icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विदिशा में अपराधियों का जुलूस, गिरफ्तारियों के बीच पुलिस के संदेश से हड़कंप

Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर: विदिशा में पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए एक अलग संदेश देने की कोशिश की। बीच बाजार से आरोपियों का जुलूस निकाला गया, जहां उनसे नारे भी लगवाए गए। कुछ दिन पहले इन आरोपियों द्वारा एक छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वीओ: विदिशा शहर में कुछ दिन पहले स्वर्णकार कॉलोनी में एक छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपियों का शहर के मुख्य बाजार से जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" जैसे नारे लगाते नजर आए। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। बाइट: आनंद राज, थाना प्रभारी, कोतवाली थाना, विदिशा।
0
0
Report

गुरुपूर्णिमा पर मध्यप्रदेश में संदीपनि विद्यालयों का शुभारंभ, 100 करोड़ से आधुनिक शिक्षा केंद्र

Agar, Madhya Pradesh:एंकर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षा विजन को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्थापित सांदीपनि विद्यालयों का गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शुभारंभ किया गया। आगर मालवा जिले के आगर, सुसनेर और नलखेड़ा में करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इन विद्यालयों का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया। इस दौरान मंत्री, कलेक्टर और एडीएम बच्चों के साथ बस में सवार होकर विद्यालय पहुंचे और उनके साथ ही स्कूल में प्रवेश किया। वीओ- गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आगर मालवा जिले को तीन आधुनिक सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिली। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने बच्चों के साथ बस में सफर कर विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अनूठी पहल ने बच्चों में खासा उत्साह भर दिया। करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इन विद्यालयों में आधुनिक कक्षाएं, स्मार्ट शिक्षा, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वीओ- मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि इन विद्यालयों का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के और वंचित वर्ग के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित वातावरण में आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षा के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं बच्चों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि जिन सुविधाओं का वे अब तक केवल सपना देखते थे, आज वे انہیں अपने नए विद्यालय में मिल रही हैं। बाइट – नागर सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में Durand Cup की मेजबानी: इतिहास रचने को तैयार रांची, ओपनिंग आज शाम

Ranchi, Jharkhand:एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का रोमांच शुरू हो चुका है। इस बार इतिहास रचने जा रहा है झारखंड, क्योंकि पहली बार रांची को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला है। फुटबॉल के इस महाकुंभ के स्वागत के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। उद्घाटन समारोह में खेल, संस्कृति और सैन्य परंपरा का शानदार संगम देखने को मिलेगा। रांची अब सिर्फ क्रिकेट और हॉकी ही नहीं, बल्कि फुटबॉल के बड़े मंच का भी गवाह बनने जा रहा है।135वें डूरंड कप के आगाज़ के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम पूरी तरह तैयार है।इस बार टूर्नामेंट का थीम है—"One Legacy, Many Champions", जो डूरंड कप की गौरवशाली विरासत और नए चैंपियनों के सफर को दर्शाता है।उद्घाटन समारोह शनिवार शाम 5 बजे शुरू होगा।समारोह की शुरुआत रोमांचक एयर शो से होगी, जिसके बाद झारखंड की संस्कृति और परंपरा को दर्शाते भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हजारों फुटबॉल प्रेमी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन, खेल मंत्री और कई अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में इंडियन नेवी के चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, श्रीलंका आर्मी के प्रतिनिधि और भारतीय सेना की पूर्वी कमान के वरिष्ठ अधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। रांची में पहली बार डूरंड कप की मेजबानी झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।यह आयोजन न सिर्फ राज्य में फुटबॉल को नई पहचान देगा, बल्कि खेल पर्यटन और युवाओं के लिए भी नए अवसर लेकर आएगा।अब सबकी निगाहें इस ऐतिहासिक शुरुआत और मैदान पर होने वाले रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हैं। ओपनिंग मैच और टूर्नामेंट के आगाज के दौरान होने वाले कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम की कैपेसिटी के सारे टिकट्स सोल्ड आउट हो चुके हैं। दरअसल स्टेडिय में प्रवेश मुफ्त है लेकिन बिना जीरो टिकट के प्रवेश नहीं मिलेगा। अगला मैच 29 जुलाई को है जिसके लिए 27 जुलाई से जीरो टिकट की बिक्री शुरू होगी। डूरंड कप की तैयारी को लेकर खेल निदेशक छविरंजन से खास बातचीत की संवाददाता कामरान ने
0
0
Report

