842001
मुजफ्फरपुर में 123 वर्ष पुरानी बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी ने महिलाओं को सौंपा पूजा की जिम्मा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में 123 वर्ष पुरानी बंगालियों की हरिसभा दुर्गा पूजा कमेटी ने इस बार पूजा की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंप दी है। इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत सभी पदों पर महिलाओं का चुनाव किया गया। नई संसद भवन के बनने के बाद पहला विधेयक महिला बील के रूप में पारित हुआ था और इसका असर अब मुजफ्फरपुर के हरिसभा दुर्गा पूजा कमेटी में भी देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर में कांवरियों की मौत, 11 हजार विद्युत लाइन के चपेट में पिकअप; घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक 2 कांवरियों की मौत। 11 हजार विद्युत लाइन की चपेट में आया कांवड़ियों का DJ लगा पिकअप वाहन। कई कांवरिया घायल। थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर का मामला।0
0
Report
अलीगढ़ के गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ में 5 हजार मीटर कांस्य पदक जीता
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर कॉमनवेल्थ खेलों में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने एक बार फिर देश और जिले का नाम रोशन कर दिया है 10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने के बाद अब गुलवीर ने 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया है जैसे ही दूसरी सफलता की खबर सिरसा गांव पहुंची पूरे गांव और परिवार में जश्न का माहौल बन गया परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया अलीगढ़ की अतरौली तहसील के सिरसा गांव निवासी धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरा पदक जीतकर इतिहास रच दिया 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद उनके घर पर खुशी का माहौल है दादी सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठा परिजनों ने बताया कि पदक जीतने के बाद गुलवीर ने सबसे पहले वीडियो कॉल कर पिता को अपनी सफलता की जानकारी दी पूरा परिवार मोबाइल पर उनकी दौड़ देख रहा था और जीत की दुआ कर रहा था गांव के लोगों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और भारत माता के जयकारे लगाए अब परिवार को उम्मीद है कि गुलवीर आगामी ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे बाइट: पप्पू सिंह (पिता) बाइट: लक्ष्मी देवी (माता) बाइट: संजय सिंह गांव निवासी0
0
Report
बागपत के पूरा महादेव मंदिर में श्रावण सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के प्रसिद्ध पूरा महादेव मंदिर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते नजर आए। श्रावण माह के पहले सोमवार को पूरा महादेव मंदिर शिव भक्तों से गुलजार रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों के साथ अन्य श्रद्धालु भी बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री बेहाल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री बेहाल। गोरखपुर शहर में सोमवार सुबह से सिटी बस सेवा पूरी तरह ठप हो गई। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सभी कंडक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर बसों को खड़ा कर कंडक्टर धरने पर बैठ गए, जिसके चलते शहर की 25 सिटी बसों का संचालन बंद हो गया। बस सेवा ठप होने से हजारों यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह पांच बजे से ही गोरखपुर की सिटी बसें सड़कों पर नहीं उतरीं। महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर सभी बसें खड़ी रहीं और करीब 70 कंडक्टर धरने पर बैठ गए। रोजाना शहर के अलग-अलग रूटों पर चलने वाली बसों के बंद होने से यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। धरना दे रहे कंडक्टरों का आरोप है कि पिछली कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद नई कंपनी को बस संचालन और वेतन भुगतान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन नई कंपनी तय मानकों से कम वेतन दे रही है। कंडक्टरों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया गया। कंडक्टरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई में कम वेतन पर परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उनका साफ कहना है कि जब तक तय मानक के अनुसार वेतन देने और समय पर भुगतान का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बस सेवा बंद होने का सबसे ज्यादा असर आम यात्रियों पर देखने को मिला। महेसरा, मोहद्दीपुर, रेलवे स्टेशन, कचहरी समेत कई प्रमुख रूटों पर लोग घंटों बस का इंतजार करते रहे। स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अस्पताल जाने वाले यात्रियों को मजबूरी में ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा, जिसके कारण उन्हें अधिक किराया भी चुकाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर शहर में कुल 25 सिटी बसें संचालित होती हैं और इनमें करीब 70 चालक व परिचालक कार्यरत हैं। ये सभी कर्मचारी महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर धरने पर बैठे हैं। ऐसे में शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित बनी हुई है。0
0
Report
