842001
मुजफ्फरपुर में आरोपियों ने गैस कटर से एटीएम काटकर 2.78 लाख लूटे
Muzaffarpur, Bihar:बीबीगंज में आईडीबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर आरोपियों ने 2.78 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश लग्जरी कार में आए और एटीएम से चंद कदम की दूरी पर डायल 112 की गश्ती गाड़ी खड़ी रही, फिर भी पुलिस को घटना की भनक नहीं लगी। लोगों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग निकले। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी बाजार में प्रेमी मोबाइल टावर चढ़ा, प्रेमिका से शादी पर अड़ा
Narayanpur, Jharkhand:Anchor_removed: झारखण्ड के गढ़वा जिले के खरौंधी बाजार में रविवार की सुबह एक सरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने टावर पर चढ़ते युवक को देखा और इसकी सूचना गांव वालों, परिजनों तथा प्रशासन को दी। जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ने वाला युवक स्थानीय बाजार का निवासी बताया जा रहा है। चर्चा है कि उसका एक लड़की के साथ प्रेम है। युवक उसी लड़की से विवाह करने की इच्छा जताते हुए टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद वह अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही खरौंधी पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच गया। साथ ही खरौंधी बाजार के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग भी युवक को समझाने-बुझाने में जुट गए। लेकिन वह अपने जिद पर कायम है। युवक टावर पर ही मौजूद था और नीचे उतरने को तैयार नहीं है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बार-बार एक ही बात दोहरा रहा था कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहता है। प्रशासन द्वारा लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था। घटना को लेकर बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
शेखपुरा में भर्ती परीक्षा: सात केंद्र, कड़ी सुरक्षा और निषेधाज्ञा लागू
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में केन्द्रीय चयन पर्षद के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलन्त दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर जिले में परीक्षा हेतु सात केंद्र बनाए गए हैं.इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. परिक्शार्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा हैं।कदाचार मुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सजगता है। पुलिस जवान और मजिस्ट्रेट परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर पेन ले जाने पर भी पाबंदी है।कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराए जाने को लेकर परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. इस दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के हुजूम या संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखा जा रहा है।0
0
Report
समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा: सुरक्षा के बीच दो पालियों में 15 केंद्रों पर परीक्षा शुरू
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 15 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही परीक्षा, कदाचार रोकने को प्रशासन अलर्ट, हर केंद्र पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती। समस्तीपुर जिले में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को जिले में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हुई। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा, निगरानी एवं विधि-व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था की है। अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भर्ती परीक्षा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य सिपाही के 1697 पद, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग में कक्षपाल के 2431 पद तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों सहित कुल 4236 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के तहत जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को sघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही है और सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं।0
0
Report
Advertisement
