मुजफ्फरपुर में जेल में बंद दुष्कर्मी के पिता ने गवाह पर किया हमला
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जेल में बंद दुष्कर्मी मोहम्मद आजाद के पिता मोहम्मद जवाहर ने पीड़िता की मां पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता की मामी नजमा खातून ने बताया कि जवाहर और उसके परिवार के 14 सदस्यों ने उनके घर पर हमला कर 8 लोगों को घायल किया। यह घटना जीरो माइल स्थित काली मंदिर के पास हुई। आरोपी पिछले दो वर्षों से केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद आजाद 2019 से एक 4 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