बलिया के शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब, सुरक्षा के बीच जलाभिषेक की धूम
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में शिव मंदिरों में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, हरहर महादेव से गूंज उठा शिव मंदिर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शहर के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर में जिलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार देखी गई। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। भक्त और भगवान के आस्था का मिलन ऐसा है कि लोग 5 से 6 घंटे लंबी लाइन में खड़े हैं, इसके बावजूद भी भक्तों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। दूध, गंगाजल, शहद बेलपत्र और मधु के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। शिव भक्तों का कहना है कि सुख-संपन्नता के साथ ही देश की उन्नति और शांति की कामना कर रहे हैं। जनपद के सभी शिव मंदिरों में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।0
0
Report
अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार: ऋषिकेश और राजकोट में लाखों के जेवर बरामद
Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश और राजकोट में लाखों की चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, ₹50 लाख के जेवर बरामद ऋषिकेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर और गुजरात के राजकोट में लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बेहद शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अस्पताल में मरीज बनकर घूमता था और बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था。 मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी 'मंडलपु शिवा अंजनेयुलु' के रूप में हुई है। यह शातिर अपराधी पहले बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल परिसरों में दाखिल होता था और बंद पड़े घरों को अपना निशाना बनाता था。 पुलिस की गिरफ्त से बचने और अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपी अलग-अलग नामों से बने फर्जी आधार कार्डों का इस्तेमाल करता था। इन्हीं जाली पहचान पत्रों के जरिए वह चोरी की वारदात से पहले होटलों और धर्मशालाओं में ठहरता था। आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है और वह इससे पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है。 वी.ओ(2): आरोपियों के पास से बरामदगी में पुलिस ने कुल मिलाकर लगभग ₹50 लाख की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी पहचान पत्र और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। ऋषिकेश चोरी से बरामद सामान गढ़वाली नथ, सोने का हार, 2 मंगलसूत्र, मांगटीका, सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल, बिछुए, पेचकस और 3 फर्जी आधार कार्ड। राजकोट (गुजरात) चोरी से बरामद सामान 4 सोने की अंगूठियां, चेन मय पेंडेंट, सोने का हार, कंगन, ब्रैसलेट और भारी मात्रा में चांदी के आभूषण。 पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अन्य संभावित वारदातों का भी पता लगाया जा सके。 बाइट परमिंदर डोभाल ( SSP देहरादून )0
0
Report
Advertisement
अमरोहा के वासुदेव तीर्थ जलाभिषेक के बाद भक्त बोले- 2027 में फिर बनेगी योगी सरकार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर के श्री वासुदेव तीर्थ पर जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों और शिवभक्तों ने की योगी सरकार की सराहना, बोले- 2027 में फिर बनेगी सरकार अमरोहा मैं सावन के पहले सोमवार पर द्वापर युग से जुड़े पौराणिक श्री वासुदेव तीर्थ परिसर में स्थित 151 फीट ऊंचे भव्य शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों और डाक कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। जलाभिषेक के बाद कुछ कांवड़ियों और शिवभक्तों ने बातचीत में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर सराहना की। उनका कहना था कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी राजनीतिक राय व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी। वहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।0
0
Report
ऋषिकेश मंडी में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन घोटाला और भ्रष्टाचार का आरोप
Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश मंडी समिति में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन पर बवाल, 30-33 लाख के लेनदेन का आरोप ऋषिकेश स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। मंडी समिति के पुराने लाइसेंस धारकों ने आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रशासन पर भ्रष्टाचार और धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्ष 2002 से लाइसेंस धारक व्यापारी सुनील कुमार जायसवाल का आरोप है कि पारदर्शिता को दरकिनार कर धनबल और रिश्वत के दम पर दुकानें बांटी गई हैं। दावा किया गया है कि प्रति दुकान 30 से 33 लाख रुपये तक का लेन-देन हुआ है। कुल 10 नवनिर्मित दुकानों में से 7 दुकानें ऐसे बाहरी लोगों को दे दी गईं, जिन्हें मंडी के काम का कोई अनुभव ही नहीं है। कागजों में फर्जी तरीके से माल की अधिक आवक और टैक्स दिखाकर अपनों को फायदा पहुंचाया गया। व्यापारी का कहना है कि जब उन्होंने मंडी सचिव और अधिकारियों से आवंटन नियमों की जानकारी मांगी, तो उन्हें डरा-धमकाकर भगा दिया गया। पीड़ित व्यापारी और क्षेत्रीय पार्षद रामकुमार संगर ने इस विवादित आवंटन को तुरंत निरस्त कर निष्पक्ष जांच की मांग की है और मंडी सचिव को शिकायती पत्र सौंपा है। दूसरी ओर, आरोपों को खारिज करते हुए मंडी समिति के सहायक चंद्रशेखर ने कहा कि आवंटन पूरी तरह नियमों के तहत हुआ है और लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं।0