बाल श्रम निषेध दिवस पर जोड़ली के स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Karauli, Rajasthan:राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोड़ली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, करौली। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की जागरूकता के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोड़ली में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। अधिकार मित्र रामराज बैरवा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली के निर्देशन में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बाल श्रम निषेध कानून, बाल अधिकारों एवं शिक्षा के अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।0
0
Report
कीचड़ से राहत: सड़क निर्माण शुरू, लोगों में खुशी
Karauli, Rajasthan:कीचड़ से मिलेगी राहत, सड़क निर्माण शुरू होने से लोगो ने जताई खुशी, करौली। तीनबड झील का हार वार्ड नं 7के निवासियों की पक्की सड़क निर्माण की लम्बे समय से चली आ रही मांग पर कार्य शुरू होने से मूर्त रूप लेती हुई नजर आ रही है, कॉलोनी निवासियों ने एसडीएम प्रेमराज मीना एवं कार्य वाहक आयुक्त नगर परिषद करौली को पिछले दिनों ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद 700 मीटर मुख्य मंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत इंटर लॉकिंग कार्य स्वीकृत हुआ और अब निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने प्रशासन का आभार जताया ।0
0
Report
ब्रेकिंग सूरजपुर: बॉरे में युवक का शव, पुलिस अभी तक पहचान नहीं कर पाई
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर बोरे के अंदर युवक का शव मिलने का मामला,, घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,, ना हत्या का खुलासा ना शव का हो सका पहचान,, बोरे में बंद मिला था युवक का शव शरीर में कई जगह थे चोट के निशान सर था कुचला,, पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्कॉड की ली थी मदत,,, रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुडी इलाके का मामला,,0
0
Report
Advertisement
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी मासूम
Milak, Uttar Pradesh:Milak: छत पर खेल रही मासूम हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। मासूम को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के पुरनापुर निवासी रामू के मकान की छत के ऊपर से 11000 वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही है। रामू की 5 वर्षीय पुत्री अनन्या रविवार की सुबह 6:30 बजे छत पर खेल रही थी। खेलते हुए अचानक उसका हाथ बिजली के तार से छू गया। करंट लगने पर मासूम बुरी तरह झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। परिजन उसे अपने वाहन से एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां मासूम की हालत उपचार के दौरान नाजुक बनी हुई है। मासूम के पिता रामू ने बताया कि हाई टेंशन बिजली की लाइन उसके मकान के ऊपर से गुजर रही है। आरोप लगाया कि, बिजली कर्मचारियों ने छत से गुजर रहे बिजली के तारों को नहीं हटाया। जिसके कारण उसकी मासूम बच्ची करंट की चपेट में आकर झुलस गई। मिलक से विनोद कुमार गंगवार की रिपोर्ट...!!0
0
Report
जयपुर में AI कमांड सेंटर से PTEET 2026: 1.26 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे
Kota, Rajasthan:कोटा पीटीईटी 2026 परीक्षा आज परीक्षा के लिए जयपुर में एआई आधारित कमांड सेंटर किया स्थापित आज राज्य के 300 केंद्रों पर 1.26 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर नामांकित संवेदनशील केंद्रों की निगरानी, बायोमैट्रिक उपस्थिति, उड़नदस्तों की कार्रवाई और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक दी गई एंट्री कई परीक्षार्थी पहुंचे लेट नहीं हुई एंट्री मेटल की जींस और टीशर्ट से उतरवाए बटन पूरी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में दिया गया प्रवेश0
0
Report
कोटा के नवीन अस्पताल में बिना सूचना हटाए गए निविदा कर्मी भारी रोष
