-राज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है.DRI को खुफिया जानकारी मिली थी कि नेपाल के रास्ते भारत में भारी मात्रा में चरस की एक बड़ी खेप लाई जा रही है.इस सूचना पर मुजफ्फरपुर DRI और बिहार STF की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के बेहद दुर्गम इलाकों में जाल बिछाया और चरस तस्कर पर लगातार निगरानी रखी.तस्करों ने खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए बेहद शातिराना प्लान बनाया था और वे इस ड्रग्स को कई अलग-अलग ट्रेनों और बसों के जरिए, रुक-रुक कर आगे भेजने वाले थे ताकि किसी को शक न हो,लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी के आगे उनकी ये चाल फेल हो गई.गुरुवार दोपहर को टीम को पक्की खबर मिली कि एक संदिग्ध कैरियर बस के जरिए खेप लेकर निकल चुका है.बिना वक्त गंवाए, जॉइंट टीम ने पूर्वी चंपारण के डुमरियाघाट के पास एक बस को रुकवाया और संदिग्ध तस्कर को दबोच लिया.पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश सहनी के रूप में हुई है और सुरक्षा एजेंसियों ने जब आरोपी के सामान की तलाशी ली तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए.उसके पास से पूरे 10 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद हुई,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.चरस के अलावा उसके पास से एक मोबाइल और कुछ कैश भी बरामद हुआ है.DRI और STF की टीम के पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया है कि वह इस चरस को नेपाल से लेकर आया था.इसे उत्तर प्रदेश के बस्ती के रास्ते गुजरात के पाटन और देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जाना था.यह सिंडिकेट उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा,गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क को नशा सप्लाई करता था.फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी राजेश सहनी को NDPS Act, 1985 की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है.DRI और बिहार STF अब इस पूरे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के बाकी सदस्यों को बेनकाब करने, इसके मुख्य आकाओं तक पहुंचने और इस पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए आगे की तफ्तीश में जुट गई है.
0
0
Report

धनतेरस पर वैशाली में उपाध्यक्ष-पुलिस भिड़ंत, सीसीटीवी से सच्चाई सामने

Hajipur, Bihar:धनतेरस की शाम वैशाली के लालगंज में पुलिस और पूर्व नगर उपाध्यक्ष के बीच भिड़ंत से हड़कंप मच गया। तिनपुलवा चौक पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में पूर्व नगर उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और दिलीप ठाकुर, दोनों तरफ से मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। अब सीसीटीवी फुटेज से विवाद की सच्चाई सामने लाने की कोशिश हो रही है।दरअसल, दिलीप ठाकुर तिनपुलवा चौक के पास अपनी टायर दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान RD Travels की गाड़ी वहां रुकी और यात्री उतरने लगे। तभी लालगंज पुलिस मौके पर Reach पर पहुंची। किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और दिलीप ठाकुर के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।आरोप है कि पुलिसकर्मी दिलीप ठाकुर को दुकान के पास खींचकर ले गए और उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। वहीं पुलिस का भी आरोप है कि दारोगा और पूर्व नगर उपाध्यक्ष के बीच मारपीट हुई।घटना की सूचना पर एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बाईट ---दिलीप ठाकुर घायल
0
0
Report
Advertisement

NTPC लेबर गेट पास दुर्गेश कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

Barh, Bihar:बाढ़ एनटीपीसी लेबर गेट के पास शुक्रवार को दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में भीषण आग लग जाने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मार्केट के अंदर आठ दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इस भीषण अगलगी में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख होने کا दावा किया जा रहा है। वहीं, दुकानों में रखे 8 से 10 लाख रुपये कैश भी जलने की बात सामने आई है। दुर्गेश कॉम्प्लेक्स मार्केट में रितेश सिंह की कपड़ों की थोक दुकान सहित मोबाइल और टेंट-पंडाल से संबंधित दुकानें संचालित होती थीं। आग लगते ही देखते-देखते पूरे मार्केट में लपटें फैल गईं। कपड़े, मोबाइल फोन, टेंट-पंडाल का सामान और अन्य व्यवसायिक सामग्री आग की चपेट में आ गई। दुकानदारों का कहना है कि आग इतनी भयावह थी कि किसी भी दुकान से सामान निकालने का मौका नहीं मिला। आग के दौरान लगातार तेज धमाकों की आवाज सुनाई दे रही थी। शुरुआत में गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई, लेकिन दुकान मालिक के अनुसार, मोबाइल दुकान में रखे फोन की बैटरियां फटने से भी धमाके हो रहे थे।दुकानदारों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब एक घंटे तक का समय लग गया। दुकानदार का आरोप है कि यदि समय रहते दमकल की गाड़ियां पहुंच जातीं तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। इसी बीच बाढ़ एसडीपीओ-1 रामकृष्ण घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद एनटीपीसी और बिहार अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
0
0
Report