0
Report
शाहजहांपुर के मंदिरों में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:सावन के पहले सोमवार में शाहजहांपुर में भी भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में आज सुबह से ही शिव भक्त पूजा अर्चना के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इसके अलावा शिव भक्त भोलेनाथ के जयकारे भी लगाते नजर आए। सावन का आज पहला सोमवार होने की वजह से मंदिरों में शिव भक्तों की खूब भीड़ दिखाई दी। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर के अलावा त्रिलोकी नाथ, बनखंडी नाथ पटना देवकली और सुनासिर शिवनाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों में लोग शिव पूजा करते नजर आए।0
0
Report
Advertisement
सावन के पहले सोमवार को बिजनौर के मोटा महादेव मंदिर में कांवड़ियों की भीड़
Moradabad, Uttar Pradesh:सावन के पहले सोमवार को बिजनौर के मोटा महादेव मंदिर पर कावड़ियों की भारी भीड़। हरिद्वार से जल लेकर बिजनौर में कावड़िये प्रवेश कर रहे हैं। मोटा महादेव के मंदिर पर जल चढ़ाकर ही कावड़िये अपने गंत्व को जाते हैं। मोटा महादेव मंदिर पर कावड़ियों की थकान उतारने के लिए हनुमान जी का सोठा मारा जाता है। कावड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट। कावड़ मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात। डीएम एसपी भी कर रहे गश्त。 बिजनौर में आज सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक। इधर कावड़िये बिजनौर के प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर के शिव लिंग पर जल चढ़ाकर आगे जाते हैं। सुरक्षा के बारे में बताया गया कि कावड़ियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने कावड़ मार्ग पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है, और कावड़ मार्गों पर एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे और AI कैमरे लगे हैं। AI कैमरे के जरिये कावड़ियों की गिनती भी की जा रही है। मोटा महादेव मंदिर की खासियत यह है कि कावड़ लेकर पहुंच रहे कावड़ियों के द्वारा जल अभिषेक के बाद बाबा का सोठा मारा जाता है। सोठा लगते ही उतर जाती कावड़ियों की थकान।0
0
Report
हरिद्वार के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों का सैलाब
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ हरिद्वार, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब। कनखल स्थित भगवान भोलेनाथ के ससुराल दक्ष प्रजापति मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार, हर तरफ गूंज रहे बम-बम भोले के जयकारे। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी, बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे। बिल्वकेश्वर महादेव, पारद शिवलिंग, दरिद्र भंजन महादेव और तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़। श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही और गंगाजल समेत विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं, मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। हरिद्वार के मठ-मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए, सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर।0
0
Report
सूरजपुर में चोरी के चार मामलों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के चार अलग-अलग मामलों का हुआ खुलासा, एक नाबालिक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी के सामान सहित घटना में प्रयुक्त सामान हुआ बरामद, 2 मोटरसायलक सहित 4 लाख 15 हजार के सामान जप्त, झिलमिली थाना पुलिस की कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
UP सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल का बयान सामने आया
Varanasi, Uttar Pradesh:रवीन्द्र जायसवाल, मंत्री UP सरकार।0
0
Report
काशी में सावन के पहले सोमवार: यादव समाज ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया
Varanasi, Uttar Pradesh:सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में हजारों की तादाद में पहुंचे यादव बंधुओ ने बाबा भोलेनाथ का मां गंगा की जल से किया अभिषेक। डमरू दल के साथ पहुंचे लगभग 40 हजार यादव बंधुओ ने एक साथ बाबा भोलेनाथ के दरबार में किया अभिषेक। सावन के महत्व को गीत गाकर यादव बंधुओं ने समझाया। काशी के लाखों की भीड़ के बावजूद प्रशासन के बेहतर प्रबंधन की यादव बंधुओ ने की तारीफ।0
0
Report
दिल्ली: प्रमोद तिवारी ने पप्पू यादव पर हमले की निंदा की; चप्पल-चाकू का उल्लेख
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पप्पू यादव पर हुए हमले पर कहा, "पप्पू यादव छह बार के सांसद हैं उनकी बात सुनीं जानी चाहिए...उनके घर में उनपर चप्पल फेंकी गई, हमलावर चाकू लेकर गया था। मैं इन सब चीजों की निंदा करता हूं।"0
0
Report
Advertisement