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर नवीन अस्पताल में निविदा कर्मचारी हटाने का मामला बिना सूचना-नोटिस दिए 80 कर्मचारियो को हटाया सभी निविदा कर्मचारी गेट नंबर 1 पर की जमकर नारेबाजी 3 साल का बोनस और सेवा में बहाली की मांग निविंदा कर्मचारियों में भारी नाराजगी कोटा कोटा के नवीन चिकित्सालय में सभी निविदा कर्मचारियों को 13/6/26 को बिना किसी सूचना और नोटिस के अचानक सेवा से हटा दिया गया। हटाए गए कर्मचारियों ने अधीक्षक को लिखित ज्ञापन सौंपकर अपनी सेवा और कार्यपद पर पुनः जोड़े जाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिना कारण बताए नौकरी से अलग कर दिया गया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने 3 साल का बोनस देने की मांग भी उठाई है। सभी कर्मचारियों की यही मांग है कि उन्हें वापस सेवा में लिया जाए और बकाया बोनस का भुगतान किया जाए। अचानक हटाए जाने से कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.0
0
Report
Advertisement
भारत-पाक महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत की टीम से जीत की उम्मीद: सरदारशहर में उत्साह
Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर सरदारशहर। भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, आज महिला टी20 वर्ल्ड कप में होगी टक्कर सरदारशहर में भी फैंस में जबरदस्त उत्साह फैन्स बोलें क्रिकेट के मैदान पाकिस्तान को धूल चटाने उतरेगी भारतीय महिला टीम भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी निगाहें, जीत के लिए तैयार टीम इंडिया सरदारशहर। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर देखने को मिलेगी, जब महिला टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन मैदान पर होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर सरदारशहर में भी क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। दोनों देशों के बीच होने वाला हर मुकाबला रोमांच और भावनाओं से भरपूर होता है, ऐसे में इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। बाकी भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं पाकिस्तान की टीम भी इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिकेट फैंस का कहना है कि भारत की महिला टीम शानदार फॉर्म में है और वह पाकिस्तान को हराकर विजयी आगाज करेगी। फैंस को भरोसा है कि भारतीय खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल से देश का मान बढ़ाएंगी और मैदान पर पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, जिससे टीम इंडिया को मानसिक बढ़त भी हासिल है। यही कारण है कि क्रिकेट विशेषज्ञ भी इस मुकाबले में भारत को मजबूत दावेदार मान रहे हैं। मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ होता है। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम आक्रामक खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को धूल चटाएगी और विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत करेगी। महिला टी20 विश्व कप का यह महामुकाबला रोमांच, जुनून और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहने वाला है। देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज एجبेस्टन मैदान पर टिकी रहेंगी, जहां भारतीय महिला टीम से जीत और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली यह भिड़ंत क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगी।0
0
Report
14 केंद्रों पर 11,376 अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे, सुरक्षा कड़ी
Munger, Bihar:कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 14 केंद्रों पर 11,376 अभ्यर्थी होंगे शामिल। मुंगेर: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध सिपाही, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सिपाही, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों पर भर्ती के लिए रविवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है । परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। दोनों पालियों में कुल 11,376 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5,688 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। केंद्रों में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की स्कैनिंग एवं पहचान सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है。 वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध पेयजल एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।0
0
Report
दिल्ली के 28 यमुना घाटों पर एक साथ सफाई अभियान; रेखा गुप्ता ने नेतृत्व किया
