Back
Muzaffarpur में विजय सिन्हा ने भूमीय सुधार पर सख्त चेतावनी, 16 प्रखंडों की व्यवस्था पर कार्रवाई
MKManitosh Kumar
Dec 22, 2025 12:10:45
Muzaffarpur, Bihar
भूमि सुधार जल कल्याण संवाद के दौरान एक्शन में दिखे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सुनवाई के दौरान कई CO को लगाई फटकार तो राजस्व कर्मी को निलंबित करने का निर्देश, साथ ही समय सीमा के अंदर दाखिल खारिज का निपटारे का आदेश, नही तो कारवाई की दी चेतावनी
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर पहुंचने पर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और भूमि से जुड़े मामलों में वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और अधिकारियों की लापरवाही पर उन्होंने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है और आम जनता की शिकायत के बाद कई CO को फटकार लगाई. इसके साथ ही काम में लापरवाही बरतने पर एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश के साथ जिला से बाहर स्थानांतरण करने का भी आदेश दिया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जनता दरबार लगाकर जिले के 16 प्रखंडों के आम लोगों की समस्याएं अधिकारियों के सामने सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए. सुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सख्ती का सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला, जब सुनवाई के दौरान मुशहरी अंचल के सतपुरा के राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार की लापरवाही सामने आई. जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने बिना देर किए उन्हें निलंबित करने के साथ जिले से बाहर भेजने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया. यह कार्रवाई न सिर्फ राजस्व महकमे के लिए सख्त संदेश है, बल्कि यह भी संकेत है कि अब जमीन से जुड़े मामलों में मनमानी करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं है.
मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में आयोजित इस जनता दरबार में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर हजारों लोग मौजूद रहे. दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों ने अपनी पीड़ा उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी. सुनवाई के दौरान विजय सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भूमि विवाद गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सबसे बड़ी परेशानी है और सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने डीसीएलआर, सीओ समेत अन्य राजस्व अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता के काम में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी फरियादी को असुविधा न हो. उपमुख्यमंत्री ने एक-एक मामले की गंभीरता से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी अच्छे काम करेंगे उनको पुरस्कृत किया जाएगा और जिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे अब उन्हें निलंबन या बर्खास्त नहीं बल्कि उनके संपत्ति को भी जप्त कर दिया जाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 13:32:090
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 22, 2025 13:31:560
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 22, 2025 13:31:330
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 22, 2025 13:31:190
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 22, 2025 13:30:550
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 22, 2025 13:30:220
Report
1
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 22, 2025 13:24:220
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 22, 2025 13:23:440
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 22, 2025 13:23:250
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 22, 2025 13:23:100
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 22, 2025 13:22:590
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 22, 2025 13:22:370
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 22, 2025 13:22:190
Report
ASArvind Singh
FollowDec 22, 2025 13:20:170
Report