मधुबनी में नीट परीक्षाओं की गड़बड़ियों के बहाने सुरक्षा हाई अलर्ट, शांति की अपील

Madhubani, Bihar:नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और छात्रों के बिहार बंद को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। शांति ब्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।मुख्यालय में एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च कर रहे हैं।अनुमंडल और थाना इलाके में भी फ्लैग मार्च निकाला गया है।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की है। राज्‍यभर में छात्र संगठनों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।नेपाल बॉर्डर इलाके के थानों और एसएसबी को एलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है।किसी भी सड़क जाम या उपद्रवियों से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को तैयार रखा गया।सोशल मीडिया और अफवाहों पर निगरानी बढ़ाई गई है।आवश्यक सेवाओं एम्बुलेंस, अस्पताल और अग्निशमन सेवाओं को निर्बाध रखने के निर्देश दिए गए।हालांकि मधुबनी में बंद का कोई असर नहीं दिखा, बाज़ार खुले हैं और ट्रेन बस यातायात जारी है।
0
0
Report

31 जुलाई से श्रावणी मेला: देवघर में तैयारियां पूरी, सुविधाओं की व्यवस्था चाक-चौबंद

Deoghar, Jharkhand:देवघर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में में अब कुछ ही दिन शेष है ऐसे में कांवरियों की बेहतर सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है आज देवघर के सर्किट हाउस में पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने मेले को लेकर देवघर जिला प्रशासन के साथ श्रवणी मेला को लेकर समीक्षा बैठक की इस बैठक में देवघर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे मौके पर मंत्री ने कहा कि 31 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज होने जा रहा है जिसको लेकर सभी तैयारियां का समीक्षा बैठक किया गया कांवरिया पथ में 95% बालू बिचवा का काम हो चुका है महज़ 5% अब बचा हुआ है वह भी जल्दी कार्य कर लिया जाएगा इसके अलावा कांवरियों के ठहरने के उत्तम व्यवस्था शुद्ध पेयजल शौचालय सहित सुगमता पूर्वक दर्शन के लिए तमाम कार्य कर लिए गए हैं आने वाले श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों को एक अलग ही एहसास होगी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए कई नए व्यवस्थाओं में भी इजाफा किया गया है जिससे देवघर पहुंचने वाले कांवरिया देवघर में जलार्पण करने के बाद एक सुखद अनुभूति लेकर वापस जा सके
0
0
Report
Advertisement

कारगिल विजय दिवस: शहीद परिवारों के लिए देश का आभार और प्रेरणा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की पहल पर शनिवार को एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और गौरव सेनानियों ने कारगिल युद्ध के शहीद परिवारों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और स्नेह व्यक्त करते हुए पत्र लिखे तथा चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं। इन संदेशों को कारगिल के शहीद परिवारों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें यह एहसास हो सके कि पूरा देश उनके त्याग और बलिदान को आज भी आदर और गर्व के साथ याद करता है। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि शहीद केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा हैं। उनके परिवारों का साहस, धैर्य और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को वीरों के त्याग और बलिदान से जोड़ना राष्ट्र निर्माण की सतत प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राठौड़ ने कहा कि जब बच्चे अपने हाथों से शहीद परिवारों के लिए पत्र लिखते हैं, चित्र बनाते हैं और अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं, तब देशभक्ति केवल एक विचार नहीं रहती, बल्कि एक संस्कार बन जाती है। यही भारत की गौरवशाली परंपरा है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है जो अपने वीरों के सम्मान, त्याग और मूल्यों को सर्वोच्च स्थान देता हो। कार्यक्रम का समापन कारगिल युद्ध के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
0
0
Report

कथित नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और छात्रों के बिहार बंद को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में

Madhubani, Bihar:FLAG MARCH,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR कथित नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और छात्रों के बिहार बंद को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। शांति ब्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।मुख्यालय में एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च कर रहे हैं।अनुमंडल और थाना इलाके में भी फ्लैग मार्च निकाला गया है।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की है। राज्यभर में छात्र संगठनों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। किसी भी सड़क जाम या उपद्रवियों से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को तैयार रखा गया। सोशल मीडिया और अफवाहों पर निगरानी बढ़ाई गई है। आवश्यक सेवाओं एम्बुलेंस, अस्पताल और अग्निशमन सेवाओं को निर्बाध रखने के निर्देश दिए गए।हालांकि मधुबनी में बंद का कोई असर नहीं दिखा ,बाजार खुले हैं और ट्रेन बस यातायात जारी है।
0
0
Report