Delhi, Delhi:दिल्ली के यमुना घाटों पर आज किया जाएगा स्वच्छता अभियान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली के 28 घाटों पर 'मां यमुना तट स्वच्छता अभियान' किया जाएगा 500 एनजीओ की मदद से एक ही समय पर सारे घाटों पर सफाई अभियान किया जाएगा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी के घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे दिल्ली सरकार के बाकी मंत्री और भाजपा के अन्य नेता भी अलग-अलग घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे हजारों स्वयंसेवक, छात्र और नागरिक भी अभियान में होंगे शामिल दिल्ली के 28 यमुना घाटों पर आज एक साथ सफाई अभियान चलाया गया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली के सारे मंत्री और सारे बीजेपी के नेता अलग-अलग लोकेशन पर पहुंचे अलग-अलग घाट पर उनकी उपस्थिति में जो है सफाई अभियान किया गया सपना सफाई अभियान में हिस्सा लिया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी के यमुना घाट पर पहुंची जहाँ पर उन्होंने खुद की यमुना नदी से कूड़ा निकला सफाई अभियान में हिस्सा लिया यमुना घाट पर पूरी सेफ्टी का भी प्रबंध था इसी के साथ-साथ कूड़े को अच्छे से निकाला जाता है उनके प्रकार के हिसाब से अलग-अलग तरीके से उसको आगे भेजा जा रहा था जहाँ पर जो रीसायकल होने वाला है वह रीसायकल हो सके अगर पूजा सामग्री निकली है तो वह अलग जा रही थी प्लास्टिक का कचरा अलग जा रहा था पूरे तरीके से प्रयास किया जा रहा है कि यमुना को साफ किया जा सके इसी के साथ-साथ भारतीय सेवा को भी यमुना के सफाई का काम सोपा गया है अब 137 गंगा बटालियन यमुना टास्क फोर्स को इसकी जिम्मेदारी सौंप गई है वह लोग पूरा इस पर काम कर रहे हैं और 22 किलोमीटर लंबी यमुना को गार्ड भी करेंगे करनल अनुराग सिंह 137 गंगा बटालियन यमुना टास्क फोर्स TT उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि 24 मार्च को ही उन्हें ऑफीशियली सोपा गया है और अब वह पूरे तरीके से यमुना की जो देखने को कर रहे हैं पूरे यमुना को सफाई का काम है उनको सोपा गया है पूरी यमुना को वह गार्ड भी करेंगे इसी के साथ-साथ कदम उठाए जा रहे हैं पूरी विस्तार से चर्चा की जा रही है कि किस तरीके से खत्म उठते हैं कि यमुना को साफ किया जा सके आज सफाई अभियान में भी बोलो पहुंचे जहां मुख्यमंत्री थे उनके साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया0
0
Report
Advertisement
जळगाव महायुती की बगावत खत्म, रेशमा कुंदन काळे ने नंदकिशोर महाजन को समर्थन का ऐलान किया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव विधान परिषदेच्या महायुतीतील बंडखोरीचा तिढा अखेर सुटलेला आहे . शिवसेनेच्या बंडखोर उमेदवार रेश्मा कुंदन काळे यांनी भाजपचे उमेदवार नंदकिशोर महाजन यांना आपला पाठींबा जाहीर केला आहे. त्यानंतर महायुतीचे उमेदवार नंदकिशोर महाजन यांना आपल्या विजयाची शंभर टक्के शाश्वती झाल्याचा त्यांनी म्हटल आहे. जिल्ह्यात 500 पेक्षा जास्त मतदान हे महायुतीचे असल्यामुळे विजय आमचाच होणार असं नंदू महाजन म्हटले आहे. हा जळगाव जिल्ह्यात भाजप प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण हे नंदू महाजन यांच्या प्रचारार्थ येणार आहे. त्याचबरोबर आज महायुतीची देखील एक महत्त्वाची बैठक आज पार पडणार आहे. तसेच रेशमा काळे यांची मी भेट घेणार आहे व नक्कीच ते मला प्रचारासाठी मदत करत असा विश्वास देखील नंदकिशोर महाजन यांनी व्यक्त केला यांच्याशी बातचीत केली आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी0
0
Report
देवगढ़ रेंज में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई
Muju, Jeonbuk State:कोरिया वनमण्डल के देवगढ़ रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक समेत भारी मात्रा में साल की लकड़ी जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में 18 नग मोटी लकड़ियां बरामद हुई हैं। लेकिन ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।जब्त ट्रक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पंजीकृत बताया जा रहा है। वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गया है। कोरिया वनमण्डल के देवगढ़ रेंज में वन विभाग को अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन अमले ने एक ट्रक को पकड़ा लेकिन ट्रक ड्रायवर मौके से फरार हो गया।