धनबाद शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार पर निरसा विधायक का भूख हड़ताल खत्म

Dhanbad, Jharkhand:एकंर -- धनबाद शिक्षा विभाग में भरष्टाचार को लेकर मंगलवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी समाहरणालय परिसर डीसी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठे थे।अनशन के चौथे दिन डीसी के लिखित आश्वासन के बाद भूख हड़ताल विधायक ने खत्म किया। चौथे दिन धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा,सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो,बगोदर पूर्व विधायक विनोद सिंह,जेएमएम नेता चंद्रशेखर अग्रवाल,अनशन स्थल पहुंचे।निरसा विधायक अरूप चटर्जी के आंदोलन को समर्थन दिया। धनबाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी शुक्रवार देर शाम विधायक अरूप चटर्जी से वार्ता कर 2 माह के भीतर सभी मामलों का निपटारा के साथ-साथ एक दिसंबर को जिला शिक्षा प्रारंभिक समिति की बैठक करने के लिखित आश्वासन के बाद अनशन को खत्म किया गया है। वही निरसा विधायक का आरोप है कि धनबाद में शिक्षा विभाग में 1600 से अधिक शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के साथ-साथ बीपीएल के छात्रों के नामांकन में गड़बड़ी, एकल विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया था।ग्रामीण क्षेत्र के स्कुलो में शिक्षकों की कमी है।मांगों को लेकर आश्वस्त किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग, और बड़े स्तर पर शिक्षकों के ट्रांसफर सूची में सुधार किया जाएगा।एक दिसंबर को जिला शिक्षा प्रारंभिक समिति की बैठक की जायेगी।डीसी द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया है।जिसके बाद अनशन को समाप्त किये है। बाइट-- अरूप चटर्जी(निरसा विधायक)व्हाईट शर्ट में बाइट -- अभिषेक झा (डीइओ,धनबाद)चेक ब्लू शर्ट में
0
0
Report

दीवाली पर जीरो पॉइंट पर बसों की कमी से यात्री घंटों इंतजार में फंसे

Greater Noida, Uttar Pradesh:दिवाली पर अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ त्योहार मनाने की चाह में हजारों लोग सफर पर निकले हैं। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर शुक्रवार को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आगरा, लखनलि देवरिया और बिहार के पटना समेत कई शहरों को जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बसों की कमी और अव्यवस्थाओं के चलते जीरो पॉइंट पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. हालात ऐसे हैं कि यात्राओं को तीन से चार घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन टिकट बुक कराने के बावजूद कई बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रहीं हैं। लंबी प्रतीक्षा और भीड़ के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई परिवार अपने छोटे बच्चों के साथ सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे बैठने और सोने को मजबूर हैं। त्योहार के मौके पर यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर निजी बस संचालकों और ट्रैवल एजेंसियों पर मनमाना किराया वसूलने के आरोप लग रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुना तक किराया मांगा जा रहा है। विरोध करने पर बस में नहीं बैठाने और सफर से मना करने की धमकी भी दी जा रही है। बसों की कमी, घंटों इंतजार और कथित अवैध वसूली से यात्रियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि हर साल दिवाली और अन्य बड़े त्योहारों पर जीरो पॉइंट पर इसी तरह की स्थिति बनती है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों और यातायात व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए जाते। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी में हजारों यात्री परेशानियों के बीच अपने गंतव्य तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top