महाराजगंज: पुरानी रंजिश में मारपीट कर बेहोश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Kamnaha, Uttar Pradesh:महाराजगंज, 25 जुलाई 2026 थाना बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि प्रतिवादी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए वादी पक्ष के रमेश पुत्र पंचम और पंचम की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश हो गए थे। इस संबंध में घायल पक्ष की ओर से चांदनी पत्नी पंचम निवासी चैनपुर ने थाना बृजमनगंज में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 171/2026 धारा 110, 191(2), 352, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर पुरैना मोड़ के पास से 2 आरोपियों को धर दबोचा। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:* 1. हेमत पुत्र चिन्नू, उम्र 32 वर्ष, निवासी चैनपुर 2. वसंत पुत्र चुन्नू, उम्र 40 वर्ष, निवासी चैनपुर अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में उ0नि0 निरंजन राय, उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम ने ये गिरफ्तारी की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है
0
0
Report
Advertisement

मथुरा: कुएं से अस्थि मिलने के बाद हत्या केस में नया मोड़

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: तीन साल से लापता युवक के मामले में नया मोड़, कुएं से मिले अस्थि अवशेष; हत्या की आशंका पर जांच शुरू मथुरा, थाना हाईवे क्षेत्र के गांव बाजना में तीन वर्ष पहले लापता हुए युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सत्यवीर नामक व्यक्ति ने बताया कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन वर्ष पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि गांव के दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। कुएं से मिले अस्थि अवशेषों को सुरक्षित कब्जे में लेकर फॉरेंसिक व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि उनकी पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके。 पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है。
0
0
Report

उत्तराखंड इस्तीफे पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया: युवाओं के मुद्दे गरमाए

Dehradun, Uttarakhand:एंकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद उत्तराखंड में भी विपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत का कहना है कि जिस तरह से युवाओं के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश भर में प्रदर्शन किए हैं उसे इस मामले को और ज्यादा मजबूती मिलीहै। आज मोदी सरकार युवाओं के सामने झुक गई है और धर्मेंद्र प्रधान ने भी यह मान लिया है कि शिक्षा मंत्री रहते हुए यह उनका फैलियर था हरक सिंह रावत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत का कहना है कि देशभर के युवा प्रधानमंत्री से मांग कर रहे थे कि मामले में शिक्षा मंत्री को हटाया जाना चाहिए लेकिन यह मोदी सरकार की हद्धार्मिता थी कि सरकार कोई भी फैसला नहीं लेना चाहती थी विपक्ष ने इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाने का काम किया। युवाओं की ताकत के सामने मोदी सरकार ने घुटने टेक दिएहैं हरक सिंह रावत वरिष्ठ नेता कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

बोकारो: मृतक BSL कर्मी के परिजनों का हंगामा, सांसद ने समाधान की संभावना जाहिर की

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के ADM बिल्डिंग के पास मृतक BSL कर्मी के परिजनों का हंगामा. मौके पर पहुंचे धनबाद लोकसभा के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो. सांसद ने कहा कि मृत कर्मी के परिजनों के साथ हमलोग खड़े हैं और सेल चेयरमैन और BSL के डायरेक्टर से बात कर समाधान निकालने प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि BSL डायरेक्टर अभी दिल्ली में है और चेयरमैन बाहर ऐसे में बात की जाएगी. बतायचे चले कि बोकारो स्टील प्लांट में काम करने के दौरान सुभाष चंद्र मोदी को 30 जून को गंभीर चोट आई थी जहां इलाज के दौरान 17 जुलाई को मौत हो गई. जिसके बाद नियोजन की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है. परिजन पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर है और पिछले 9 दिनों से आंदोलन जारी है. शव 9 दिन से BGH के मर्चरी में रखा हुआ है. वही परिवार और विस्थापित के साथ स्थानीय पिछले 9 दिनों से आंदोलनरत है जहां पहले BGH गेट पर आंदोलन हुआ वही अभी पिछले 5 दिनों से BSL के ADM बिल्डिंग के गेट पर आंदोलन जारी है. कल आजसू के गोमिया विधायक लम्बोदर महतो पहुंचे थे वही आज धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो आज आंदोलन स्थल पर पहुंचे और जल्द सेल के अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिए.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top