जांच के दौरान ट्रक से 18 नग साल की लकड़ियां बरामद की गईं, जिनके परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। वन विभाग ने ट्रक और लकड़ी दोनों को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पंजीकृत है। विभाग अब ट्रक मालिक, लकड़ी के वास्तविक स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वन अपराध के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और जब्त वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों की अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। देवगढ़ रेंज में हुई इस कार्रवाई को वन विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब जांच में यह सामने आना बाकी है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और कौन-कौन लोग शामिल हैं。0
0
Report
वैध शराब का ट्रक दमोह में अवैध निकला; कोर्ट में निर्णय होगा
Damoh, Madhya Pradesh:वैध होकर भी अवैध हो गई एक ट्रक भरी 12 सौ पेटी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने की जब्त...एंकर/ आम तौर पर शराब की स्मगलिंग और अवैध रूप से शराब के परिवहन रोजाना कहीं न कहीं से सामने आते है लेकिन दमोह से जो मामला सामने आया है वो जरा हटकर है क्योंकि यहां स्मगलिंग नहीं बल्कि सरकारी लाइसेंस वाली वेध शराब भी अवैध हो गई और पुलिस को उसे जब्त करना पड़ा है और उसकी तादात भी थोड़ी बहुत नहीं बल्कि एक ट्रक जिसमें बारह सौ पेटी अंग्रेजी शराब है। दरअसल ग्वालियर से सरकारी वेयर हाउस से एक ट्रक शराब भरकर जबलपुर जा रही थी और इसी बीच दमोह के हटा बायपास के पास नशे के खिलाफ अभियान चला रहे एक संगठन भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस ट्रक को रोका और पुलिस को सूचना दी। रात के समय बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता यहां जमा हो गए और ट्रक देहात थाना ले जाया गया और पुलिस ने जब दस्तावेज चेक किए तो शराब एक नम्बर की यानी वैध थी, परमिट कागजात सही थे और वाकई ये शराब सरकारी तौर पर जबलपुर जा रही थी। अब सवाल की आखिर ये अवैध कैसे हुई तो मामला साफ हुआ कि एक दिन पहले दमोह जिले के बटियागढ़ में इसी ट्रक से एक हादसा हुआ जिसमें इस ट्रक को पुलिस ने जब्त किया और इसी दिन कोर्ट ने ट्रक मालिक को ट्रक और शराब सुपुर्द कर दी। कोर्ट ने समय सीमा दी और उस समय सीमा में ट्रक को बटियागढ़ से जबलपुर पहुंचना था, ट्रक रात 9 बजे बटियागढ़ थाने से निकला और उसे 11 बजकर 50 मिनट तक जबलपुर पहुंचना था लेकिन जैसे ही ट्रक थाने से बाहर निकला उसमें खराबी आ गई और मामला फिर उलझ गया, दमोह से मैकेनिक पहुंचा और सुधार कार्य हुआ और फिर रात बारह बजे जब ट्रक दमोह के हटा बायपास पहुंचा तो संगठन के लोगों ने उसे रुकवा लिया। पुलिस थाने में रात भर बहसबाजी हुई , पुलिस दस्तावेजों के आधार पर उसे जब्त नहीं कर रही थी लेकिन संगठन के लोग इसे अवैध करार दे रहे थे और उनकी बात सही निकली। थाने पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब परिवहन के नियमों को सामने रखा जिसके तहत परमिट पर ले जाई जा रही शराब के लिए दूरी के हिसाब से समय सीमा तय की जाती है जिसमें रुकने ड्रायवर के खाना चाय नाश्ते और फ्रेश होने के समय का मार्जन भी रखा जाता है और इसी समय सीमा में वाहन को पहुंचना होना होता है, इसके लिए परमिट पर रूट भी लिखा होता है और उसी रूट से होते हुए शराब से लोड वाहन को जाना होता है। नियम कहते है कि इन दोनों परिस्थितियों ने जब समय सीमा से बाहर ही जाए या फिर निर्धारित रूट बदल जाए तो ये परिवहन अवैध हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में जो हालात इस ट्रक के साथ बने उसमें सम्बंधित डिपो को सूचना देनी होती है और वो डिपो उस जगह के आबकारी अधिकारी को सूचना करता है और जिस जगह वाहन है वहां का नजदीकी आबकारी अमला मौके पर पहुंचकर सत्यापन करेगा और फिर आगे का समय देगा। लेकिन इस मामले में ट्रक ड्राइवर स्टाफ और गाड़ी मालिक ने इस प्रक्रिया को नहीं अपनाया और नियमों के तहत ये शराब वेध होते हुए भी अवैध बन गई और पुलिस ने उसे जब्त किया। इलाके में इस तरह का उलझा हुआ मामला पहली दफा सामने आया है। इसके पहले भी टाइम खत्म होने और रूट बदलने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है लेकिन एक बार कोर्ट से सुपुर्द किए गए वाहन के साथ बिगड़ने की प्रक्रिया हुई और समय सीमा खत्म हो गई। फिलहाल इस शराब की जब्त कर देहात थाना में रखा गया है और ट्रक मालिक फिर कोर्ट में जाएगा और कोर्ट निर्णय सुनायेगा।0
0
Report
Advertisement
